न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 21 July 2016

21-7-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
अनुसूचित जाति एवं जनजाति के परिवारों को मांग के अनुरुप उपलब्ध कराये रोजगार
मनरेगा आयुक्त ने वीडियों कान्फेसिंग में दिये निर्देश
जबलपुर 20 जुलाई 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनांतर्गत अनसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के जाॅबकार्डधारियों परिवारों को काम की मांग अनुसार गांव में ही अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराये जाये। आधार सीडिंग के कार्य में तेजी लाते हुए कार्य समय-सीमा में किया जाये। उक्त निर्देश आज मनरेगा के आयुक्त रघुराज राजेन्द्रन ने आज वीडियो कान्फेसिंग में दिये। 
उन्होंने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपलन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष के लंबित भुगतान शत प्रतिशत हो गया हैं इसकी तत्काल जानकारी राज्य रोजगार गारंटी परिषद को उपलब्ध कराई जाये। 
श्री राजेन्द्रन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम रोजगार सहायको एवं उपयंत्रियों के वेतन पत्रक प्रत्येक माह की 25 तारीक तक अनिवार्य रुप से पोर्टल पर अपलोड किया जाये,ताकि उन्हें समय पर भुगतान किया जा सके।
 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के तहत किये जा रहे कार्यो के मस्टररोल ग्राम पंचायतों से ही रोजगार सहायको द्वारा निकाले जाये। जनपद पंचायत कार्यालय में ग्राम रोजगार सहायकों को मस्टर रोल निकालने के लिए या फिर अन्य कार्यो के लिए न बुलाया जाये। इस संबंध में यदि कहीं से शिकायत मिली है तो संबंधित जिले एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। 
मनरेगा आयुक्त के पूर्व पंचायत राज के संचालक सह आयुक्त संतोष मिश्रा ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं केे तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों के नाम एवं किये गये कार्य की जानकारी एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से पोर्टल पर दर्ज की जाए। प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना में शामिल किये गये ग्राम में के विकास की जो कार्ययोजना बनाई गयी है उनकी तत्काल आनलाईन प्रविष्टी की जाये। 
श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों के सचिवों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाये। सचिवों की लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जाये। ग्राम पंचायतों में उपलब्ध कराये गये कम्प्यूटरों के माध्यम से ही ग्राम पंचायत स्तर से ही सभी कार्य किये जाये। 
उन्होंने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त हो रही शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण यिा जाये। श्री मिश्रा ने वीडियों के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। 
वीडियों कान्फेसिंग में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, लेखाधिकारी अमित मरावी, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, जी.एस.खटीक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
नानाखेडा में दो हेक्टेयर में होगा पौधारोपण
जबलपुर 20 जुलाई 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि जनपद पंचायत जबलपुर की नर्मदा किनारे की ग्राम पंचायत नानाखेडा में इस वित्तीय वर्ष में दो हेक्टेयर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से शहतूत के पौधा का रेशम विभाग के द्वारा रोपण किया जाएगा। उन्होने रेशम विभाग के रेशम अधिकारी को निर्देश दिये कि वृक्षारोपण का कार्य मस्टर रोल निकालकर तत्काल प्रारंभ किया जाये।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment