कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेेस विज्ञाप्ति//
ग्रामीणों की सहभागिता से तैयार की गांव की कार्ययोजना
जबलपुर 20 सितम्बर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 की कार्य योजना में ग्रामीणों की सहभागिता से लेबर बजट एवं गांव की प्रस्तावित कार्ययोजना तैयार करने जनपद पंचायत जबलपुर, शहपुरा एवं मझौली में प्रशिक्षण तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज सम्पन्न हो गया।
जनपद पंचायत शहपुरा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनीता चैबे ने बताया कि आज प्रशिक्षण के अंतिम दिन ग्राम पंचायत भीटा, बिलपठार एवं ग्राम पंचायत नटवारा के ग्रामीणों ने आज कार्यालय में अपनी-अपनी ग्राम पंचायत की कार्ययोजना सभी के समक्ष प्रस्तुत की।
उन्होनें बताया कि मनरेगा योजना के तहत 18 सितम्बर से 20 सितम्बर तक जनपद कार्यालय में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रथम दिन जिला स्तर पर गठित टीम ने जिला स्तरीय रिसोर्स टीम ने ब्लाक स्तर पर गठित टीम को वित्तीय वर्ष 2015-16 के लेबर बजट बनाने,एवं ग्रामीणों की सहभागिता से गांव की कार्ययोजना को कैसे बनाया जाये, इसी दिन जनपद स्तर की बनाई गयी टीम को तीन भागों में विभक्त करते हुए प्रथम टीम को ग्राम पंचायत नटवारा, द्वितीय टीम को बिलपठार एवं तृतीय टीम को ग्राम पंचायत भीटा में ग्रामीणों की राय लेकर कार्यायोजना बनाने भेजा गया था।
मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनीष पाण्डेय ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में ब्लाक प्लानिग टीम द्वारा ग्रामीणों की मदद से गांव का पैदल भ्रमण कर सामाजिक एवं संसाधन की मौजूदा स्थिति का सर्वे किया गया साथ ही ग्रामीणों की मदद से गांव की आवश्यकता एवं प्राथमिकता के आधार पर गांव की कार्ययोजना तैयार की गई।
गांव के विकास की कार्ययोजना बनाने के लिए ग्रामीणों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया।गांव के लोगों ने जमीन पर नक्शे के माध्यम से गांव में उपलब्ध सामाजिक एवं संसाधनों के माध्यम से तैयार कार्य योजना को गांव के अन्य लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कार्ययोजना के प्रस्तुतीकरण के दौरान जनपद स्तरीय ब्लाक टीम में समस्त उपयंत्री, वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी, परियोजना अधिकारी वाटरशेट, उद्यानिकी सहायक, मत्स्य निरीक्षक, सहायक लेखाधिकारी,समग्र स्वच्छता अभियान के ब्लाक समन्वयक, पंचायत समन्वयक अधिकारी, पटवारी, वन रक्षक, वाटरशेड कमेटी के सदस्य, कृषि मित्र,स्वसहायता समूह के सदस्य, जन अभियान परिषद एवं नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य, स्वच्छता दूत, चिन्हाकित मेट, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्य, ग्राम पंचायत के पंच एवं आगंनवाडी के कार्यकर्ता एवं आशासकीय संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे।
जनपद पंचायत पाटन में बीपीटी टीम का प्रशिक्षण 22 से होगा प्रारंभ
जबलपुर 20 सितम्बर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 की कार्य योजना में ग्रामीणों की सहभागिता से लेबर बजट एवं गांव की प्रस्तावित कार्ययोजना तैयार करने जनपद पंचायत पाटन में बीपीटी टीम का प्रशिक्षण 22 सितम्बर से 24 सितम्बर तक जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा।
जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण से संबंधित सभी तैयारियों हो चुकी है। बीपीटी टीम में जो सदस्य शामिल किये गये है,उन्हें लिखित में एवं दूरभाष पर जानकारी उपलब्ध कराई जा चुकी है। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय रिसोर्स टीम के सदस्यों द्वारा लेबर बजट कैसे बनाया जाये की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत, जबलपुर



No comments:
Post a Comment