जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने किया कार्यालयों का निरीक्षण
अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियांे को कारण बतओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की अधिकारियों से ली जानकारी
मनरेगा के निर्माण कार्य देखे एवं ग्रामीणों से की चर्चा
समय सीमा में पूर्ण करे कार्य:सीईओं जिला पंचायत
अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियांे को कारण बतओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की अधिकारियों से ली जानकारी
मनरेगा के निर्माण कार्य देखे एवं ग्रामीणों से की चर्चा
जबलपुर 30 अक्टूबर 2014- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज जनपद पंचायत पाटन के कार्यालय के साथ-साथ कृषि विभाग कार्यालय, तहसील कार्यालय,एस.डी.ओ.पी. कार्यालय, महिला बाल विकास विभाग कार्यालय,शासकीय माध्यमिक षाला पाटन का औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान उन्होनें प्रत्येक कार्यालय में उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और जो अधिकारी/कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित पाये गये उनका वेतन काटने के निर्देश के साथ कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के निर्देश दियें।
इन्हे होगें कारण बताओ नोटिस जारी - बायोमैट्रिक थम्ब इम्प्रेशन में उपस्थिति दर्ज नही करने पर जनपद पंचायत पाटन के विभिन्न अधिकारी /कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ साथ एक एक दिन का वेतन भी काटने के निर्देश दियें। अनुपस्थित पाये गये अधिकारी /कर्मचारियों में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय सिंह, ए.पी.ओ. सुषमा शुक्ला, सी.पी.सोनी. संजय जैन, नारायण सिह ठाकुर, एम.एल.जैन, एम.एन.पटेल, प्रीति दुबे, सरिता चैधरी, ओम प्रकाश झारिया, अनिता सोनी, नारायण परस्ते शामिल है।
जनपद पंचायत - उन्होनें जनपद पंचायत में प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण करते हुये कक्ष प्रभारियों से योजनाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि ग्रामीणों को समय पर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाये जाये। कोई भी कार्य लंबित न रखें सी.एम. हेल्प लाईन की सभी शिकायतो को समय-सीमा में निराकरण कराना सुनिश्चित करें। सी.ई.ओ. ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणो को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नही इसकी पुष्टि करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया जायें।
कृषि विभाग कार्यालय में पहुॅचते ही सबसे पहले उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया उपस्थिति पंजी में जो अधिकारी अनुपस्थित थे उनमें अनुविभागीय अधिकारी कृषि इंदिरा त्रिपाठी, यू.डी.सी. अरुण कुमार श्रीवास्तव का एक -एक दिन का वेतन काटते हुये कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होनंे कार्यालय के कक्षो का निरीक्षण करते हुए कार्यालय को साफ-सुथरा बनाये रखने के निर्देष दिये।
एस.डी.एम. कार्यालय - सुश्री माराव्या ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करते हुये अनुविभागीय अधिकारी श्री कोपरिया से नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले निर्वाचन के संबंध में चर्चा की ।
एस.डी.ओ.पी. कार्यालय - उन्होने एस.डी.ओ.पी. कार्यालय का निरीक्षण करते हुए एस.डी.ओ.पी. से भी नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में होने वाले निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी ली । सुश्री माराव्या ने एस.डी.ओ.पी. से चर्चा करते हुये उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों के अति संवेदनषील क्षेत्रो का निरीक्षण करने के निर्देश दियें।
माध्यमिक शाला - जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा माराव्या ने माध्यमिक शाला पाटन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षकों का एक-एक दिवस का वेतन काटने के निर्देष दिये। शाला में छात्र-छात्राएं मध्यान्ह भोजन करते हुये मिले। मध्यान्ह भोजन का अवलोकन करने पर पाया गया कि बच्चो को निर्धारित मैन्यू के अनुसार खाना नही दिया गया। आज गुरुवार के दिन मैन्यू में पुलाव व कडी शामिल है लेकिन छात्र-छात्राओं को चाॅवल में हल्दी डालकर दी गई थी।
शौचालय में मिला ताला - शाला में बच्चो के लिए बनाये गये शौचालय में ताला लगा हुआ मिला, शाला में किचिन शेड नही होने के कारण स्व सहायता समूह अपने घर से खाना बनाकर लाता है।
छात्र-छात्राएं मिली थाली धोते - खाना खाने के बाद छात्र-छात्राएं श्वयं की थाली धोते मिली, माध्यमिक शाला का निरीक्षण करते हुए शाला में प्रत्येक माह आयोजित होने वाली स्कूल प्रबंधन कमेटी की बैठक के संबंध में जानकारी ली, बैठक की कार्यवाही विवरण की पंजी का अवलोकन करने पर पाया गया कि बैठक वर्ष में केवल एक ही बैठक आयोजित की गई है। जिसे सी.ई.ओ. ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए शाला के प्रधानाध्यापिका श्रीमती कामना ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिये।
बी.ई.ओ. एवं बी.आर.सी. को नोटिस जारी -माध्यमिक शाला में पायी गयी अनियमित्ताओं के लिए बी.ई.ओ. ओर बी.आर.सी. को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दियें।
मनरेगा के देखे निर्माण कार्य- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना एवं पंच परमेश्वर योजना के अभिसरण से ग्राम पंचायत पौडी राजघाट में सी.सी. रोड का निरीक्षण किया, सी.सी. रोड वित्तीय वर्ष 2013-14 में बनाई गई थी। रोड की गुणवत्ता ठीक पाई गई। ग्राम पंचायत डुगरिया में मनरेगा एवं स्टाॅप शुल्क की राशि से बनाये जा रहें पंचायत भवन का निरीक्षण किया। पंचायत भवन का कार्य प्रगतिरत है, भवन की छत डाली जा चुकी है कार्य की गुणवत्ता ठीक पाई गई।
आवास भवन का किया अवलोकन-ग्राम पंचायत डुगरिया में मुख्यमंत्री आवास मिशन के तहत नन्हू के आवास का निरीक्षण किया। नन्हू ने बताया कि उनका आवास मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनाया गया है उन्हें बैंक से सभी किश्ते मिल चुकी है। आवास बनकर तैयार हो गया है, सुश्री माराव्या ने इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुये शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले सहायता की जानकारी ली।
ये रहे मौजूद - निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी,परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, भूपेन्द्र मेहरा, कल्पना पाण्डेय, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय सिंह मौजूद रहें।
समय सीमा में पूर्ण करे कार्य:सीईओं जिला पंचायत
जबलपुर 30 अक्टूबर 2014- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनांतर्गत एवं पंच परमेश्वर योजना के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहें निर्माण कार्यो के समय सीमा में पूर्ण किया जाये । उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित मनरेगा के निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये ।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जाये प्रत्येक कार्य स्थल पर कार्य का बोर्ड लगाये जाये निर्माण कार्यो के स्थलों पर निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यो के बोर्ड नही पाये जाने पर संबंधित क्षेत्र के सहायक यंत्री एवं उपयंत्री पर भी कार्यवाही की जायेगी।
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री कोरी एवं वीरेन्द्र कुमार वर्मा सहित सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री मौजूद रहें।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर




