कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
जुझारी को मिली कीचड से मुक्ति
गांव की गलियां व आंगन हुए साफ-सुथरे
जबलपुर 27 मई 2015। घर और घर के आसपास सभी जगह साफ-सफाई हो घर के निस्तार वाले पानी को निकालने के लिए नालियां हों और गांव में आने जाने के लिए रास्ता साफ-सुथरा व कीचड़ मुक्त हो। यह सपना शहर व गांव में रहने वाले सभी लोग देखा करते हैं। गांव वालों के यह सपने सच भी हो रहे है। पंच परमेश्वर योजना एवं मनरेगा के संयुक्त कन्वर्जेंशन से ग्राम पंचायत जुझारी जनपद पंचायत कुण्डम में रहने वाले लोगों का सपना सच हो गया है। इस योजना के तहत गांव में सीसी रोड व गंदे पानी के निकासी के लिए नालियां बनायी गई है।
ग्राम पंचायत जुझारी जनपद पंचायत कुण्डम मुख्यालय से मात्र 5-6 किमी दूरी पर स्थित है। यह पंचायत मुख्यालय के नजदीक होते हुए भी गांव की गलियों को कीचड़ मुक्त व गंदगी से मुक्ति नहीं दिला पा रही थी। यहां 3 लाख 05 हजार लागत से कुवर सिंह के मकान से हरि सिंह के मकान तक 113 मीटर लम्बी एवं 4लाख 06 हजार की लागत से हरिसिंह के मकान से भददू सिंह के मकान तक 170 मीटर लम्बी सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य स्वीकृत कर पूर्ण किये गये।
यहां के सरपंच अमर सिंह ने बताया कि गांव के प्रत्येक घर में साफ-सफाई व गांव की गलियां स्वच्छ हो तो गांव में बीमारियां नहीं पनपती। उन्होंने बताया कि पंच-परमेश्वर एवं मनरेगा योजना से गांव की गलियां कीचड़ मुक्त हो गई है। यह शासन की अतिमहत्वपूर्ण व अच्छी योजना है।
यहां की पूर्व सरपंच श्रीमती बुधियाबाई बताती हैं कि गांव में सीसी रोड एवं नालिया बन जाने से घर एवं घर के आस-पास साफ-सफाई रहती है। मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
यहां के सचिव भाग सिंह ने बताया कि गांव की गलियों को कीचड़ मुक्त व गंदे पानी को नालियों के माध्यम से गांव के बाहर निकालने में मनरेगा व पंच-परमेश्वर योजना वरदान साबित हो रही है। यहां 3 लाख 05 हजार लागत से कुंवर सिंह के मकान से हरिसिंह के मकान तक113 मीटर लम्बी सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य किया गया है,जिसमें पंच-परमेश्वर योजना से 2 लाख एवं मनरेगा से 1लाख 05 हजार की राशि से कार्य किया गया। वही दूसरी हरिसिंह के मकान से भददू सिंह के मकान तक170 मीटर लम्बी सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य 4 लाख 06 हजार की लागत से स्वीकृत कर पूर्ण किया गया।
सचिव ने बताया कि सीसी रोड एवं नाली निर्माण का कार्य उपयंत्री शिवनी रावत की निगरानी में प्रारंभ किया गया है। और उन्ही के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया। सीसी रोड बन जाने से गांव के लोगों का आना जाना आसान हो गया है और गांव में गलियां कीचड़ मुक्त हो गईं हैं। गांव के विकास में यह योजना बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment