कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
पेंशनरों को समय पर करें भुगतान
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
जबलपुर 13 मई 2015। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृध्दा वस्था पेंशन, विधवा पेंशन, निःशक्त पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के पात्र हितग्रहियों को समय पर भुगतान किया जाये। किसी भी पात्र हितग्राही को योजना के लाभ से वंचित नही किया जाये। मनरेगा योजना की उपयोजना कपिलधारा कूपों को 15 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाये। लंबित मजदूरी एवं सामग्री का एफटीओ के माध्यम से शीघ्र भुगतान किया जाये। स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य पूरा करने पर योजना के जिला समन्वयक को बधाई देते हुए योजना का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय जीवन बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के तहत अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये। उक्त निर्देश कलेक्टर शिव नारायण रुपला ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होंने हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कर्मकार मंडल योजना के तहत श्रमिकों को कार्ड उपलब्ध कराये जाये,ताकि उन्हें योजना के तहत मिलने वाले लाभ से लाभान्वित किया जा सके। श्री रुपला ने जनधन योजना के तहत खोले गये खातों को समग्र के पोरटल पर शत-प्रतिशत फीड करने के निर्देश दिये।
खाते खोलकर करें नागरिकों का बीमा- कलेक्टर श्री रुपला ने बैक के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय जीवन बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना का लाभ हितग्रायिों को दिलाने के लिए जिन हितग्राहियों के खाते नहीं खोलें गये है उनके खाते खोले जाये और योजना के लाभ से लाभान्वित किया जाये। उन्होंने इन नई योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये।
उन्होनें जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजना की जानकारी ग्रामीणों तक पहुचानें के लिए ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक, आगनवाडी कीे कार्यकर्ता, सहायिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता को अनिवार्य रुप से जोडा जाये। योजनाओं के लाभ से ग्राम पंचायतों के सरपंच,उप सरपंच एवं पंचों के भी बीमा किये जाये।
श्री रुपला ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय जीवन बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के हितग्राही को लाभान्वित करने के लिए शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 20मई से 31 मई तक शिविरों का आयोजन किया जाये। शहरीय क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में एक शिविर, सभी नगर पंचायतों में एक-एक शिविर एवं प्रत्येक जनपद पंचायत में 6-7 शिविरों का आयोजन किया जाये।
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश चतुर्वेदी,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जे.पी.कोरी, परियोजना अधिकारी आशीष व्यौहार, कल्पना पाण्डे, डाॅ. परवीन कुरैशी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment