न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 2 October 2014

2-10-2014

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//

साफ-सफाई को बनायें जन आन्दोलन: अध्यक्ष जिला पंचायत 
जबलपुर 2 अक्टूवर 2014:-साफ-सफाई के अभियान को जन आन्दोलन बनाये, लागों को साफ-सफाई के लिए जाकरुक करे। तभी इस अभियान में सफलता मिलेगी। उक्त विचार जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने आज जिला पंचायत में आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्त किये। 
उन्होनें शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हए जिला पंचायत के अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर साफ-सफाई के इस महाअभियान के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा। श्री यादव ने जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ झाडू से जिला पंचायत के गलियारों में साफ-सफाई की। 
 उन्होने कहा कि जहां स्वच्छता होती है वहां देवताओं का वास होता है। सभी अधिकारी कर्मचारी प्रत्येक सप्ताह दो घंटे स्वच्छ भारत अभियान के लिए अनिवार्य रुप से योगदान दे। श्री यादव ने कहा कि जो अधिकारी कर्मचारी गुटका खाते हैं वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो हैं साथ ही वह गुटका खाकर कहीं भी थूक देता है जिससे कार्यालय में गंदगी फैलती है। हमें इसे रोकना होगा। 
जिला पंचायत की नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने कहा कि साफ-सफाई कोई नई चीज नहीं हैं हम अपने घरों में प्रतिदिन करते है, और घर का कचरा दूसरों  के घरो के सामने एवं सडक पर डाल देते है, इससे हमारा घर तोे साफ हो जाता हैं लेकिन हम दूसरों के आंगन में गंदा कर रहे हैं। हमें अपनी सोच बदलनी होगी और लोगोें की सोच को भी बदलाव लाना होगा। 
उन्होने कहा कि आज हम सब यह संकल्प करें कि हमारा घर गली मोहल्ला शहर प्रदेश पूरी तरह से स्वच्छ बने। स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं हमारा भी कर्तव्य है। हम सब स्वच्छ भारत बनने में पूरा योगदान दे। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी परिवारों के यहां शौचालयों का निर्माण हो और वह उसका उपयोग करे।
 मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि आज गांधी जयती है। आज से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही है, जिसमें लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जा रही है। इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच सचिवों के अलावा रोजगार सहायक, आगंनवाडी कार्यकर्ता की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। सामाजिक न्याय विभाग की सयुक्त सचालक राजश्री राय ने भी आज अपने कार्यालय में साफ-सफाई की।
ग्राम सभाओं में करें लेबर बजट का अनुमोदन-
 जिला पंचायत की नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि ग्राम पंचायतों में आज से प्रारंभ हुई ग्राम सभाओं में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में तहत वर्ष 2015-16 की बनाई गई कार्ययोजना को ग्राम सभा से अनिवार्य रुप से अनुमोदित की जाये। 
जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जी.एस. तेकाम, निर्मल भारत अभियान के जिला समन्वयक आशीष ब्यौहार, परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र मेहरा,वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटैल,सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, वर्षा जाट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


कपिलधारा ने लखन लाल को दिलाई कर्ज से मुक्ति 
                                               सफलता की कहानी
जबलपुर- ग्राम पंचायत खुडावल जनपद पंचायत मझौली के लखनलाल पिता मथुरा प्रसाद अब खुश है, हो क्यों ना। अपने खेत में मनरेगा की कपिलधारा योजना के तहत कूप जो खुद गया है ,जिसने लखनलाल की किस्मत बदल दी है। लखनलाल के कूप में पानी भरपूर मात्रा में है। लखनलाल अपने खेतों में इस वर्ष गेंहू,चना की फसल ली हैं जिसने उसकी किस्मत बदलकर उसे कर्ज से मुक्ति दिला दी है। उसने वरसों से जो सपना देखा था वह पूरा जो हो गया है। 
लखनलाल बताता है कि हमारे खेत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा के तहत वर्ष 2013 -14 में 2 लाख 54 हजार की लागत से कूप स्वीकृत किया गया था जो देखते ही देखते पूरा हो गया।
 कूप के कार्य में हमारे घर के साथ-साथ गावं के लोगों द्वारा भी काम किया गया है जिससे एक तो हमारा कूप बन कर तैयार हो गया हैं वहीं पर गांव के लोगों को गांव में काम उपलब्ध हो गया हैं। अब हम अपने खेतों में बरसात की फसलों के साथ-साथ गेहंू चना, सरसों मटर की फसल उगा रहें हैं कूप में भरपूर मात्रा मेे पानी होने के कारण सब्जी भी लगाई हुई हैं सब्जी से हमें इस वर्ष 5-10 हजार का भी फायदा हुआ है। 
उन्होनें बताया कि पहले हम केवल वरसात में ही फसल लगाते थे, पानी गिर गया तो ठीक से फसल की पैदावार हो जाती थी नहीं तो फसल में बीज निकाल भी मुश्किल होता था, कभी कभी हम कर्ज लेकर अपने खेतों में फसल उगाते थे, फसल अच्छी हुई तो उसे बेचकर कर्ज चुकाते थे और फसल 19-20 हुई तो कर्ज भी चुकाना भी मुश्किल होता था, लेकिन जब से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा से कूप बना हैं तब से हमें किसी से कर्ज लेने की जरुरत नहीं पडी हैं।
लखनलाल बताते हैं कि जब से ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की कपिलधारा योजना आई है हम जैसे छोटे-छोटे लोगों के यहां साल भर के खाने पीने के साथ-साथ जरुरत के समय फसल को बाजार एवं मण्डी में भी बेचने लगे है,जिसका हमें शासन द्वारा निर्धारित मूल्य भी जाता है। अब हम अपने खेतों से हर साल एक क्विंटल बीज में 20 क्विंटल 25 क्विंटल फसल की पैदावार कर रहे है। 
यहां के सरपंच एवं सचिव ने बताया कि लखनलाल के खेत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा के तहत वर्ष 2013 -14 में 2 लाख 54 हजार की लागत से कूप स्वीकृत किया गया था जो उपयंत्री की देखभाल में देखते ही देखते पूरा हो गया। सच कहू तो इस योजना गांव के सभी लोगों का विकास हो रहा है।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment