कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
तय समय सीमा में काम करें अधिकारी
जबलपुर 30 सितम्बर 2014:- जिला पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारी तय समय सीमा में काम करें अधिकारी कर्मचारी सभी निर्धारित समय पर कार्यालय में आकर बायोमेट्रिक मशीन में अपनी अनिवार्य रुप से उपस्थिति दर्ज कराये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में दिये।उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री हेल्प लाईन की बेवसाईट प्रतिदिन अनिवार्य रुप से देखी जाये जो शिकायतें प्राप्त होती है उन शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया जायें।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान अधिकारी सभी योजनाओं के तहत किये जा रहे निमार्ण कार्यों की जानकारी ले। खासतौर पर पेशन से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी अनिवार्य रुप से ले।
निर्मल भारत अभियान के तहत बेव पोरटल पर अपलोड होने वाले फोटोंग्राफ की नियमित माॅनीटंरिग की जाये और सप्ताह में किस जनपद ने कितने फोटोग्राफ अपलोड किये हैं इसकी जानकारी से उन्हें अवगत कराया जाये। बैठक के पूर्व उन्होनें अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी ली।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जी.एस. तेकाम, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी रुपा शुक्ला, कल्पना पाण्डे, डा.परवीन कुरैशी, आशीष ब्यौहार, भूपेन्द्र मेहरा, लेखाधिकारी, मंगला निगम, वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटैल, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, वर्षा जाट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रत्येक कार्य की माॅनीटरिंग की जायेंः सीईओं
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अधूरे निर्माण कार्यो को समय पर पूर्ण किया जावे। सुश्री मारव्या ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी बैठक हो उसमें पूरी जानकारी के साथ उपस्थित हो। उन्होनें इंदिरा आवास योजना की समीक्षा करते हुये कहा कि वित्तीय वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 के अधूरे आवासों को तत्काल पूर्ण कराया जायें। उन्होनें जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.बी. सिंह को निर्देश दिये कि वह ग्राम पंचायत कठोतिया का निरीक्षण कर ग्राम पंचायत में कार्य प्रारंभ कराये।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, परियोजना अधिकारी रुपा शुक्ला, कल्पना पाण्डे, डा.परवीन कुरैशी, आशीष व्यौहार, भूपेन्द्र मेहरा, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर




