न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 21 October 2014

20-10-2014

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
मतदाता जागरूकता अभियान चलाये जाने के संबंध में निर्देश
जबलपुर, 20 अक्टूबर 2014। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव के मद्देनजर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी, मतदाता जागरूकता अभियान सेन्स सुश्री नेहा मारव्या ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए हैं। 
उन्होंने आयुक्त नगर निगमए जनपद सी.ई.ओ. जबलपुर, पनागर, सिहोरा, पाटन, मझौली, शहपुरा एवं कुण्डम  तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी  सभी नगर पालिका एवं नगर परिषद को आवश्यक निर्देश दिए हैं ।
                निर्देशों में कहा गया है कि मतदाताओं को अपने अधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग किए जाने की प्रेरणा एवं चुनाव में सहभागिता के उद्देश्य से मतदाताओं को जागरूक बनाया जाये। अधिकारी अपने क्षेत्रातंर्गत सभी वार्डोंए कालोनियों, ग्राम पंचायतों, कस्बे, टोले आदि क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से मतदाताओं कोे ई.व्ही.एम. मशीन का प्रदर्शन और रैलियां निकाली जाना सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायत भवनों, आंगनबाडी भवनों, स्कूल भवनों, गुमटियों, सडक के किनारे आदि सार्वजनिक स्थानों पर आयोग की वेबसाइट पर दिये गये नारों, स्लोगनों आदि प्रेरक विचार दीवारों पर लेखन एवं सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग्स, फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर लगाये जाने का कार्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अनुमोदित दरों पर करायें ।
                अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि अपने क्षेत्र के अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों, वार्डों में ई.व्ही.एम. का प्रदर्शनए दीवार लेखनए होर्डिंग्स, फ्लेक्स, पोस्टर आदि अक्टूबर माह के अंत तक कर लिया जाये ।
                                                       
ग्राम पंचायत के वार्डों एवं सरपंच पद का आरक्षण अब 27 को
28 को होगा जनपद अध्यक्ष तथा जनपद एवं
जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का आरक्षण
जबलपुर, 20 अक्टूबर 2014। कलेक्टर शिवनारायण रुपला ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आम चुनाव के मद्देनजर जिले की ग्राम पंचायतों के वार्डों एवं सरपंच पद के आरक्षण की कार्रवाई अब सोमवार 27 अक्टूबर को और जनपद अध्यक्ष के पदों तथा जनपद एवं जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण की कार्रवाई मंगलवार 28 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय में प्रातः 11 बजे से होगी। 
उन्होंने बताया कि पहले इन पदों के आरक्षण की कार्रवाई के लिए क्रमशः 21 अक्टूबर एवं 24 अक्टूबर का दिन तय किया गया था। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित सूचना के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की कार्रवाई राज्य स्तर पर सोमवार 10 नवंबर को की जायेगी ।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर


No comments:

Post a Comment