कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
नियमित खोले जाये उप स्वास्थ्य केन्द - जिला पंचायत अध्यक्ष
सामान्य सभा की बैठक में दिये निर्देश
दो अरब बयासी करोड पचपन लाख साठ हजार रूपये का बजट का हुआ अनुमोदन
जबलपुर 06 अगस्त 2015 । ग्रामीण क्षेत्रों के सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रों को नियमित खोले जावे। बारिश के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जहरीले जीव जन्तु अधिक निकलने की शिकायते मिलती है, जिनका तत्काल निराकरण सभी केन्द्रों में विष निरोधक एवं जीवन रक्षक दवाईयां अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाये। प्रधानमंत्री ग्राम संपर्क सडक योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सडक योजना के कार्यो की गुणवत्ता सुनिश्चित की जावे। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकारण के दायां एवं वायां तट की नहरों का रखरखाव किया जावे। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में दिये। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डाॅक्टरों की जांच कर उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाये। जिला स्तर के सभी अधिकारी स्वास्थ्य एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रांे का नियमित रूप से निरीक्षण किया जावे।
दो अरब बयासी करोड पचपन लाख साठ हजार रूपये का बजट - जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटैल की अध्यक्षता में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जाने वाले कार्यो पर दो अरब बयासी करोड पचपन लाख साठ हजार रूपये का बजट का अनुमोदन कर शासन को भेजा जाये।
शौचालय निर्माण की करें जांच - विधायक श्रीमति नंदनी मरावी एवं जिला पंचायतों के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत कुण्डम में विगत वर्ष किये गये शौचालय निर्माण के कार्य में की गई अनियमितताओं की जांच की मांग की गई। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिले में वर्तमान में आई.ए.एस. अधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर जांच कराने के निर्देश दिये।
किसानों को कराये भुगतान - जिला पंचायत सदस्य विजयकांति पटेल तथा रामकृष्ण पटेल ने किसानों को अब गेहूं का भुगतान नहीं होने की बात कही उस पर सहायक प्रबंधक द्वारा एक सप्ताह में भुगतान होने की बात कही।
प्रस्ताव शासन को भेजे - विधायक नंदनी विधायक ने ग्रामीण क्षेत्र में हेन्डपंपों के तकनीकी विशेषज्ञों की कमी की बात कर कहा कि पूर्व में ग्रामीणों को हैण्डपंपों में सुधारने का प्रशिक्षण दिया जाता है और प्रशिक्षित लोगों द्वारा हैण्डपंपों का सुधार कार्य किया गया है। उनकी सेवाएं लेने हेतु वर्तमान में शासन सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
रिक्त पदों की दे जानकारी- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिले में कहां कितने पद रिक्त है कि तत्काल सभी सदस्यों को जानकारी प्रेषित करने के निर्देश दिये गये।
ग्राम पंचायतों में खुलेगी नई दुकानेें- ग्रामीणों को अपनी ही पचायत में राशन उपलब्ध कराने के लिए जिले की 16 ग्राम पंचायतों में 16 राशन की दुकान खोले जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। जनपद पचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत बिलखरवा, कूडन और बगरई और ग्राम पंचायत बेलखेडा एवं मगरमुहां में 800 परिवार से अधिक होने पर वहां दूसरी राशन की दुकान संचालित करने पाटन की ग्राम पंचायत बिनेकी, बगस्वाही, कैथरा, गुरूपिपरिया, पोडी उडना, मेढी जनपद पंचायत सिहोरा में खजरी, झांसी, गुनहरू और जनपद पचांयत मझौली की ग्राम पंचायत मझगवां पाली में नई राशन की दुकान खोली जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
निर्माण कार्यो की गुणवत्ता की कराये जांच - जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटैल ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, मुख्यमंत्री सडक योजना एवं लोक निर्माण विभाग संभाग 1 एवं 2 के तहत किये जा रहे कार्यो की गुणवत्ता की जांच कराई जाने। वर्तमान में जो मार्ग चलने योग्य नहीं उन्हें चलने योग्य बनाये जावे ताकि दुर्घटना न हो।
ये रहे मौजूद - जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटैल की अध्यक्षता में आयोजित की गई सामान्य सभा की बैठक में विधायक श्रीमति प्रतिभा सिंह, नंदनी मरावी, नीलेश अवस्थी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगी लाल मरावी, नन्हे लाल धुर्वे, उमाशंकर तिवारी, शरद यादव, रामकृष्ण पटैल, टिल्लू अहिरवार, विजयकांति पटैल, जमुना मरावी, श्वेता सिंह, वंदना पटैल, अर्पणा ठाकुर, उर्मिला दाहिया, छोटी कुंजाम, निर्मला पटैल, तारा बाई परस्ते, रीताबाई, जनपद पंचायतों के अध्यक्षों में जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटैल, पनागर योगिता पटैल, सिहोरा सरिता सिंह, पाटन सविता ठाकुर, मझौली अध्यक्ष रूकमणि बाई और जनपद पंचायत कुण्डम की अध्यक्ष आराधना महोबिया, अधिकारियों में जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जीएस तेकाम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
मीडिया अधिकारीजिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment