कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचार www.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध हैं
नेशनल क्वालिटी माॅनीटर ने किया मगरमुहां का निरीक्षण
जबलपुर 4 जून 2014 भारत सरकार के नेशनल क्वालिटी माॅनीटर ऐ.के. श्रीवास्तव ने आज जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत मगरमुहां का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत किये गये वृक्षारोपण का कार्य देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
निरीक्षण के दौरान उन्होनें ग्राम पंचायत में ग्रामीण से चर्चा करते हुए वृध्दावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों से चर्चा करते हुए जानकारी ली कि समय पर पेंशन मिलती हैं या नहीं। हितग्राहियों ने बताया कि जिनके खातें पोस्ट आफिस में हैं उनकी पेंशन की राशि पोस्ट आफिस में आ जाती है और जिनके खातें बैक में है उनकी राशि बैंक में आ जाती हैं, पेंशन समय पर मिल रही है।
श्री श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत में इन्दिरा आवासों का निरीक्षण किया एवं उनके हितग्राहियों से चर्चा की। मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना के कनवरजेंश सें बनाई गई सीसी रोड, मनरेगा एवं निर्मल भारत अभियान के तहत बनाये गये शौचालयों के साथ-साथ विजना घाट का भी निरीक्षण किया।
उन्होनें ग्राम पंचायत के सचिव से जानकारी ली कि ग्राम पंचायत में पानी पीने के लिए कितने हैण्डपंप लगाये गये हैं उनमें पानी की क्या स्थिति है। ग्राम पंचायत में 25 हैण्डपंप लगे हुए हैं जिनमें पर्याप्त पानी है।
निरीक्षण के दौरान वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द सिंह चैहान, जनपद पंचायत शहपुरा के सहायक यंत्री आर.के. चैरसिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment