न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 14 October 2014

14-10-2014

लेबर बजट में साठ प्रतिशत कार्य कृषि आधारित शामिल करेंः अधीक्षण यंत्री
मनरेगा के लेबर बजट की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 14 अक्टूबर 2014। महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में वित्तीय वर्ष 2015-16 के लेबर बजट में 60 प्रतिशत कार्य कृषि पर आधारित लिये जाये। कार्य योजना में भूमिधारी मजदूरों को लाभ देने के लिए हितग्राही मूलक कार्य एवं भूमिहीन मजदूरों के लिए सामुदायिक मूलक कार्य प्रस्तावित किये जाये। उक्त निर्देश मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद के अधीक्षण यंत्री एम.के.जैन ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित मनरेगा के लेबर बजट की समीक्षा बैठक में दिये। 
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते कहा कि किसानों की भूमि को उपजाउ बनाने के लिए मेढबंधान के कार्य एवं ऊबड खाबड व पडत भूमि को समतलीकरण का कार्य किया जाये। 
श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में विभिन्न विभागों से कनवरजेन्स करके अधिक से अधिक काम किये जाये। मनरेगा की उपयोजना निर्मल नीर के तहत ग्राम पंचायतों बनाये जा रहे सामुदायिक कूप निर्मल नीर को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से अभिसरण करते मोटरपंप लगाकर निर्मल नीर के पानी को घर-घर पहुंचाया जाये।
 उन्होनें कहा कि कीडागंन उपयोजना के तहत जो खेल मैदान बनाये जा रहे रहे उनमें वाउडी अनिवार्य रुप से बनाई जाये। 
सामुदायिक पशुशेड भी बनाये -जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में किये जा रहे हितग्राही मूलक कार्यो के साथ-साथ लागों को आजीविका से जोडने के लिए भी कार्य किये जाये। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मनरेगा योजना के तहत रोपे गये फलदार पौधों को लोगों के साथ पशुओं से भी सुरक्षित कराना अनिवार्य होगा। 
श्री यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी पशुओं के लिए हितग्राही मूलक पशुशेड बनाये जा रहे। आगे इसी योजना के तहत सामुदायिक रुप से पशुओं के लिए पशुशेड बनाये जाये। बैठक जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार, राजेश जंघेला,सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे।
                                         
पन्द्रह अधिकारी करेगें विश्व हाथ धुलाई दिवस की माॅनिटरिंग
जबलपुर 14 अक्टूबर 2014। विश्व हाथ धुलाई दिवस पर जिले की 377 शालाओं में आयोजित हो रहें विश्व हाथ धुलाई कार्यक्रम की माॅनिटरिंग करने की जिला पंचायत के 15 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गई है। नियुक्त किये गये अधिकारी पाॅच-पाॅच शालाओं का निरीक्षण करेंगें। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि शासन के आदेशानुसार 15 अक्टूबर को आयोजित विश्व हाथ धुलाई दिवस पर जिले की 377 शालाओं में हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रमकी सतत मानिटरिंग करने के लिए जिला पंचायत के 15 अधिकारियेा को अलग -अलग जनपद में निरीक्षण करने के निर्देश दिये है। सभी अधिकारियेां को पाॅच-पाॅच शालाओं का निरीक्षण करना है और निरीक्षण के बाद रिपोर्ट भी प्रस्तुत करना है।
विश्व हाथ धुलाई कार्यक्रम की मानिटरिंग करने के लिए नियुक्त किये गये अधिकारियों में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश चतुर्वेदी जनपद पंचायत जबलपुर की शासकीय माध्यमिक शाला सालीवाडा गौर, देवरी पटपरा, बम्हनी (धनपुरी) बरबटी, धनपुरी। परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम जनपद पंचायत कुण्डम की तिलसानी, फिफरी, कुण्डम, पिपरिया, टिकरिया, परियोजना अधिकारी तकनीकी डी.डी. डेहरिया जनपद पंचायत पनागर की शाला सुहागी, कुशनेर, छतरपुर, झगरा, इमलई। स्वच्छ भारत अभियान के जिला समन्वयक आशाीष व्यौहार, जनपद पंचायत जबलपुर की शाला मंगेली, मनकेडी, बरगी, हिनौतिया भोई, बरगी नगर, परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र मेहरा जनपद पंचायत जबलपुर की शाला धुन्सौर, जमतरा, मोहास, चैरई, निगरी, सहायक संचालक एस.के.दीक्षित को जनपद पचंायत शहपुरा की शाला भीटा, फुलर, बेलखेडा, नटवारा, सुन्द्रादेही, परियेाजना अधिकारी परवीन कुरैशी जनपद पंचायत मझौली की शाला इन्द्राना, हरदुआ कला, गुरुजी, गौराह, दिनारी खमरिया, परियोजना अधिकारी रुपा शुक्ला को जनपद पंचायत पाटन की शाला सहसन, पौडी राजघाट, उडना सडक, सकरा, सिमरिया, परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डे जनपद पंचायत सिहोरा की शाला जुझारी, टिकरिया पुरानी, अगरिया, देवनगर धरमपुरा, । मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार जनपद पंचायत पनागर की शाला  महाराजपुर, कठौंदा, करमेता, मडई, सूखा। तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान जनपद पंचायत कुण्डम की शाला बघराजी, बैरागी, लहसर, मोहनी, सहदरा, सहायक परियोजना अधिकारी शैलेन्द्र अग्रवाल जनपद पंचायत शहपुरा की शाला भमकी, बिलखरवा, सहजपुर, बिजौरी, बिल्हा, सहायक परियोजना अधिकारी,सीमा पाठक जनपद पंचायत सिहोरा की शाला गोसलपुर, गांधीग्राम, घाट सिमरिया, रानीताल, सरौली, सहायक परियोजना अधिकारी वर्षा जाट जनपद पंचायत मझौली की शाला दर्शनी, नंदग्राम, खुडावल, खलरी, खाण्ड और परियोजना अर्थशास्त्र्री बबीता कोल  को जनपद पंचायत पाटन की शाला कैमोरी, थाना, तमोरिया, नुनसर और पौडी कला शामिल है। उपरोक्त सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विश्व हाथ धुलाई कार्यक्रम की सतत मानिटरिंग की जायें। 
उन्होनं बताया कि इसके अलावा विश्व हाथ धुलाई कार्यक्रम की जिला शिक्षा अधिकारी एवं डी.पी.सी.अपने माध्यम से भी मानिटरिंग करने के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
जनपद सीईओ भी करेंगें माॅनिटरिंग:- विश्व हाथ धुलाई कार्यक्रम की जिले के अधिकारियों के साथ-साथ सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्मल भारत अभियान के ब्लाक समन्वयक भी शाला में जाकर कार्यक्रम की मानीटरिंग करेंगें। 
विशेष भोज का होगा आयोजन
 जबलपुर 14 अक्टूबर 2014। विश्व हाथ धुलाई दिवस पर जिले की चिन्हित की गई 377 शालाओं में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा माराव्या ने बताया कि जिले की 377 शालाओं में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत छा़त्र-छात्राओं को विशेष भोज मेें खीर, पुरी, और सब्जी वितरित की जाएगी।
उन्होनें बताया कि जिले की 377 शालाओं में जबलपुर जनपद की 66,पनागर की 53, पाटन की 27, शहपुरा की 49, सिहोरा की 66, कुण्डम की 43, और जनपद पंचायत मझौली की 73 शालाएं शामिल है।

आज मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय ‘‘हाथ धुलाई दिवस‘‘ 

जबलपुर 14 अक्टूबर 2014। स्वच्छ मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत संपूर्ण मध्यप्रदेश सहित जबलपुर में 15 अक्टूबर को हाथ धुलाई कार्यक्रम के विश्व कीर्तिमान हेतु जिले की 377 शालाओं में विशेष हाथ धुलाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिये शालेय छात्र-छात्राओं में साफ-सफाई के महत्व को प्रचारित करने के उद्देश्य से हाथ धुलाई का विशेष आयोजन चयनित शालाओं मंे किया जायेगा। आयोजन में ग्रामीणजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं स्वतंत्र गवाह उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम के साक्षी बनेगें।
    जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा माराव्या ने बताया कि विश्व हाथ धुलाई दिवस कार्यक्रम को गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज कराने हेतु संपूर्ण मध्यप्रदेश सहित जबलपुर में शालेय छात्र-छात्रायें सुबह 11ः00 से 12ः00 बजे के मध्य उक्त आयोजन में सम्मिलित होगें। आयोजन के पूर्व सभी छात्र-छात्राओं का विधिवत पंजीयन किया जायेगा एवं संपूर्ण कार्यक्रम का मानक स्तर पर दस्तावेजीकरण किया जावेगा। कार्यक्रम उपरांत चयनित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को विशेष भोज में मध्यान्ह भोजन के तहत खीर पुरी,एवं सब्जी का वितरित किया जावेगा। 
उन्होनें विश्व हाथ धुलाई दिवस कार्यक्रम में जिला, जनपद एवं ग्रामीण स्तर के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षकों को निर्धारित दायित्वों को पूर्ण करने निर्देशित किया गया है। 
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment