निर्माण कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करें: जिला पंचायत अध्यक्ष
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 10 अक्टूबर 2014- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत ग्रामीण क्षेत्रांे
उन्होनें पंच परमेश्वर योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में 3356 कार्य स्वीकृत किये गये है जिनमें से 2729 कार्य पूर्ण हो चुके है एवं 436 कार्य प्रगतिरत है एवं 191 कार्य अप्रारंभ है जिन्हें शीघ्र प्रारंभ कराकर समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके है उनकी समय पर सी.सी. जारी की जाये।
सी.सी. जारी करने लगाये शिविर:- श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये जो क्लस्टर स्तर पर कार्यो को पूर्ण कराने के लिए शिविरों का आयोजन किया जायें।
समय पर करे मूल्यांकन:- श्री यादव ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहें निर्माण कार्यो का समयपर उपयंत्रियों द्वारा मूल्यांकन किया जाये ताकि समय पर निर्माण कार्यो को पूर्ण किया जा सकें। 

अगले माह फिर होगी बैठक:- जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आज जिन निर्माण कार्यो को प्रगतिरत बताया जा रहा है वह अगले 15 दिन में अनिवार्य रुप से पूर्ण किया जाये।क्योकि अगले माह निमार्ण कायों की फिर से समीक्षा की जाएगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी व सहायक यंत्री समन्वय बनाकर कार्य करें:- जिला पंचायत की नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सहायक यंत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनों समन्वय बनाकर कार्य करें।
पूर्ण तैयारी से बैठक में आये -उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी जो भी बैठकेहोगी उससे सभी अधिकारी अपनी-अपनी पूर्ण तैयारी एवं पूर्ण जानकारी के साथ अनिवार्य रुप से उपस्थित हावें।
पंचायत भवनों का भ्रमण करे सभी सी.ई.ओ.:- जनपद पंचायत मझौली के मनरेगा एवं स्टाॅप शुल्क के अभिसरण से बनाये गये पंचायत भवनों का सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक यंत्री भ्रमण करें और जिस गुणवत्ता के साथ मझौली में पंचायत भवनो का निर्माण किया गया है उसी गुणवत्ता के साथ पंचायत भवनों को अपने अपने जनपद पंचायतो में पूर्ण करावें।
बैठक में स्टाम्प शुल्क, परफारमेंस ग्रांट, स्व कराधान, मुख्य मंत्री ग्राम संपर्क सडक योजना, सर्व शिक्षा अभियान सहित सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं की समीक्षा की गयी।
ये रहे मौजूद-बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव, उपाध्यक्ष खिलाडी सिंह आर्मो, सदस्यों में छोटे राव, सुनीता दाहिया, रत्नेश पटेल, प्रभा सोनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या,सामाजिक न्याय विभाग की सयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चर्तुवेदी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यपालन यंत्री पी.पी. रघुवंशी, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, डी.पी.सी. एम.एल.पाठक सहित महिला बाल विकास के अधिकारी एवं सभी जनपद पंचायतों मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक यंत्री मौजूद रहें।
जबलपुर में हाथ धुलाई के विश्व कीर्तिमान हेतु तैयारियां पूर्ण
जबलपुर 10 अक्टूबर 2014। जिला पंचायत की नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत जिले में विभिन्न स्तरों पर स्वच्छता पर केन्द्रित गतिविधियां व्यापक स्तर ग्रामीण क्षेत्रों में आरंभ की गई है। विभागीय स्तर पर सभी विभागों में 19 नवंबर 2014 तक सतत रूप से स्वच्छता के प्रचार-प्रसार एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने गतिविधियां आयोजित करने सभी विभागों को निर्देशित किया गया है एवं इन सभी कार्यक्रमों में व्यापक स्तर पर जन भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
उन्होने बताया कि ग्रामीण स्तर पर जिले की चयनित 377 शासकीय शालाओं में हाथ धुलाई के विश्व कीर्तिमान हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जाकर सामग्री का वितरण किया जा चुका है। जनपद स्तर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठकों द्वारा सभी विद्यालयों को प्रभारी शिक्षको/जनशिक्षकों को निर्धारित मापदण्ड अनुसार 15 अक्टूबर विश्व हाथ धुलाई दिवस आयोजित करने प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिले की शिक्षण संस्थाओं में15 अक्टूबर को हाथ धुलाई दिवस का गरिमामय आयोजन किया जायेगा। 15 अक्टूबर के इस आयोजन में शासकीय/अशासकीय संस्थाओं, गणमान्य नागरिको की भागीदारी का भी अनुरोध किया गया है।
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment