कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सीईओं जिला पंचायत ने खेल मैदान एवं तालाब का किया निरीक्षण
जबलपुर 25 मई 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने गत दिवस जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत तिलसानी के ग्राम घुघरी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से बनाये जा रहे खेल मैदान एवं तालाब निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष शेंडे, सहायक यंत्री मुकेश वर्मा,एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होने निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते हुए कहा कि तालाब एवं खेल मैदान किनारे पौधारोपण का कार्य भी किया जाये। निर्माण कार्य वर्षा के पूर्व अनिवार्य रुप से पूर्ण किये जाये। श्रीमती सिंह ने सहायक यंत्री को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यो का समय पर उपयंत्री द्वारा मूल्यांकन किया जाये एवं एक सप्ताह में मजदूर के खातें में मजदूरी का भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
उन्होंने कार्य करने वाले श्रमिकों से प्रतिदिवस कार्य करने पर कितनी मजदूरी मिलती हैं तो श्रमिकों ने 172/रुपये प्रतिदिवस मिलने की जानकारी दी।
श्रीमती सिंह ने सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देश दिये कि कार्यस्थल पर तत्काल बोर्ड लगाया जाये जिसमें कार्य का नाम, कार्य की लागत, किस योजना से कार्य किया जा रहा हैं उस योजना का नाम, कार्य कराने वाली एंजेसी का नाम, कार्य प्रारंभ की तिथि अनिवार्य रुप से अंकित की जाये।
उन्होंने ग्राम घुघरी में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत हितग्राहियों द्वारा बनाये जा रहे आवासों का निरीक्षण किया और आवास के कार्यो को वर्षा के पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज
जबलपुर 25 मई 2017। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 26मई शुक्रवार को दोपहर 12:30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ-साथ, आंगनवाडी भवन निमार्ण के कार्यो की समीक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना एसईसीसी वर्ष 2011 की सूची से लिये गये आवास की ग्राम पंचायत वार समीक्षा, बजट वर्ष 2017-18 पर चर्चा साथ-साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment