कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
उडान कार्यक्रम के तहत सभी जनपद पंचायतों में लगेंगे शिविर
जबलपुर 24 अप्रैल 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों की 18वर्ष से 30वर्ष की युवतियों एवं महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं कैरियर कांउसलिंग उपलब्ध कराने के लिए ‘‘उडान‘‘ नामक नया प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। उडान कार्यक्रम के तहत 1मई से 10 मई के मध्य सभी जनपद पंचायतों में युवतियां एवं महिलाओं को चिन्हित करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से जिस क्षेत्र में जिनकी रुचि हैं उनको उस क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होनें बताया कि शिविरों में ग्रामीण क्षेत्रों की 18वर्ष से 30वर्ष की युवतियों एवं महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं कैरियर कांउसलिंग के साथ-साथ स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड, एवं जो युवतियां पढाई छोड चुकी हैं उन्हें फिर से स्कूलों एवं कालेजों में एडमीशन दिलाने के लिए उनके माता-पिता को समझाईश दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि उडान कार्यक्रम के तहत लगाये जा रहे शिविरों में इस वर्ग की युवतियों को नौकरी उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार अधिकारी, स्वरोजगार से जोडने के लिए चेम्बर आॅफ काॅमर्स के उपाध्यक्ष हिमांशु खरे, कानूनी सलाह एवं जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सी.एस.डब्ल्यू.एल.एफ.की अध्यक्ष नीलम गौर, स्वास्थ्य परीक्षण करने एवं स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड बनाने के लिए एक महिला चिकित्सक, महिला बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के जिला स्तर के अधिकारी शामिल होगे।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आज जिला पंचायत में चेम्बर आॅफ काॅमर्स के उपाध्यक्ष हिमांशु खरे, सी.एस.डब्ल्यू.एल.एफ.की अध्यक्ष नीलम गौर, सरोज तिवारी, तरुण संस्कार के राकेश सिह, जिला रोजगार कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, आदिवासी विकास विभाग, हथकरघा,नाबार्ड एवं अंतव्यवासायी विभाग की संयुक्त बैठक में ‘‘उडान‘‘ कार्यक्रम का नाम दिया गया।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment