जनपद पंचायतों के परिसीमन की अधिसूचना जारी
जबलपुर 14 सितम्बर 2014: कलेक्टर शिवनारायण रुपला ने विगत दिवस नगर निगम में शामिल ग्राम पंचायतों को छोडकर जनपद पंचायत जबलपुर एवं पनागर की प्रभावित शेष ग्राम पंचायतों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया। इसके अलावा उन्होने जनपद पंचायत जबलपुर एवं पनागर क्षेत्रान्र्गत आने वाले वार्डो के परिसीमन, जिला पंचायत के वार्डो के लिए समय-सारणी जारी कर दी हैं। इस संबंध में इन जनपद पंचायतों का कोई भी वयस्क व्यक्ति अपनी 19.9.2014 तक लिखित रुप में दावें आपत्तियां एवं सुझाव निर्धारित तिथि में कलेक्टर कार्यालय में आमंत्रित किये गये है।
उन्होनें बताया कि परिसीमन के बाद जनपद पंचायत जबलपुर की 80 ग्राम पंचायतों के 22 वार्ड, एवं जनपद पंचायत पनागर की 62 ग्राम पंचायतों के 20 वार्ड बनाये गये गये।
कलेक्टर श्री रुपला ने बताया कि जनपद पंचायत जबलपुर के वार्ड क्रमांक 1 में हुल्की, मंगेला, कालादेही और खापा। वार्ड क्रमाक 2 में पिपरिया रैपुरा, सुकरी, सालीवाडा देवद्वार और तिन्सी। वार्ड क्रमांक तीन में सहजपुरी, मगरधा, मनकेडी और तुनिया। वार्ड क्रमांक चार मेें बरगी। वार्ड क्रमांक पांच में मुकुनवारा, रेगाझोरी, घाटपिपरिया, टींगन और तिन्सा। वार्ड क्रमांक छः में नान्हाखेडा, परासिया, ऐठाखेडा, तिखारी। वार्ड क्रमांक सात में मेगेली और घुन्सौर। वार्ड क्रमांक आठ में पिपरिया मेडीकल, पडुआ, आमाहिनौता।,वार्ड क्रमांक9 में बम्हनी, चैरई, सिलुआ सुकरी, रीवा। वार्ड क्रमांक 10में सगडा झपनी, बंदरकोला,खापाग्वारी,चारघाट। वार्ड क्रमांक 11 में हरदुली। वार्ड क्रमांक12 में सालीवाडा बरगी, जोगीढाना, हर्रई, ढोडा। वार्ड क्रमांक13 में बढैयाखेडा, निगरी, बहोरीपार, मोहास। वार्ड क्रमांक14, डुंगरिया, पिपरिया खुर्द, सोहड, बरबटी।, वार्ड क्रमांक 15 में सिलुआ पडरिया, खम्हरिया, देवरी बसनिया, कैसवास। वार्ड क्रमांक 16 में बारहा, पिंडरई बारहा, हिनौतिया बारहा, महगवां बरेला। वार्ड क्रमांक 17 में सालीवाडा गौर, पिपरियाकला, तिघरा। वार्ड क्रमांक 18 देवरी पटपरा, कुकरीखेडा, हिनौतिया भोई, रिछाई शारदानगर। वार्ड क्रमांक 19 में परतला, बैरागी, बिलहरी, बल्हवारा। वार्ड क्रमांक 20 में पडवार, सलैया, बिलगडा, पहाडीखेडा।, वार्ड क्रमांक 21 में बम्हनी बरेला, धनपुरी, महगवां परतला और सिहोरा। वार्ड क्रमांक 22 में महगांव डूगा, डूंडी,उमरिया मलारा और कुडारी को शामिल किया गया है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत पनागर के वार्ड क्रमांक1 में खिरहनी, सिंगलदीप, और गुलौदा। वार्ड क्रमाक 2 में लखना, कालाडुमर, बम्हनौदी और इमलिया टिकारी। वार्ड क्रमांक तीन में निरंदपुर, उर्दुवाकला, खिरिया सिमरा और भिडारीकला। वार्ड क्रमांक चार मेें सिंगौद,नुनियाकला, मनकवारा, और खम्हरिया। वार्ड क्रमांक पांच में मोहास, झगरा, और नगना। वार्ड क्रमांक छः में मंगेला, और सूखा। वार्ड क्रमांक सात में सूरतलाई, खिरियाकला, और खजरी। वार्ड क्रमांक आठ में बघौडा, गुडगवां, और सरसवां। वार्ड क्रमांक 9 में उमरिया चैबे, बम्हनौदा, बरौदा। वार्ड क्रमांक 10 में मोहनिया, कुशनेर, रैपुरा, वार्ड क्रमांक 11 में तिवारीखेडा,लीटी, मुडिया। वार्ड क्रमांक 12 में कंदराखेडा, केवलारी। वार्ड क्रमांक 13 में पडरिया, निपनिया, और भरदा। वार्ड क्रमांक 14 में पिपरिया कुशनेर, बडखेरी, बडखेरा और पठरा।, वार्ड क्रमांक 15 में उमरिया पठरा, महगवां टगर,और इमलई। वार्ड क्रमांक 16 में मोहारी, पडरी और छत्तरपुर। वार्ड क्रमांक 17 में निभौरा, मझगवां, तिंतनी। वार्ड क्रमांक 18में वीरनेर, ककरतला, तिलगवां। वार्ड क्रमांक 19 में सुन्दरपुर, धरहर,और मटामर। वार्ड क्रमांक 20 में घाना और रिठौरी को शामिल किया गया है।
जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत का परिसीमन का निर्धारण के लिए 12 सितम्बर सूची का प्रकाशन कर 19 सितम्बर तक दावें आपत्तियां एवं सुझाव कलेक्टर कार्यालय में मांगे गये है। प्राप्त दावे आपत्तियों का 22 सितम्बर को निराकरण कर 23 सितम्बर को जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत की सीमा का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
निमार्ण कार्यों की समीक्षा बैठक कल
जबलपुर 14 सितम्बर 2014: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निमार्ण कार्यो की समीक्षा 15.9.2014 को 11ः00 से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्टर शिवनारायण रुपला की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
समीक्षा बैठक में महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, पंच-परमेश्वर योजना, भारत निर्मल अभियान, मध्यांह भोजन, मुख्ष्मंत्री ग्राम संपर्क सडक योजना सहित अन्य योजनाबों के तहत किये जा रहे निमार्ण कायों की समीक्षा की जाएगी।
उन्होनें सभी अधिकारियों को अपनी अपनी जानकारी के साथ बैठक में समय पर उपस्थित होनें के निर्देश दिये है।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत, जबलपुर
No comments:
Post a Comment