कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन आज
जबलपुर 6मई 2015। जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन जिला पंचायत के सभाकक्ष में 7 मई 2015 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जाएगा।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि 7 मई को जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होने जिला पंचायत के सभी सदस्यों से उक्त तिथि में कार्यालय में उपस्थित रहने की अपील की हैं।
नेपाल के पीडितों को दी श्रृध्दांजलि
जबलपुर 6 मई 2015। जिला पंचायत परिसर में नेपाल में आये भूकंप में अपनी जान गवां चुके लोगों को एक मिनिट का मौन धारण कर गत दिवस श्रृध्दांजलि दी गई। श्रृध्दांजलि सभा में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने कहा कि पीडित मावनता की सेवा करने के लिए हमारा देश हमेशा तेैयार रहता है। उन्होनें जिला पंचायत के सभी सदस्यों एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों से पीडित लोगों की मदद करने के लिए स्वेच्छा से एक दिन का वेतन दान करने की अपली की है।
सभा में जिला पंचायत के सदस्य राम कृष्ण पटेल, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश चतुवेर्दी, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, पंचायत राज अधिकारी एस. के. दीक्षित, परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, डा.परवीन कुरैशी, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, परियोजना अर्थशास्त्री बवीता कौल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
शिकायतों का करें समय सीमा में निराकरण
जबलपुर 6 मई 2015। सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया जाये। जन धन योजना के तहत खोले गये हितग्राहियों के खातों को शीघ्र अति शीघ्र पोर्टल पर फीड किया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये।
उन्होनें जन धन योजना के तहत हितग्राहियों के खोले गये खातों की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत हितग्राहियों के खाते पोर्टल पर फीड नही होनें पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों के विरुध्द कार्यवाही करने के निर्देश्स दिये। उन्होंने नगर पंचायत भेडाघाट, शहपुरा, पाटन, पनागर, कटंगी, के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
श्रीमती मारव्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला पंचायत की समय-सीमा बैठक में सभी विभागों के अधिकारी अनिवार्य रुप से शामिल हो। जो अधिकारी बैठक में शामिल नहीं होगें उनके विरुध्द कार्यवाही की जाएगी। उन्होनें नगर पंचायतों में अपूर्ण किचिन शेडों की समीक्षा करते हुए कहा कि मध्यांह भोजन कार्यक्रम में राशि उपलब्ध होने के बावजूद किचिन शेडों का निर्माण नहीं कराने पर आप्रसन्ता जाहिर की और पन्द्रह दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
बैकों में अभी से प्रकरण करें प्रेषित- उन्होनें शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा सभी योजनाओं में शासन से लक्ष्य आवंटित हो चुके है। शासन से प्राप्त लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अभी से हितग्राहियों का चयन किया जाये और हर माह चयनित हितग्राहियों के प्रकरणों को बैकों को प्रेषित किये जाये।
वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से होगी समीक्षा- सभी जनपद पचंायतों में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के साथ साथ निर्माण कार्यो की समीक्षा की जायेगी। वीडियों कांफ्रेसिंग से एक ओर जनपद स्तर के सभी अधिकारियों का आने जाने का समय बचेगा वहीं निर्माण कार्यो में तेजी भी आयेगी। उन्होने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस जनपद में अभी वीडियों कांफ्रेसिंग सिस्टम में इंस्टाल नहीं हुई हो तो तत्काल इंस्टाल कराई जाये।
बैठक में ये रहे उपस्थित - अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमेन्द्र मिश्रा, जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश चतुर्वेदी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जे.पी.कोरी, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. ठाकुर, डीपीसी एम.एल. पाठक, पंचायत प्रकोष्ठ अधिकारी शिव कुमार दीक्षित, परियोजना अधिकारी आशीष व्यौहार, कल्पना पाण्डे, डाॅ. परवीन कुरैशी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शामिल रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment