न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 24 December 2014

24-12-2014

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//समाचार//
सरपंचों से वापस लिये वित्तीय अधिकार
पंचायत समन्वयक अधिकारी व सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से आहरित होगी राशि
जबलपुर 24 दिसम्बर 2014। कलेक्टर शिव नारायण रुपला ने म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत निर्वाचन 2014-15 के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आर्दश आचरण संहिता लागू की गई। आर्दश आचरण संहिता की कंडिका 3(1) में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रगतिरत निमार्ण कार्यो को यथावत रखते हुए निमार्ण कार्यो के भुगतान संबंधित खातों का संचालन पंचायत के पंचायत समन्वयक अधिकारी को अधिकृत किया गया है। 
उन्होंने बताया कि अब ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यो से संबंधित राशि का आहरण सरपंच एवं सचिव की जगह, पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं ग्राम पंचायत के सचिव को अधिकृत कर दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक से राशि का आहरण किया जाएगा। 
श्री रुपला ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी अनुविभागीय अधिकारियों, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया है, कि निर्देशों का कडाई से पालन किया जाये।


   मीडिया अधिकारी
   जिला पंचायत जबलपुर  

Friday, 12 December 2014

12-12-2014

  कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//समाचार//
 मनरेगा की कपिलधारा ने बदल दी चमरु की जिन्दगी
जबलपुर 12 दिसम्बर 2014। मेहनतकश को सुविधाये एवं अवसर प्रदान किये जाये तो वह भी प्रगति के पथ पर अग्रसर हो जाता है। यह कहावत जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत चैरईकला के चमरु हरी पर सटीक बैठती है। चमरु बताते है कि ऊबड-खाबड एवं सिंचाई के अभाव में खेती किसानी भगवान के भरासें किया करते थे। परिवार के पालन पोषण एवं जरुरतों को पूरा करने के लिए अपने खेतों के साथ-साथ दूसरों के खेतों में भी काम करना पडता था। अनउपजाऊ एवं असिंचित खेती में ज्वार, मक्का, कोदों एवं अरहर की उगाते थे जिसमें कडी मेहनत करने के बाद भी खाने के लिए अनाज नहीं हो पाता था, लेकिन भला हो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा का जिसने हमारी जिन्दगी ही बदल दी है। 
कपिलधारा कूप बन जाने के बाद आदिवासी विकास विभाग से सिंचाई के लिए 20 हजार रुपये अनुदान के रुप में मिले जिससे इलेक्टानिक पंप, स्प्रिंग, पाइप क्रय कर फसलों की सिंचाई कर रहे है। चमरु अपनी खेती में गेहू, चना, धान, अरहर ,उडद, तिली की फसल के साथ-साथ लौकी, गिल्की, भिण्डी, टमाटर आलू, और भटा की सब्जियां भी उगा रहा है, जिससे परिवार को बाजार से सब्जियां भी नही खरीदने पड रही रही है, और कभी कभी बाजार में भी सब्जियां बेजकर अतिरिक्त आय अर्जित हो जाती है।
चमरु ने बताया कि पहले हमारे पास खेती तो थी और हम उसमें फसल भी उगाते थे लेकिन पानी नही होने की वजह से वमुश्किल से बीज ही निकल पाता था, लेकिन अब ऐसा नही है।  इस वर्ष कूप बन जाने से गेंहू, चना, धान, अरहर, उडद तिली, जैसी, फसलों का अच्छा उत्पादन हुआ है। 
यहां की सरपंच श्रीमति पार्वती मार्को ने बताया कि मनरेगा से गांव वालों को गांव में ही काम मिल जाता है। काम के लिए अब गांव वाले को दूसरे गांव या शहर नहीं जाना पडता है। चमरु के यहां मनरेगा की उपयोजना  कपिलधारा योजना के तहत खेदे गये कूप से उसका रहन-सहन बदल गया है।
यहां के सचिव गनपत सिंह मार्को एवं ग्राम रोजगार सहायक प्यारे सिंह मार्को ने बताया कि चमरु के यहां कपिलधारा कूप 2.33 लाख की लागत से कूप स्वीकृत किया गया है, और देखते ही देखते कुआ तैयार हो गया। इस प्रकार योजना का लाभ प्राप्त कर वह अपना जीवन यापन अच्छे से करने लगा।
 उल्लेखनीय हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से एक ओर लोगों को गांवों में ही काम उपलब्ध कराया जा रहा हैं वहीं परिसंत्तियों का निमार्ण भी किया जा रहा है।
  मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 11 December 2014

11-12-2014

 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//समाचार//
कपिलधारा ने बदली मगनलाल की जिन्दगी
जबलपुर 11 दिसम्बर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा ने जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत नान्हाखेडा के मगन लाल की जिन्दगी बदल दी है। मगन पहले दूसरों कें खेतों एवं फैक्टरी में जाकर काम कर अपने परिवार का पालन पोषण किया करता था। मगनलाल ने भी सपना देखा था कि वह अपने खेतों में काम करें और अपने खेतों में लहलहाती फसल को देखे। मगन का यह सपना पूरा किया है मनरेगा की उपयोजना कपिलधारा ने। 
          महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की कपिलधारा योजना के तहत ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर मगन लाल के खेत में 2 लाख 45 हजार की लागत से कूप स्वीकृत किया गया, जिसमें ईश्वर की कृपा से पानी भी अच्छा निकला। अब कुंए में पानी होने एवं शासन से विद्युत पंप उपलब्ध होने के बाद से मगनलाल अपने खेतों में गेंहू व चना की फसल  के साथ-साथ सब्जियां भी लगाई हैं, जिन्हें स्थानीय बाजार में बेंचकर आय अर्जित कर रहा हूं।
           मगनलाल बताते हैं कि उसके परिवार में पांच लोग हैं। तीन एकड़ खेती होने के बावजूद भी परिवार की गुजर बसर पूरी करने के लिए अन्य जगह काम करना पड़ता था, क्योंकि खेतों में फसल तो बोते थे, लेकिन भगवान भरोसे। अब ऐसा नहीं है। खेतों में फसल भी बोते है और फसल की सिंचाई भी करते हैं जिससे हमारे खेतों में होने वाली फसल की पैदावार में बढोत्तरी हुई है। 
यहां के सरपंच श्री रामनाथ पटैल बताते हैं कि मगनलाल की स्थिति पहले ठीक नहीं थी, उसके यहां खेती तो थी, लेकिन असिंचित होने की वजह से दूसरों के खेतों में काम करना पड़ता था। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिल धारा से मगनलाल की जीवन धारा में परिवर्तन आया है। इस योजना से एक तो खुद की जमीन सिंचित हो गई है, दूसरी ओर उबड-खाबड भूमि की मेढ बंधान हो जाने से जमीन भी समतल एवं उपजाऊ हो गई है।
          सचिव श्री अनिल चैबे ने बताया कि मगनलाल के यहां कपिल धारा योजना के तहत 2 लाख 45 हजार की लागत से कूप स्वीकृत किया गया था। जिसमें मगनलाल के परिवार के साथ-साथ गांव लगभग 50 जाॅबकार्ड धारी परिवारों को भी काम उपलब्ध कराया गया है।
         
जनपद पंचायत जबलपुर के उपयंत्री प्रशात झा ने बताया कि मगनलाल कि खेत में कपिलधारा योजना के तहत खोदे गये कूप में पानी होने की वजह से खेतों चना, गेहूं व मटर की खेती के साथ -साथ सब्जियां भी लगाई हैं, जिन्हें स्थानीय बाजार में बेंचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहा है।


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 10 December 2014

10-12-2014

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//समाचार//
शालाओं में तीन दिन में पदस्थ करें शिक्षकः अध्यक्ष जिला पंचायत 
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 10 दिसम्बर 2014। शासकीय प्राथमिक शाला पडरिया एवं परासिया में बिना शिक्षकों के छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। वहां इन शालाओं में तीन दिन में शिक्षकों को पदस्थ किया जाये। जिन ग्राम पंचायतों में सरपंचों ने बिना निर्माण कार्य किये राशि का आहरण कर लिया हैं ऐसे सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों को चुनाव लड़ने से वंचित करने की कार्यवाही की जाये। जिन ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। उन्हें एक सप्ताह में अनिवार्य रूप से पूर्ण किये जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में दिये। 
बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष खिलाड़ी सिंह आर्मो सदस्यों में छोटे राव, सुनीता दाहिया, प्रभा सोनी, रत्नेश पटेल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी मनरेगा जे.एस.तेकाम, भूपेन्द मेहरा, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन कार्यो का स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तत्काल लोकार्पण कराया जाये। श्री यादव ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत शालाओं में बनाये जा रहे अतिरिक्त कक्षों को एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। 
शौचालयों की बढ़ी राशि - सर्व शिक्षा अभियान के सहायक यंत्री ओ.पी. सिंह ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि जिले की शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल  में बनाये जाने वाले छात्र-छात्रओं के लिए शौचालयों की राशि में इजाफा किया गया हैं। अभी तक जिन शालाओं मेें शौचालय नही बनाये गये हैं उन शालाओं में एक ही रूप रेखा के शौचालयों का निर्माण किया जावेगा। 
उन्होने बताया कि प्राथमिक शाला में 1 लाख 40 हजार रूपयें, माध्यमिक शाला 1 लाख 65 हजार रूपयें, हाई स्कूल में 4 लाख 5 हजार रूपयें और हायर सेकेण्डरी में 4 लाख 80 हजार रूपयें की राशि शौचालयों का निर्माण किया जावेगा। जिले की शालाओं में अब 50 शौचालय सांसद निधि से एवं 10-10 शौचालय प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में विधायक निधि से भी बनाये जायेगें। 
जनपद पंचायत पाटन के उपयंत्री के कार्यो की करें जांच- जिला पंचायत के सदस्य छोटे राव ने जनपद पंचायत पाटन में पदस्थ उपयंत्री नितिन श्रीवास्तव एवं अश्वनी तिवारी के द्वारा ग्रामप पंचायतों में किये जा रहे कार्यो का समय पर मूल्यांकन एवं कार्यो को पूर्ण नही किया जा रहा हैं जिससे ग्राम पंचायतों में अधिकांश निर्माण कार्य अधूरे हैं। इन उपयंत्रियों के द्वारा किये जा रहे कार्यो की जिला स्तर से समिति बनाकर जांच की जाये एवं दोषी पाये जाने पर कार्यवाही की जाये। 
बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय ने सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी एवं अंत्येष्ठी सहायता योजना की जानकारी ग्राम पंचायत के दीवारों पर अंकित कराने के निर्देश दिये। 

   मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर  

Monday, 8 December 2014

8-12-2014

             एक सप्ताह में कार्यो को पूर्ण किया जाये
            समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
  जबलपुर 8 दिसम्बर 2014। जिले की जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत तिलहरी, जमतरा, तेवर, पिडण्रई, परसवारा को नगर निगम में शामिल किया जा रहा इन ग्राम पंचयतों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे निमार्ण कार्यो कों एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से पूर्ण किया जाये। उक्त निर्देश आज म.प्र.राज्य रोजगार परिषद भोपाल के उपायुक्त अनिल कोचर ने आज जनपद पंचायत जबलपुर के सभाकक्ष में आयोजित ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायको ंकी आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। 
उन्हांेने ग्राम पंचायत तिलहरी, जमतरा, तेवर, पिडण्रई, परसवारा सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में जिन कार्यों में राशि जारी हो चुकी हैं और कार्य प्रगतिरत है,उन कार्यो को 15 दिवस में पूर्ण कर कार्यो की सीसी जारी की जाये। श्री कोचर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज कुमार सिंह को निर्देश दिये कि जिन ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य प्रगतिरत है,उन ग्राम पंचायतों के कार्यो की जनपद स्तर से माॅनीटिरिंग करने के लिए जनपद पंचायत से तीन-तीन अधिकारियों को नियुक्त किया जाये, पीसीओ, एडीईओं एवं उपयंत्री को अनिवार्य रुप से शामिल किय जाये। 
उन्हांेने नगर निगम में जो पंचायते शामिल हो रही है उन सभी ग्राम पचायतों में चल रहे एक-एक कार्य की क्या स्थिति हैं उस कार्य को करने के लिए सांसद निधि, विधायक निधि, आदिवासी विकास विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, जिला पंचायत, जनपद पचायत, या विभाग से कितनी राशि की स्वीकुत हुई और अब तक उस कार्य पर कितनी राशि व्यय की जा चुकी है, बैक खातों में मिलान के साथ पूरी जानकारी निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर प्रेषित की जाये।
श्री कोचर ने सचिवों को निर्देश दिये कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन कार्यो की तत्काल सीसी जारी की जाये। इन्दिरा आवास एवं मर्यादा अभियान के तहत किये जा रहे कार्यो को व्यक्तिगत रुचि लेकर पूर्ण कराये जाये। ग्राम पंचायतों में कौन- कौन सी परिसंपत्तियों का अब तक ग्राम पंचायत द्वारा निमार्ण किया गया उन सभी परिसंपत्तियों की सूची तैयार की जाये। ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो को भी समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। 
बैठक में जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज कुमार सिंह, सहायक यंत्री एस. एन नेमा, उपयंत्री प्रशात झा सहित ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे। 


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 4 December 2014

4-12-2014

lkekU; iz”kklu lfefr dh cSBd 10 fnlEcj dks

tcyiqj 4 fnlEcj 2014A ftyk iapk;r dh lkekU; iz”kklu lfefr dh cSBd 10 fnlEcj 2014 dks nksigj 12%30 cts ls dk;kZy; ds lHkkd{k esa vkgwr dh xbZ gSA

ftyk iapk;r dh eq[; dk;Zikyu vf/kdkjh usgk ekjO;k us crk;k fd lkekU; iz”kklu lfefr dh cSBd esa f”k{kk fOkHkkx ,oa ftyk f”k{kk dsUnz ds rgr fd;s x;s fuekZ.k dk;ksaZ dh leh{kk] rsjgosa for vk;ksx]ijQkesU”k xzkUV] LVkEi “kqYd] lexz LOkPNrk vfHk;ku ds ftys esa vc rd cuk;s x;s “kkSpky;ksa dh leh{kk]lkekftd U;k; foHkkx dh isa”ku ls lacaf/kr leLr ;kstukvksa dh leh{kk dh tk,xhA mUgksusa crk;k fd lfefr dh cSBd ftyk iapk;r ds v?;{k Hkkjr flag ;kno dh v/;{krk esa vk;sftr dh tk,xhA

Wednesday, 3 December 2014

3-12-2014

मनरेगा व पंच-परमेश्वर योजना से खैरी को कीचड से मुक्ति
सफलता की कहानी
जबलपुर 3 दिसम्बर 2014। घर और घर के आसपास सभी जगह साफ-सफाई हो घर के निस्तार वाले पानी को निकालने के लिए नालियां हों और गांव में आने जाने के लिए रास्ता साफ-सुथरा व कीचड़ मुक्त हो। यह सपना शहर व गांव में रहने वाले सभी लोग देखा करते हैं। गांव वालों के यह सपने सच भी हो रहे है। पंच परमेश्वर योजना एवं मनरेगा के संयुक्त कन्वर्जेंशन से गांव में रहने वाले लोगों के सपने सच हो रहे है। इस योजना के तहत गांव में सीसी रोड व गंदे पानी के निकासी के लिए नालियां बनाई जा रही है।
ग्राम पंचायत खैरी जनपद पंचायत पनागर मुख्यालय से मात्र 6 किमी दूरी पर स्थित है। यह पंचायत मुख्यालय के नजदीक होते हुए भी गांव की गलियों को कीचड़ मुक्त व गंदगी से मुक्ति नहीं दिला पा रही थी। 
यहां 1 लाख 53 हजार लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया, जिसमें लगभग 54 हजार मनरेगा मद एवं 1 लाख पंच परमेश्वर योजना से व्यय किया गया है।
 यहां के सरपंच श्री धनराज सोनकर ने बताया कि गांव के प्रत्येक घर में साफ-सफाई व गांव की गलियां स्वच्छ हो तो गांव में बीमारियां नहीं पनपती।उन्होंने बताया कि पंच-परमेश्वर एवं मनरेगा योजना से गांव की गलियां कीचड़ मुक्त हो रही है। यह शासन की अतिमहत्वपूर्ण व अच्छी योजना है। 
यहां के सचिव श्री तिलकराज सोनकर ने बताया कि गांव की गलियों को कीचड़ मुक्त व गंदे पानी को नालियों के माध्यम से गांव के बाहर निकालने में मनरेगा व पंच-परमेश्वर योजना वरदान साबित हो रही है।उन्होंने बताया कि 1लाख 53 हजार लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया, जिसमें लगभग 54 हजार मनरेगा मद एवं 1लाख पंच परमेश्वर योजना से व्यय किया गया है।
उपसरपंच बताते हैं कि सीमेंट क्रांकीट का कार्य श्रीमती अर्चना दुबे की निगरानी में प्रारंभ किया गया है, और उन्ही के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया। सीसी रोड बन जाने से गांव के लोगों का आना जाना आसान हो गया है और गांव में गलियां कीचड़ मुक्त हो गईं हैं। गांव के विकास में यह योजना बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है।  


 



अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ दिलायेंः जिला पंचायत अध्यक्ष 

जबलपुर 3 दिसम्बर 2014। जिले के अधिक से अधिक किसानों को कृषि विभाग की चलाई जा रही विभन्नि योजनाओं का लाभ दिलाया जाये। जिला स्तर के अधिकारी जनपद स्तर पर प्रत्येक माह विभाग की चलाई जा रही योजनाओं की बैठक में समीक्षा करे। रोस्टर बनाकर किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने जिला पंचायत में आयोजित कृषि स्थाई समिति की बैठक में दिये। 
इस अवसर पर कृषि स्थाई समिति के सभापति छोटे राव, सदस्यों में दिनेश चैरसिया, बद्री सिंह, कृषि उप संचालक  आनंद मोहन शर्मा, मत्स्य विभाग के सहायक संचालक यू.के. तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग कि जो भी हितग्राही मूलक योजनाओं में लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं उनको शतप्रतिशत पूर्ण किया जाये। 
श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी धान खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं उन सभी में धान की खरीदी प्रारंभ की जाये।



65 लाख के निर्माण कार्य स्वीकृत, राशि हुई जारी
जबलपुर 3 दिसम्बर 2014। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिला पंचायत के तेरहवें वित्त आयोग के तहत जिलेे की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 65लाख रुपये के रंगमंच,सी.सी.रोड एवं सामुदायिक भवन जैसे निमार्ण के कार्य स्वीकृत कर राशि जारी की गई है। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त कार्य तत्काल प्रारंभकर समय पर पूर्ण किये। 
  (ऋषिराज चढार)
 मीडिया अधिकारी 
             जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 1 December 2014

1-12-2014




खेल मैदान से उभर रही है गांव की प्रतिभांए
जबलपुर 1 दिसम्बर 2014। कौन कहता है कि गांव में प्रतिभाए नही होती। अगर गांव के बच्चों को सही समय पर सही मार्गदर्शन व खेलने-कूदने के लिए खैल मैदान उपलब्ध कराये जावे तो हर गांव से सचिन तेन्दुलकर, महेन्द्र सिंह धोनी युवराज सिंह, सानिया मिर्चा, सानिया नेहवाल, व महेश भूपति, सरदार सिंह, शिवेन्द्र सिंह, अर्जुन पिल्ले, राजेन्द्र सिंह चैहान, जैसे खिलाडी उभर कर सामने आयेगंे। 
हम बात कर रहे है जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत तिंदनी के ग्राम कशी की जहाॅ मनरेगा की उपयोजना खेल मैदान से 4.10 लाख की लागत से खेल मैदान तैयार किया गया है। यहाॅ पर प्रतिदिन सुबह-शाम छात्र क्रिकेट व फुटबाल, हांकी, कबडडी, खो-खो, खेलते है तो छात्राएॅ स्कूल की छुट्टी में टेनिस खेलती है। 
कक्षा 8 में पढने वाले रवि यादव का कहना है कि वह अपने दोस्तो के साथ आकर प्रतिदिन ग्राउण्ड में क्रिकेट खेलते है। इसी प्रकार कक्षा 7 की छात्रा प्रियंका कहती है कि वह अपनी सहेलियों के साथ टेनिस खेलती है, और बडे होकर सानिया मिर्जा व सानिया नेहवाल जैसी बनना चाहती है। 
यहाॅ के सरपंच जौहरी पाल बताते है गांव में खेल मैदान बन जाने से एक तो गांव के बच्चे प्रतिदिन सुबह शाम गाउण्ड में खेलते है और अब उसी मैदान में गांव में कभी कभार होने वाले धार्मिक आयोजन भी किये जाते है। उन्होनें बताया कि ग्राउण्ड अच्छा है यहाॅ पर अब वह स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस खेल मैदान में ग्राम पंचायत मझगवां, पडरिया, और ग्राम पंचायत निपनिया के बच्चे प्रति सप्ताह क्रिकेट खेलते है। खेल मैदान के साथ-साथ यहां वाउण्डी वाल भी बनाई गई है।
ग्राम पंचायत के सचिव सरला यादव ने बताया कि मनरेगा की उपयोजना खेल मैदान 4.10 लाख की लागत से खेल मैदान तैयार किया गया है। उन्होने बताया कि खेल मैदान बन जाने से गांव का युवा वर्ग का अधिक से अधिक समय खेल मैदान में ही व्यतीत होता है। मनरेगा योजना के तहत तैयार किये गये खेल मैदान में 160 जाॅबकार्डधारी परिवारों को काम दिलाया गया है। इस कार्य पर 315462 रुपये मजदूरी एवं 94538 रुपये सामग्री पर व्यय किये गये है। खेल मैदान बच्चों के शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। मनरेगा योजना से एक ओर गांव का समग्र विकास किया जा रहा है वही गांव की प्रतिभाएं उभारने में भी यह पूर्ण भूमिका अदा कर रही है। 
शासकीय माध्यमिक शाला कशी के प्राधानाध्यापक श्री महेन्द ने बताया कि गांव में खेल मैदान बन जाने से स्कूल में पढने वाले छात्र-छात्राएं का शारीरिक व मानसिक विकास बढ रहा है। बच्चे खेलने कूदने से स्वास्थ्य रहते है। आने वाले समय में खेल मैदान में अलग अलग स्कूलों की प्रतियोंगिताएं की जाएगी।
     उल्लेखनीय है मनरेगा की उपयोजना खेल मैदान से एक ओर ग्रामीण ़क्षेत्रों में गामीणों को रोजगार प्राप्त हो रहा है वहीं गांव के बच्चों में छुपी हुई खेल की प्रतिभा बाहर आ रही है।




मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत