न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 31 July 2017

31-7-2017

सेवा निवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई
जबलपुर31 जुलाई2017। सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस.मरावी को आज शासकीय कार्य से सेवा निवृत्त होने पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने भावभीनी विदाई देते हुए उन्हें स्वास्थ्य एवं दीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दी।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सिंह ने जिला पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग की ओर श्री मरावी को सेवा निवृत्त होने पर शाल, श्रीफल एवं आम का पौधा देकर विदाई दी।
श्री मरावी ने सामाजिक न्याय विभाग में 37 वर्ष से अधिक विभिन्न पदों का दायित्व का निर्वाहन किया है।
शुभकामनाऐं देने वालों में सामाजिक न्याय विभाग के नोडल अधिकारी डा.राम नरेश पटेल, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी पदीप उपासे,कल्पना पाण्डेय, रुपा शुक्ला, डा.परवीन कुरेशी, लेखाधिकारी अमित मरावी, वरिष्ट लेखाधिकारी कविता पटेल, लेखाधिकारी आरती वानखेडे, डी.पी.सी. आर.पी.चतंर्वेदी, वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार पटेल, राजेन्द्र सिंह चैहान,सामाजिक न्याय विभाग के आर.के. दीक्षित,आर.के.जैन, जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, ओमकार सिंह ठाकुर, स्टोर प्रभारी सुनील आनंद, ओ.पी.रजक, रेशम विभाग के फील्ड अधिकारी डी.पी.तुरकर, हथकरघा के संयुक्त संचालक विजय धुर्वे,सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।


खेल मैदान बनने से जागी खेलों में रुचि
प्रत्येक रविवार को होता हैं क्रिकेट मैच
जबलपुर 31 जुलाई2017। ’’पढोगे लिखोगे बनोगे नवाव-खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब’’लेकिन अब ऐसा नही है। गांव की प्रतिभाओं को अवसर मिले तो वह भी अपनी प्रतिभा की दम पर अपना नाम रोशन कर सकते है। यह कहना है जबलपुर जिले के जनपद पंचायत मझौली के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दिनारी खम्हरिया के कक्षा11 में पढने वाले छात्र हरिनारायण, रामकिशन, बद्री, अशोक, प्रदीप, नरेन्द्र, रुपसिंह, कृष्ण शुक्ला, सोमनाथ शुक्ला का। इन्होंने बताया कि गांव के खेल मैदान में हम लोग प्रतिदिन क्रिकेट खेलते है। यहाॅ हर रविवार को क्रिकेट मैंच खेला जाता है। यहाॅ का ग्राउण्ड अच्छा होने की वजह से सिहोरा के छात्र भी हमसे क्रिकेट के मैच खेलने आतें है। पहले यहाॅ खेल मैदान न होने के कारण हम सब यहां से 10 कि.मी. दूर सिहोरा के ग्राउण्ड में क्रिकेट खेलने जाया करते थें। लेकिन अब ऐसा नही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना खेल मैदान से 13लाख 85 हजार की लागत से खेल मैदान का निर्माण कराया गया। 
यहाॅ की सरपंच श्रीमती नेहा शुक्ला ने बताया कि गांव में खेल मैदान नही होने की वजह से गांव के बच्चें खेल नही पाते थे, जिससे गांव में खेल लगभग समाप्त हो चुके थे। लेकिन भला हो मनरेगा की उपयोजना खेल मैदान का जिसने गांव में न सिर्फ खेल मैदान बना बल्कि गांव बच्चों ने पुनः खेल खेलने की इच्छा जाग उठी है। उन्होनें बताया कि गांव से खेल प्रतिभाएं लुप्त होती जा रही थी। इन प्रतिभाओं को उतारने के लिए खेल मैदान योजना वरदान साबित हों रही है। 
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिनारी खमरिया के शिक्षक वसीम अंसारी वैसे तो विज्ञान विषय पढाते है लेकिन वह खेल शिक्षक की भी जिम्मेदारी निभा रहे है। उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होने बताया कि वर्तमान में सबसे ज्यादा बच्चें क्रिकेट खेलना चाहते हैं लेकिन खेल मैदान नहीं होने के कारण पहले उन्हे मायूसी होती थी लेकिन अब ऐसा नही है। खेल मैदान बन जाने के कारण क्रिकेट के साथ-साथ फुटबाल, वालीवाॅल, कबड्डी, खो-खो में भी छात्र-छात्राओं द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है। 
मिडिल स्कूल के प्राचार्य संजय ज्योतिषी ने बताया कि आज-कल खेल का ही अपना अलग महत्व है। बच्चें को पढाई के साथ-साथ खेलना भी जरुरी है। 
यहाॅ के सचिव जितेन्द्र यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में मनरेगा की उपयोजना खेल मैदान के तहत 13.85 लाख की लागत से ग्राम पंचायत का कार्य कराया गया। जिसमें 5075 मानव दिवस सृजित किये गये है। खेल मैदान के कार्य में 8 लाख 47 हजार रुपये मजूदरी एवं 5लाख 37 हजार रुपये सामग्री में व्यय किये गये है। खैल मैदान का कार्य वर्ष2015-16 में प्रारंभ हुआ और वर्ष 2016-17 में पूर्ण हुआ है। गांव में खेल मैदान बनने से एक तो यहाॅ के बच्चे एवं युवा खेलों से जुडे रहें है और यहाॅ के लोगों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने से उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव हुआ है।
यहाॅ के युवा बताते है खेल मैदान में सुबह उठकर हम दौड़ लगाते है जिससे हमें पुलिस सेना में होने वाली भर्ती में मदद मिलेगी। रमेश, बंटी, सुरेश, बालमुकुंद, पवन, अंकित यादव, राजभान पटेल बताते है कि नये साल के जनवरी माह में पडोस के गांव वालों के साथ यहाॅ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें जनपद स्तर की टीमें भाग लेती है। खेल मैदान बनने से हम लोग मिडिल स्कूल एवं हाईस्कूल के छात्रों के बीच हर रविवार को मैच खेलते है।
जनपद पंचायत मझौली में पदस्थ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी उमेश तिवारी ने बताया कि गांव के बच्चों को सही समय पर अवसर प्रदान किये तो वह भी अपना नाम राष्ट्रीय स्तर पर ले जा सकते है। खेल मैदानों में जनपद स्तरीय एवं जिला स्तरीय आयोजित की जाएगी और अच्छा खेल खेलने वाले प्रतिभागियों का जिला स्तरीय एवं प्रदेश स्तरीय टीमो में चयन हो सकेगा।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 29 July 2017

29-7-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 4 अगस्त को 
जबलपुर 29 जुलाई 2017। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 4 अगस्त 2017 शुक्रवार को दोपहर 12:30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ-साथ, पौधारोपण, जिला पंचायत के बजट अनुमोदन पर चर्चा, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, पेयजल विभाग की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, इन्दिरा आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सी.सी.रोड एवं सडक निर्माण से संबंधित योजनाओं में प्राप्त एवं व्यय की गई राशि की समीक्षा की जाएगी। 
जिला पंचायत सदस्य ने महिलाओं को किया जागरुक
जबलपुर 29जुलाई2017। जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती छोटी बाई कुंजाम ने गत दिवस जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत बारहा में महिलाओं से संवाद किया और उन्हें शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होनें बताया कि घर एवं घर के आस-पास साफ-सफाई रखें, खाना खाने से पहले एवं शौच के बाद अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोये ताकि हाथों के कीटाणुओं को साफ किया जा सके। 
उन्होनें बताया कि स्कूल के माध्यम से बच्चों को साफ-सफाई के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। बच्चों से स्कूल में क्या-क्या पढाई की हैं की जानकारी के साथ-साथ साफ-सफाई के बारे में जानकारी ले। 
निरीक्षण के दौरान जिला स्वच्छ भारत के प्रेरक साहिल गोयल, ब्लाक समन्यवयक सुषमा सरफरे ने भी ग्रामीणों महिलाओं को स्वच्छता के बारे जानकारी दी। उन्होने सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को निर्देश दिये कि जिन हितग्राहियों के यहां अभी शौचालय नही बने है उनके यहां एक सप्ताह में शौचालयों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाये। जिन हितग्राहियों के शौचालय क्षतिग्रस्त हैं उन शौचालयों की मरम्मत मनरेगा से की जाये। 



विशेष शिविरों में शामिल हो बैंक अधिकारी
जबलपुर 29जुलाई2017। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के जाबकार्डधारी परिवारों के आधार को बैंक के खाते से लिंक करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर आज से 5 अगस्त तक लगाये जा रहे विशेष शिविरो में बैंक के अधिकारी भी अनिवार्य रुप से शामिल हो। यह निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह न आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। बैठक में मनरेगा की लेखाधिकारी आरती वानखेडे एवं एल.डी.एम. सहित अन्य बैकों के अधिकारी मौजूद रहे। 
श्रीमती सिंह ने बैक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्य करने वाले श्रमिको का शत प्रतिशत भुगतान आधार आधारित भुगतान के माध्यम से किया जाना हैं। आधार कार्ड को नरेगा बैक एवं पोस्ट आफिस में सीडिंग करने एवं डाटा का सत्यापन करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से सभी पेंशनधारियों एवं मनरेगा में कार्य करने वाले सभी श्रमिको के आधार को बैंक में उपलब्ध कराये गये आधार से सत्यापन किया जा सकेगा।
  उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत स्तर पर 29 जुलाई से 5 अगस्त तक विशेष शिविर लगाने का कलैण्डर भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है। इन विशेष के माध्यम से सुधार किये जा रहे डाटा की माॅनीटिरिंग राज्य स्तर के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। श्रीमती सिंह ने बैक अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिविरों में बैंक के अधिकारी अनिवार्य रुप से शामिल हो। जिन बैकों के अधिकारी शिविरों में शामिल नही होगे उनके विरुध्द कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 27 July 2017

27-7-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपु
आवास एवं वृक्षारोपण कार्यो का किया निरीक्षण
जबलपुर27जुलाई2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन श्रीमती हर्षिका सिंह न गत दिवस जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत कुकरीखेडा एवं महगवां बरेला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत किये गये वृक्षारोपण एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बनाये जा रहे आवासों का औचक निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी, जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, सहायक यंत्री एस.एन नेमा एवं उपयंत्री अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
उन्होने सबसे पहले ग्राम पंचायत कुकरीखेडा में वृक्षारोपण के कार्य का देख और सचिव एवं रोजगार सहायक से पौधरक्षक की जानकारी ली। सचिव ने बताया कि ग्राम पंचायत में दो परियोजनाओं के तहत लगभग पांच सौ पौधे रोपे गये हैं,रोपे गयेे पौधों की सुरक्षा करने के लिए दो पौधरक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों पौधरक्षकों द्वारा पौधों की नियमित देखभाल व सुरक्षा की जा रही है। पौधों की सुरक्षा के लिए कटीली झाडियों का उपयोग किया गया हैै।
 श्रीमती सिंह ने सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देश दिये कि पौधारोपण के कार्य का नियमित निरीक्षण किया जाये। निरीक्षण पंजी में पौधों की संख्या एवं पौधों की गुणवक्ता के संबंध में अनिवार्यरुप से टीप अंकित की जाये। 
हितग्राहियों से ली जानकारी- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत महगवां बरेला में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बनाये जा रहे आवासों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से समय पर किस्तों का भुगतान होने के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि अब गांव में 12-से 15 लोगों के आवास बनाये जा रहे है। उन्हें किस्तों का समय पर भुगतान किया जा रहा है। यहां के सचिव ने बताया की ग्राम पंचायत में 15 हितग्राहियों के यहां आवास बनाये जा रहे है। सभी हितग्राहियों के यहां आवास बनाये का कार्य प्रारंभ किया गया है। 8-10 हितग्राहियों के यहां छत भी डाली जा चुकी है। जो शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगे। 
गांव को बनाये खुले में शौचमुक्त- श्रीमती सिंह ने गांव में आवासों के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बात करते हुए घरों में बनाये गये शौचालयों का उपयोग करने को कहा। उन्होनें ग्रामीणों को खुले में शौच जाने से होने वाली बीमारियों एवं जहरीले जीव-जंतुओं के काट लेने के भी खतरे से भी अवगत कराया। उन्होनंे सरपंच एवं सचिव को ग्राम पंचायत में जिन हितग्राहियों के यहां अभी शौचालय नही बन पाये हैं तत्काल शौचालय का निर्माण कराया जाये। जिन हितग्राहियों के यहां शौचालय क्षत्रिग्रस्त हो गये हैं उनको मनरेगा से सुधार कार्य कराया जाये।



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर



Wednesday, 26 July 2017

26-7-2017

कार्यालयजिला पंचायत जबलपुर
  पंचायत भवन बनने से काम करना हुआ आसान
ग्राम पंचायत से निकल रहे मस्टर रोल
समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की आॅन लाइन फीड की जा रही जानकारी
जबलपुर 26जुलाई2017। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर के अभिसरण से ग्राम पंचायत कैलवास जनपद पंचायत मझौली जिला जबलपुर में पंचायत भवन बनने से ग्राम पंचायत में काम करना आसान हो गया है। पंचायत भवन बन जाने से ग्रामीण पंचायत में आते हैं और उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।
पंचायत भवन बनने से गांव के लोगों को ग्राम पंचायत में बैठने की सुविधा हो गयी है। मनरेगा योजना में मजदूरों की आॅनलाइन डिमांड एवं उनके मस्टर आसानी से निकाले जा रहे है, और समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं जन्म मृत्यु की आॅन लाइन फीडिंग की जा रही है।  
यहां के सरपंच श्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बनने से जनपद पंचायत कम आना जाना हो गया है। पहले प्रतिदिन जानकारी प्राप्त करने के लिए जनपद पंचायत कार्यालय मझौली आना जाना पडता था, लेकिन अब ऐसा नही है। जनपद पंचायत से ग्राम पंचायत में मेल के माध्यम से जानकारी का आदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होने बताया कि पंचायत भवन बनने एवं और उसमें कम्प्यूटर लगने से गांव के लागों के साथ-साथ मुझे भी रोजगार सहायक के द्वारा योजनाओं की जानकारी दी जाती है। 
यहां के पूर्व सरपंच ने बताया कि पहले ग्राम पंचायत में पंचायत भवन तो था लेकिन वह टूटा फूटा एवं खपरेल था, जिसमें वारिश के समय पानी गिरता रहता था, पंचायत भवन में शासन से संबंधित जानकारी सरपंच या सचिव के घर पर ही रखना पडती थी। लेकिन अब ऐसा नही है। पंचायत भवन बनाने का प्रस्ताव ग्राम सभा द्वारा अनुमोदन किया गया हैं और जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत से स्वीकृति मिलने के बाद पंचायत भवन का कार्य मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना से प्रारंभ किया गया। मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना से एक तो ग्राम पंचायत भवन का निर्माण किया गया और गांव के लोगों को गांव में रोजगार उपलब्ध होने से उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है। 
    ग्राम पंचायत के सचिव श्री वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत कैलवास में मनरेगा योजना एवं पंच-परमेश्वर योजना के कनवरजेन्श से 12.85 लाख रूपये की लागत से राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन स्वीकृत किया गया है, जिसमें 9 लाख 99 हजार रुपये मनरेगा एवं 2 लाख 85 हजार रुपये पंच-परमेश्वर की राशि से वर्ष 2015-16 स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ किया गया। और इसी वित्तीय वर्ष में कार्य पूर्ण किया गया। पंचायत भवन के कार्य में 1600 मानव दिवस श्रृजित किये गये है। पंचायत भवन बनने से गांव के लागों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। 
यहां की रोजगार सहायक श्रीमती ज्योति गोटिया ने बताया कि ग्राम पंचायत में भवन बनने से काम करना आसान हो गया है। मनरेगा में मजदूरों की आंनलाइन डिमांड मस्टर जारी करना एवं उनकी वेजलिस्ट बनाने का कार्य सहित अन्य योजनाओं की जानकारी जो ग्राम पंचायतों में संचालित की जा रही हैं उनकी जानकारी ई-मेल के माध्यम से तत्काल जनपद पंचायत प्रेषित की जा रही है। इसके अलावा गांव के पढे लिखे लोगों को भी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लोगों के आधार कार्ड भी निकाल कर दिये जाते है समग्र सामाजिक्र सुरक्षा कार्यक्रम एवं जन्म मृत्यु की जानकारी भी आनलाइन फीड की जा रही है। नवीन पंचायत भवन बनने से ग्राम पंचायत में न केवल बैठक व्यवस्था सुदृढ हुई है बल्कि कार्पोरेट जगत जैसे व्यवस्था होने से ग्राम पंचायत पदस्थ कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों को कार्य करने में अत्यंत सुविधा एवं समय पर कार्य करने की प्ररणा मिली है।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 19 July 2017

19-7-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
वृक्षारोपण कार्य का सप्ताह में दो दिन करे निरीक्षण
निरीक्षण पंजी में अंकित करे पौधों की संख्या एवं स्थिति
जबलपुर 19जुलाई2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, सहायक यंत्रियों एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश जारी कर दो जुलाई को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना रोपे गये पौधों की सुरक्षा करने के निर्देश दिये है। 
जारी किये गये निर्देशों में रोपे गये पौधों की शत-प्रतिशत सुरक्षा के लिए कटीली झाडियों से बाड, टी-गार्ड एवं फैसिंग आदि की व्यवस्था की जाये। पौधों की सुरक्षा के लिए नियुक्त किये गये पौधरक्षक को परियोजना की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाये। ग्राम पंचायत का प्रभारी उपयंत्री, सचिव एवं रोजगार सहायक प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को निरीक्षण करे। 
प्रत्येक परियोजना में पौधरक्षक के पास एक-एक निरीक्षण पंजी अनिवार्य रुप से संधारित की जाये। पंजी में उपयंत्री, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक की उपस्थिति में परियोजना में रोपे गये पौधों की संख्या गिनकर अंकित की जाये। प्रत्येक सप्ताह सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक पौधों का निरीक्षण करे एवं पंजी में निरीक्षण की टीप अंकित की जाये। उक्त पंजी में निरीक्षण करने वाले जिला स्तर एवं जनपद स्तर के सभी अधिकारी अपनी निरीक्षण की टीप अनिवार्य रुप से अंकित करे।
श्रीमती सिंह ने जारी किये गये निर्देशों के साथ एक प्रपत्र भी दिया गया है, जिसमें ग्राम का नाम, परियोजना का प्रकार,पौधरक्षक का नाम, पौधरक्षक को जारी की गई राशि की जानकारी, रोपे गये पौधों की प्रजाति, कुल रोपे गये पौधों की संख्या, एवं पौधों की सुरक्षा के लिए किये गये प्रयासों की जानकारी संधारित की जाये। 
सभी ग्राम पंचायत भवनों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के तहत परियोजना वार रोपे गये पौधों की जानकारी का दीवार लेखन कराया जाये। सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालनप अधिकारी ग्राम पंचायतों में ग्राम वार एवं परियोजना वार नियुक्त किये गये सभी पौधरक्षकों को पौधरक्षक का परिचय पत्र तत्काल जारी किया जाये। 
उन्होने जिला पंचायत में पदस्थ सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि निर्माण कार्यो का निरीक्षण के साथ-साथ वह पौधारोपण के कार्य का भी निरीक्षण करे।


मनरेगा के पंचायत भवनों से मिलने लगी लोक सुविधाएँ
सफलता की कहानी
जबलपुर 19जुलाई2017। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी स्कीम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना से पंचायत मुख्यालयों पर बनाये गये पंचायत भवनों से आमजन को लोक सुविधाएँ आसानी से मुहैया होने लगी हैं। अब ग्रामीणों को शासन की महती योजनाओं का त्वरित लाभ मिलने लगा है। पंचायत भवन में उचित बैठक व्यवस्था और विभिन्न योजनाओं की कम्प्यूट्रीकृत जानकारी प्राप्त होने लगी है। अब ग्राम पंचायत कार्यालय जाकर ग्रामीण द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना में काम की मांग करनाए योजनाओं के लाभ लेने हेतु आवेदन करना और ग्रामसभा की कार्यवाही में भाग लेना और अधिक सुविधाजनक हो गया है। शासन ने इन ग्रामीणों को आधारभूत सुविधाएँ मुहैया कराने और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं बनायी गई है, जिनका क्रियान्वयन मूलरूप से ग्राम पंचायत स्तर से ही किया जाता है। 
मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना से अब तक 1600 से अधिक ग्राम पंचायत भवन निर्मित किये जा चुके हैं। चार हजार पंचायत भवन निर्माणधीन है, जिन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा। वही जबलपुर जिले में 145 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें 29 पंचायत भवन का कार्य पूर्ण किया जा चुका शेष का कार्य प्रगतिरत हैं। जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत पोला में बनाया गया पंचायत भवन का मनरेगा परिषद के अंधीक्षण यंत्री एम.के.जैन द्वारा भी निरीक्षण किया गया है। उन्होने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से पंचायत भवन बनने से हुए फायदे के संबंध में बात की। ग्रामीणों ने श्री जैन को बताया कि पंचायत भवन बनने से उन्हे शासन की योजनाओं की जानकारी सरपंच ,सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के माध्यम से मिल रही है। पंचायत भवनों के निर्माण से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है और ग्रामीणजन को इसका लाभ मिल रहा है।  पंचायत भवनों के निर्माण से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है और ग्रामीणजन को इसका लाभ मिल रहा है। 
मनरेगा से बनाये गये इन पंचायत भवन निर्माण में अधिकतम दस लाख रूपये महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना से तथा शेष राशि पंच परमेश्वर योजना, विधायक,सांसद निधि से जुटाई गई है। क्लस्टर मुख्यालय की ग्राम पंचायत भवन की लागत 14.15 लाख रूपये तथा अन्य ग्राम पंचायत भवन निर्माण की लागत 12.85 लाख रूपये रखी गई है। पंचायत भवन में मीटिंग हॉलए सरपंच कक्षए सचिव कक्षए दस्तावेज संधारण हेतु कक्ष, शौचालय आदि का निर्माण किया गया है। इन भवनों में बिजली, बैठक व्यवस्था, दस्तावेज संधारण एवं इंटरनेट सहित कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था भी की गई है। भवन के निर्माण में ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार के अवसर भी मुहैया हुये हैं। 


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 10 July 2017

10-7-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त बनायेःसीईओं जिला पंचायत
समीक्षा बैठक में अनुपस्थित सचिव,व रोजगार सहायको को कारण बताओं नोटिस जारी  करने के दिये निर्देश
जबलपुर 10जुलाई 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देश दिये कि वह ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के कार्य में तेजी लाये और ग्राम पंचायतों को खुलें में शौच मुक्त बनाये। श्रीमती सिंह ने यह निर्देश पं. लज्जा शंकर झा माॅडल स्कूल के सभाकक्ष में आज जनपद पंचायत जबलपुर की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये।
अनुपस्थितों को कारण बताओं नोटिस होगे जारी- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत जबलपुर की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश जनपद पंचायत जबलपुर के सीईओं को दिये। उन्होनें सभी को निर्देशित करते हुये कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूर्व में निर्माण किये गये शौचालयों के एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से फोटो ग्राफस पोर्टल पर अपलोड किये जाये। जिन ग्राम पचायतों के फोटो अपलोड नही किये जायेगें उनके विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी।
उन्होंने स्चव्छ भारत मिशन की ग्राम पंचायत बार समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायत मंगेली, कालादेही, मुकुनवारा,बम्हनी बरेला, हरदुली, सोहड, नानाखेडा सालीवाडा देवद्वार, बम्हनी धवई, हुल्की, सिलुवा,सुकरी, पिपरिया मेडीकल, पडुआ परासिया, ऐंठाखेडा, ढोंडा, टींगन, मुकुनवारा, घाटपिपरिया, बरगी, सालीवाडा बरगी, पिपरिया रैपुरा, तिन्सी, तिन्सा,सगडा झपनी,चारघाट, हर्रई,जोगीढाना, और ग्राम पंचायत निगरी को 15 अगस्त तक खुले में शौच मुक्त बनाने के निर्देश दिये।
क्षतिग्रस्त शौचालय बनाये मनरेगा से-श्रीमती सिंह ने सरपंच सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देश करते हुए कहा कि जिन हितग्रहियों के पूर्व में निर्मल भारत अभियान के तहत बनाये गये थे जो क्षतिग्रस्त हैं उनको मनरेगा से मस्टररोल जारी कर उपयोग योग्य बनाये जाये। 
पन्द्रह दिन में करे सुधार नहीं तो होगी कार्यवाही-श्रीमति सिहं ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी येाजना के तहत 02 जुलाई को रोपे गये पौधों की सुरक्षा करने के निर्देश दिये। उन्हांेनें सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित करत हुये कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कम कार्य किया गया है उन ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायकों ने 15 दिवस में कार्यो में प्रगति नही की तो उनकी सेवायें समाप्त की जावेगी। 
जी.आर.एस. के वेतन से होगी कटौती- उन्होनें ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देशित करते हुये कहा कि जो भी मस्टर रोल जारी किये जा रहें है उनका समय सीमा में मूल्यांकन कर श्रमिकों को भुगतान किया जाये,समय सीमा में मस्टर रोलों को भुगतान के लिए जनपद में प्रस्तुत नही करने वाले रोजगार सहायकों के वेतन से कटौती की जावेगी। उन्होनें योजना के तहत रोपे गये पौधो की सुरक्षा के लिए चिन्हित किये गये पौधरक्षकों की जानकारी तीन दिवस में पोर्टल पर अपलोड की जाये। उक्त कार्य समय सीमा में नही करने पर ग्राम रोजगार सहायकों पर कार्यवाही की जावेंगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना-उन्होनें प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि जिन हितग्राहियों को प्रथम किश्त जारी की गयी है। सभी के कार्य अविलम्ब प्रारंभ किये जाये। ग्राम रोजगार सहायक आवास के कार्यो की नियमित माॅनिटरिंग करे और जैसे ही अगली किश्त के लिए आवास तैयार होता है, तत्काल उसका जियो टैग किया जाये ताकि हितग्राही को अगली किश्त जारी की जा सकंे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जावेगी।
ये रहे मौजूद-समीक्षा बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, दिव्या त्रिपाठी, सहायक यंत्री एस.एन.नेमा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 







मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 7 July 2017

7-7-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सीईओ जिला पंचायत ने की निर्माण कार्यो की समीक्षा
कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच,सचिव एवं रोजगार सहायकों को कारण बताओं नाटिस जारी करने के दिये निर्देश
जबलपुर 7जुलाई 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आज जनपद पंचायत मझौली एवं सिहोरा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न विभाग की समीक्षा की समीक्षा के दौरान कम प्रगतिवाली ग्राम पंचायातों के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायकों एवं संबंधित ग्राम पंचायत के प्रभारी उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पहले जनपद पंचायत मझौली की समीक्षा करते हुये ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देश दिये कि जिन ग्राम पचायतों मंे स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के कार्य संतोषजनक नही है उनके विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी।
श्रीमति सिंह पंचायत एवं ग्रामीण किवास विभाग की समीक्षा बैठक में सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की इस अभियान में जनपद पंचायत की सबसे कम प्रगतिवाली ग्राम पंचायतो के सरपंच सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। कम प्रगतिवाली ग्राम पंचायतों में भीटा, उमरिया, महगवां, देवरी रजवई हथलेवा, बरही, बरखेडा, दोहतरा, हरसिंघी एवं बघेली शामिल है। इन पंचायतों में 15 दिवस में शौचालय निर्माण के कार्यो में प्रगति नही आने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी। वही इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत महगवां बम्होरी,पडरिया हरदुआकला, मुरैठ देवरी सहजपुरा उमरिया ढिरहा, छीतापाल, कैलवास पहरुआ एवं अमगवां देवरी के सरपंच सचिव व ग्राम रोजगार सहायको के कार्य की प्रशंसा करते हुये 15 अगस्त में सम्मानित करने के निर्देश दिये। 
श्रीमति सिहं ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी येाजना के तहत 02 जुलाई को रोपे गये पौधों की सुरक्षा करने के निर्देश दिये  उन्हांेनें सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित करत हुये कहा कि जिन ग्राम ंपचायतों में मनरेगा योजना के तहत कम कार्य किया गया है उन ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायकों ने 15 दिवस में प्रगति नही की तो उनकी सेवायें समाप्त की जावेगी। 
उन्होनंे सरंपच सचिव ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देशित करते हुये कहा कि जो भी मस्टर रोल जारी किये जा रहें है उनका समय सीमा में मूल्यांकन कर श्रमिकों को भुगतान किया जाये, समय सीमा में मस्टर रोलों को भुगतान के लिए जनपद में प्रस्तुत नही करने वाले रोजगार सहायकों के वेतन से कटौति की जावेगी। 
मनरेगा योजना में जिन ग्राम पंचायतों में कम प्रगति है उन ग्राम पंचायतों की जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सप्ताह में एक दिन विशेष रुप से समीक्षा करें एवं प्रगति से जिले को अवगत कराया जायें। श्रीमति सिंह ने मनरेगा स्टाम्प शुल्क पंचपरमेश्वर एवं अन्य योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहें एक वर्ष के पूर्व के सभी निर्माण कार्यो को एक माह में अनिवार्य रुप से पूर्ण किया जायें। 
उन्होनंे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि जिन हितग्राहियों को प्रथम किश्त जारी की गयी है। सभी के कार्य अविलम्ब प्रारंभ किये जाये। ग्राम रोजगार सहायक आवास के कार्यो की नियमित मानिटरिंग करे और जैसे ही अगली किश्त के लिए आवास तैयार होता है। तत्काल उसका जियो टैग किया जाये ताकि हितग्राही को किश्त जारी की जा सकंे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जावेगी।
श्रीमति सिंह सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देश दिये कि पुराने वर्षो के अधूरे इंद्रा आवासों के कार्यो को मनरेगा योजना सेे हितग्राहीवार मस्टर रोल जारी कर आवासों को पूर्ण कराया जाये। जो हितग्राही अधूरे आवास को पूर्ण कराने में विलम्ब करते है या लापरवाही करते है, उनके विरुद्ध राशि की वसूली का प्रकरण पंजीबद्ध करावें। 
उन्होनें सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुये समय पर हितग्राहियों को पेशन का लाभ दिया जाये मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना कर्मकार मण्डल, जनश्री बीमा योजना, आदि की भी समीक्षा की सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस.मरावी ने ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों को निर्देश दिये कि समग्र पोर्टल पर हितग्राहियों की प्रदर्शित हो रही सूची शत्-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जाये सभी हितग्राहियों को आधार से लिंक किया जाये ताकि हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दियाजा सकें। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जनपद पंचायत मझौली की समीक्षा बैठक के बाद जनपद पंचायत सिहोरा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की गयी। उन्होनें स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत भाटादौन, बुढरा, प्रतापपुर, घाटसिमरिया, एवं बटुआ में शौचालय निर्माण की कम प्रगति पाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये इन ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये । वही ग्राम पंचायत रजगवां घुघरी नवीन, हरगढ,झांसी को 15 अगस्त तक खुले में शौच मुक्त बनाने के निर्देश दिये। इ
उन्होनें ग्राम पंचायतों में गौरव यात्रा निकालकर हितग्राहियों को जागरुक करने के भी निर्देश दिये। उन्होनें सभी को निर्देशित करते हुये कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूर्व में निर्माण किये गये शौचालयों के एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से फोटोग्राफस पोर्टल पर अपलोड किये जाये। जिन ग्राम ंपचायतों के फोटो अपलोड नही किये जायेगें उनके विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी। 
श्रीमति सिंह ने मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि जिन ग्राम पंचायतों में शांतिधाम खेलमैदान के कार्य स्वीकृत किये गये है लेकिन प्रारंभ नही हुये है। तत्काल कार्य प्रारंभ किये जाये। उन्होनें योजना के तहत रोपे गये पौधो की सुरक्षा के लिए चिन्हित किये गये पौधरक्षकों की जानकारी तीन दिवस में पोर्टल पर अपलोड की जाये । उक्त कार्य समय सीमा में नही करने पर ग्राम रोजगार सहायकों पर कार्यवाही की जावेंगी। 
जनपद पंचायत मझौली की समीक्षा बैठक में सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस.मरावी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा, मनीष सिकरवार, तहसीलदार सी.एल.वर्मा, मनरेगा के परियोजना अधिकारी प्रदीप उपासे, जिला शिक्षा केन्द्र के परियोजना समन्वयक आर.पी.चतुर्वेदी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.एल. यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें वहीं जनपद पंचायत सिहोरा की समीक्षा बैठक में सिहोरा की तहसीलदार तृप्ति पटेरिया, जनपद सी.ई.ओ. आर.एन.सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें। 
 




मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 5 July 2017

5-7-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
रोपे गये पौधों की करें सुरक्षा:सीईओ जिला पंचायत
मनरेगा के तहत हुआ जिले में पांच लाख तेईस हजार पौधों का रोपण
जबलपुर 5जुलाई 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि दो जुलाई को पौधारोपण अभियान के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से ग्राम पंचायतों में सकडों के दोनो ओर व नहर किनारे, सार्वजनिक भवन परिसरों, मोक्षधाम, खेल मैदान, विद्यालय, छात्रवास, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन के साथ-साथ शासकीय भूमि एवं सामुदायिक स्थानों पर रोपे गये पौधों की अनिवार्य रुप से सुरक्षा की जाये। 
उन्होनें सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी किये गये निर्देशों में स्पस्ट उल्लेख किया हैं कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले की 516 ग्राम पंचायतों के 1336 गांवों में दो जुलाई को पौधारोपण के अभियान में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार  पांच लाख तेईस हजार पौधों का रोपण किया गया है। रोपे गये पौधों की सुरक्षा के लिए सभी गांवों में पौधरक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। पौधरक्षक रोपे गये पौधों की सुरक्षा के लिए कटीली झाडियों बाॅस से बनाये जाने वाले ट्री गार्ड के साथ-साथ कटीले तार से भी पौधों की सुरक्षा की जाये। 
सडक किनारे, आम, इमली, जामुन, महुआ, नीम, करंज, मुनगा, अर्जुन, पीपल, बरगद एवं बांस के रोपे गये पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गाड कंटीली झाडी एवं बांस से बनाकर पौधों की सुरक्षा की जाये। सामुदायिक स्थल पर आम, जामुन, नीम, आंवला, नीबू, अमरूद, मीठी नीम, सीताफल, मुनगा, बेर, पीपल, बांस के रोपे गये गये पौधों की सुरक्षा के लिए सीपीटी की एक वाय एक मीटर एवं उसके बंड पर प्रोसोपिस, बबूल, खेर के बीज बोकर पौधों को सुरक्षित रखा जाये। सार्वजनिक परिसर जैसे विद्यालयों, छात्रावास, खेल मैदान, मोक्षधाम आदि परिसर के चारों तरफ, आम, करंज, नीम, आंवला, मुनगा के पौधों की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल, बाउंड्रीवाल नही होने पर कटीली झाडी, बाॅस के ट्रीगार्ड एवं कटीले तार का भी उपयोग कर पौधों की सुरक्षा की जाये। 



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Sunday, 2 July 2017

News & Photo.02.07.2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
वृध्दजनों एवं दिव्यांगों ने किया पौधारापण
पौधे लगाकर खुश हुए वृध्दजन दिव्यांग
                जबलपुर 2जुलाई2017 जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत निगरी में आज वृध्दजनों एवं दिव्यांगों ने पौधारोपण किया। रोपे गये फलदार एवं छायादार पौधों को वृध्दजनों एवं दिव्यांगों ने अपना नाम देकर पौधों की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी ग्राम के पौधरक्षक को दी गई।
                इस अवसर पर जिला पचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह, सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस.मरावी, नोडल अधिकारी डा.रामनरेश पटेल, जिला पंचायत की परियोना अधिकारी डा.परवीन कुरैशी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, सहायक यंत्री एस.एन.नेमा, उपयंत्री प्रशांत झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
                जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत निगरी में मनरेगा योजना के तहत दो हैक्टेयर में 10लाख 70 हजार की लागत से पौधारोपण की दो परियोजनाएं स्वीकृत की गई है जिसमें सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से बाजनामठ वृध्दाश्रम के वृध्दजनों, वृध्दाश्रम रिमझा जबलपुर की सिस्टर ऑफ दी पुअर ओल्ड एज होम एवं शासकीस दृष्टिबाधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रावासी छात्र, राज्य निःशक्तजन कल्याण संस्थान के छात्रावास में निवासरत महाविद्यालय के निःशक्त छात्रों एवं आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई.टी.आई.के निःशक्त छात्रावासी छात्रों एवं ग्रामीणों द्वारा 1250 पौधों का रोपण किया गया। जिसमें बाजनामठ वृध्दाश्रम के वृध्दजनों के माध्यम से 200 पौधें, सिस्टर ऑफ दी पुअर ओल्ड एज होम के वृध्दजनों द्वारा 100 पौधे एवं 200 पौधों का दिव्यागों के माध्यम से पौधारोपण किया गया। उक्त स्थान को एक उद्यान के रुप में विकसित किया जाएगा। यहां वृध्दजनों एंव दिव्यागों के माध्यम से 200 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया है।
                श्रीमती सिंह ने बताया कि पौधारोपण के इस अभियान में बुजुर्ग एवं दिव्यांगों पौधारोपण कर अपने खुशी व्यक्त की। वृध्दजनों में पौधारोपण करने के लिए बडा उत्साह रहा। कई वृध्दजनों ने तीन-तीन, चार-चार पौधें भी लगाये है। सभी वृध्दजनों एवं दिव्यांगों को कार्यक्रम स्थल पर ही खाना खिलाया गया।

मनरेगा के तहत हुआ जिले में पांच लाख तेईस हजार पौधों का रोपण
                जबलपुर 2जुलाई 2017 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया आज पौधारोपण के इस अभियान में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले की 516 ग्राम पंचायतों के1336 गांवों में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार लगभग पांच लाख तेईस हजार पौधों का रोपण किया गया है। रोपे गये पौधों की सुरक्षा के लिए सभी गांवों में पौधरक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है।
                उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढावा देने के लिए प्रत्येक गांव मेें शासन से प्राप्त निर्देशानुसार पौधारोपण करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसमें सकडों के दोनो ओर नहर किनारे, सार्वजनिक भवन परिसरों में जैसे मोक्षधाम, खेल मैदान, विद्यालय, छात्रवास, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन के साथ-साथ शासकीय भूमि पर सामुदायिक रुप से पौधों का रोपण किया गया।
                उन्होने बताया कि सडक किनारे, आम, इमली, जामुन, महुआ, नीम, करंज, मुनगा, अर्जुन, पीपल, बरगद एवं बांस आदि के पौधे, सामुदायिक स्थल पर आम, जामुन, नीम, आंवला, नीबू, अमरूद, मीठी नीम, सीताफल, मुनगा, बेर, पीपल, बांस, सार्वजनिक परिसर जैसे विद्यालयों, छात्रावास, खेल मैदान, मोक्षधाम आदि परिसर के चारों तरफ, आम, करंज, नीम, आंवला, मुनगा आदि के पौधें रोपे गये है।

दो  सचिवों  को किया निलंबित
                जबलपुर 2जुलाई2017 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत सगडा झपनी के सचिव चन्द्रशेखर मेहरा एवं जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत तिलगवां के सचिव विनोद तिवारी को अपने पदीय दायित्वो का सही तरीके से निर्वाहन नहीं करने, ग्राम पंचायत में पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ से ग्रामीणों वंचित रखने के कारण इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
                ग्राम पंचायत सगडा छपनी के सचिव चद्रशेखर मेहरा को ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत आयोजित ग्राम सभा में कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी को ग्रामीणों द्वारा सचिव के ग्राम पंचायत में नियमित आने एवं विकास कार्यो में रुचि नही लेने की शिकायत की गई थी। उक्त शिकायत के आधार पर ग्राम पंचायत सगडा-छपनी के सचिव चंद्रशेखर मेहरा को अपने पदीय दायित्वों का पूर्णरुप से क्रियान्वयन नही करने के कारण की तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
                निलंबन की अवधि में श्री मेहरा का मुख्यालय जनपद पंचायत जबलपुर रहेगा। निलंबन अवधि के दौरान श्री मेहरा को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
                 इसी प्रकार जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत तिलगवां के सचिव विनोद तिवारी को कलेक्टर द्वारा जनपद पंचायत पनागर के सभाकक्ष में 19मई को ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा आयोजित की गई थी, समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत में 300 से अधिक व्यक्तियों के आधार सीडिंग का कार्य लंबित रखने, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में हितग्राहियों के चयन में लापरवाही पूर्ण जानकारी नही प्रस्तुत करने,वृक्षारोपण की जानकारी उपलब्ध नही कराने, स्वच्छ भारत अभियान के तहत हितग्राहियों के यहां शौचालय निर्माण के कार्य में रुचि नहीं लेने, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत लाभ से ग्रामीणों को वंचित रखने के साथ-साथ ग्राम विकास के कार्यो में रुचि नही लेने के कारण श्री तिवारी को मध्यप्रदेश पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपीलद्ध नियम (1994)(4) (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
                 निलंबन की अवधि में श्री तिवारी का मुख्यालय जनपद पंचायत पनागर रहेगा। निलंबन अवधि के दौरान श्री तिवारी को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।


                                                                                                     मीडिया अधिकारी

                                                                                                          जिला पंचायत जबलपुर