न्यूज़ पेपर कटिंग

Friday, 29 July 2016

29-7-2016

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
//प्रेस विज्ञप्ति//
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया छात्रावास का निरीक्षण

जबलपुर 29जुलाई 2016। जिला पंचायत की अध्यक्ष मनोरमा पटेल ने आज जनपद पंचायत पनागर की रिठौरी में बने शासकीय प्री-मेट्रिक अनुसूचित जनजाति छात्रावास, उपस्वास्थ केन्द्र के साथ-साथ शासकीय हाईस्कूल एवं माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में अधीक्षिका एवं अन्य कर्मचारियों के न मिलने पर उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिले के अधिकारियों को जानकारी दी। उन्होनें छात्रावास की प्रभारी अधीक्षिका से दूरभाष पर जानकारी ली तो बताया कि वह जनपद पंचायत पनागर में कुछ सामग्री लेने आई हुई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष को छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण छात्रावास में गंदगी रहती है। छात्रावास में 50 छात्राएं रहती हैं जो शासकीय माध्यमिक शाला एवं हाईस्कूल में अध्ययनरत है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र बंद पाये जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान रिठौरी के उपसरपंच राजेश रजक, पंच अशोक रजक, सुनीता चैधरी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।




पंचायत भवन बनने से जनपद आना-जाना हुआ कम
ई-मेल के माध्यम से हो रहा जानकारियों का आदान-प्रदान
ग्राम पंचायत से निकल रहे मस्टर रोल 
जबलपुर 29जुलाई 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर के अभिसरण से जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत भैसवाही में पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण पंचायत भवन से ही किया जा रहा है। पंचायत भवन बनने से गांव के लोगों को ग्राम पंचायत में बैठने की सुविधा हो गयी है। मनरेगा योजना में मजदूरों की आॅनलाइन डिमांड एवं उनके मस्टर रोल आसानी से निकाले जा रहे है, और स्वच्छ भारत अभियान, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की आॅन लाइन फीडिंग के साथ-साथ ग्रामीणों के आधार कार्ड भी निकाले जा रहे है।  
यहां के सरपंच श्रीमती बजरिया बाई उरेती ने बताया कि ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बनने से जनपद पंचायत कुण्डम कम आना जाना हो गया है। पहले सचिव एवं रोजगार सहायक प्रतिदिन जानकारी प्राप्त करने एवं जानकारी भेजनें के लिए जनपद पंचायत आना जाना पडता था, लेकिन अब ऐसा नही है। जनपद पंचायत से ग्राम पंचायत में ई-मेल के माध्यम से जानकारी का आदान प्रदान किया जा रहा है।  पंचायत भवन बनने से और उसमें कम्प्यूटर लगने से गांव के लागों के साथ-साथ मैं भी इसका लाभ ले रही हंू। उन्होनें बताया कि उन्हें अभी कम्प्यूटर तो नही आता हैं पर रोजगार सहायक से योजनाओ के संबंध में जानकारी लेती रहतीं हंू।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में पंचायत भवन तो था लेकिन वह टूटा फूटा एवं खपरेल था, जिसमें वारिश के समय पानी गिरता रहता था, पंचायत भवन में शासन से संबंधित जानकारी सरपंच या सचिव के घर पर ही रखना पडती थी। लेकिन अब ऐसा नही है। पंचायत भवन बनाने का प्रस्ताव ग्राम सभा द्वारा अनुमोदन किया गया हैं और जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत से स्वीकृति मिलने के बाद पंचायत भवन का कार्य मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना से प्रारंभ किया गया। मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना से एक तो ग्राम पंचायत भवन का निर्माण किया गया और गांव के लोगों को गांव में रोजगार उपलब्ध होने से उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है। 
ग्राम पंचायत के सचिव थानेश्वर सिंह परस्तेे बताया कि ग्राम पंचायत इन्द्राना में मनरेगा योजना एवं पंच-परमेश्वर योजना के कनवरजेन्श से 12.85 लाख रूपये की लागत से राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन स्वीकृत किया गया है,जिसमें 10.58लाख मनरेगा एवं 2 लाख रुपये पंच-परमेश्वर की राशि से पंचायत भवन पूर्ण हो चुका है। पंचायत भवन बनने से गांव के लागों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। 
यहां के रोजगार सहायक देव सिंह मार्को ने बताया कि ग्राम पंचायत में भवन बनने से काम करना आसान हो गया है। मनरेगा में मजदूरों की आंनलाइन डिमांड मस्टर जारी करना एवं उनकी वेजलिस्ट बनाने का कायर्, सहित अन्य योजनाओं की जानकारी जो ग्राम पंचायतों में संचालित की जा रही हैं उनकी जानकारी ई-मेल के माध्यम से तत्काल जनपद पंचायत प्रेषित की जा रही है। इसके अलावा गांव के पढे लिखे लोगों को भी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लोगों के आधार कार्ड भी निकाल कर दिये जाते है समग्र सामाजिक्र सुरक्षा कार्यक्रम की जानकारी भी आनलाइन फीड की जा रही है। 
नवीन पंचायत भवन बनने से ग्राम पंचायत में न केवल बैठक व्यवस्था सुदृढ हुई है बल्कि कार्पोरेट जगत जैसे व्यवस्था होने से ग्राम पंचायत पदस्थ कर्मचारियों एवं ग्राम वासियों को कार्य करने में अत्यंत सुविधा एवं समय पर कार्य करने की प्ररणा मिली है।


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment