कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सूचना के अधिकार अधिनियम पर प्रशिक्षण कल
जबलपुर 11जुलाई 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि सूचना के अधिकार 2005 की जिला पंचायत के अधिकारियों को जानकारी देने के लिए 12 जुलाई मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण का आयोजित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ-साथ सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी शामिल होगे।
सासंद आर्दश ग्राम कोहला को नशा मुक्त बनाने निकाली रैली
जबलपुर 11जुलाई 2016। सासंद आर्दश ग्राम कोहला को नशा मुक्त बनाने के लिए आज शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर सभी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के पोस्टर हाथ में लेकर सडको पर अपने-अपने अभिभावको को नशा करने से होने वाले परिणामों से अवगत कराया।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि सांसद आर्दश ग्राम में विकास कार्यो को समय पर पूरा कराने, गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के साथ-साथ नशामुक्त कराने के लिए जिला पंचायत के अधिकारियों का दल गठित किया हैं। दल में वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार पटेल, मध्यान्ह भोजन के क्वालिटी माॅनीटर राकेश श्रीवास्तव एवं रुपल तिवारी शामिल है।
उन्होने बताया कि जिला स्तरीय दल के द्वारा ग्रामीणों को खुले में शौच न करने एवं गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आज आर्दश ग्राम में ग्राम को नशा मुक्त करने के लिए रैली के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया हैं कि वह नशें से दूर रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र मेहरा, वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार पटेल, मध्यान्ह भोजन के क्वालिटी माॅनीटर राकेश श्रीवास्तव एवं रुपल तिवारी सरपंच मुन्नीबाई, शिक्षक, रामेश्वर राजपूत, राजकुमार परस्ते, मोहन सेन, प्रेम सिंह लोधी, मनोज कुमार पटेल, विवेक सक्सेना प्रणीण जैन, सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment