कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेेस विज्ञाप्ति//
ग्रामीणों की सहभागिता से तैयार हो रही गांव की कार्ययोजना
सामाजिक अंकेक्षण संचालक पहुंच रहें गांव
जबलपुर 27 सितम्बर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 की कार्य योजना में ग्रामीणों की सहभागिता से लेबर बजट बनाने एवं गांव की प्रस्तावित कार्ययोजना तैयार करने में गांव के लागों की मदद से बनाई जा रही है। गांव के विकास की बनाई गई कार्ययोजना 2 अक्टूवर 2014 से प्रारंभ होनें वाली ग्राम सभाओं से अनुमादित की जाएगी। गांव के लागों की सहभागिता से तैयार की जा रही कार्ययोजना का अवलोकन करने एवं ग्रामीणों को मार्गदर्शन देने के लिए सामाजिक अंकेक्षण के संचालक डा. अभय पाण्डेय गांवों में पहुंच रहे है।
मनरेगा के प्रभारी परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों की मदद से गांव के विकास की कार्ययोजना बनाई जा रही है।
जनपद पंचायत पनागर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमकार सिंह ठाकुर ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण के संचालक डा. अभय पाण्डेय के नेतृत्व में जनपद पंचायत के सभाकक्ष में 26 सितम्बर स 28 सितम्बर तक तीन दिवसीय मनरेगा के लेबर बजट बनाने का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन चार टीम बनाकर टीामो को गांवों में भेजकर ग्रामीणों की मदद से गांव की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
उन्होनें बताया कि इन ग्राम पंचायतों में ब्लाक प्लानिग टीम द्वारा ग्रामीणों की मदद से गांव का पैदल भ्रमण कर सामाजिक एवं संसाधन की मौजूदा स्थिति का सर्वे करने के साथ-साथ ही ग्रामीणों की मदद से गांव की आवश्यकता एवं प्राथमिकता के आधार पर गांव की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
जनपद स्तरीय ब्लाक टीम में समस्त उपयंत्री, वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी, परियोजना अधिकारी वाटरशेट, उद्यानिकी सहायक, मत्स्य निरीक्षक, सहायक लेखाधिकारी,समग्र स्वच्छता अभियान के ब्लाक समन्वयक, पंचायत समन्वयक अधिकारी, पटवारी, वन रक्षक, वाटरशेड कमेटी के सदस्य, कृषि मित्र,स्वसहायता समूह के सदस्य, जन अभियान परिषद एवं नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य, स्वच्छता दूत, चिन्हाकित मेट,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्य, ग्राम पंचायत के पंच एवं आगंनवाडी के कार्यकर्ता एवं आशासकीय संस्थाओं के सदस्यों को शामिल किया गया है।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत, जबलपुर
No comments:
Post a Comment