कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचारwww.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध हैं
ग्राम पंचायत बिल्हा में हुआ सामाजिक अंकेक्षण
जनपद पंचायत शहपुरा की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभाएं
//प्रेस विज्ञप्ति//
यह समाचारwww.prozpjabalpur.blogspot.in पर भी उपलब्ध हैं
ग्राम पंचायत बिल्हा में हुआ सामाजिक अंकेक्षण
जनपद पंचायत शहपुरा की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभाएं
जबलपुर 19 जून 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत आज जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत बिल्हा, बरखेडा, नोनी ,बिलपठार, भीटा, कुशली, मनकेडी, बेलखेडा, में सामाजिक अंकेक्षण के लिए विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में मनरेगा योजनान्तर्गत वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 के कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण किया गया।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद पंचायत शहपुरा में 18 जून से 24 जून तक विभिन्न तिथियों में ग्राम एवं ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही रही।
उन्होनें बताया कि आज जनपद पंचायत शहपुरा भिटौनी की ग्राम पंचायत बिल्हा में सामाजिक अंकेक्षण के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 में सम्पन्न कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। ग्राम सभा की मानीटिरिंग करने के लिए राज्य स्तर से भी अधिकारी आये हुए हैं जो ग्राम सभाओं में शामिल होकर मनरेगा के कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण कर रही है।
ग्राम सभा राज्य स्तर एवं जिला स्तर से आये अधिकारियों को ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में काम तो किये जा रहे हैं और पैसा भी समय पर मिल रहा हैं लेकिन पंचायत की नई बस्ती में रह रहे कुछ परिवारों ने काम की मांग की। जिसे ग्राम सभा की कार्यवाही विवरण में दर्ज करते हुए ग्रामीणों को जाॅबकार्ड जारी करने के लिए निर्देश दिये। ग्राम सभा की माॅनीटिरिंग करने के लिए जिला एवं जनपद स्तर से अधिकारियों को नियुक्त किया है।
सामाजिक अंकेक्षण की राज्य इकाई से आयी सहायक जनसंर्पक अधिकारी प्रेमा शर्मा ,जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार, जनपद पंचायत शहपुरा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनीष पाण्डेय द्वारा ग्राम सभा का अनुश्रवण किया गया।
शालाओं में साफ-सफाई से बनाये मध्यान्ह भोजन
जबलपुर 19 जून 2014। जिले की समस्त शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में मध्यान्ह भोजन बनाते समय इन दिनों में (वरसात के दिनो में ) विशेष रूप से किचिन शेडों में साफ-सफाई रखी जाये। पीने के पानी को एवं बनाई गई सब्जियों को ढक कर रखे ताकि कीडे न गिर सकें।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिक अधिकारियों, सभी विकासखण्डों के विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जिले में 16 जून से सभी शालायें प्रारंभ हो चुकी है।
उन्होंने सभी शालाओं में उपस्थित बच्चों को मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन गुणवत्तापूर्वक वितरित करने एवं जनपद स्तर पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के समीक्षा भी की जाये।
श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के लिये जिला स्तर से खाद्यान जारी हो चुका है।
No comments:
Post a Comment