कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
जिला पंचायत की समितियों हुआ गठन
जबलपुर 7 मई 2015। म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 46 एवं 47 के अनुक्रम में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत की 4 स्थाई समिति का गठन किया गया। पीठासीन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ए.बी. सिंह द्वारा समितियों के गठन का निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराया गया। इस दौरान जिला पचंायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल, उपाध्यक्ष मांगी लाल मरावी, एवं जिला पचंायत के सभी सदस्य मौजूद रहे।
पीठासीन अधिकारी ए.बी.सिंह ने बताया कि आज जिला पंचायत की 10 स्थाई समितियों का गठन किया जाना था जिनमें से 4 समितियों का गठन किया गया है। जिनमें कृषि समिति, संचार संकर्म समिति, सहकारिता एवं उद्योग समिति और स्वास्थ्य समिति शामिल है। शेष 6 समितियों का गठन आगामी तिथि में किया जाएगा।
कृषि समिति:- कृषि समिति में शारदा यादव को सभापति, सदस्यों में उमाशंकर तिवारी, नन्हे लाल धुर्वे, खिल्लू और रीता बाई शामिल है।
संचार संकर्म समिति:- संचार संकर्म समिति, में उमाशंकर तिवारी को सभापति, सदस्यों में शारदा यादव, नन्हे लाल धुर्वे, खिल्लू और उर्मिला दाहिया शामिल है।
सहकारिता एवं उद्योग समिति:- सहकारिता एवं उद्योग समिति में स्वेता सिंह को सभापति, सदस्यों में छोटी बाई, नन्हे लाल धुर्वे, रामकृष्ण पटेल और रीता बाई शामिल है।
स्वास्थ्य समितिः- स्वास्थ्य समिति में रामकृष्ण पटेल को सभापति, सदस्यों में उमाशंकर तिवारी, निर्मला पटैल, स्वेता सिंह और रीता बाई शामिल है।
जिला पंचायत की 16 अप्रैल 2015 को हुई सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत की 10 समितियां गठन करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसे कमिश्नर महोदय द्वारा अनुमोदित भी किया गया है। अनुमोदन के उपरांत आज सुबह 11.00 से दस समितियों के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई जिनमें कृषि समिति, संचार संकर्म समिति,सहकारिता एवं उद्योग समिति, स्वास्थ्य समिति, शिक्षा समिति, सफाई एवं स्वच्छता समिति, महिला एवं बाल विकास समिति, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी समिति एवं वन समिति शामिल है।
उक्त समितियों मे से कृषि समिति, संचार संकर्म समिति, सहकारिता एवं उद्योग समिति और स्वास्थ्य समिति को छोडकर शेष समितियों के गठन में सदस्यों द्वारा नामांकन प्रस्तुत नहीं करने के कारण गठन एवं समिति पांच सदस्य नहीं होने के कारण समितियों का गठन नहीं हो सका।
सहायक विकास विस्तार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश
पंचायत समन्वयक अधिकारी प्रतिदिन किये गये कार्य की दे जानकारी देंः सीईओ जिपं.
जबलपुर 7मई 2015। हितग्राही मूलक योजनाओं में कम प्रगति होने पर जनपद पंचायत पनागर के सभी 6 सहायक विकास विस्तार अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन में ग्राम पंचायतों का भ्रमण नहीं करने पर ब्लाॅक समन्वयक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जावेे। सभी पंचायत समन्वयक अधिकारी प्रति दिन कार्यालय में अनिवार्य रुप से उपस्थिति दें और दिन में किये गयंे कार्य की जानकारी जिले में प्रेषित की जावे। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने जनपद पंचायत पनागर के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो अधिकारी/कर्मचारी काम नहीं करेगा उसकी वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।
उन्होने जनपद पचंायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सहायक विकास विस्तार अधिकारी के साथ-साथ पंचायत समन्वयक अधिकारी से भी हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राहियों के प्रकरण तैयार कराये जावे। श्रीमती मारव्या ने जिला अग्रणी बैक अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि किस बैक को माह में कितने-कितने प्रकरण प्रेषित किये जा रहे है और माह में बैंकों द्वारा कितने प्रकरण स्वीकृत कर हितग्राहियों को राशि वितरण की गई है कि जानकारी प्रेषित की जावे।
श्रीमती मारव्या ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा, समीक्षा के दौरान सरपंच एवं सचिवों से अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति पर जानकारी ली। सरपंच, सचिवों द्वारा बताया गया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी जनपद पंचायत पनागर के अनुविभागीय अधिकारी एम.एस. चंदेल, कभी भी क्षेत्र में नहीं जाते। हैण्डपंप सुधारने की कोई भी सामग्री मैकेनिकों को उपलब्ध नहीं कराई जाती। विगडे हुए हैण्डपंपों को सुधारने के लिए मैकेनिकों द्वारा पैसों की मांग की जाती है। गांव में लोग चंदा करके सामग्री क्रय करते है और हैण्डपंपों का सुधार कार्य कराया जाता है।
श्रीमती मारव्या ने उक्त शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,जनपद पंचायत पनागर को तत्काल कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर विभागीय जांच प्रारंभ करने के निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक में पंच परमेश्वर, मध्यांह भोजन, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, इंदिरा आवास और सर्व शिक्षा मिशन की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. ठाकुर, डीपीसी एम.एल. पाठक, जिला अग्रणी बैक अधिकारी पी.के.गुप्ता, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र मेहरा, डाॅ परवीन कुरैशी,सहा. परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, परि. अर्थशास्त्री बबीता कोल, जनपद पंचायत पनागर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमकार सिंह ठाकुर, सहित अन्य अधिकारी व ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment