कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचारwww.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध हैं
एक ही स्थान पर मिलेगा हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ
कलेक्टर ने अन्त्योदय मेले की तिथियां की निर्धारित
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचारwww.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध हैं
एक ही स्थान पर मिलेगा हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ
कलेक्टर ने अन्त्योदय मेले की तिथियां की निर्धारित
जबलपुर 10 जून 2014- कलेक्टर विवेक पोरवाल ने एक ही स्थान पर शासन की सभी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाने के लिए अन्त्योदय मेलें की तिथियां एवं स्थान तय कर दिये है। जिले में आठ स्थानों पर आयोजित होने वाले अन्त्योदय मेले की शुरुआत इसी माह की 28 तारीख से जनपद पंचायत कुण्डम से हो रही है।
अन्त्योदय मेलें की आयोजित की तिथियों में 28 जून को जनपद पंचायत कुण्डम, 26 जुलाई को जनपद पंचायत जबलपुर, 23 अगस्त को जनपद पंचायत मझौली, 25 सितम्बर को जनपद पंचायत पाटन, 31 अक्टूबर को जपनद पंचायत शहपुरा, 22 नवम्बर को जनपद पंचायत पनागर और 27 दिसम्बर 2014 को नगर पालिक निगम जबलपुर में मेले का आयोजन किया जाएगा।
जनपद पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले अन्त्योदय मेलों में ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों के साथ-साथ नगर पंचायत एवं नगर पालिका के हितग्राहियों को शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत लाभांवित किया जाएगा।
उन्होनें ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जिला स्तर के सभी अधिकारी तय की गई तिथियों में आयोजित होने वाले अन्त्योदय मेले में अनिवार्य रुप शामिल होकर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाये।
कलेक्टर श्री पोरवाल ने अन्त्योदय मेले का सभी अनुविभागीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी अन्त्योदय मेलों में लाभान्वित हितग्राहियों की सूची अभी से तैयार कर ले ताकि अधिक से अधिक हितग्रहियों को लाभाविंत किया जा सके।
मनरेगा के अधिकारी पंद्रह दिन करें भ्रमण
समय-सीमा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 10 जून 2014- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायतों चल रहे निर्माण कार्यों का जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों में पदस्थ अधिकारी माह में न्यूनतम 15 दिवस निरीक्षण किया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों में शेल्फ आॅफ प्रोजेक्ट में सम्मिलित कार्यों की समय पर तकनीकी स्वीकृति जारी की गई हैं या नही, कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराना, जो कार्य पूर्ण हो चुके है उनके पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कराने, ग्राम पंचायत में रोजगार दिवसों का पालन कराना, समय पर कार्यो का मूल्यांकन सुनिश्चित कराना, जनपद पंचायतों में उपयंत्री, मेट, ग्राम रोजगार सहायकों का प्रशिक्षण सुनिश्चित कराना, प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच लाख के कार्य हमेशा प्रगतिरत रहे यह सुनिश्चित कराय, सभी सीएफटी पर उपयंत्रियों की पदस्थपना एवं ग्राम पंचायत में आने के दिन निश्चित सुनिश्चित कराना, ग्राम पंचायतों में स्वीकृत सभी कार्यों के डीपीआर फ्रिज कराना ताकि निमार्ण कार्य में लगने वाली सामग्री का वेण्डरों को समय पर भुगतान किया जा सके।
श्री सिंह ने निर्देश दिये कि सभी अध्र्द कुशल मजदरों का पंजीयन कराना, जिन वेण्डरों से सामग्री ग्राम पंचायतों में उपलब्ध कराई जा रही है उन सभी वेण्डरों का पंजीयन कराना, मजदूरी 60 प्रतिशत एवं सामग्री पर 40 प्रतिशत का अनुपात सुनिश्चित कराना, ऐसे कार्यो को हटाया जाये जिन कार्यो पर कोई व्यय नही हुआ हो।
राज्य स्तरीय गुणवत्ता निरीक्षक की रिपोर्ट का पालन सुनिश्चित कराना, जिस कार्य के लिए मस्टर जारी किये जा रहे हो उसी कार्य में उसका उपयोग करने एवं मस्टर रोल पर शून्य न हो यह सुनिश्चित किया जाये। ऐसे कार्य जो पुराने वित्तीय वर्ष के हो और जिनकी लागत बढ गई हो उनकी पुन:तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी कराने का कार्य किया जाये।
जिला स्तर के अधिकारी जनपद पंचायतों का निरीक्षण के दौरान यह भी देखना सुनिश्चित करें कि एफटीओ करने के लिए समय से मस्टर रोल वापस आ रहे या नहीं इसके अलावा जनपद पंचायत स्तर पर लेखापाल एवं जनपद सीईओं की लाॅगइन पर एफटीओं लंबित तो नहीं है। निरीक्षण करने वाले अधिकारी को ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निमार्ण कार्यो निरीक्षण प्रतिवेदन से वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराना अनिवार्य होगा।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय विभाग की सयुक्त संचालक राजश्री राय, लेखाधिकारी मंगला निगम, परियोजना अधिकारी रुपा शुक्ला, परियोजना अर्थशास्त्री बवीता कौल, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, वर्षा जाट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment