कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निमार्ण कार्य तत्काल करे प्रारंभ
जबलपुर 3 अप्रैल 2017। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरिया का निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाये। स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध कराई जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की स्वास्थ्य समिति के सभापति रामकृष्ण पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिये।
बैठक मेें समिति के सदस्य स्वेता सिंह, छोटी बाई कुजांम, निर्मला पटेल अधिकारियों में डा. पी.के. अग्रवाल, डा. अरविन्द नागरिया, मीडिया अधिकारी अजय कुरील सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
श्री पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र भवनों के पास बोर्ड लगाये जाये। बैठक में एएनएम के रिक्त पदों की शीघ्र भर्ती करने का प्रस्ताव पारित शासन को प्रेषित किया जाये। ग्राम स्वास्थ्य समितियों की बैठक नियमित एवं प्रतिमाह की जाये।
बैठक मेे चिकित्सकों द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, बाल हृदय उपचार योजना कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम एवं मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई।
सभी खरीदी केन्द्रों पर गेंहू की खरीदी प्रारंभ की जाये
जबलपुर 3 अप्रैल 2017। सभी खरीदी केन्द्रों पर शासन के निर्देशानुसार गेंहू की खरीदी तत्काल प्रारंभ की जाये। खरीदी केेन्द्रों पर किसानों की फसल की तुलाई कब की जानी है इसकी जानकारी किसान को लिखित में दी जाये। यह सूची ग्राम पंचायत भवन, एसडीएम कार्यालय में भी चप्सा की जाये। उक्त निर्देश सहकारिता एवं उद्योग समिति की सभापति श्रीमती स्वेता सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक में दिये।
बैठक में समिति के सदस्य रामकृष्ण पटेल, नन्नेलाल धुर्वे, छोटी बाई कुजांम, अधिकारियों में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक देवव्रत मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
श्रीमती सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन खरीदी केन्द्रों में धर्मकाटा हैं वहां धर्मकंाटे पर तलाई कर खरीदी की जाये।
बैठक में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान की एक क्विंटल तुलाई, सिलाई की मजदूरी शासन द्वारा 10रुपये 14पैसे प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। तुले हुए माल की लदवाई, डुलवाई एवं उतरवाई की राशि ट्रान्सपोर्टर द्वारा दी जाएगी।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment