न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 31 August 2015

31-8-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
जाॅबकार्डधारी परिवारों को ग्राम पंचायत में चल रहे कार्यो की दे जानकारी
प्रिय मित्र पत्र के माध्यम से करें रोजगार की मांग
जबलपुर 31 अगस्त 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायत वार तैयार किये गये लेबर बजट के अनुसार ग्राम पंचायत में कार्य प्रारंभ कर जाॅबकार्डधारी परिवारों को कार्य उपलब्ध कराया जाये। ग्राम पंचायत में कहां-कहां, कौन-कौन से कार्य चल रहे है कि जानकारी जाॅबकार्डधारी परिवारों को उनके घर जाकर उपलब्ध कराई जाये। ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत के सभी जाॅबकार्डधारियों को व्यक्तिगत रुप से संपर्क कर ‘‘प्रिय मित्र पत्र‘‘ उपलब्ध कराये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिये। 
उन्होनें जारी किये निर्देशों में स्पस्ट उल्लेख किया हैं कि जिन ग्राम पंचायतों के सविच एवं ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा जाबॅकार्डधारियों से व्यक्तिगत संर्पक नहीं किया जाता एवं उन्हें ‘‘प्रिय मित्र पत्र‘‘ उपलब्ध नहीं कराया जाता उनके विरुध्द कार्यवाही की जाएगी। 
श्रीमती मारव्या ने आयुक्त मनरेगा से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में ग्राम पंचायत स्तर पर तैयार किये गये लेबर बजट के अनुसार कार्य करने एवं ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने को कहा गया है। 
 उन्होने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यो में एक साथ- चार सप्ताह के मस्टर रोल जाराी किये जाये। जारी किये गये मस्टर रोलों का समय पर उपयंत्री द्वारा मूल्यांकन किया जाये और मूल्यांकन के अनुसार जनपद पंचायत में मस्टर फीडकर उसका एफ.टी.ओं. जारी किया जाये।
 श्रीमती मारव्या ने मनरेगा के परियाजना अधिकारी के साथ-साथ ही सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह प्रतिदिन जारी किये गये मस्टर रोलों एवं उपयंत्रियों द्वारा मूल्यांकन कर एफटीओं जारी करने के लिए उपलब्ध कराये गये मस्टररोलों की समीक्षा करे।
  मीडिया अधिकारी 
 जिला पंचायत जबलपुर



Friday, 28 August 2015

28-8-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 11 सितम्बर को

जबलपुर 28 अगस्त 2015। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 11सितम्बर 2015 को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन,म.प्र. विद्युत मण्डल सब डिवीजन विद्युत देयकों एवं रीडरों द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा, आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, स्वसहायता समूह एवं एनजीओं कार्यो की जनपद वार समीक्षा, हितग्राहीमूलक योजनाओं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, वित्तीय वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 में स्वीकृत आंगनवाडी भवन, पंचायत भवन, हाट बाजार, शाला भवन, तेरहवां वित्त के कार्यो की ग्राम पंचायत एवं कार्यवार समीक्षा, उद्याानिकी विभाग के कार्यो की जनपदवार समीक्षा की जाएगी।
 उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर


Wednesday, 26 August 2015

26-8-2015

  कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की प्रशिक्षण में दी जानकारी
जबलपुर 26 अगस्त 2015: सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आम लोगों द्वारा चाही गई जानकारी समय पर उपलब्ध करावें। जानकारी देने के लिए आवेदकों को भटकाये नही। उन्हें अधिनियम की सही जानकारी दे। कार्यालय से संबंधित जानकारी न होने पर आवेदक द्वारा प्रस्तुत किये गये आवेदन को लोक सूचना अधिकारी संबंधित कार्यालय में समय-सीमा में अन्तरण किया जाये। उक्त विचार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 क्षमता संवर्धन परियोजना पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में व्यक्त किये। प्रशिक्षण में लाईन विभागों के अधिकारी, जिला पंचायत के सभी शाखाओं के शाखा प्रभारी एवं जनपद पंचायतों मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सभी जनपद पंचायतों के लोक सूचना अधिकारी विशेष रुप से उपस्थित थें।
उन्होने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत किसी भी शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किये जा रहें कार्यो एवं उसकी योग्यता से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होेंने कहा कि अधिकारी कर्मचारी जो भी कार्य करें, वह नियमों के अनुरुप करें ताकि सूचना के अधिकार के तहत जानकारी उपलब्ध कराने में कठिनाई न हो। अधिकारियों द्वारा आवेदक को समय पर जानकारी नहीं देने, गलत एवं भ्रामक जानकारी देने पर दण्ड के स्वरुप में अधिकारियों के वेतन से 250 रुपये प्रतिदिवस एवं अधिकतम 25000/रुपये तक की राशि वसूल की जा सकती है। 
जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आवेदक किसी भी इलेक्टानिक रुप से संधारित आकडों संबंधी, अभिलेख, दस्तावेज, ज्ञापन ,ई-मेल,मत, सलाह, प्रेस विज्ञप्ति, परिपत्र,आदेश, लाॅगबुक, संविदा रिर्पाट, कागज पत्र, नमूने, माडल एवं किसी प्रायवेट, निकाय से संबंधित सूचनाएं प्राप्त कर सकता है। 
श्री चतुर्वेदी ने बताया कि कहा कि यदि आवेदक द्वारा जानकारी ग्राम पंचायत की चाही गई है और उसने आवेदन जिला पंचायत कार्यालय में जमा किया गया है तो जिला पंचायत के लोक सूचना अधिकारी को आवेदक के आवेदन को पांच दिवस में अनिवार्य रुप से संलग्न करते हुये ग्राम पंचायत के लोक सूचना अधिकारी तक पहुॅचने और आवेदक को इसकी जानकारी देने के लिए लिखित में भी सूचना जारी की जायें ताकि वह चाही गई जानकारी ग्राम पंचायत में जाकर प्राप्त कर सकें। 
       सूचना के अधिकार अधिनियम के मास्टर टेनर्स एवं जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को निःशुल्क जानकारी समय पर उपलब्ध करायें, यदि आवेदक को समय पर चाही गई जानकारी उपलबध नही कराई जाती है तो 30 दिनों के भीतर विभाग प्रमुख के पास अपील की जा सकती है। उन्होने बताया कि यदि आवेदन अशिक्षित हैं और वह सूचना के अधिकार के तहत जानकाराी प्राप्त करना चाहता हैं तो लोक सूचना अधिकारी द्वारा संबंधिक आवेदक का आवेदन भरकर चाही गई जानकारी आवेदक को 30 दिनों में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
     प्रशिक्षण में मास्टर टेनर्स एवं वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द सिंह चैहान ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि आवेदक को सूचना लेने के लिए आवेदन लोक सूचना अधिकारी के नाम से देना होगा। आवेदन के साथ निर्धारित 10 रुपये का स्टॅाम्प पेपर या 10 रुपये नगद जमा कर और कार्यालय से इसकी रसीद भी प्राप्त करें और जानकारी प्राप्त की जास सकती है। उन्होनें बताया कि आवेदक द्वारा क्या जानकारी चाही गई है उसका स्पष्ट विवरण देना आवश्यक होगा। आवेदन पत्र पर आवेदक का स्थाई पता देना अनिवार्य होगा ताकि चाही गई जानकारी समय सीमा में आवेदक तक पहुॅचाई जा सकंे। 
     जिला पंचायत के लोक सूचना अधिकारी ऋषिराज चढार ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धाराओं की जानकारी दी। 
      प्रशिक्षण में जिला पचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम,आशीष व्यौहार डा.परवीन कुरैशी,कल्पना पाण्डेय, लेखाधिकारी अमित मरावी, वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटैल, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक ,वर्षा जाट,सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एवं सहायक लोक सूचना अधिकारी उपस्थित थें।  

रोजगार की सूचना देकर सुनिश्चित करायें रोजगार की गाॅरंटी-श्री रघुराज राजेन्द्रन 
ग्राम रोजगार सहायक देगें जांबकार्डधारियों को रोजगार की सूचना 

जबलपुर 26 अगस्त 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम रोजगार सहायक अब रोजगार की गारंटी सुनिश्चित कराने के लिए गांव में जाॅबकार्डधारियों परिवारों को रोजगार की सूचना उपलब्ध कराये। उक्त निर्देश आयुक्त मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद् श्री रघुराज राजेन्द्रन ने आयोजित वीडियों काॅन्फ्रेसिंग में दिए। 
उन्होंने सभी जिलों के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा  कि महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ग्रामीणों को रोजगार की गारंटी देती है। सभी ग्राम पंचायतों ग्राम रोजगार सहायक अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में 05 सामुदायिक कार्य तथा 25 हितग्राही मूलक कार्य जो तकनीकी तथा प्रशासकीय स्वीकृति युक्त तैयार हैं,उन कार्यों की सूचना अपने क्षेत्र के जाॅबकार्डधारी परिवारों को उपलब्ध कराये और ग्रामीणों को काम उपलब्ध कराये।सूचना की तामील कराकर पावती भी संधारित करेगंे। 
श्री रघुराज ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद पंचायत के अरिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी यह सुनिश्चित करेगंे की ग्राम पंचायत में रोजगार की सूचना सबंधितों को अनिवार्य रूप से प्रदाय की जावे। योजना अंतर्गत एफटीओ जारी करने में किसी भी तरह की अनावश्यक विलंब नहीं किया जाए। जनपद स्तर से समय पर एफटीओ जारी किये जाएं ताकि संबंधित श्रमिकांे को समय पर राशि प्राप्त हो तथा योजना के प्रति जुड़ाव बना रहे। कराये जा रहे कार्यो में प्राथमिकता के साथ पुराने प्रगतिरत कार्यो को कराये जाने के लिए कार्याे में 04 सप्ताह के मस्टर जारी किये जाए। मस्टर जारी करना रोजगार की उपलब्धता तथा कार्यों की पूर्णता का आधार है। 
उन्होने कहा कि विभिन्न योजना अंन्तर्गत कराये जा रहे कार्यांे में महात्मा गाॅधी नरेगा से अभिसरण किया जाये। मनरेगा से अभिसरण कर मजदूरी का भुगतान कराये जाने से योजना में रोजगार की उपलब्धता तथा मजदूरी तथा सामग्री पर 60ः40 का अनुपात भी बेहतर होगा। 
श्री रघुराज कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कराये जा रहे शौचालय निर्माण में मजदूरी का भुगतान मनरेगा से किये जाने अभिनव प्रयास किया जा सकता है। जिले की तकनीकी टीम हैन्गआउट साॅॅफ्ट वेयर के सबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करंे, ताकी माॅनीटरिंग सिस्टम को और अधिक बेहतर बनाया जा सके। आवश्यक्तानुसार सबंधित फैबलेट अवश्य ले। रोजगार सहायकों के वेतन प्रस्ताव समय पर भेजे जाएं। 
उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाईफ प्राजेक्ट मनरेगा में वित्तीय वर्ष 2014-15 में 100 दिवस का कार्य पूर्ण कर चुके परिवारों का अपेक्षित डाटा फीडिंग पूर्ण की जाए। कराई जा रही फीडिंग प्रपत्र वास्तविकता के साथ क्षेत्र के जाॅबकार्डधारी की मंशानुसार हो। ताकि उनको आवश्यक कौशल प्रशिक्षण आदि देने की आगामी कार्यवाही की जावे। लंम्बित आश्वासनों का समय पर निराकरण किया जाए। सीएम हेल्प लाइन व अन्य प्राप्त शिकायतों का समय पर निराकरण करें। वीडियों कान्फेस में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर 

25-8-2015

 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराये पानी
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रमती मनोरमा पटेल ने दिये निर्देश 
जबलपुर 25 अगस्त 2015। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज रानी अवंती बाई लोधी सागर जलाशय परियोजना दायी तट संभाग क्रमांक 2 पनागर एवं संभाग क्रमांक 4 सिहोरा के कार्यपालन यंत्रियों से विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए नहरों के मरम्मत एवं रख-रखाव के कार्यो को जिला पंचायत कार्यालय बुलाकर को नहरों से किसानों को पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। 
उन्होने दोनों अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्याप्त मात्रा में बरसात नही होने के कारण किसानों की फसले सूख रही हैं किसानों को फसलों की आवश्यकतानुसार पानी उपलब्ध कराया जाये। श्रीमती मनोरमा पटेल ने निर्देश दिये कि नहरों के रखरखाव के कार्य समय सीमी में किये जाये।
   अवंती बाई लोधी सागर जलाशय परियोजना दायी तट संभाग क्रमांक 2 पनागर के कार्यपालन यंत्री विनोद कुमार सोनी एवं संभाग क्रमांक 4 सिहोरा के कार्यपालन यंत्री एम.के. ढिमोले ने जानकारी देते हुए बताया कि नहरों में लीकेज, एवं क्षतिग्रस्त होनें के कारण नहरों में क्षमता के अनुसार पानी नहीं छोड पा रहे है। कुछ किसानों द्वारा नहरों को क्षति पहंुचायी जा रही हैं जिस पर जिस जिला पंचायत अध्यक्ष ने निमयानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।


सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 पर प्रशिक्षण आज

जबलपुर 25 अगस्त 2015। सूचना अधिनियम 2005 के तहत क्षमता संवर्धन परियोजना पर आज सुबह 11 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। 
जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रीप्रकाश चतुवे्रदी ने बताया कि भारत सरकार के सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 पर क्षमता संवर्धन परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक सूचना अधिकारी,समलोक सूचना अधिकारी एवं लाइन डिपार्टमेंट के भी अधिकारी प्रशिक्षण में भाग लेंगे। प्रशिक्षण में सूचना के अधिकार अधिनियम पर महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास संस्थान के मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 24 August 2015

24-8-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//

टोमोफाॅस का करें छिडकाव
जिला पंचायत की स्थाई स्वास्थ्य समिति की बैठक में सभापति ने दिये निर्देश 
जबलपुर 24अगस्त 2015। ग्रामीण क्षेत्रो में मच्छरों के लार्वा को मारने के लिए टोमोफाॅस का छिडकाव किया जाये,जिससे मलेरिया जैसी घातक बीमारी से बचा ज सके। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की स्थाई स्वास्थ्य समिति के सभापति रामकृष्ण पटेल ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित स्थाई स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओे को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाये।शिविरों में जिला स्तर से महिला चिकित्सक अनिवार्य रुप से शामिल हो। शिविरों में गभवती महिलाओं के साथ-साथ अन्य महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाये और सभी महिलाओं को अपने-अपने स्वास्थ्य प्रति जाकरुक होने की जानकारी दी जाये। 
उन्होने सभी उप स्वास्थ्य केन्दों में कुत्तो के काटने के इन्जेक्शन अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। 
जिला पंचायत की स्थाई स्वास्थ्य समिति के सभापति रामकृष्ण पटेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सदस्य स्वेता सिंह, छोटीबाई कुंजाम, निर्मला पटेल, रीताबाई, सी.एच.एम.आ.े डा.बी.एस. चैहान, डा.सतीश उपाध्याय, मलेरिया अधिकारी अजय कुरील, डा,विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 पर प्रशिक्षण 26 को

जबलपुर 24 अगस्त 2015। सूचना अधिनियम 2005 के तहत क्षमता संवर्धन परियोजना पर 26 अगस्त 2015 को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत  के सभा कक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। 
जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रीप्रकाश चतुवे्रदी ने बताया कि भारत सरकार के सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 पर क्षमता संवर्धन परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक सूचना अधिकारी,समलोक सूचना अधिकारी एवं लाइन डिपार्टमेंट के भी अधिकारी प्रशिक्षण में भाग लेंगे। प्रशिक्षण में सूचना के अधिकार अधिनियम पर महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास संस्थान के मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। 



मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 22 August 2015

22-8-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
मेरा खेत मेरी माटी में 1989 कार्य पूर्ण
जबलपुर 22अगस्त 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना मेरा खेत मेरी माटी से ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-छोटे किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से किसानों के उबड-खाबड खेतों का समतलीकरण कर मेढ बंधान का कार्य किया जा रहा है।
 जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना मेरा खेत मेरी माटी से जिले के छोटे छोटे किसानों की आर्थिक स्थिति सुधर रही है। उनके खेतों में बोई जाने वाली फसलों की पैदावार में वढोत्तरी हुई है। 
उन्होनें बताया कि मेरा खेत मेरी माटी के तहत जिले में 509.984 लाख रुपये की लागत से 2179 कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ किये गये है। प्रारंभ किये गये कार्यो में से 1989 कार्य पूर्ण किये जा चुके है।
सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 पर प्रशिक्षण 26 को
जबलपुर 22 अगस्त 2015। सूचना अधिनियम 2005 के तहत क्षमता संवर्धन परियोजना पर 26 अगस्त 2015 को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत  के सभा कक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। 
जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रीप्रकाश चतुवे्रदी ने बताया कि भारत सरकार के सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 पर क्षमता संवर्धन परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक सूचना अधिकारी,समलोक सूचना अधिकारी एवं लाइन डिपार्टमेंट के भी अधिकारी प्रशिक्षण में भाग लेंगे। प्रशिक्षण में सूचना के अधिकार अधिनियम पर महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास संस्थान के मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। 


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 21 August 2015

21-8-2015

 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
पंच-परमेश्वर योजना से बदल रही है गांवों की तस्वीर
 जिले में 3475 सी.सी.रोड के कार्य हुए पूर्ण
जबलपुर 21अगस्त 2015। घर और घर के आसपास सभी जगह साफ-सफाई हो,घर के निस्तार वाले पानी को निकलने के लिए नालियां हों और गांव में आने जाने के लिए रास्ता साफ-सुथरा व कीचड़ मुक्त हो। यह सपना शहर व गांव में रहने वाले सभी लोग देखा करते हैं। गांव वालों के यह सपने सच भी हो रहे है पंच परमेश्वर योजना एवं मनरेगा के संयुक्त कन्वर्जेंशन से। 
गांवों की तस्वीर बदलने शासन ने वर्ष 2011-12 में पंच-परमेश्वर योजना प्रारंभ की थी। गांवों में अधोसरंचना विकास के लिए पंच-परमेश्वर योजना एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मद के अभिसरण से जिले के सभी गांवों में वृहत स्तर पर सीमेंन्ट कांक्रीट की सडको का निर्माण कार्य पूर्ण किये जा चुके है। गांव की छोटी-छोटी गलियों में आवागमन सुनिश्चित करने एवं रास्तों को कीचड मुक्त बनाने के लिए सीसी रोड बनाये गये है। सीसी रोड के किनारे नालिया भी बनाई गई हैं ताकि नालियों के माध्यम से गंदे पानी की निकासी होे सके। पंचायतों को अधोसरचना विकास मद के लिए पंच-परमेश्वर योजनान्र्तगत गांवों की जनसंख्या के आधार पर उपलब्ध करायी गई राशि से गांवों में पक्की सीसी सडकों का निर्माण कराया जा रहा है।
जिलें में योजना प्रारंभ से अभी तक10553.59 लाख रुपये व्यय कर 3475 सीमेन्ट कांक्रीट का निर्माण कार्य पूर्ण होने से बरसात के इस मौसम में ग्रामीणों को कीचड से मुक्ति मिल गई है। सीसी रोड बन जाने से इन मार्गो में अब आवागमन सुगम हो गया है। इससे पहले जिन सडको में बरसात के मौसम में कीचड और गंदगी के चलते आवागमन में ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पडता था, गंदगी और बदबू के कारण कई संक्रमित बीमारियों का डर सताया करता था, बरसात में पानी की गांवों में समुचित निकासी नहीें होने के कारण निचले क्षेत्रों में पानी भर जाता था अब इन मार्गो में सीसी रोड बन जाने से गावों की तस्वीर बदल गई है। गांव अब पहले की तुलना में ज्यादा स्वच्छ और सुन्दर दिखने लगे है। गांवों में पक्की सडके बनने से ग्रामीणेां को बल मिला हैं बरसात के मौसम में भी बच्चें आसानी से स्कूल आ जा रहे है।  
पंच-परमेश्वर एवं मनरेगा योजना के अभिसरण से जिले में योजना प्रारंभ से अभी तक 3799 कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ किये गये है जिनमें से 3475 कार्य पूर्ण हो चुके है। जनपद पंचायत जबलपुर में 570 कार्य प्रारंभ कर 533 कार्य पूर्ण किये जा चके है। इसी प्रकार जनपद पंचायत पनागर में 488 कार्य प्रारंभ कर 458 कार्य पूर्ण, कुण्डम में 441 कार्य प्रारंभ कर 347 कार्य पूर्ण, पाटन में 539 प्रांरभ कर 499 कार्य पूर्ण ,शहपुरा 570 कार्य प्रारंभ कर 529 पूर्ण, सिहोरा में 465 कार्य प्रारंभ कर 428 कार्य पूर्ण और जनपद पंचायत माझौली में 726 कार्य प्रारंभ कर 680 कार्य पूर्ण होने से इन गांवों में कीचड से मुक्ति मिल गई है।        

मोबाइल एप से होंगे काम आसान
प्रशिक्षण में दी जानकारी
जबलपुर 21अगस्त 2015। महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना मनरेगा की मॉनीटरिंग और जानकारी का आदान-प्रदान अब स्मार्ट मोबाइल डिवाइस से होगा। इससे प्रदेश में मनरेगा के क्रियान्वयन में पारदर्शिता के साथ जनपद, जिला और राज्य स्तर तक योजना की निगरानी में आसानी होगी। मोबाइल एप के जरिये मजदूरों की दैनिक उपस्थिति तथा रोजगार मूलक कार्यों का साप्ताहिक मूल्यांकन सुगमता से होगा। संबंधित ग्राम रोजगार सहायक तथा उपयंत्री जब कार्य स्थल पर पहुँचेंगे तब वहाँ समय और तिथि संबंधी विवरण मोबाइल एप पर स्वतः ही दर्ज हो जायेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि अमले ने कार्यस्थल पर जाकर ही मूल्यांकन किया है। इस प्रणाली से कार्यस्थल पर जाये बगैर मूल्यांकन करने की शिकायत पर भी अंकुश लगेगा। उक्त जानकारी मनरेगा के परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित मोबाईल माॅनीटिरिंग सिस्टम पर आयोजित प्रशिक्षण में दी।
 उन्होने प्रशिक्षण में शामिल हुए मनरेगा के एपीओ, उपयंत्री एवं कम्प्यूटर आपरेटरों को जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा की माॅनीटरिंग प्रणाली के लिये तैयार किये गये मोबाइल एप का परीक्षण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा में तैनात मैदानी अमले को मोबाइल डिवाइस खरीदने की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है।
जिले में मनरेगा में ऑनलाइन भुगतान प्रणाली ईण्एफण्एमण्एसण् वर्ष 2014-15 से लागू है। वर्तमान में जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर करीब 5 हजार रोजगारमूलक काम जारी है। अब मोबाइल एप के जरिये इन कार्यों पर मजदूरों द्वारा काम की मांग, कार्यस्थलों पर मजदूरों की उपस्थिति तथा कार्य की मूल्यांकन रिपोर्ट स्मार्ट डिवाइस के जरिये त्वरित प्राप्त होगी। मजदूरों की दैनिक उपस्थिति तथा कार्यों की मूल्यांकन की जीपीएस स्थिति और फोटोग्राप्स मोबाइल एप के जरिये तुरंत मिल जायेंगे। इसके साथ ही मजदूरों के आधार सीडिंग का काम भी स्मार्ट डिवाइस से किया जा रहा है। इससे विभिन्न जानकारी के संकलन में अब विलंब नहीं होगा और ऑफलाइन मोड में प्राप्त जानकारी भी इंटरनेट कनेक्टिविटी जोन पर आने पर स्वतः ही अपलोड हो जायेगी। 
ऑनलाइन भुगतान प्रणाली लागू होने से डाटा अपलोडिंग के लिये सुरक्षित माने गये एमपी स्वॉन नेटवर्क के साथ मोबाइल डिवाइस की सिम को कान्फीगर किया जायेगा। इससे मनरेगा डाटा सुरक्षित नेटवर्क के जरिये नरेगा सर्वर पर अपलोड किया जा सकेगा। प्रशिक्षण में जिले के एम.आई.एस. प्रभारी राजेश जंघेला लेखापाल अमित द्विवेदी, संतोष नामदेव, सभी जनपद पंचायतों एपीओ, उपयंत्री एवं कम्प्यूटर आपरेटर मौजूद रहे। 


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 20 August 2015

20-8-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
सदभावना दिवस की दिलाई शपथ
जबलपुर 20 अगस्त 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज सदभावना दिवस पर कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सदभावना की शपथ दिलाई गई। 
इस अवसर पर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, डा.परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, आशीष व्यौहार, वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटेल, परियोजना अर्थशास्त्री बवीता कौल, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, वर्षा जाट, सहायक कृषि उद्यानिकी अनिल बुधैलिया, अधीक्षक राजेश ठाकुर, क्वालिटी माॅनीटर संध्या ताम्रकार रुपल तिवारी, गीता चैहान, राकेश श्रीवास्तव, के.एल.राडवे, स्टेनों डी.के. कोस्टा, सुधीर लघाटे, अशोक वर्मा, रामानुज द्विवेदी, अमित द्विवेदी, आलोक सिन्हा, रुचिता सिन्हा, संतोष नामदेव, राहुल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 18 August 2015

18-8-2015


कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
सी.ई.ओ. जिला पंचायत ने किया प्राथमिक शाला का निरीक्षण
शाला में मिली कई अनियमित्ताएं
जबलपुर 18 अगस्त 2015ः- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जनपद पंचायत जबलपुर की प्राथमिक शाला गाडरघाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की पंजी का अवलोकन किया तो कई अनियमित्ताएं पायी गयी शाला में पाई गई अनियमित्ताओं एवं शाला के शिक्षक गोविंद विसेन की जिला शिक्षा अधिकारी एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम समन्वयक को विभागीय जाॅच करने के निर्देश दिये। वही संकुल प्राचार्य धनपुरी श्रीमति सरोज कोष्टा बी.आर.सी. मुकेश श्रीवास्तव, क्षेत्र के जनशिक्षक एवं शाला के शिक्षक बंसत लाल झारिया को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। 
एक ही शिक्षक आते है स्कूल - निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि शाला में दो शिक्षक पदस्थ है जबकि एक ही शिक्षक बसंत लाल झारिया आते है। दूसरे शिक्षक गोविंद विसेन पिछले दो साल से शाला में नही आ रहें है जिससे शाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओ का शैक्षणिक स्तर कमजोर हो रहा है।
  श्रीमति मारव्या ने शाला के प्रभारी बसंत लाल झारिया को निर्देशित करते हुये कहा कि एक शिक्षक लगातार दो साल से अनुपस्थित है उसकी सूचना आपने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नही देना भी गंभीर लापरवाही है। शाला में दर्ज छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के अनुसार स्व सहायता समूह द्वारा खाना  बनाया जाता है जबकि शाला में छात्र-छात्राओं की प्रतिदिन अलग अलग उपस्थिति रहती है। 
स्व सहायता समूह को कारण बताओ सूचना पत्र- प्राथमिक शाला गाडरघाट में नर्मदा स्व सहायता समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन बनाया जाता है जिसकी गुणवत्ता संतोषजनक नही है इसके अलावा शासन द्वारा प्रतिदिन निर्धारित किये गये मिनू के अनुसार खाना नही बनाया जाता है। उन्होनंे स्व सहायता समूह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुये समूह को पृथक करने के निर्देश दिये । 
छात्र-छात्राओं को नही आते सवाल - उन्होनें निरीक्षण के दौरान कक्षा दो के छात्र-छात्राओं से जोड घटाने के साधारण सवाल किये जिनके उत्तर छात्रों द्वारा नही दिये गये। शिक्षा के कमजोर स्तर पर उन्होने शिक्षक केा कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनाये शौचालय
समय सीमा बैठक में सी.ई.ओ. जिला पंचायत ने दिये निर्देश

जबलपुर 18 अगस्त 2015ः- स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह में 15-15 शौचालयों का निर्माण किया जाये। शौचालय निर्माण के कार्य का भुगतान मूल्यांकन के बाद आर.टी.जी.एस. के माध्यम से किया जायें। 
मनरेगा में प्रत्येक ग्राम ंपचायत में मस्टर रोल जारी किये जाये पुराने कार्यो को पूर्ण कराने के लिए अभियान चलाया जायें। पंच परमेश्वर योजना में जो कार्य पूर्ण हो चुके है उनके शत- प्रतिशत पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किये जाये । उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित समय सीमा एवं समीक्षा बैठक में दिये। 
हितग्राही मूलक योजनाओं के लक्ष्य करे पूरे - श्रीमति मारव्या ने हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुये मुख्य मंत्री आवास योजना मुख्य मंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैंकों में अधिक से अधिक प्रकरण प्रेषित किये जाये और प्रकरण को स्वीकृत कराते हुये हितग्राहियों के खाते  में राशि जमा करायी जायें। 
वैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, डाॅ. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डे सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।  
बीमा की समीक्षा - श्रीमति नेहा मारव्या ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, जीवन सुरक्षा योजना एवं अटल पेंशन येाजना के तहत बैंकवार, शाखावार एवं जनपदवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान भारतीय स्टेट बैंक की शाखा चैरई द्वारा इन योजनाओं में अरुचि एवं सहयोग नही करने पर संस्थागत वित्त एवं शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये। 
महिलाओं के लगेगंेे शिविर - उन्होनें बैंकर्स एवं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, जीवन सुरक्षा योजना एवं अटल पेंशन येाजना के तहत जनपद पंचायतो ंमें रक्षा बंधन के पूर्व महिलाओं का बीमा कराने एवं फिक्स डिपाजिट (एफ.डी.) कराने के लिए शिविरों का आयोजन किया जायें। इस अवसर पर एलडीएम डी.के.जैन,बैको के अधिकारी एवं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे।

विन्ध्यावैली प्रोजेक्ट अंतर्गत स्व-सहायता समूहों/ग्रामोद्योग इकाईयों को अपने उत्पदों के विपणन हेतु जुड़ने का सुनहरा अवसर
जबलपुर 18 अगस्त 2015  मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रोजेक्ट विन्ध्यावैली के माध्यम से स्व-सहायता समूहों तथा ग्रामोद्योग इकाईयों के F.M.C.G उत्पादों का बाजार में प्रभावी रूप से विपणन किया जाता है। ताकि उन्हें नियमित रोजगार उपलब्ध हो सके। प्रोजेक्ट से जुड़ने पर उत्पादकों का माल व्यापारिक दृष्टिकोण से आर्कषक पैकेजिंग, गुणवत्ता, मानकीकरण और उचित दाम के आधार पर तैयार कर बाजार में विक्रय हेतु उपलब्ध कराया जाता है। 
      जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि जिलें के ऐसे स्व-सहायता समूह/पंजीकृत ग्रामोद्योग इकाईयों जो F.M.C.G. (Fast Moving Consumer Goods)  वस्तुयें जैसे आटा, बेसन, हल्दी, मिर्ची, धनियां, गरम मसाले, पापड, अचार, अगरबत्ती एवं पीने का पानी आदि का उत्पादन करती है। वे विन्ध्यावैली प्रोजेक्ट से जुडकर अपनी उत्पाद विक्रय कर सकती है। 
      उन्होने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय बेवसाईट  www.mpcottageandreralindustries.com  से प्राप्त करें। अथवा जिले में पदस्थ उपसंचालक/प्रबंधक (खादी ग्रामोद्योग) जिला पंचायत जबलपुर से अथवा मुख्यालय स्तर पर महाप्रबंधक, विन्ध्यावैली म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, 74 अरेरा हिल्स केन्द्रीय विद्यालय के पास भोपाल से सीधे अथवा दूरभाष/मोबाईल नम्बर 0755-2552721, 7869601413, 7869601420 या ईमेल vindhyaballey@gmail.com  के माध्यम से संपर्क करें। 


meeting photo


मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 17 August 2015

17-8-2015

                 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर         
     //प्रेस विज्ञप्ति// 
             
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
जबलपुर 17 अगस्त 2015। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के परिसर में ध्वजारोहण कर जिला पंचायत के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। 
उन्होंने कहा गरीबों को अधिक से अधिक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाय,ताकि वह आजादी का मतलब समझ सके। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश चतुर्वेदी,परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, कल्पना पाण्डेय, डा.परवीन कुरैशी,आशीष व्यौहार, वरिष्ठ लेखाधिकारी कविता पटैल, लेखाधिकारी अमित मरावी, सहायक परियोजना अधिकारी वर्षा जाट, सहायक परियोजना अर्थशास्त्री बबीता कौल, टाक्स मैनेजर संध्या ताम्रकार, रुपल तिवारी, गीता चैहान, राजेश श्रीवास्तव, सहायक कृषि उद्यानिकी अनिल बुधैलिया, अधीक्षक राजेश ठाकुर, सुनील आनंद, अमित द्विवेदी, राजेश जंघेला, सतोष नामदेव सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 14 August 2015

14-8-2015

                 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर         
         //प्रेस विज्ञप्ति// 
              
जिला पंचायत अध्यक्ष करेगी ध्वजारोहण
जबलपुर 14 अगस्त 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि जिला पंचायत में पन्द्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल द्वारा सुबह 7ः30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।

सभी जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में समय पर करें ध्वजारोहण

जबलपुर 14 अगस्त 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी किये गये निर्देश में स्पस्ट निर्देश दिये हैं कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रातः 8ः00 से 8ः30 बजे तक पर ध्वजारोहण किया जाये। 
उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि ध्वजारोहण करने से पूर्व ध्वज साफ-एवं स्वच्छ एवं कटा-फटा न हो और ध्वज को सीधा फहराया जाये।

स्वतंत्रता दिवस पर सभी शालाओं में होगा विशेष भोज

जबलपुर 14 अगस्त 2015: पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं, मदरसाओं, राष्ट्रीय बालश्रम की शालाएं एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में विशेष भोज का आयेाजन किया जाएगा।
जिल पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शालाओं में विशेष भोज का आयोजन कराने के लिए सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं जिला परियोजना समन्वयक, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एंव अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं।
उन्होनें बताया कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत होने वाले विशेष भोज में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सब्जी, पूरी खीर, हलुवा, के साथ लड्डूओं का भी वितरण करने के निर्देश दिये है। विशेष भोज में अन्तयोदय कार्डधारी वृध्द माताओं को शामिल किया जाये। श्रीमती मारव्या ने स्थानीय जन प्रतिनिधियो से मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के विशेष भेज में शामिल होने की अपील की है। 

तीस अधिकारी करेगें विशेष भोज की माॅनीटिरिंग
        जबलपुर 14 अगस्त 2015 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में आयोजित होने वाले विशेष भोज की माॅनीटिरिंग करने के लिए जिला के तीस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षण के विशेष भोज में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को विशेष भोज में सब्जी, पूरी, खीर, हलुवा, के साथ लड्डूओं का भी वितरण निर्धारित किये गये मीनू के अनुसार दिया गया हैं या नही इसकी भी जानकारी लेना अनिवार्य होगी। जिन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई हैं उनसे शालावार प्रतिवेदन भी चाहा गया है।
     मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत विशेष भोज की माॅनीटिरिंग करने वाले अधिकारियों में आदिम जाति कल्याण विभाग की श्रीमती शिल्पा जैन को एल.एन.यादव बालक प्राथमिक शाला रांझी, जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल को शासकीय प्राथमिक कन्या शाला रांझी, महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक आर.सी.त्रिपाठी को शासकीय माध्यमिक शाला ठक्कर ग्राम, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला रांझी करौदी ग्राम, डा.परवीन कुरैशी जनपद पंचायत पनागर की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सूखा एवं करमेता, कल्पना पाण्डेय को जनपद पंचायत जबलपुर की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला जोधपुर, नान्हाखेडा, और डगडगा हिनौता,महिला बाल विकास के सहायक परियोजना अधिकारी एस.ए.सिददकी,बाल विकास योजना की परियोजना अधिकारी श्रध्दा चैकसे, को शासकीय प्राथमिक शाला सर्रा पीपर,नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक रवि सिंह को शासकीय माध्यमिक शाला गणेश गंज, बाल विकास योजना की परियोजना अधिकारी संजना चैकसे को शासकीय प्राथमिक शाला करियापाथर, रीता हरदहा को शासकीय प्राथमिक शाला व्हीकल, अनिला तिवारी को शासकीय प्राथमिक शाला गढा न.1,दिपेन्द्र सिंह बिसेन को शासकीय माध्यमिक द्वारका नगर, ज्योति उपाध्याय को शासकीय माध्यमिक शाला सिविल लाईन पचपेढी,जन अभियान परिषद के जिला समन्यवक बी.एस.डामोर को शासकीय प्राथमिक शाला कन्या पूर्वी करियापाथर, प्रभारी संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा घनश्याम सोनी, जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सालीवाडा गौर, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक आशीष व्यौहार को शासकीय प्राथमिक शाला गुरैयाघाट, खादय नियंत्रक ज्योति शाह को शासकीय प्राथमिक शाला गोरखपुर,सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्यवक एम.के.पाठक को शासकीय माध्यमिक शाला ब्यौहारबाग, सर्व शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना समन्यवक नीलिमा विश्वास को शासकीय प्राथमिक शाला गोविंदगंज, जिला पंचायत की सहायक परियोजना अधिकारी बर्षा जाट को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला गगई एवं सेमरा, सर्व शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना समन्यवक राजेश वर्मा को जनपद पंचायत कुण्डम की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला फिफरी, जिला पंचायत के तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान को जनपद पंचायत मझौली की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला खुडावल गौरहा, मध्यान्ह भोजन की टास्क मैनेजर रुपल मिश्रा को जनपद पंचायत पनागार की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पिपरिया, उमरिया एवं आमाखोह, टास्क मैनेजर को जनपद पंचायत कुण्डम की शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला पडरिया एवं अमझर,जिला पंचायत की परियोजना अर्थशास्त्री बबीता कौल, को जनपद पंचायत पाटन की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बिनौकी एवं नुनसर, माटीकला के सहायक उपसंचालक विजय धुर्वे को शासकीय माध्यमिक शाला बिलहरी और वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार पटेल को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भानतलैया एवं घमापुर का निरीक्षण किया जाएगा। 

15 अगस्त से होगा ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन

जबलपुर 14 अगस्त 2015: जिले में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से ग्राम सभाओं का चरणबद्ध तिथियों में आयोजन होगा। सभाओं के आयोजन की सूचना ग्राम पंचायत कार्यालय के सूचना पटल के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर भी प्रदर्शित की जायेगी। ग्राम सभाओं में इस बार पचास से अधिक महत्वपूर्ण विषय पर बिन्दुवार चर्चा होगी और सामूहिक रूप से निर्णय होगा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने निर्देश दिये हैं कि सभी ग्राम सभा की कार्यवाही की वीडियोग्राफी आवश्यक रूप से की जाये। पंच पति तथा संरपच पति प्रथा को समाप्त करने के निर्णय का पालन करते हुए ग्राम सभा की बैठक में सिर्फ निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि ही भाग लेंगें।
 ग्राम सभा की बैठकों में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सूचना पटल पर प्रदर्शित की जायेगी। ग्राम सभा की स्थाई समितियों के गठन, ग्राम सभा में नगद कोष बनाने और इसके संचालन की प्रक्रिया तय करने के बारे में भी चर्चा होगी। सभाओं में पंचायत क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों की सूची का वाचन और अनुमोदन भी किया जायेगा। पंचायतों में करारोपण के माध्यम से आय के स्त्रोतों में वृद्धि पर भी विचार होगा। ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यए स्वच्छ भारत अभियानए मध्यान्ह भोजन कार्यक्रमए एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र कार्यक्रम, मनरेगा के क्रियान्वयन और लंबित मजदूरी के भुगतान तथा पंचायतों में एक खाता व्यवस्था को सुनिश्चित किये जाने पर चर्चा होगी। वृक्षारोपण तथा हरियाली चुनरी अभियान में पौध रोपण भी होगा। कृषि और वन महोत्सव में हुए निर्णयों के अनुरूप कार्यक्रमों का अनुश्रवण होगा।
  ग्राम सभाओं में पंचायत क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त करने के संबध में भी सामूहिक संकल्प लिया जायेगा। स्कूलों में शिक्षा के स्तर तथा शैक्षणिक केलेण्डर अनुसार निर्धारित पाठ्यक्रम का अध्ययन होने पर चर्चा होगी। शालाओं में 6 से 14 वर्ष आयु के शत-प्रतिशत बच्चों को दाखिला दिलाने और नियमित रूप से बच्चे स्कूल जाये इस बारे में बातचीत होगी। बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिये अति कम वजन होने वाले बच्चों के कुपोषण स्तर में सुधार के लिये ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले स्नेह शिविरों की जानकारी दी जायेगी। अति कम वजन वाले बच्चों की जानकारी के साथ ही उनके पोषण स्तर में सुधार के लिये समुदाय को निगरानी के लिये प्रेरित किया जाएगा। ऐसे बच्चों के परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाने पर भी चर्चा होगी। गर्भवती माताओं और शिशुओं के टीकाकरण, पूरक पोषण आहार एवं दवाओं की उपलब्धता और उनके खान-पान में सुधार के बारे में बताया जायेगा। महिला उत्पीडन से संबधित मुद्दों पर भी जागरूकता लाई जायेगी।
प्रभारी अधिकारी करे नियुक्त- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी किये है कि जिन ग्राम पंचायतों में वर्तमान में सचिव नहीं है या किसी सचिव को अतिरिक्त ग्राम पंचायत का प्रभार दिया गया है। 15 अगस्त को आयोजित उन पंचायतों में ग्राम सभा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी अधिकारी तत्काल नियुक्त किये जाये। ग्राम सभाओं के लिए जारी किये गये कलेण्डर अनुसार तिथिओं में ही ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाये। उन्होने सभी ग्राम सभाओं की कार्यवाही की विवरण की वीडियोग्राफी कराने के भी निर्देश दिये।

विन्ध्यावैली प्रोजेक्ट अंतर्गत स्व-सहायता समूहों/ग्रामोद्योग इकाईयों को अपने उत्पदों के विपणन हेतु जुड़ने का सुनहरा अवसर
जबलपुर 14 अगस्त 2015 मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रोजेक्ट विन्ध्यावैली के माध्यम से स्व-सहायता समूहों तथा ग्रामोद्योग इकाईयों के F.M.C.G उत्पादों का बाजार में प्रभावी रूप से विपणन किया जाता है। ताकि उन्हें नियमित रोजगार उपलब्ध हो सके। प्रोजेक्ट से जुड़ने पर उत्पादकों का माल व्यापारिक दृष्टिकोण से आर्कषक पैकेजिंग, गुणवत्ता, मानकीकरण और उचित दाम के आधार पर तैयार कर बाजार में विक्रय हेतु उपलब्ध कराया जाता है। 
      जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि जिलें के ऐसे स्व-सहायता समूह/पंजीकृत ग्रामोद्योग इकाईयों जो F.M.C.G. (Fast Moving Consumer Goods)  वस्तुयें जैसे आटा, बेसन, हल्दी, मिर्ची, धनियां, गरम मसाले, पापड, अचार, अगरबत्ती एवं पीने का पानी आदि का उत्पादन करती है। वे विन्ध्यावैली प्रोजेक्ट से जुडकर अपनी उत्पाद विक्रय कर सकती है। 
      उन्होने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय बेवसाईट  www.mpcottageandreralindustries.com  से प्राप्त करें। अथवा जिले में पदस्थ उपसंचालक/प्रबंधक (खादी ग्रामोद्योग) जिला पंचायत जबलपुर से अथवा मुख्यालय स्तर पर महाप्रबंधक, विन्ध्यावैली म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, 74 अरेरा हिल्स केन्द्रीय विद्यालय के पास भोपाल से सीधे अथवा दूरभाष/मोबाईल नम्बर 0755-2552721, 7869601413, 7869601420 या ईमेल vindhyaballey@gmail.com  के माध्यम से संपर्क करें। 
मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर


Thursday, 13 August 2015

13-8-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
जिला पंचायत अध्यक्ष करेगी ध्वजारोहण
जबलपुर 13 अगस्त 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि जिला पंचायत में पन्द्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल द्वारा सुबह 7ः30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
15 अगस्त से होगा ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन
जबलपुर 13 अगस्त 2015: जिले में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से ग्राम सभाओं का चरणबद्ध तिथियों में आयोजन होगा। सभाओं के आयोजन की सूचना ग्राम पंचायत कार्यालय के सूचना पटल के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर भी प्रदर्शित की जायेगी। ग्राम सभाओं में इस बार पचास से अधिक महत्वपूर्ण विषय पर बिन्दुवार चर्चा होगी और सामूहिक रूप से निर्णय होगा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने निर्देश दिये हैं कि सभी ग्राम सभा की कार्यवाही की वीडियोग्राफी आवश्यक रूप से की जाये। पंच पति तथा संरपच पति प्रथा को समाप्त करने के निर्णय का पालन करते हुए ग्राम सभा की बैठक में सिर्फ निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि ही भाग लेंगें।
 ग्राम सभा की बैठकों में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सूचना पटल पर प्रदर्शित की जायेगी। ग्राम सभा की स्थाई समितियों के गठन, ग्राम सभा में नगद कोष बनाने और इसके संचालन की प्रक्रिया तय करने के बारे में भी चर्चा होगी। सभाओं में पंचायत क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों की सूची का वाचन और अनुमोदन भी किया जायेगा। पंचायतों में करारोपण के माध्यम से आय के स्त्रोतों में वृद्धि पर भी विचार होगा। ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यए स्वच्छ भारत अभियानए मध्यान्ह भोजन कार्यक्रमए एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र कार्यक्रम, मनरेगा के क्रियान्वयन और लंबित मजदूरी के भुगतान तथा पंचायतों में एक खाता व्यवस्था को सुनिश्चित किये जाने पर चर्चा होगी। वृक्षारोपण तथा हरियाली चुनरी अभियान में पौध रोपण भी होगा। कृषि और वन महोत्सव में हुए निर्णयों के अनुरूप कार्यक्रमों का अनुश्रवण होगा।
  ग्राम सभाओं में पंचायत क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त करने के संबध में भी सामूहिक संकल्प लिया जायेगा। स्कूलों में शिक्षा के स्तर तथा शैक्षणिक केलेण्डर अनुसार निर्धारित पाठ्यक्रम का अध्ययन होने पर चर्चा होगी। शालाओं में 6 से 14 वर्ष आयु के शत-प्रतिशत बच्चों को दाखिला दिलाने और नियमित रूप से बच्चे स्कूल जाये इस बारे में बातचीत होगी। बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिये अति कम वजन होने वाले बच्चों के कुपोषण स्तर में सुधार के लिये ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले स्नेह शिविरों की जानकारी दी जायेगी। अति कम वजन वाले बच्चों की जानकारी के साथ ही उनके पोषण स्तर में सुधार के लिये समुदाय को निगरानी के लिये प्रेरित किया जाएगा। ऐसे बच्चों के परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाने पर भी चर्चा होगी। गर्भवती माताओं और शिशुओं के टीकाकरण, पूरक पोषण आहार एवं दवाओं की उपलब्धता और उनके खान-पान में सुधार के बारे में बताया जायेगा। महिला उत्पीडन से संबधित मुद्दों पर भी जागरूकता लाई जायेगी।
प्रभारी अधिकारी करे नियुक्त- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी किये है कि जिन ग्राम पंचायतों में वर्तमान में सचिव नहीं है या किसी सचिव को अतिरिक्त ग्राम पंचायत का प्रभार दिया गया है। उन पंचायतों में ग्राम सभा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी अधिकारी तत्काल नियुक्त किये जाये। ग्राम सभाओं के लिए जारी किये गये कलेण्डर अनुसार तिथिओं में ही ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाये। उन्होने सभी ग्राम सभाओं की कार्यवाही की विवरण की वीडियोग्राफी कराने के भी निर्देश दिये।

मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 12 August 2015

12-8-2015

  कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
स्वतंत्रता दिवस पर सभी शालाओं में होगा विशेष भोज
जबलपुर 12 अगस्त 2015: पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं, मदरसाओं, राष्ट्रीय बालश्रम की शालाएं एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में विशेष भोज का आयेाजन किया जाएगा।
जिल पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शालाओं में विशेष भोज  का आयोजन कराने के लिए सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं जिला परियोजना समन्वयक, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एंव अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं।
     उन्होनें बताया कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत होने वाले विशेष भोज में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सब्जी, पूरी खीर, हलुवा, के साथ लड्डूओं का भी वितरण करने के निर्देश दिये है। विशेष भोज में अन्तयोदय कार्डधारी वृध्द माताओं को शामिल किया जाये। 
श्रीमती मारव्या ने स्थानीय जन प्रतिनिधियो से मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के विशेष भेज में शामिल होने की अपील की है। 
विशेष भोज की माॅनीटिरिंग करेगें अधिकारी -जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत जिले की सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में आयोजित होने वाले विशेष भोज की माॅनीटिरिंग करने के लिए जिला के तीस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षण के विशेष भोज में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को विशेष भोज में सब्जी, पूरी, खीर, हलुवा, के साथ लड्डूओं का भी वितरण निर्धारित किये गये मीनू के अनुसार दिया गया हैं या नही इसकी भी जानकारी लेना अनिवार्य होगी। जिन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई हैं उनसे शालावार प्रतिवेदन भी चाहा गया है।
सभी ग्राम पंचायतों में जारी करे मस्टर रोल
मनरेगा आयुक्त ने वीडियों कान्फेन्स में दिये निर्देश
जबलपुर 12 अगस्त 2015: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मस्टर रोल जारी किये जाये। ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत पौधारोपण किया जाये। उक्त निर्देश आज मनरेगा के आयुक्त रघुराज एम.आर. ने आज वीडियों कांन्फेस में दिये। उन्होनें सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि  सभी ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारंभ किये जाये। 
जिन ग्राम पंचायतों में अभी शून्य व्यय है ऐसी पंचायतों को चिंहित कर उन सभी ग्राम पंचायतों नये कार्यो को प्रारंभ करे एवं पुराने कार्यो में भी मस्टर रोल जारी करते हुए कार्यो को अभियान चलाकर पूर्ण किये जाये। जिलें में रेशम विभाग एवं उद्यानिकी व वन विभाग के कनवरजेन्स से किये जाने वाले पौधारोपण के कार्य में तेजी लाई जाये। ईएफएमएस व एमआईएस से संबंधित समस्याओं के लिए मुझे भी दूरभाष पर भी अवगत करा सकते है।
 वीडियों कान्फेंस में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, रेशम विभाग के फील्ड आफीसर डी.पी तुरकर,  निर्मल भारत अभियान के परियोजना समन्वयक आशीष व्यौहार,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 11 August 2015

11-8-2015

कार्यालय जिला पंचायत, जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
बीमा योजनाओं के क्रियान्वयन में इलाहाबाद  बैक से सहयोग न मिलने पर
जिला पंचायत की सी.ई.ओ.ने लिखा संस्थगत वित्त को पत्र

जबलपुर,11 अगस्त 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के क्रियान्वयन में इलाहाबाद बैक की शाखाओं से सहयोग न मिलने एवं बीमा की असत्य जानकारी प्रेषित करने की शिकायत आयुक्त संस्थागत वित्त से की है। इस बारे में एक पत्र भेजकर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संस्थागत वित्त एवं मुख्य सचिव से इस दिशा में उचित कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है।
आयुक्त संस्थागत वित्त को भेजे पत्र में श्रीमती मारव्या ने कहा है कि इलाहाबाद बैक के जिला समन्वयक द्वारा योजना प्रारंभ से 10 अगस्त 2015 तक 79204 हितग्राहियों का बीमा योजना किये जाने की जानकारी दी गई है, लेकिन आज की समीक्षा बैठक में इलाहाबाद बैक जिला समन्वयक द्वारा बीमा योजना में योजना प्रारंभ से अब तक मात्र 28384 हितग्राहियों का बीमा किया गया है। इलाहाबाद बैक के अधिकारियों पर बीमा की असत्य जानकारी प्रेषित करने पर बैंक के अधिकारियों पर नियमानुसार कडी से कडी कार्यवाही किये जाने का भी लेख किया गया है।
समीक्षा बैठक में भी इलाहाबाद बैक द्वारा भ्रामक जानकारी प्रस्तुत की है, इससे प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के क्रियान्वयन में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं एवं जो लक्ष्य निर्धारित गया हैं उसको भी पूरा करने में बाधा आ रही है। 

बीमा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा - श्रीमती मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं एवं अटल पेंशन योजना की प्रगति की समीक्षा भी की । बैठक में जिला पंचायत की सीण्ईण्ओण् ने इलाहाबाद बैक के अधिकारियों पर बीमा योजनाओं के तहत खराब प्रदर्शन पर जमकर नाराजी व्यक्त की। समीक्षा बैठक में एलडीएम डी.के.जैन परियोजना अधिकारी डा.परवीन कुरैशी सहित अन्य बैकों के अधिकारी मैजूद रहे।

मीडिया अधिकारी
 जिला पंचायत जबलपुर


Thursday, 6 August 2015

6-8-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
नियमित खोले जाये उप स्वास्थ्य केन्द - जिला पंचायत अध्यक्ष
सामान्य सभा की बैठक में दिये निर्देश
दो अरब बयासी करोड पचपन लाख साठ हजार रूपये का बजट का हुआ अनुमोदन

जबलपुर 06 अगस्त 2015 । ग्रामीण क्षेत्रों के सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रों को नियमित खोले जावे। बारिश के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जहरीले जीव जन्तु अधिक निकलने की शिकायते मिलती है, जिनका तत्काल निराकरण सभी केन्द्रों में विष निरोधक एवं जीवन रक्षक दवाईयां अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाये। प्रधानमंत्री ग्राम संपर्क सडक योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सडक योजना के कार्यो की गुणवत्ता सुनिश्चित की जावे। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकारण  के दायां एवं वायां तट की नहरों का रखरखाव किया जावे। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में दिये।      उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डाॅक्टरों की जांच कर उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाये। जिला स्तर के सभी अधिकारी स्वास्थ्य एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रांे का नियमित रूप से निरीक्षण किया जावे। 
दो अरब बयासी करोड पचपन लाख साठ हजार रूपये का बजट - जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटैल की अध्यक्षता में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जाने वाले कार्यो पर दो अरब बयासी करोड पचपन लाख साठ हजार रूपये का बजट का अनुमोदन कर शासन को भेजा जाये। 
शौचालय निर्माण की करें जांच - विधायक श्रीमति नंदनी मरावी एवं जिला पंचायतों के सदस्यों द्वारा जनपद पंचायत कुण्डम में विगत वर्ष किये गये शौचालय निर्माण के कार्य में की गई अनियमितताओं की जांच की मांग की गई। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिले में वर्तमान में आई.ए.एस. अधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर जांच कराने के निर्देश दिये।
किसानों को कराये भुगतान - जिला पंचायत सदस्य विजयकांति पटेल तथा रामकृष्ण पटेल ने किसानों को अब गेहूं का भुगतान नहीं होने की बात कही उस पर सहायक प्रबंधक द्वारा एक सप्ताह में भुगतान होने की बात कही। 
प्रस्ताव शासन को भेजे - विधायक नंदनी विधायक ने ग्रामीण क्षेत्र में हेन्डपंपों के तकनीकी विशेषज्ञों की कमी की बात कर कहा कि पूर्व में ग्रामीणों को हैण्डपंपों में सुधारने का प्रशिक्षण दिया जाता है और प्रशिक्षित लोगों द्वारा हैण्डपंपों का सुधार कार्य किया गया है। उनकी सेवाएं लेने हेतु वर्तमान में शासन सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
रिक्त पदों की दे जानकारी-  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिले में कहां कितने पद रिक्त है कि तत्काल सभी सदस्यों को जानकारी प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। 
ग्राम पंचायतों में खुलेगी नई दुकानेें- ग्रामीणों को अपनी ही पचायत में राशन उपलब्ध कराने के लिए जिले की 16 ग्राम पंचायतों में 16 राशन की दुकान खोले जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। जनपद पचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत बिलखरवा, कूडन और बगरई और ग्राम पंचायत बेलखेडा एवं मगरमुहां में 800 परिवार से अधिक होने पर वहां दूसरी राशन की दुकान संचालित करने पाटन की ग्राम पंचायत बिनेकी, बगस्वाही, कैथरा, गुरूपिपरिया, पोडी उडना, मेढी जनपद पंचायत सिहोरा में खजरी, झांसी, गुनहरू और जनपद पचांयत मझौली की ग्राम पंचायत मझगवां पाली में नई राशन की दुकान खोली जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। 
निर्माण कार्यो की गुणवत्ता की कराये जांच - जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटैल ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, मुख्यमंत्री सडक योजना एवं लोक निर्माण विभाग संभाग 1 एवं 2 के तहत किये जा रहे कार्यो की गुणवत्ता की जांच कराई जाने। वर्तमान में जो मार्ग चलने योग्य नहीं उन्हें चलने योग्य बनाये जावे ताकि दुर्घटना न हो।  
ये रहे मौजूद - जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटैल की अध्यक्षता में आयोजित की गई सामान्य सभा की बैठक में विधायक श्रीमति प्रतिभा सिंह, नंदनी मरावी, नीलेश अवस्थी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगी लाल मरावी, नन्हे लाल धुर्वे, उमाशंकर तिवारी, शरद यादव, रामकृष्ण पटैल, टिल्लू अहिरवार, विजयकांति पटैल, जमुना मरावी, श्वेता सिंह, वंदना पटैल, अर्पणा ठाकुर, उर्मिला दाहिया, छोटी कुंजाम, निर्मला पटैल, तारा बाई परस्ते, रीताबाई, जनपद पंचायतों के अध्यक्षों में जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटैल, पनागर योगिता पटैल, सिहोरा सरिता सिंह, पाटन सविता ठाकुर, मझौली अध्यक्ष रूकमणि बाई और जनपद पंचायत कुण्डम की अध्यक्ष आराधना महोबिया, अधिकारियों में जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जीएस तेकाम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। 
 मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 5 August 2015

5-8-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
पात्र हितग्राहियों का बीमा नहीं करने वाले सचिव एवं रोजगार सहायक होगे पद से पृथक
जनपद पंचायत पनागर एवं कुण्डम में अलग-अलग बैठको में सीईओं जिला पंचायत ने दिये निर्देश
जबलपुर, 5 अगस्त, 2015 प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना,सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन बीमा योजना में कार्य नहीं करने वाली जनपद पंचायत पनागर के बीमा के प्रभारी पीसीओं डी.एस. कुकरेती को बीमा योजना की गलत जानकारी प्रस्तुत करने एवं ग्राम पंचायत निरंदपुर, मटामर, मझगवां, बघौडा, बडखेरा, रिठौरी,और ग्राम पंचायत गधेरी, एवं जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत भजिया,आमाटिटहा, सरौली, तिलसानी, कस्तरा, महेशपुरी, कोसमडोगरी, हरदुलीकला के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। 
उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जनपद पंचायत पनागर के सभाकक्ष एवं जनपद पंचायत कुण्डम के सभाकक्ष में आयोजित बीमा की समीक्षा बैठको में दिये। बैठकों में उन्होनें प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं के साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के कार्य में अभी तक हुई प्रगति एवं जन्म मृत्यु की पोरटल पर की गई फीडिग की ग्राम पंचायत वार समीक्षा भी की।
पद से पृथक करने के दिये निर्देश- जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत निरंदपुर एवं रिठौरी के सचिव को बीमा योजनाओं में रुचि नही लेने पर पद से पृथक करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत मटामर, रिठौरी,और गधेरी के रोजगार सहायकों पद से पृथक निर्देश दिये। इसी प्रकार जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत सरौली, तिलसानी एवं भजिया के सचिव को एवं ग्राम पंचायत सरौली तिलसानी, कस्तरा,टिकरिया एवं कोसमडोगरी के ग्राम रोजगार सहायकों को पद से पृथक करने के निर्देश दिये। 
शाखा प्रबंधक को जारी करे नोटिस- श्रीमती मारव्या ने बीमा की समीक्षा करते हुए भारतीय स्टेट बैंक की शाखा चैरई एवं पनागर को बीमा के कार्य में कम प्रगति होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एलडीएम डी.के.जैन को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
सीईओं करे प्रतिदिन समीक्षा- उन्होनें जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन बीमा योजना में प्रतिदिन ग्राम पंचायतों एवं बैकों में कितने हितग्राहियों के बीमा किया जा रहा हैं उसकी प्रतिदिन समीक्षा की जाये। 
बीमा योजनाओं में अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतें- प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं के तहत अच्छा काम करने वाली जिले के प्रत्येक विकासखण्ड की प्रथम दो ग्राम पंचायतों स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा।
सरपंच करें प्ररित-उन्होनें जनपद पंचायत पनागर एवं कुण्डम की ग्राम पंचायतों के सरपंचों से अपील करते हुए कहा कि वह लोगों को बीमा करने के लिए प्रेरित करे ताकि,दुर्घटना होने पर उनके एवं उनके परिवार वालों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।
   समन्वय बनाकर करें कार्य- बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों से भी प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं की प्रगति का व्यौरा लिया और उन्हें पंचायत सचिवों के साथ तालमेल बनाकर सभी पात्र व्यक्तियों तक बीमा योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिये । उन्होंने बीमा योजनाओं की बैंक शाखावार प्रगति की समीक्षा भी की ।
पेंशन योजनाएं का दिलाये लाभ-बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं पर सरपंचों और सचिवों से चर्चा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने वृद्धावस्था, विधवा और निराश्रित पेंशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को प्रत्येक माह पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सरपंचों और सचिवों से कहा कि वे प्रत्येक पात्र व्यक्ति के पेंशन के प्रकरण तैयार करें और स्वीकृति के लिए जनपद पंचायतों को भेजें। मानसिक रूप से निरूशक्त व्यक्तियों को प्रतिमाह पांच सौ रूपये की पेंशन (सहायता) देने की शासन की योजना का जिक्र भी बैठक में किया और सरपंच एवं सचिवों को उनके क्षेत्र के मानसिक रूप से निरूशक्त प्रत्येक व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के प्रकरण भी तैयार करने के निर्देश इस मौके पर दिये ।
स्वच्छ भारत मिशन-श्रीमती मारव्या ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की पंचायतवार प्रगति की समीक्षा करते हुए सरपंचों, सचिवो एवं रोजगार सहायकों से यह सुनिश्चित करने कहा है कि उनकी पंचायत में कोई भी घर शौचालय विहीन न रहे । सरपंचों एवं सचिवों से कहा कि प्रत्येक घर में शौचालय का निर्माण हो इसके लिए लोगों में जागरूकता पैदा करें और खुले में शौच के लिए जाने वालों के विरूद्ध अभियान चलायें।
जन्म व मृत्यु की जानकारी करे आनलाईन- उन्होनें ग्राम पंचायत सचिवों को उनकी पंचायत में होने वाले जन्म और मृत्यु के प्रत्येक प्रकरण का पंजीयन ऑनलाइन करने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायको को जन्म और मृत्यु के प्रकरणों को आनलाईन फीड करने के लिए पासवर्ड उपलब्ध कराये गये गये है। सभी प्रकरणों ेकी जानकारी एक सप्ताह में आनलाईन की जाये।
  ये रहे मौजूद- जनपद पंचायत पनागर में जनपद पंचायत पनागर की अध्यक्ष श्रीमती योगिता योगेश पटेल, एलडीएम डी.के.जैन, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपलन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, डा.परवीन कुरैशी, जनपद पंचायत पनागर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमकार सिंह ठाकुर,एवं जनपद पंचायत कुण्डम में समीक्षा बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ऋषि पवार,जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी बसंती दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज 
जबलपुर 5 अगस्त 2015। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 6 अगस्त 2015 को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं की समीक्षा, प्रधानमंत्री सडक मुख्यमंत्री सडक, लोक निर्माण विभाग क्रमांक-एक एवं दो में चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा, नर्मदा घाटी विकास विभाग द्वारा बायी तट एवं दायी तट की नहरों के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा, एवं जिला पंचायत वर्ष 2015-16 के लेबर बजट का अनुमोदन सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
1148 कपिलधारा कूप हुए पूर्ण
794 अनुसचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के हितग्रहियों को डीजल एवं विद्युत पंप कराये उपलब्ध
जबलपुर 5 अगस्त 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा योजना के तहत योजना प्रारंभ से लेकर अभी तक जिले में 1529 कूप स्वीकृत कर प्रारंभ किये गये हैं जिनमें से अब तक 1148 कूप पूर्ण हुए है। पूर्ण हुए कूपों में से 794 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति हितग्राहियों को डीजल एवं विद्युत पंप प्रदाय किये जा चुके है,जिससे इन हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में वदलाव हुआ है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि कपिलधारा मनरेगा की एक हितग्राही मूलक महत्वपूर्ण उपयोजना है। इस उपयोजना के तहत जिले में अभी तक में 1529 कूप 40 करोड 20 लाख की राशि से स्वीकृत कर प्रारंभ किये गये हैं जिनमें से अब तक1148 कूप पूर्ण हुए है,जिन पर 27करोड आठ लाख रुपये किये जा चुके है। पूर्ण हुए कूपों में से 794 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति हितग्राहियों को डीजल एवं विद्युत पंप प्रदाय किये जा चुके है। 
उन्होने बताया अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति हितग्राहियों में जनपद पंचायत जबलपुर में 232,पनागर में 7,कुण्डम में 425 पाटन में 3 शहपुरा में 39 सिहोरा में 28 एवं जनपद पंचायत मझौली में 60 हितग्र्राहियों को आदिवासी विकास विभाग से डीजल एवं विद्युत पंप उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया गया है। उल्लेखनीय है कि मनरेगा की उपयोजना कपिलधारा से ग्रामीणों के सपने पूरे होने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति में भी बदलाव आ रहा है। 
  मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 4 August 2015

4-8-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//

1148 कपिलधारा कूप हुए पूर्ण
794 अनुसचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के हितग्रहियों को डीजल एवं विद्युत पंप कराये उपलब्ध
जबलपुर 4 अगस्त 2015। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा योजना के तहत योजना प्रारंभ से लेकर अभी तक जिले में 1529 कूप स्वीकृत कर प्रारंभ किये गये हैं जिनमें से अब तक 1148 कूप पूर्ण हुए है। पूर्ण हुए कूपों में से 794 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति हितग्राहियों को डीजल एवं विद्युत पंप प्रदाय किये जा चुके है,जिससे इन हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में वदलाव हुआ है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि कपिलधारा मनरेगा की एक हितग्राही मूलक महत्वपूर्ण उपयोजना है। इस उपयोजना के तहत जिले में अभी तक में 1529 कूप 40 करोड 20 लाख की राशि से स्वीकृत कर प्रारंभ किये गये हैं जिनमें से अब तक1148 कूप पूर्ण हुए है,जिन पर 27करोड आठ लाख रुपये किये जा चुके है। पूर्ण हुए कूपों में से 794 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति हितग्राहियों को डीजल एवं विद्युत पंप प्रदाय किये जा चुके है। 
उन्होने बताया अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति हितग्राहियों में जनपद पंचायत जबलपुर में 232,पनागर में 7,कुण्डम में 425 पाटन में 3 शहपुरा में 39 सिहोरा में 28 एवं जनपद पंचायत मझौली में 60 हितग्र्राहियों को आदिवासी विकास विभाग से डीजल एवं विद्युत पंप उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया गया है। उल्लेखनीय है कि मनरेगा की उपयोजना कपिलधारा से ग्रामीणों के सपने पूरे होने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति में भी बदलाव आ रहा है।

सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों का तत्काल करें निराकरण
जबलपुर 4 अगस्त 2015। सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त हो रही शिकायतों शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में दिये।
  उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हए कहा कि समय सीमा अंकित प्रकरणों को समय पर निराकृत किया जाये। मध्यान्ह भोजन क्रार्यकम के तहत बनाये जा रहे किचिनशेडों को 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिन ग्राम पंचायतों में पंच-परमेश्वर योजना के तहत सातवे चरण से किये जा रहे कार्यो को गुणवक्ता पूर्ण कराया जाये। बैठक में हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा कर योजनाओं में प्राप्त लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिये।
बैठक में सामाजिक जिला पंचायत के मुख्य अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकाारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ,परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम डा.परवीन कुरैशी सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहित अन्य विभागों कें अधिकारी मौजूद रहे। 

मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 3 August 2015

3-8-2015


छह ग्राम पंचायतों से वसूल की जाएगी 23 लाख की राशि

जबलपुर 3 अगस्त 2015। पंच-परमेश्वर योजना की रािश बिना कार्य किये व्यय करने वाली जनपद पंचायत सिहोरा की 6 ग्राम पंचायतों के तत्कालीन सरपंचों एवं सचिवों से तेईस लाख तीन हजार की राशि वसूल की जाएगी। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि पंच-परमेश्वर योजना के तहत जनपद पंचायत सिहोरा की 6 ग्राम पंचायतों में जुझारी, गोसलपुर, खभरा, देवरी नवीन, बुढरा, और ग्राम पंचायत खम्हरिया कटरा  में पंच-परमेश्वर योजना की रािश बिना कार्य किये व्यय गई है। जिसकी जांच जनपद पंचायत सिहोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.एन.सिंह ने संबंधित ग्राम पंचायतों में बिना कार्य व्यय की गई राशि को तत्कालीन सरपंच एवं सचिवों से वसूल करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। 
ग्राम पंचायत जुझारी में 5लाख 70 हजार, गोसलपुर में 3लाख 92 हजार, खभरा में 5लाख69 हजार, देवरी नवीन में 2लाख 73 हजार, और ग्राम पंचखयत खम्हरिया कटरा में 3लाख 72 हाजर की राशि म.प्र. पंचायत राज अधिनियम, की धारा 1993 की धारा 92 के तहत के वसूल की जाएगी।
 जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 6 अगस्त को 

जबलपुर 3 अगस्त 2015। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 6 अगस्त 2015 को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं की समीक्षा, प्रधानमंत्री सडक मुख्यमंत्री सडक, लोक निर्माण विभाग क्रमांक-एक एवं दो में चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा, नर्मदा घाटी विकास विभाग द्वारा बायी तट एवं दायी तट की नहरों के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा, एवं जिला पंचायत वर्ष 2015-16 के लेबर बजट का अनुमोदन सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
 मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर