कार्यालय, जिला पंचायत
जबलपुर
वृध्दजनों एवं दिव्यांगों
ने
किया
पौधारापण
पौधे लगाकर खुश
हुए
वृध्दजन
व
दिव्यांग
जबलपुर 2जुलाई2017।
जनपद पंचायत जबलपुर
की ग्राम पंचायत
निगरी में आज
वृध्दजनों एवं दिव्यांगों
ने पौधारोपण किया।
रोपे गये फलदार
एवं छायादार पौधों
को वृध्दजनों एवं
दिव्यांगों ने अपना
नाम देकर पौधों
की सुरक्षा करने
की जिम्मेदारी ग्राम
के पौधरक्षक को
दी गई।
इस अवसर
पर जिला पचायत
की मुख्य कार्यपालन
अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह,
सामाजिक न्याय विभाग के
संयुक्त संचालक टी.एस.मरावी, नोडल अधिकारी
डा.रामनरेश पटेल,
जिला पंचायत की
परियोना अधिकारी डा.परवीन
कुरैशी, जनपद पंचायत
के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी मनोज सिंह,
सहायक यंत्री एस.एन.नेमा,
उपयंत्री प्रशांत झा सहित
अन्य अधिकारी मौजूद
रहे।
जिला पंचायत
की मुख्य कार्यपालन
अधिकारी ने बताया
कि ग्राम पंचायत
निगरी में मनरेगा
योजना के तहत
दो हैक्टेयर में
10लाख 70 हजार की
लागत से पौधारोपण
की दो परियोजनाएं
स्वीकृत की गई
है जिसमें सामाजिक
न्याय विभाग के
माध्यम से बाजनामठ
वृध्दाश्रम के वृध्दजनों,
वृध्दाश्रम रिमझा जबलपुर की
सिस्टर ऑफ दी
पुअर ओल्ड एज
होम एवं शासकीस
दृष्टिबाधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
के छात्रावासी छात्र,
राज्य निःशक्तजन कल्याण
संस्थान के छात्रावास
में निवासरत महाविद्यालय
के निःशक्त छात्रों
एवं आदर्श औद्योगिक
प्रशिक्षण संस्थान आई.टी.आई.के
निःशक्त छात्रावासी छात्रों एवं
ग्रामीणों द्वारा 1250 पौधों का
रोपण किया गया।
जिसमें बाजनामठ वृध्दाश्रम के
वृध्दजनों के माध्यम
से 200 पौधें, सिस्टर ऑफ
दी पुअर ओल्ड
एज होम के
वृध्दजनों द्वारा 100 पौधे एवं
200 पौधों का दिव्यागों
के माध्यम से
पौधारोपण किया गया।
उक्त स्थान को
एक उद्यान के
रुप में विकसित
किया जाएगा। यहां
वृध्दजनों एंव दिव्यागों
के माध्यम से
200 फलदार एवं छायादार
पौधों का रोपण
किया गया है।
श्रीमती सिंह ने
बताया कि पौधारोपण
के इस अभियान
में बुजुर्ग एवं
दिव्यांगों पौधारोपण कर अपने
खुशी व्यक्त की।
वृध्दजनों में पौधारोपण
करने के लिए
बडा उत्साह रहा।
कई वृध्दजनों ने
तीन-तीन, चार-चार पौधें
भी लगाये है।
सभी वृध्दजनों एवं
दिव्यांगों को कार्यक्रम
स्थल पर ही
खाना खिलाया गया।
मनरेगा के तहत
हुआ
जिले
में
पांच
लाख
तेईस
हजार
पौधों
का
रोपण
जबलपुर 2जुलाई 2017।
जिला पंचायत की
मुख्य कार्यपालन अधिकारी
हर्षिका सिंह ने
बताया आज पौधारोपण
के इस अभियान
में महात्मा गांधी
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी
योजना के तहत
जिले की 516 ग्राम
पंचायतों के1336 गांवों में
विभिन्न स्थानों पर विभिन्न
प्रजातियों के फलदार
एवं छायादार लगभग
े पांच लाख
तेईस हजार पौधों
का रोपण किया
गया है। रोपे
गये पौधों की
सुरक्षा के लिए
सभी गांवों में
पौधरक्षकों को जिम्मेदारी
दी गई है।
उन्होंने बताया कि
पर्यावरण संरक्षण को बढावा
देने के लिए
प्रत्येक गांव मेें
शासन से प्राप्त
निर्देशानुसार पौधारोपण करने के
लिए कार्ययोजना तैयार
की गई है।
जिसमें सकडों के दोनो
ओर व नहर
किनारे, सार्वजनिक भवन परिसरों
में जैसे मोक्षधाम,
खेल मैदान, विद्यालय,
छात्रवास, पंचायत भवन, सामुदायिक
भवन के साथ-साथ शासकीय
भूमि पर सामुदायिक
रुप से पौधों
का रोपण किया
गया।
उन्होने बताया कि
सडक किनारे, आम,
इमली, जामुन, महुआ,
नीम, करंज, मुनगा,
अर्जुन, पीपल, बरगद एवं
बांस आदि के
पौधे, सामुदायिक स्थल
पर आम, जामुन,
नीम, आंवला, नीबू,
अमरूद, मीठी नीम,
सीताफल, मुनगा, बेर, पीपल,
बांस, सार्वजनिक परिसर
जैसे विद्यालयों, छात्रावास,
खेल मैदान, मोक्षधाम
आदि परिसर के
चारों तरफ, आम,
करंज, नीम, आंवला,
मुनगा आदि के
पौधें रोपे गये
है।
दो
सचिवों को
किया
निलंबित
जबलपुर 2जुलाई2017।
जिला पंचायत की
मुख्य कार्यपालन अधिकारी
श्रीमती हर्षिका सिंह ने
जनपद पंचायत जबलपुर
की ग्राम पंचायत
सगडा झपनी के
सचिव चन्द्रशेखर मेहरा
एवं जनपद पंचायत
पनागर की ग्राम
पंचायत तिलगवां के सचिव
विनोद तिवारी को
अपने पदीय दायित्वो
का सही तरीके
से निर्वाहन नहीं
करने, ग्राम पंचायत
में पंचायत एंव
ग्रामीण विकास विभाग की
विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं
के लाभ से
ग्रामीणों वंचित रखने के
कारण इन्हें तत्काल
प्रभाव से निलंबित
किया गया है।
ग्राम पंचायत सगडा
छपनी के सचिव
चद्रशेखर मेहरा को ग्राम
उदय से भारत
उदय अभियान के
तहत आयोजित ग्राम
सभा में कलेक्टर
महेशचंद्र चौधरी को ग्रामीणों
द्वारा सचिव के
ग्राम पंचायत में
नियमित न आने
एवं विकास कार्यो
में रुचि नही
लेने की शिकायत
की गई थी।
उक्त शिकायत के
आधार पर ग्राम
पंचायत सगडा-छपनी
के सचिव चंद्रशेखर
मेहरा को अपने
पदीय दायित्वों का
पूर्णरुप से क्रियान्वयन
नही करने के
कारण की तत्काल
प्रभाव से निलंबित
किया गया है।
निलंबन की अवधि
में श्री मेहरा
का मुख्यालय जनपद
पंचायत जबलपुर रहेगा। निलंबन
अवधि के दौरान
श्री मेहरा को
जीवन निर्वाह भत्ते
की पात्रता रहेगी।
इसी
प्रकार जनपद पंचायत
पनागर की ग्राम
पंचायत तिलगवां के सचिव
विनोद तिवारी को
कलेक्टर द्वारा जनपद पंचायत
पनागर के सभाकक्ष
में 19मई को
ग्राम उदय से
भारत उदय अभियान
की समीक्षा आयोजित
की गई थी,
समीक्षा के दौरान
ग्राम पंचायत में
300 से अधिक व्यक्तियों
के आधार सीडिंग
का कार्य लंबित
रखने, प्रधानमंत्री ग्रामीण
आवास योजना में
हितग्राहियों के चयन
में लापरवाही व
पूर्ण जानकारी नही
प्रस्तुत करने,वृक्षारोपण
की जानकारी उपलब्ध
नही कराने, स्वच्छ
भारत अभियान के
तहत हितग्राहियों के
यहां शौचालय निर्माण
के कार्य में
रुचि नहीं लेने,
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के
तहत लाभ से
ग्रामीणों को वंचित
रखने के साथ-साथ ग्राम
विकास के कार्यो
में रुचि नही
लेने के कारण
श्री तिवारी को
मध्यप्रदेश पंचायत सेवा अनुशासन
तथा अपीलद्ध नियम
(1994)(4) (1) के तहत तत्काल
प्रभाव से निलंबित
किया गया है।
निलंबन
की अवधि में
श्री तिवारी का
मुख्यालय जनपद पंचायत
पनागर रहेगा। निलंबन
अवधि के दौरान
श्री तिवारी को
जीवन निर्वाह भत्ते
की पात्रता रहेगी।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत
जबलपुर




No comments:
Post a Comment