कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
रोपे गये पौधों की करें सुरक्षा:सीईओ जिला पंचायत
मनरेगा के तहत हुआ जिले में पांच लाख तेईस हजार पौधों का रोपण
जबलपुर 5जुलाई 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि दो जुलाई को पौधारोपण अभियान के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से ग्राम पंचायतों में सकडों के दोनो ओर व नहर किनारे, सार्वजनिक भवन परिसरों, मोक्षधाम, खेल मैदान, विद्यालय, छात्रवास, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन के साथ-साथ शासकीय भूमि एवं सामुदायिक स्थानों पर रोपे गये पौधों की अनिवार्य रुप से सुरक्षा की जाये।
उन्होनें सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी किये गये निर्देशों में स्पस्ट उल्लेख किया हैं कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले की 516 ग्राम पंचायतों के 1336 गांवों में दो जुलाई को पौधारोपण के अभियान में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पांच लाख तेईस हजार पौधों का रोपण किया गया है। रोपे गये पौधों की सुरक्षा के लिए सभी गांवों में पौधरक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। पौधरक्षक रोपे गये पौधों की सुरक्षा के लिए कटीली झाडियों बाॅस से बनाये जाने वाले ट्री गार्ड के साथ-साथ कटीले तार से भी पौधों की सुरक्षा की जाये।
सडक किनारे, आम, इमली, जामुन, महुआ, नीम, करंज, मुनगा, अर्जुन, पीपल, बरगद एवं बांस के रोपे गये पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गाड कंटीली झाडी एवं बांस से बनाकर पौधों की सुरक्षा की जाये। सामुदायिक स्थल पर आम, जामुन, नीम, आंवला, नीबू, अमरूद, मीठी नीम, सीताफल, मुनगा, बेर, पीपल, बांस के रोपे गये गये पौधों की सुरक्षा के लिए सीपीटी की एक वाय एक मीटर एवं उसके बंड पर प्रोसोपिस, बबूल, खेर के बीज बोकर पौधों को सुरक्षित रखा जाये। सार्वजनिक परिसर जैसे विद्यालयों, छात्रावास, खेल मैदान, मोक्षधाम आदि परिसर के चारों तरफ, आम, करंज, नीम, आंवला, मुनगा के पौधों की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल, बाउंड्रीवाल नही होने पर कटीली झाडी, बाॅस के ट्रीगार्ड एवं कटीले तार का भी उपयोग कर पौधों की सुरक्षा की जाये।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर



No comments:
Post a Comment