न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 28 May 2015

28-5-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
//प्रेस विज्ञप्ति//

मनरेगा की उपयोजना निर्मल नीर से बुझ रही पूरे गांव की प्यास

सफलता की कहानी
जबलपुर 28मई 2015ः जल ही जीवन है, जल के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। हम सब जानते हैं हमारे लिए जल कितना महत्वपूर्ण है। गांव से रीत रहे जल रूपी अमृत ने समूचे गावं को गये साल तक चिंता में डाल रखा था आलम यह था कि एक एक बंूद पानी के लिये समूची ग्रह व्यवस्था हासिये पर थी। पानी की व्यवस्था के लिए अल सुबह से ही प्रयास शुरू हो जाते थे जिससे ग्रहणियों के न सिर्फ कार्य प्रभावित होते थे बल्कि बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों की दिनचर्या बदल जाती थी, लेकिन अब ऐसा नही है गांव के आंगन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना की उपयोजना निर्मल नीर के अंतर्गत खुदवाये गये कूप ने गांव की पानी की समस्या को खत्म कर दिया है। यह कहानी है जबलपुर जिला मुख्यालय से 49 किमी. एवं विकास खण्ड शहपुरा से 17 किमी. दूर ग्राम पंचायत कुलौन के अन्तर्गत आने वाले गांव पिपरिया में रहने वाले लोगों की।
  ग्राम पंचायत कुलौन का ग्राम पिपरिया पहाडी पर स्थित होने के कारण गांव में हमेशा पेयजल संकट बना रहता था गर्मी के मौसम में पानी के लिए बहुत परेशान होना पड़ता था, ग्राम में एक ही हैण्डपंप होने के कारण लोग सुबह से ही हैण्डपंप के सामने लम्बी-लम्बी लाइनें लगाकर अपने बारी आने का इतंजार करते रहते थे। ग्राम के शंकर लाल यादव बताते हैं कि गांव में पानी के लिए पहले बडी परेशानी होती थी, गांव में केवल एक ही हेण्डपंप था उसी से पूरा गांव पानी पीता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। ग्राम में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना की उपयोजना निर्मल नीर के अंतर्गत खुदवाये गये कूप से पीनी की समस्या से हमेशा-हमेशा के लिए निजात मिल गई है।
यहां के सरपंच श्रीमति मुन्नीबाई बताती है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना की उपयोजना निर्मल नीर से न सिर्फ गांव वालों की वर्षों पुरानी समस्या का निराकरण हुआ है बल्कि गांव वालों की आर्थिक स्थिति भी सुधर गई है। 
पूर्व सरपंच दशरथ सिंह गौड ने बताया कि गांव में पानी की सबसे बडी समस्या थी पानी नही होने की वजह से गांव में आये दिन लडाई झगडे हुआ करते थे, मनरेगा की उपयोजना के तहत सामुदायिक कूप खोदने का ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया है और उस प्रस्ताव को जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत से स्वीकृति मिलने के बाद प्रारंभ किया गया। 
गांव के सुरेश बताते है कि पहले गांव में कुआ नही था और पानी की हमेशा परेशानी होती थी, गांव के हेण्डपंपों से रात भर पानी भरते थे। घर की महिलाएं तनाव में जीने लगी थी। क्योंकि उन्हें दिन में घर के कार्य और रात में पानी भरना पडता था। भला हो मनरेगा की उपयोजना निर्मल नीर का जिसने गांव की प्यास बुझा दी। रामवती, सुशीला, रेवती, बताती है कि घर में पानी नही होने की वजह से परिवार में आये दिन लडाई झगडें होते थे, हमारी बेटियां स्कूल नही जा पाती थी। घर के लोग सुबह काम पर नही पहुॅच पाते थे। अब ऐसा नही  है। गांव में खोदे गये कूप से पूरा गांव पानी भर रहा है। 
सचिव दीपनारायण ने बताया कि गांव वालों नंे वर्षो पुरानी समस्या से छुटकारा पाने के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया। निर्मल नीर बनाने के लिए 3.17 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी,जबकि निर्मल नीर 2.76 लाख में बनकर तैयार ही गया निर्मल नीर की गहराई 60 फुट है। और उसमें वर्तमान में लगभग 30 फुट पानी भरा हुआ है। 
उल्लेखनीय है कि मनरेगा ग्रीमीण क्षेत्रों के सर्वागीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।





कोहला में आज होगी चैपाल

जबलपुर 28 मई 2015ः सांसद आर्दश ग्राम योजना के तहत चिन्हित ग्राम कोहला में 29 मई 2015 को शामः 6ः00 बजे से चैपाल का आयोजित की गई है। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने जिलें के सभी विभागों के प्रमुखों को चैपाल में निर्धारित किये गये समय पर सम्पूर्ण जानकारी लेकर अनिवार्य रुप से उपस्थित होने के निर्देश दिये है। 

मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर






Wednesday, 27 May 2015

27-5-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
जुझारी को मिली कीचड से मुक्ति
गांव की गलियां व आंगन हुए साफ-सुथरे 

जबलपुर 27 मई 2015। घर और घर के आसपास सभी जगह साफ-सफाई हो घर के निस्तार वाले पानी को निकालने के लिए नालियां हों और गांव में आने जाने के लिए रास्ता साफ-सुथरा व कीचड़ मुक्त हो। यह सपना शहर व गांव में रहने वाले सभी लोग देखा करते हैं। गांव वालों के यह सपने सच भी हो रहे है। पंच परमेश्वर योजना एवं मनरेगा के संयुक्त कन्वर्जेंशन से ग्राम पंचायत जुझारी जनपद पंचायत कुण्डम में रहने वाले लोगों का सपना सच हो गया है। इस योजना के तहत गांव में सीसी रोड व गंदे पानी के निकासी के लिए नालियां बनायी गई है।
ग्राम पंचायत जुझारी जनपद पंचायत कुण्डम मुख्यालय से मात्र 5-6 किमी दूरी पर स्थित है। यह पंचायत मुख्यालय के नजदीक होते हुए भी गांव की गलियों को कीचड़ मुक्त व गंदगी से मुक्ति नहीं दिला पा रही थी। यहां 3 लाख 05 हजार लागत से कुवर सिंह के मकान से हरि सिंह के मकान तक 113 मीटर लम्बी एवं 4लाख 06 हजार की लागत से हरिसिंह के मकान से भददू सिंह के मकान तक 170 मीटर लम्बी सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य स्वीकृत कर पूर्ण किये गये। 
यहां के सरपंच अमर सिंह ने बताया कि गांव के प्रत्येक घर में साफ-सफाई व गांव की गलियां स्वच्छ हो तो गांव में बीमारियां नहीं पनपती। उन्होंने बताया कि पंच-परमेश्वर एवं मनरेगा योजना से गांव की गलियां कीचड़ मुक्त हो गई है। यह शासन की अतिमहत्वपूर्ण व अच्छी योजना है। 
यहां की पूर्व सरपंच श्रीमती बुधियाबाई बताती हैं कि गांव में सीसी रोड एवं नालिया बन जाने से घर एवं घर के आस-पास साफ-सफाई रहती है। मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
यहां के सचिव भाग सिंह ने बताया कि गांव की गलियों को कीचड़ मुक्त व गंदे पानी को नालियों के माध्यम से गांव के बाहर निकालने में मनरेगा व पंच-परमेश्वर योजना वरदान साबित हो रही है। यहां 3 लाख 05 हजार लागत से कुंवर सिंह के मकान से हरिसिंह के मकान तक113 मीटर लम्बी सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य किया गया है,जिसमें पंच-परमेश्वर  योजना से 2 लाख एवं मनरेगा से 1लाख 05 हजार की राशि से कार्य किया गया। वही दूसरी हरिसिंह के मकान से भददू सिंह के मकान तक170 मीटर लम्बी सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य 4 लाख 06 हजार की लागत से स्वीकृत कर पूर्ण किया गया। 
सचिव ने बताया कि सीसी रोड एवं नाली निर्माण का कार्य उपयंत्री शिवनी रावत की निगरानी में प्रारंभ किया गया है। और उन्ही के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया। सीसी रोड बन जाने से गांव के लोगों का आना जाना आसान हो गया है और गांव में गलियां कीचड़ मुक्त हो गईं हैं। गांव के विकास में यह योजना बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है।


                                                                            मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 25 May 2015

25-5-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
मनरेगा में नये कार्य होगें प्रारंभ
जबलपुर 25 मई 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में नये कार्य प्रारंभ किये जाएगें। अपूर्ण निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण किया जाए। कृषि पर आधारित ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य प्रारंभ किये जाये। ग्राम पंचायत में 60/40 का मजदूरी एवं सामग्री का अनुपात यथावत रखा जाये।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में नये कार्य प्रारंभ करने के शासन से निर्देश प्राप्त हुए है। सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सहायक यंत्रियों को निर्देशित किया गया हैं ग्राम पंचायतों में योजना के तहत कार्य योजना में स्वीेकृत कार्यो को तत्काल रुप ई-मस्टर निकाल कर प्रारंभ किये जाये। 
उन्होनें कहा कि अधिनियम के प्रावधान अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5 सामुदायिक एवं 25 हितग्राहीमूलक कार्य तत्काल प्रारंभ किये जाये। इसके अलावा जिन ग्राम पंचायतों में रोजगार की मांग अधिक हैं ऐसी ग्राम पंचायतों में मनरेगा की उपयोजना मेरा खेत मेरी माटी के तहत कृषि पर आधारित कार्य प्रारंभ किये जाये। 
श्रीमती मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद स्तर पर लंबित भुगतान के एफटीओं शीघ्र किये जाये, कोई भी एफ.टी.ओं. फण्ड टान्सफर आर्डर जनपद स्तर पर लंबित न हो। 
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मजदूरों के खातों में एफटीओं करने के बाद राशि नहीं पहुंच रही है उसकी तल्काल लिखित रुप में मजदूरों के खातों एवं बैक र्का आइ.एफ.सी. कोड सहित उपलब्ध कराया जाये ताकि जो खाते में राशि हस्तांतरित कराने की कार्यवाही की जा सके।  
मेंढ बंधान एवं कपिलधारा को दे प्राथमिकता- मनरेगा की उपयोजना मेढबंधान एवं कलिधारा के तहत कूपों का निमार्ण कार्य किया जाये। खेतों का समतलीकरण, ग्राम पंचायत में पंचायत भवन के कार्य  प्राथमिकता से किये जाये।
                                                                            मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 15 May 2015

15-5-2015

कार्यालय जिला पंयायत जबलपुर
जिला योजना समिति के सदस्य हुए निर्वाचित  
जबलपुर 15 मई 2015। म.प्र. जिला योजना समिति अधिनियम 1995 की धारा 4 (1) (दो) एवं जिला योजना समिति निर्वाचन नियम 1995 के नियम (1) के तहत ग्रामीण क्षेत्र के जिला पंचायत से निर्चाचित होने वाले सदस्यों में से 6 सदस्य जिला योजना समिति में चुने गये। जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित पीठासीन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ए.बी. सिंह द्वारा समिति के सदस्यों का निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराया गया 
पीठासीन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ए.बी.सिंह ने बताया कि आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला योजना समिति के 6 सदस्य चुने गये। चुने गये सदस्यों में उमांशकर तिवारी, ताराबाई परस्ते, नन्हेलाल धुर्वे, रामकृष्ण पटेल, रीताबाई, और स्वेता सिंह है। 
उन्होनें बताया कि जिला योजना समिति के सदस्य के निर्वाचन में जिला पंचायत के 8 सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें उमांशकर तिवारी, ताराबाई परस्ते, नन्हेलाल धुर्वे, रामकृष्ण पटेल, रीताबाई, स्वेता सिंह, जमुना मरावी और वंदना पटेल शामिल है। निर्वाचन के दौरान वंदना पटेल ने अपना आवेदन वापस ले लिया और 7 सदस्यों में से 6 सदस्य निर्वाचित करने के लिए मतदान किया गया। 
मतदान में उमांशकर तिवारी को 17, ताराबाई परस्ते को 14, नन्हेलाल धुर्वे को11, रामकृष्ण पटेल को 11, रीताबाई को12, स्वेता सिंह 11 और जमुना मरावी को मात्र 6 मत प्राप्त हुए। 


                                                                   मीडिया अधिकारी 
                                                                    जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 13 May 2015

13-5-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
//प्रेस विज्ञप्ति//
पेंशनरों को समय पर करें भुगतान
 समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
जबलपुर 13 मई 2015। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृध्दा वस्था पेंशन, विधवा पेंशन, निःशक्त पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के पात्र हितग्रहियों को समय पर भुगतान किया जाये। किसी भी पात्र हितग्राही को योजना के लाभ से वंचित नही किया जाये। मनरेगा योजना की उपयोजना कपिलधारा कूपों को 15 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाये। लंबित मजदूरी एवं सामग्री का एफटीओ के माध्यम से शीघ्र भुगतान किया जाये। स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य पूरा करने पर योजना के जिला समन्वयक को बधाई देते हुए योजना का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय जीवन बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के तहत अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये। उक्त निर्देश कलेक्टर शिव नारायण रुपला ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये। 
उन्होंने हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कर्मकार मंडल योजना के तहत श्रमिकों को कार्ड उपलब्ध कराये जाये,ताकि उन्हें योजना के तहत मिलने वाले लाभ से लाभान्वित किया जा सके। श्री रुपला ने जनधन योजना के तहत खोले गये खातों को समग्र के पोरटल पर शत-प्रतिशत फीड करने के निर्देश दिये।
खाते खोलकर करें नागरिकों का बीमा- कलेक्टर श्री रुपला ने बैक के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय जीवन बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना का लाभ हितग्रायिों को दिलाने के लिए जिन हितग्राहियों के खाते नहीं खोलें गये है उनके खाते खोले जाये और योजना के लाभ से लाभान्वित किया जाये। उन्होंने इन नई योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। 
उन्होनें जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजना की जानकारी ग्रामीणों तक पहुचानें के लिए ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक, आगनवाडी कीे कार्यकर्ता, सहायिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता को अनिवार्य रुप से जोडा जाये। योजनाओं के लाभ से ग्राम पंचायतों के सरपंच,उप सरपंच एवं पंचों के भी बीमा किये जाये।
 श्री रुपला ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय जीवन बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के हितग्राही को लाभान्वित करने के लिए शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 20मई से 31 मई तक शिविरों का आयोजन किया जाये। शहरीय क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में एक शिविर, सभी नगर पंचायतों में एक-एक शिविर एवं प्रत्येक जनपद पंचायत में 6-7 शिविरों का आयोजन किया जाये।   
मीक्षा बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश चतुर्वेदी,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जे.पी.कोरी, परियोजना अधिकारी आशीष व्यौहार, कल्पना पाण्डे, डाॅ. परवीन कुरैशी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री मौजूद रहे।
                                                                   मीडिया अधिकारी 
                                                                    जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 7 May 2015

7-5-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
//प्रेस विज्ञप्ति//

जिला पंचायत की समितियों हुआ गठन 
जबलपुर 7 मई 2015। म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 46 एवं 47 के अनुक्रम में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत की 4 स्थाई समिति का गठन किया गया। पीठासीन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ए.बी. सिंह द्वारा समितियों के गठन का निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराया गया। इस दौरान जिला पचंायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल, उपाध्यक्ष मांगी लाल मरावी, एवं  जिला पचंायत के सभी सदस्य मौजूद रहे। 
पीठासीन अधिकारी ए.बी.सिंह ने बताया कि आज जिला पंचायत की 10 स्थाई समितियों का गठन किया जाना था जिनमें से 4 समितियों का गठन किया गया है। जिनमें कृषि समिति, संचार संकर्म समिति, सहकारिता एवं उद्योग समिति और स्वास्थ्य समिति शामिल है। शेष 6 समितियों का गठन आगामी तिथि में किया जाएगा। 
कृषि समिति:- कृषि समिति में शारदा यादव को सभापति, सदस्यों में उमाशंकर तिवारी, नन्हे लाल धुर्वे, खिल्लू और रीता बाई शामिल है। 
संचार संकर्म समिति:- संचार संकर्म समिति, में उमाशंकर तिवारी को सभापति, सदस्यों में शारदा यादव, नन्हे लाल धुर्वे, खिल्लू और उर्मिला दाहिया शामिल है। 
सहकारिता एवं उद्योग समिति:- सहकारिता एवं उद्योग समिति में स्वेता सिंह को सभापति, सदस्यों में छोटी बाई, नन्हे लाल धुर्वे, रामकृष्ण पटेल और रीता बाई शामिल है।
स्वास्थ्य समितिः- स्वास्थ्य समिति में रामकृष्ण पटेल को सभापति, सदस्यों में उमाशंकर तिवारी, निर्मला पटैल, स्वेता सिंह और रीता बाई शामिल है।
जिला पंचायत की 16 अप्रैल 2015 को हुई सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत की 10 समितियां गठन करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसे कमिश्नर महोदय द्वारा अनुमोदित भी किया गया है। अनुमोदन के उपरांत आज सुबह 11.00 से दस समितियों के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई जिनमें कृषि समिति, संचार संकर्म समिति,सहकारिता एवं उद्योग समिति, स्वास्थ्य समिति, शिक्षा समिति, सफाई एवं स्वच्छता समिति, महिला एवं बाल विकास समिति, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी समिति एवं वन समिति शामिल है। 
उक्त समितियों मे से कृषि समिति, संचार संकर्म समिति, सहकारिता एवं उद्योग समिति और स्वास्थ्य समिति को छोडकर शेष समितियों के गठन में सदस्यों द्वारा नामांकन प्रस्तुत नहीं करने के कारण गठन एवं समिति पांच सदस्य नहीं होने के कारण समितियों का गठन नहीं हो सका। 



सहायक विकास विस्तार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश 
पंचायत समन्वयक अधिकारी प्रतिदिन किये गये कार्य की दे जानकारी देंः सीईओ जिपं. 

जबलपुर 7मई 2015। हितग्राही मूलक योजनाओं में कम प्रगति होने पर जनपद पंचायत पनागर के सभी 6 सहायक विकास विस्तार अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन में ग्राम पंचायतों का भ्रमण नहीं करने पर ब्लाॅक समन्वयक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जावेे। सभी पंचायत समन्वयक अधिकारी प्रति दिन कार्यालय में अनिवार्य रुप से उपस्थिति दें और दिन में किये गयंे कार्य की जानकारी जिले में प्रेषित की जावे। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने जनपद पंचायत पनागर के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो अधिकारी/कर्मचारी काम नहीं करेगा उसकी वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। 
उन्होने जनपद पचंायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सहायक विकास विस्तार अधिकारी के साथ-साथ पंचायत समन्वयक अधिकारी से भी हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राहियों के प्रकरण तैयार कराये जावे। श्रीमती मारव्या ने जिला अग्रणी बैक अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि किस बैक को माह में कितने-कितने प्रकरण प्रेषित किये जा रहे है और माह में बैंकों द्वारा कितने प्रकरण स्वीकृत कर हितग्राहियों को राशि वितरण की गई है कि जानकारी प्रेषित की जावे। 
श्रीमती मारव्या ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा, समीक्षा के दौरान सरपंच एवं सचिवों से अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति पर जानकारी ली। सरपंच, सचिवों द्वारा बताया गया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी जनपद पंचायत पनागर के अनुविभागीय अधिकारी एम.एस. चंदेल, कभी भी क्षेत्र में नहीं जाते। हैण्डपंप सुधारने की कोई भी सामग्री मैकेनिकों को उपलब्ध नहीं कराई जाती। विगडे हुए हैण्डपंपों को सुधारने के लिए मैकेनिकों द्वारा पैसों की मांग की जाती है। गांव में लोग चंदा करके सामग्री क्रय करते है और हैण्डपंपों का सुधार कार्य कराया जाता है। 
श्रीमती मारव्या ने उक्त शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,जनपद पंचायत पनागर को तत्काल कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर विभागीय जांच प्रारंभ करने के निर्देश दिये। 
समीक्षा बैठक में पंच परमेश्वर, मध्यांह भोजन, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, इंदिरा आवास और सर्व शिक्षा मिशन की समीक्षा की गई। 
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. ठाकुर, डीपीसी एम.एल. पाठक, जिला अग्रणी बैक अधिकारी पी.के.गुप्ता, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र मेहरा, डाॅ परवीन कुरैशी,सहा. परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, परि. अर्थशास्त्री बबीता कोल, जनपद पंचायत पनागर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमकार सिंह ठाकुर, सहित अन्य अधिकारी व ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।  
                                                           

                                                                   मीडिया अधिकारी
                                                                    जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 6 May 2015

6-5-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
//प्रेस विज्ञप्ति//
जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन आज 

जबलपुर 6मई 2015। जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन जिला पंचायत के सभाकक्ष में 7 मई 2015 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जाएगा। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि 7 मई को जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होने जिला पंचायत के सभी सदस्यों से उक्त तिथि में कार्यालय में उपस्थित रहने की अपील की हैं।

नेपाल के पीडितों को दी श्रृध्दांजलि
जबलपुर 6 मई 2015। जिला पंचायत परिसर में नेपाल में आये भूकंप में अपनी जान गवां चुके लोगों को एक मिनिट का मौन धारण कर गत दिवस श्रृध्दांजलि दी गई। श्रृध्दांजलि सभा में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने कहा कि पीडित मावनता की सेवा करने के लिए हमारा देश हमेशा तेैयार रहता है। उन्होनें जिला पंचायत के सभी सदस्यों एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों से पीडित लोगों की मदद करने के लिए स्वेच्छा से एक दिन का वेतन दान करने की अपली की है। 
सभा में जिला पंचायत के सदस्य राम कृष्ण पटेल, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश चतुवेर्दी, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, पंचायत राज अधिकारी एस. के. दीक्षित, परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, डा.परवीन कुरैशी, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, परियोजना अर्थशास्त्री बवीता कौल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


                                                         

शिकायतों का करें समय सीमा में निराकरण
जबलपुर 6 मई 2015। सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया जाये। जन धन योजना के तहत खोले गये हितग्राहियों के खातों को शीघ्र अति शीघ्र पोर्टल पर फीड किया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये। 
उन्होनें जन धन योजना के तहत हितग्राहियों के खोले गये खातों की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत हितग्राहियों के खाते पोर्टल पर फीड नही होनें पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों के विरुध्द कार्यवाही करने के निर्देश्स दिये। उन्होंने नगर पंचायत भेडाघाट, शहपुरा, पाटन, पनागर, कटंगी, के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
श्रीमती मारव्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला पंचायत की समय-सीमा बैठक में सभी विभागों के अधिकारी अनिवार्य रुप से शामिल हो। जो अधिकारी बैठक में शामिल नहीं होगें उनके विरुध्द कार्यवाही की जाएगी। उन्होनें नगर पंचायतों में अपूर्ण किचिन शेडों की समीक्षा करते हुए कहा कि मध्यांह भोजन कार्यक्रम में राशि उपलब्ध होने के बावजूद किचिन शेडों का निर्माण नहीं कराने पर आप्रसन्ता जाहिर की और पन्द्रह दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
बैकों में अभी से प्रकरण करें प्रेषित- उन्होनें शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा सभी योजनाओं में शासन से लक्ष्य आवंटित हो चुके है। शासन से प्राप्त लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अभी से हितग्राहियों का चयन किया जाये और हर माह चयनित हितग्राहियों के प्रकरणों को बैकों को प्रेषित किये जाये। 
वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से होगी समीक्षा- सभी जनपद पचंायतों में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के साथ साथ निर्माण कार्यो की समीक्षा की जायेगी।  वीडियों कांफ्रेसिंग से एक ओर जनपद स्तर के सभी अधिकारियों का आने जाने का समय बचेगा वहीं निर्माण कार्यो में तेजी भी आयेगी। उन्होने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस जनपद में अभी वीडियों कांफ्रेसिंग सिस्टम में इंस्टाल नहीं हुई हो तो तत्काल इंस्टाल कराई जाये। 
बैठक में ये रहे उपस्थित - अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमेन्द्र मिश्रा, जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश चतुर्वेदी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जे.पी.कोरी, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. ठाकुर, डीपीसी एम.एल. पाठक, पंचायत प्रकोष्ठ अधिकारी शिव कुमार दीक्षित, परियोजना अधिकारी आशीष व्यौहार, कल्पना पाण्डे, डाॅ. परवीन कुरैशी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शामिल रहे। 

                                                                   मीडिया अधिकारी 
                                                                    जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 5 May 2015

5-5-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
//प्रेस विज्ञप्ति//

जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन 7 मई को 

जबलपुर 5मई 2015। जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन जिला पंचायत के सभाकक्ष में 7 मई 2015 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जाएगा।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि 7 मई को जिला पंचायत की स्थाई समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होने जिला पंचायत के सभी सदस्यों से उक्त तिथि में कार्यालय में उपस्थित रहने की अपील की हैं।


नेपाल के पीडितों को दी श्रृध्दांजलि
जबलपुर 5 मई 2015। जिला पंचायत परिसर में आज नेपाल में आये भूकंप में अपनी जान गवां चुके लोगों को एक मिनिट का मौन धारण कर श्रृध्दांजलि दी गई। श्रृध्दांजलि सभा में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने कहा कि पीडित मावनता की सेवा करने के लिए हमारा देश हमेशा तेैयार रहता है। उन्होनें जिला पंचायत के सभी सदस्यों एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों से पीडित लोगों की मदद करने के लिए स्वेच्छा से एक दिन का वेतन दान करने की अपली की है।
सभा में जिला पंचायत के सदस्य राम कृष्ण पटेल, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश चतुवेर्दी, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, पंचायत राज अधिकारी एस. के. दीक्षित, परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, डा.परवीन कुरैशी, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, परियोजना अर्थशास्त्री बवीता कौल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

                                                                   मीडिया अधिकारी 
                                                                    जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 1 May 2015

01-05-2015

आसान हुआ रेल्वे स्टेशन आना-जाना
सफलता की कहानी

जबलपुर 01 मई 2015। ग्राम पंचयत सिहोदा में पंच परमेश्वर एवं मनरेगा के संयुक्त कंवरजेंस से भेडाघाट रेल्वे स्टेशन मुख्यमार्ग से दोज कुमार के घर की ओर वार्ड क्र13 में बनी सडक सह नाली निर्माण से लोगों का भेडाघाट स्टेशन पहुचना आसान हो गया है। ग्राम पंचायत सिहोदा के तिराहे से भेडाघाट स्टेशन पहुंचने के लिए 2.05 लाख की लागत से  75 मी. लम्बी सी.सी. रोड बन जाने से वार्ड क्र 13 के रहवासियों के साथ-साथ स्टेशन पहुंचने वालों के लिए राहत मिली है। इस योजना के तहत गांव में सीसी रोड व गंदे पानी के निकासी के लिए नालियां बनाई गई है।
ग्राम पंचायत सिहोदा जिला पंचायत मुख्यालय से मात्र 12 किमी दूरी पर स्थित है। यह पंचायत भेडाघाट रेल्वे स्टेशन से लगी होने के बावजूद भी गांव की गलियों को कीचड़ मुक्त व गंदगी से मुक्ति नहीं दिला पा रही थी। 
यहां 2 लाख 05 हजार लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया, जिसमें लगभग 54 हजार मनरेगा मद एवं 1 लाख 53 हजार पंच परमेश्वर योजना से व्यय किया गया है।
 यहां की सरपंच श्री मीरा बाई पटेल ने बताया कि गांव के प्रत्येक घर में साफ-सफाई व गांव की गलियां स्वच्छ हो तो गांव में बीमारियां नहीं पनपती। उन्होंने बताया कि पंच-परमेश्वर एवं मनरेगा योजना से गांव की गलियां कीचड़ मुक्त हो रही है। यह शासन की अतिमहत्वपूर्ण व अच्छी योजना है। 
यहां के सचिव श्री जनक पटेल ने बताया कि गांव की गलियों को कीचड़ मुक्त व गंदे पानी को नालियों के माध्यम से गांव के बाहर निकालने में मनरेगा व पंच-परमेश्वर योजना वरदान साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि 2 लाख 05 हजार लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया, जिसमें लगभग 54 हजार मनरेगा मद एवं 1 लाख 53 हजार पंच परमेश्वर योजना से व्यय किया गया है।
पूर्व सरपंच श्री परसराम पटेल बताते हैं कि सीमेंट क्रांकीट का कार्य उपयंत्री सुश्री जया सोनकेसरिया की निगरानी में प्रारंभ किया गया है, और उन्ही के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया। सीसी रोड बन जाने से तिराहे से स्टेशन लोगों का आना जाना आसान हो गया है और गांव में गलियां कीचड़ मुक्त हो गईं हैं। गांव के विकास में यह योजना बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है।  



 मीडिया अधिकारी 
             जिला पंचायत जबलपुर