न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 3 June 2014

दिनांक 3.6.2014

                                            कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर      
                                                     //प्रेस विज्ञप्ति//

                         यह समाचार    www.prozpjabalpur.blogspot.in  पर भी उपलब्ध हैं


   

                                             अपूर्ण कार्यो को अभियान चलाकर करायें पूर्ण 

                                      सीईओं जिला पंचायत ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

        जबलपुर 3 जून 2014।  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच परमेश्वर योजना के तहत ग्राम पंचायतों में प्रगतिरत कार्यो को अभियान चलाकर इस माह पूर्ण कराये जाए, एवं जो कार्य पूर्ण हो चुके है लेकिन उनकी सी.सी. जारी नहीं हुई है, तत्काल सी.सी जारी कर आनॅलाइन में फीडिग कराना सुनिश्चित करे। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित निमार्ण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये। 
      बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, मनरेगा की परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, वाटरशेट के तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द सिंह चैहान, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक वर्षा जाट, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक यंत्री मौजूद रहे।
प्रस्ताव भेजे- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्य पालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन ग्राम पंचायतों में पंच-परमेश्वर योजना के तृतीय, चर्तुथ, पंचम एवं छटवें चरण के कार्य प्रारंभ नही किये हैं उन सरपंच एवं सचिवों के निलंबन के तत्काल प्रस्ताव जिले में भेजे जाये, ताकि उनके विरुध्द धारा 40 की एवं धारा 92 की कार्यवाही की जाये।
    कार्य स्थलों पर लगाये बोर्ड - मनरेगा एवं अन्य योजनाओ के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निमार्ण के कार्य स्थलों पर यदि बोर्ड नही है या लगाये नही जा रहे हैं निरीक्षण के दौरान यदि किसी कार्य स्थल पर बिना बोर्ड के कार्य किया जाता है तो संबंधित उपयंत्री एवं सहायक यंत्री के वेतन से बोर्ड की राशि वसूली जायगी। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि शालाओं में बनाये जा रहे हाथ धुलाई यूनिट एवं ग्राम पंचायतों नियुक्त चैकीदार की तत्काल जानकारी भेजे।
                                  
 उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजे- पंच-परमेश्वर ,स्व-कराधान योजना, तेरहवे वित्त एवं परफामेन्स ग्रान्ट योजना में ग्राम पंचायतों को इस वित्तीय वर्ष में किनती राशि प्राप्त हुई है एवं कितनी राशि व्यय की जा चुकी है की जानकारी उपयोगिता प्रमाण पत्र के साथ तत्काल भेेजना सुनिश्चित करे ताकि मुख्यालय स्तर से निमार्ण कार्यों के लिए और राशि प्राप्त हो सके। 
स्कूल चले अभियान - सोलह जून से प्रारंभ हो रहे स्कूल चले अभियान की तैयारियों अभी से प्रारंभ की जाये। ग्रामीण क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना अनिवार्य रुप से दी जाये। ग्राम पंचायतों के सभी सरपंचों को अपनी -अपनी ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर कार्यकम में सफल बनाने के लिए प्ररित किया जाये। 
वाटरशेट- वाटरशेट योजना के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निमार्ण कार्यों की कार्यवार समीक्षा करते हुए श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो कार्य अधूरों हैं उन कार्यों को एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से पूर्ण किये जाये। उन्होने जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन कार्यो के लिए राशि की मांग की जारी उन कार्यो में तत्काल राशि जारी की जाये। 



                                                                           

                           
                                                      शिकायतों समय पर करे निराकरण

                                            समय-सीमा बैठक में योजनाओं की दी जानकारी

       जबलपुर 3 जून 2014: मुख्यमंत्री हेल्प लाइन एवं ग्राम पंचायतों से प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया जाये। समय सीमा बैठक में आज मनरेगा योजना के पार्ट दो के तहत किये जाने वाले कार्यो की पाॅवर प्रजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी दी। उक्त निर्देश जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये।
    उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान अधिकारी सभी योजनाओं के तहत किये जा रहे निमार्ण कार्यों की जानकारी ले। खासतौर पर पेशन से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी अनिवार्य रुप से ले। निर्मल भारत अभियान के तहत बेव पोरटल पर अपलोड होने वाले फोटोंग्राफ की नियमित माॅनीटिंरिग की जाये और सप्ताह में किस जनपद ने कितने फोटोग्राफ अपलोड किये हैं की जानकारी अवगत कराया जाये।
                            

 समय सीमा बैठक में केन्दीय गुणवक्ता पर्यवेक्षक ऐ.के.श्रीवास्तव, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय विभाग की सयुक्त संचालक राजश्री राय, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी रुपा शुक्ला,कल्पना पाण्डे, डा.परवीन कुरैशी, लेखाधिकारी, मंगला निगम, वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटैल, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, वर्षा जाट,सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।               
                                           


                                         नेशनल क्वालिटी माॅनीटर करेगें निमार्ण कार्यों का निरीक्षण


       जबलपुर 3 जून 2014  भारत सरकार के नेशनल क्वालिटी माॅनीटर द्वारा जिले के जनपद पंचायत शहपुरा कुण्डम एवं सिहोरा की दस ग्राम पंचायतों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे निमार्ण कार्यो का निरीक्षण किया जाएगा। 
          जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने बताया कि भारत सरकार के नेशनल क्वालिटी माॅनीटर ऐ.के.श्रीवास्तव जिले की दस ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निमार्ण कार्यो का निरीक्षण करेगे। 
         उन्होने बताया कि जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत अहमदपुर, ललपुर, मगरमुंहा, जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत चैरईकला, झिरिया, कल्याणपुर, मडईकला, और जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत जुझारी, जुनवानीकला, और ग्राम पंचायत कुशयारी का नेशनल क्वालिटी माॅनीटर द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। 
         श्री सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मनरेगा, आवास योजना, राष्टीय आजीविका मिशन, निर्मल भारत अभियान, वाटरशेड, समस्त पेशंन एवं राष्टीय पेयजल कार्यक्रम की ग्रामीणों से जानकारी लेगे।

                                                                           

No comments:

Post a Comment