कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
अब दिव्यांगों को भी मिलेगा अपनी पसंद का कार्य
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत की नई पहल
जबलपुर16मई2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत दिव्यांगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोडने के लिए आईटीआई माढोताल में नेशनल कैरियर सर्विस सेन्टर पोर्टल पर दिव्यांगों का बायोडाटा दर्ज कर नई पहल प्रारंभ की है। पोर्टल पर दर्ज बायोडाटा के आधर पर पोर्टल से जुडी कम्पनियां सीधें दिव्यांगों से संर्पक कर उनकी पसंद का कार्य उपलब्ध कराएगी।
श्रीमती सिंह ने पोर्टल पर दिव्यांगों के पंजीयन करने के दौरान कहा कि दिव्यांग अब असहाय नहीं है। वर्तमान में ऐसा कोई भी क्षेत्र नही हैं जिसमें वह पीछे हो। दिव्यांग भी नेशनल कैरियर सर्विस सेन्टर के पोर्टल में अपना बायोडाटा दर्ज कर अब अपनी पसंद का कार्य कर सकेगें।
उन्होने बताया कि प्रदेया में दिव्यांगों को पोर्टल के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार से जोडने के लिए सबसे पहले जबलपुर जिला से शुरुआत की गई है। नेशनल कैरियर सर्विस सेन्टर पोर्टल में शासकीय विभागों के साथ-साथ निजी कंम्पनियां भी जुडी हुई है जो उनकी पसंद के अनुसार कार्य उपलब्ध कराएगी।
सामाजिक न्याय विभाग के संचुक्त संचालक टी.एस. मरावी ने बताया कि आई.टी.आई. में 55 छात्र दष्टिबाधित एवं 55 छात्र मूकबधिर अध्ययनरत है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी निःशक्त कल्याण डा.राम नरेश पटेल भी उपस्थित रहे।
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 19 मई को
जबलपुर 16मई 2017। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 19मई शुक्रवार को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनारेमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ-साथ, आंगनवाडी भवन निमार्ण के कार्यो की समीक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना एसईसीसी वर्ष 2011 की सूची से लिये गये आवास की ग्राम पंचायत वार समीक्षा, बजट वर्ष 2017-18 पर चर्चा साथ-साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 20 मई को
जबलपुर 16 मई 2017। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 20मई शनिवार को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा,ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समीक्षा, सहकारिता विभाग की समीक्षा की जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment