अभियान में सभी वर्गो के लोगों को जोडेः अध्यक्ष
जबलपुर 25.सितम्बर 2014। निर्मल भारत अभियान अन्र्तगत विषेश स्वच्छता अभियान में सभी वर्गो के लोगों को जोडे, ताकि अभियान जन आन्दोलन का स्वरुप ले सके। उक्त विचार जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने आज जनपद पंचायत जबलपुर के सभाकक्ष में आयोजित स्वच्छ मध्यप्रदेष अभियान का षुभारंभ करते हुए व्यक्त किये।इस अवसर पर उन्होनें कहा कि स्वच्छ मध्यप्रदेश बनाने के लिए लोगो को आगे आने को कहा। श्री यादव ने कहा कि लोग यदि घरो में साफ-सफाई रहेगी तो लोग कम बीमार होगे। उन्होनें इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की षपथ दिलाई। कार्यक्रम को जिला पंचायत के अधिकारियों ने भी निर्मल भारत अभियान की जानकारी दी।
इस अवसर परद जिला पंचायत सदस्य छोटे राव, जनपद अध्यक्ष प्रेमला परस्ते,जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाष चतुर्वेदी, निर्मल भारत अभियान के जिला सम्न्वयक आषीश व्यौहार, परियोजना अधिकारी भूपेन्द मेहरा, जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टीबी सिंह, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment