न्यूज़ पेपर कटिंग

Saturday, 4 October 2014

4-10-2014

सामान्य प्रसाशन समिति की बैठक 10 अक्टूवर 14 को

  जबलपुर 4 अक्टूवर 2014। जिला पंचायत की सामान्य प्रसाशन समिति की बैठक 10 अक्टूवर 2014 को दोपहर 12.30 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की गयी है । 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि जिला पंचायत की सामान्य प्रसाशन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ-साथ परफामेन्श ग्रांट, तेरहवें वित ,स्टाम्प शुल्क, पंच-परमेश्वर योजना, आंगनवाडी भवन, स्वा कराधान, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विभाग के तहत किये जा रहे निमार्ण के पूर्ण अपूर्ण कार्यो की समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य विभाजन पर भी चर्चा की जाएगी। 
उन्होनें बताया समिति की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।


 मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment