न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 9 May 2017

9-5-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
रोजगार सहायकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिये निर्देश
सीईओ जिला पंचायत ने महात्मा गांधी नरेगा की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 9 मई 2017। महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में जिन ग्राम पंचायतों में इस वित्तीय वर्ष में अभी तक कोई भी कार्य व्यय नही किया गया हैं ऐसी जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओं नोटिस जारी किये जाये। निर्माण कार्यो की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो अधिकारी समय-सीमा में निर्माण कार्यो को पूरा नहीं करेगे रहे हैं उन पर कार्यवाही की जाएगी। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित मनरेगा की समीक्षा बैठक में दिये। 
उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी हैं कि वह सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कार्य प्रारंभ कराये। जिन ग्राम पंचायतों में अतिक्रमण के कारण शांतिधाम के कार्य प्रारंभ नहीं हो पाये हैं तत्काल तहसीलदार पटवारी एवं से मिलकर चिन्हित की गई भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराई जाये।
प्रधानमंत्री आवास योजना- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत द्वितीय चरण में चिन्हित किये गये सभी हितग्रहियों के कार्य प्रारंभ कराये जाये। प्रथम चरण में योजना के तहत बनाये जा रहे आवासों को समय-सीमा में पूर्ण किये जाये। सभी हितग्रहियों के प्रगतिरत आवासों के फोटोग्राफ जियोटेग पर अपलोड किये जाये,ताकि उन हितग्राहियों को अगली किस्त जारी की जा सके। 

मनरेगा के अति.सीईओं ने किया निर्माण कार्यो का निरीक्षण

जबलपुर 9 मई 2017। मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेश आर्य ने गत दिवस जिले की जनपद पंचायत शहपुरा बिलपुरा एवं नटवारा, पाटन की भुवारा एवं घटेरा और जनपद पंचायत जबलपुर की घुन्सौर एवं पडुआ में मनरेगा के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के श्री आर्य निर्माण कार्यो को समय-सीमा में गुणवक्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। 
उन्होनें सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान, शांतिधाम, मजरे-टोलों को जोडने के लिए प्रारंभ की गई सुदूर सडक योजना का निरीक्षण किया। ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत में मनरेगा की सात पंजियों का रिकार्ड अपडेट किया जाये। 
निरीक्षण के दौरान शहपुरा के प्रभारी सहायक यंत्री श्री कालपी, पाटन के अरुण अग्रवाल एवं जबलपुर के एस.एन नेमा, एपीओं में मनीष पाण्डेय, सुषमा शुक्ला, एवं देवेन्द्र विश्वकर्मा मौजूद रहे।


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment