कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
पात्र हितग्राहियों का बीमा नहीं करने वाले सचिव एवं रोजगार सहायक होगे पद से पृथक
जनपद पंचायत पनागर एवं कुण्डम में अलग-अलग बैठको में सीईओं जिला पंचायत ने दिये निर्देश
जबलपुर, 5 अगस्त, 2015 प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना,सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन बीमा योजना में कार्य नहीं करने वाली जनपद पंचायत पनागर के बीमा के प्रभारी पीसीओं डी.एस. कुकरेती को बीमा योजना की गलत जानकारी प्रस्तुत करने एवं ग्राम पंचायत निरंदपुर, मटामर, मझगवां, बघौडा, बडखेरा, रिठौरी,और ग्राम पंचायत गधेरी, एवं जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत भजिया,आमाटिटहा, सरौली, तिलसानी, कस्तरा, महेशपुरी, कोसमडोगरी, हरदुलीकला के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जनपद पंचायत पनागर के सभाकक्ष एवं जनपद पंचायत कुण्डम के सभाकक्ष में आयोजित बीमा की समीक्षा बैठको में दिये। बैठकों में उन्होनें प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं के साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के कार्य में अभी तक हुई प्रगति एवं जन्म मृत्यु की पोरटल पर की गई फीडिग की ग्राम पंचायत वार समीक्षा भी की।
पद से पृथक करने के दिये निर्देश- जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत निरंदपुर एवं रिठौरी के सचिव को बीमा योजनाओं में रुचि नही लेने पर पद से पृथक करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत मटामर, रिठौरी,और गधेरी के रोजगार सहायकों पद से पृथक निर्देश दिये। इसी प्रकार जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत सरौली, तिलसानी एवं भजिया के सचिव को एवं ग्राम पंचायत सरौली तिलसानी, कस्तरा,टिकरिया एवं कोसमडोगरी के ग्राम रोजगार सहायकों को पद से पृथक करने के निर्देश दिये।
शाखा प्रबंधक को जारी करे नोटिस- श्रीमती मारव्या ने बीमा की समीक्षा करते हुए भारतीय स्टेट बैंक की शाखा चैरई एवं पनागर को बीमा के कार्य में कम प्रगति होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एलडीएम डी.के.जैन को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
सीईओं करे प्रतिदिन समीक्षा- उन्होनें जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन बीमा योजना में प्रतिदिन ग्राम पंचायतों एवं बैकों में कितने हितग्राहियों के बीमा किया जा रहा हैं उसकी प्रतिदिन समीक्षा की जाये।
बीमा योजनाओं में अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतें- प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं के तहत अच्छा काम करने वाली जिले के प्रत्येक विकासखण्ड की प्रथम दो ग्राम पंचायतों स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा।
सरपंच करें प्ररित-उन्होनें जनपद पंचायत पनागर एवं कुण्डम की ग्राम पंचायतों के सरपंचों से अपील करते हुए कहा कि वह लोगों को बीमा करने के लिए प्रेरित करे ताकि,दुर्घटना होने पर उनके एवं उनके परिवार वालों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।
समन्वय बनाकर करें कार्य- बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों से भी प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं की प्रगति का व्यौरा लिया और उन्हें पंचायत सचिवों के साथ तालमेल बनाकर सभी पात्र व्यक्तियों तक बीमा योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिये । उन्होंने बीमा योजनाओं की बैंक शाखावार प्रगति की समीक्षा भी की ।
पेंशन योजनाएं का दिलाये लाभ-बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं पर सरपंचों और सचिवों से चर्चा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने वृद्धावस्था, विधवा और निराश्रित पेंशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को प्रत्येक माह पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सरपंचों और सचिवों से कहा कि वे प्रत्येक पात्र व्यक्ति के पेंशन के प्रकरण तैयार करें और स्वीकृति के लिए जनपद पंचायतों को भेजें। मानसिक रूप से निरूशक्त व्यक्तियों को प्रतिमाह पांच सौ रूपये की पेंशन (सहायता) देने की शासन की योजना का जिक्र भी बैठक में किया और सरपंच एवं सचिवों को उनके क्षेत्र के मानसिक रूप से निरूशक्त प्रत्येक व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के प्रकरण भी तैयार करने के निर्देश इस मौके पर दिये ।
स्वच्छ भारत मिशन-श्रीमती मारव्या ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की पंचायतवार प्रगति की समीक्षा करते हुए सरपंचों, सचिवो एवं रोजगार सहायकों से यह सुनिश्चित करने कहा है कि उनकी पंचायत में कोई भी घर शौचालय विहीन न रहे । सरपंचों एवं सचिवों से कहा कि प्रत्येक घर में शौचालय का निर्माण हो इसके लिए लोगों में जागरूकता पैदा करें और खुले में शौच के लिए जाने वालों के विरूद्ध अभियान चलायें।
जन्म व मृत्यु की जानकारी करे आनलाईन- उन्होनें ग्राम पंचायत सचिवों को उनकी पंचायत में होने वाले जन्म और मृत्यु के प्रत्येक प्रकरण का पंजीयन ऑनलाइन करने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायको को जन्म और मृत्यु के प्रकरणों को आनलाईन फीड करने के लिए पासवर्ड उपलब्ध कराये गये गये है। सभी प्रकरणों ेकी जानकारी एक सप्ताह में आनलाईन की जाये।
ये रहे मौजूद- जनपद पंचायत पनागर में जनपद पंचायत पनागर की अध्यक्ष श्रीमती योगिता योगेश पटेल, एलडीएम डी.के.जैन, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपलन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, डा.परवीन कुरैशी, जनपद पंचायत पनागर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमकार सिंह ठाकुर,एवं जनपद पंचायत कुण्डम में समीक्षा बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ऋषि पवार,जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी बसंती दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज
जबलपुर 5 अगस्त 2015। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 6 अगस्त 2015 को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं की समीक्षा, प्रधानमंत्री सडक मुख्यमंत्री सडक, लोक निर्माण विभाग क्रमांक-एक एवं दो में चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा, नर्मदा घाटी विकास विभाग द्वारा बायी तट एवं दायी तट की नहरों के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा, एवं जिला पंचायत वर्ष 2015-16 के लेबर बजट का अनुमोदन सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
1148 कपिलधारा कूप हुए पूर्ण
794 अनुसचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के हितग्रहियों को डीजल एवं विद्युत पंप कराये उपलब्ध
जबलपुर 5 अगस्त 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा योजना के तहत योजना प्रारंभ से लेकर अभी तक जिले में 1529 कूप स्वीकृत कर प्रारंभ किये गये हैं जिनमें से अब तक 1148 कूप पूर्ण हुए है। पूर्ण हुए कूपों में से 794 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति हितग्राहियों को डीजल एवं विद्युत पंप प्रदाय किये जा चुके है,जिससे इन हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में वदलाव हुआ है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि कपिलधारा मनरेगा की एक हितग्राही मूलक महत्वपूर्ण उपयोजना है। इस उपयोजना के तहत जिले में अभी तक में 1529 कूप 40 करोड 20 लाख की राशि से स्वीकृत कर प्रारंभ किये गये हैं जिनमें से अब तक1148 कूप पूर्ण हुए है,जिन पर 27करोड आठ लाख रुपये किये जा चुके है। पूर्ण हुए कूपों में से 794 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति हितग्राहियों को डीजल एवं विद्युत पंप प्रदाय किये जा चुके है।
उन्होने बताया अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति हितग्राहियों में जनपद पंचायत जबलपुर में 232,पनागर में 7,कुण्डम में 425 पाटन में 3 शहपुरा में 39 सिहोरा में 28 एवं जनपद पंचायत मझौली में 60 हितग्र्राहियों को आदिवासी विकास विभाग से डीजल एवं विद्युत पंप उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया गया है। उल्लेखनीय है कि मनरेगा की उपयोजना कपिलधारा से ग्रामीणों के सपने पूरे होने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति में भी बदलाव आ रहा है।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment