कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
वृक्षारोपण कार्य का सप्ताह में दो दिन करे निरीक्षण
निरीक्षण पंजी में अंकित करे पौधों की संख्या एवं स्थिति
जबलपुर 19जुलाई2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, सहायक यंत्रियों एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश जारी कर दो जुलाई को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना रोपे गये पौधों की सुरक्षा करने के निर्देश दिये है।
जारी किये गये निर्देशों में रोपे गये पौधों की शत-प्रतिशत सुरक्षा के लिए कटीली झाडियों से बाड, टी-गार्ड एवं फैसिंग आदि की व्यवस्था की जाये। पौधों की सुरक्षा के लिए नियुक्त किये गये पौधरक्षक को परियोजना की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाये। ग्राम पंचायत का प्रभारी उपयंत्री, सचिव एवं रोजगार सहायक प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को निरीक्षण करे।
प्रत्येक परियोजना में पौधरक्षक के पास एक-एक निरीक्षण पंजी अनिवार्य रुप से संधारित की जाये। पंजी में उपयंत्री, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक की उपस्थिति में परियोजना में रोपे गये पौधों की संख्या गिनकर अंकित की जाये। प्रत्येक सप्ताह सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक पौधों का निरीक्षण करे एवं पंजी में निरीक्षण की टीप अंकित की जाये। उक्त पंजी में निरीक्षण करने वाले जिला स्तर एवं जनपद स्तर के सभी अधिकारी अपनी निरीक्षण की टीप अनिवार्य रुप से अंकित करे।
श्रीमती सिंह ने जारी किये गये निर्देशों के साथ एक प्रपत्र भी दिया गया है, जिसमें ग्राम का नाम, परियोजना का प्रकार,पौधरक्षक का नाम, पौधरक्षक को जारी की गई राशि की जानकारी, रोपे गये पौधों की प्रजाति, कुल रोपे गये पौधों की संख्या, एवं पौधों की सुरक्षा के लिए किये गये प्रयासों की जानकारी संधारित की जाये।
सभी ग्राम पंचायत भवनों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के तहत परियोजना वार रोपे गये पौधों की जानकारी का दीवार लेखन कराया जाये। सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालनप अधिकारी ग्राम पंचायतों में ग्राम वार एवं परियोजना वार नियुक्त किये गये सभी पौधरक्षकों को पौधरक्षक का परिचय पत्र तत्काल जारी किया जाये।
उन्होने जिला पंचायत में पदस्थ सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि निर्माण कार्यो का निरीक्षण के साथ-साथ वह पौधारोपण के कार्य का भी निरीक्षण करे।
मनरेगा के पंचायत भवनों से मिलने लगी लोक सुविधाएँ
सफलता की कहानी
जबलपुर 19जुलाई2017। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी स्कीम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना से पंचायत मुख्यालयों पर बनाये गये पंचायत भवनों से आमजन को लोक सुविधाएँ आसानी से मुहैया होने लगी हैं। अब ग्रामीणों को शासन की महती योजनाओं का त्वरित लाभ मिलने लगा है। पंचायत भवन में उचित बैठक व्यवस्था और विभिन्न योजनाओं की कम्प्यूट्रीकृत जानकारी प्राप्त होने लगी है। अब ग्राम पंचायत कार्यालय जाकर ग्रामीण द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना में काम की मांग करनाए योजनाओं के लाभ लेने हेतु आवेदन करना और ग्रामसभा की कार्यवाही में भाग लेना और अधिक सुविधाजनक हो गया है। शासन ने इन ग्रामीणों को आधारभूत सुविधाएँ मुहैया कराने और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं बनायी गई है, जिनका क्रियान्वयन मूलरूप से ग्राम पंचायत स्तर से ही किया जाता है।
मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना से अब तक 1600 से अधिक ग्राम पंचायत भवन निर्मित किये जा चुके हैं। चार हजार पंचायत भवन निर्माणधीन है, जिन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा। वही जबलपुर जिले में 145 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें 29 पंचायत भवन का कार्य पूर्ण किया जा चुका शेष का कार्य प्रगतिरत हैं। जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत पोला में बनाया गया पंचायत भवन का मनरेगा परिषद के अंधीक्षण यंत्री एम.के.जैन द्वारा भी निरीक्षण किया गया है। उन्होने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से पंचायत भवन बनने से हुए फायदे के संबंध में बात की। ग्रामीणों ने श्री जैन को बताया कि पंचायत भवन बनने से उन्हे शासन की योजनाओं की जानकारी सरपंच ,सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के माध्यम से मिल रही है। पंचायत भवनों के निर्माण से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है और ग्रामीणजन को इसका लाभ मिल रहा है। पंचायत भवनों के निर्माण से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है और ग्रामीणजन को इसका लाभ मिल रहा है।
मनरेगा से बनाये गये इन पंचायत भवन निर्माण में अधिकतम दस लाख रूपये महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना से तथा शेष राशि पंच परमेश्वर योजना, विधायक,सांसद निधि से जुटाई गई है। क्लस्टर मुख्यालय की ग्राम पंचायत भवन की लागत 14.15 लाख रूपये तथा अन्य ग्राम पंचायत भवन निर्माण की लागत 12.85 लाख रूपये रखी गई है। पंचायत भवन में मीटिंग हॉलए सरपंच कक्षए सचिव कक्षए दस्तावेज संधारण हेतु कक्ष, शौचालय आदि का निर्माण किया गया है। इन भवनों में बिजली, बैठक व्यवस्था, दस्तावेज संधारण एवं इंटरनेट सहित कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था भी की गई है। भवन के निर्माण में ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार के अवसर भी मुहैया हुये हैं।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment