कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
इन गांवों को शामिल कर बनी ग्राम पंचायतें
//प्रेस विज्ञप्ति//
इन गांवों को शामिल कर बनी ग्राम पंचायतें
जबलपुर 5 सितम्बर 2014: परिसीमन के बाद जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत ककरतला में ककरतला के अलावा ग्राम कंटुगर, पारसपानी, आमाखोह, जैतपुरी और घघ्घुटोला को शामिल किया गया है।ग्राम पंचायत सूखा में सूखा ग्राम के साथ ढीहा को जोडा गया है। ग्राम पंचायत मंगेला में मंगेला के साथ ग्राम पटना और पिपरिया, ग्राम पंचायत घाना में घाना के साथ लखनवारा का जोडा गया है। ग्राम पंचायत खजरी में खजरी के अलावा पिपरिया, बनियाखेडा, सरुपा हथना, और खिरिया खुर्द को शामिल किया गया है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायतों का परिसीमन के बाद ग्राम पंचायत सालीवाडा गौर में सालीवाडा गौर के साथ उमरिया और नीमखेडा को शामिल किया गया हैं। ग्राम पंचायत पडुवा में पडुवा के अलावा सिलुवा, जमुनिया, और ग्राम विक्रमपुर को जोडा गया है। ग्राम पंचायत पिपरिया मेडिकल में पिपरिया मेडिकल के अतिरिक्त ग्राम बमुरहा हिनौता और ग्राम कूडा को शामिल किया गया है।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत, जबलपुर
No comments:
Post a Comment