कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन 7 मई को
जबलपुर 5मई 2015। जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन जिला पंचायत के सभाकक्ष में 7 मई 2015 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जाएगा।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि 7 मई को जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होने जिला पंचायत के सभी सदस्यों से उक्त तिथि में कार्यालय में उपस्थित रहने की अपील की हैं।
नेपाल के पीडितों को दी श्रृध्दांजलि
जबलपुर 5 मई 2015। जिला पंचायत परिसर में आज नेपाल में आये भूकंप में अपनी जान गवां चुके लोगों को एक मिनिट का मौन धारण कर श्रृध्दांजलि दी गई। श्रृध्दांजलि सभा में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने कहा कि पीडित मावनता की सेवा करने के लिए हमारा देश हमेशा तेैयार रहता है। उन्होनें जिला पंचायत के सभी सदस्यों एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों से पीडित लोगों की मदद करने के लिए स्वेच्छा से एक दिन का वेतन दान करने की अपली की है।सभा में जिला पंचायत के सदस्य राम कृष्ण पटेल, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश चतुवेर्दी, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, पंचायत राज अधिकारी एस. के. दीक्षित, परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, डा.परवीन कुरैशी, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, परियोजना अर्थशास्त्री बवीता कौल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment