कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचार www.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध हैं
मुख्यमंत्री ने किया हितग्राहियों को चेकों का वितरण
जबलपुर 18 जून 2014। पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित आओ बनाएं अपना मध्यप्रदेश एवं स्कूल चले हम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने जिला पंचायत द्वारा लगाई गई पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और हितग्राहियों को चेक वितरण किए।
इस अवसर पर प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गौरीशंकर विसेन स्वास्थ एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री शरद जैन,सासंद राकेश सिंह, जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव, कलेक्टर विवेक पोरवाल, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह सहित बडी सख्या में अधिकारी मौजूद रहे।
श्री चैहान ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 74 हितग्राहियों को 37 लाख रूपये के चेक वितरित किए। उन्होंने स्टाॅल में ही मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के 20 हितग्राहियों को 29 लाख 70 हजार रुपये की राशि के चेक उपलब्ध कराते हुए हितग्राहियों से कहा कि उक्त राशि से अपना-अपना व्यवसाय प्रारंभ करना।
स्वच्छ विद्यालय पुरुस्कार-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने जिले की तीन शासकीय शालाओं को स्वच्छ विद्यालय पुरुस्कार से पुरस्कृत किया। जिनमें शासकीय प्राथमिक शाला मैली, तलवा एवं शासकीय माध्यमिक शाला टिकरिया पुरानी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत - ओलावृष्टि से 50 प्रतिशत चना की फसल नष्ट होने से पीड़ित किसान श्री मुल्लू सिंह पिता स्व. बुद्धु सिंह ग्राम लखना पोस्ट कालाडूमर जनपद पंचायत पनागर की पुत्री नीतू सिंह के विवाह हेतु 19000/- रुपये, श्री मुल्लू सिंह को गृहस्थीह की सामग्री, आयोजन व्यय हेतु एंव 6000/- रुपये, नीतू को एफडीआर के रूप में कुल 25000/-रुपये की सहायता प्रदान की गई।
निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना- निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत अजय कुमार अस्थिवाधित निःशक्त को चित्रलेखा केवट से विवाह करने के लिए 25000/- रुपये, बृजेश कुमार अस्थिवाधित निःशक्त को जानकी अस्थिवाधित निःशक्त से विवाह करने पर 50000/- रुपये, संकेत नामदेव अस्थिवाधित निःशक्त को पूजा नामदेव से विवाह करने पर 25000/- रुपये एवं गणेश कुमार अस्थिवाधित निःशक्त दोजा अस्थिवाधित निःशक्त से विवाह करने पर 50000/- रुपये की राशि के चेक उपलब्ध कराए गए।
निःशक्त छात्रों को उपलब्ध कराए लेपटाॅप- मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन के तहत दृष्टिबाधित महाकोशल महाविद्यालय के छात्र रामविश्वास साकेत, राजेश कुमार साहू, छोटेलाल पटेल, रोहित पाण्डे और दिलीप दुबे दृष्टिबाधित बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों को मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चैहान ने लेपटाॅप उपलब्ध कराए।
सामाजिक न्याय एवं निःशक्त कल्याण विभाग द्वारा 12 मंधबुद्धि एवं विकलांग हितग्राहियों को 6 हजार निःशक्त विवाह प्रोत्साहन के 3 हितग्राहियों को 1 लाख, मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के 5 हितग्राहियों को 2 लाख 25 हजार, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के 97 हितग्राहियों को 19 लाख 40 हजार, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन के 32 हितग्राहियों 1 हजार 600 सौ, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ओलावृष्टि एकल सहायता के हितग्राही को 25 हजार, जनश्री बीमा योजना के 46 हितग्राहियों को 15 लाख 15 हजार, शिक्षावृत्ति के 1263 छात्र-छात्राओं को 7 लाख 57 हजार की राशि के चेत वितरित किए गए।
शालाओं में साफ-सफाई से बनाये मध्यान्ह भोजन
जबलपुर 18 जून 2014। जिले की समस्त शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में मध्यान्ह भोजन बनाते समय इन दिनों में (वरसात के दिनो में ) विशेष रूप से किचिन शेडों में साफ-सफाई रखी जाये। पीने के पानी को एवं बनाई गई सब्जियों को ढक कर रखे ताकि कीडे न गिर सकें।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिक अधिकारियों, सभी विकासखण्डों के विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जिले में 16 जून से सभी शालायें प्रारंभ हो चुकी है।
उन्होंने सभी शालाओं में उपस्थित बच्चों को मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन गुणवत्तापूर्वक वितरित करने एवं जनपद स्तर पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के समीक्षा भी की जाये।
श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के लिये जिला स्तर से खाद्यान जारी हो चुका है।
No comments:
Post a Comment