कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
ग्राम सभाओं में दी जाये ग्राम उदय से भारत उदय की जानकारी
जबलपुर 13 अप्रैल 2017। गांवों की तस्वीर बदलने के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम उदय से भारत अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ डा. भीमराव अम्बेडकर की 126 वीं जयंती 14 अप्रैल से ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर किया जा रहा हैं। गाँवों के समग्र विकास का यह अभियान 31 मई तक चलेगा।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम उदय से भारत अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया किया जाएगा। डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में श्रृध्दांजलि सभा, सामाजिक सौहार्द्र एवं सामाजिक समरसता समारोह आयोजित कर ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की सभी चरणों की जानकारी दी जाए।
उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों एवं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का सफलतापूर्वक आयोजन कर ग्रामीणों को अभियान की जानकारी दी जाये।
ग्रामीणों को ग्राम सभाओं में जानकारी देते हुए बताया जाये कि जिले में 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य चरणवध्द तिथियों में तीन दिवसीय ग्राम संसद का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम दिन की ग्राम संसद में पिछले वर्ष की तैयार की गई ग्राम विकास की कार्ययोजना जीपीडीपी की समीक्षा और इस वर्ष की कार्ययोजना बनाने,हितग्राहीमूलक एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को शामिल करने के लिये आवेदन प्राप्त कर परीक्षण करवायें और प्राथमिकता का क्रम भी तय करने पर चर्चा की जाएगी।
दूसरे दिन महिला संसद का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं आगंनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण करने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन के साथ-साथ पोषण आहार दिवस भी मनाया जाएगा। तीसरे दिन की ग्राम संसद में किसानों को कृषि वैज्ञानिको एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कृषि को लाभ का सौदा बनाने के लिए सलाह दी जाएगी। श्रीमती सिंह ने ग्राम सभाओं के आयोजन कराने के लिए नियुक्त किये गये अधिकारियों को निर्देश दिये कि दिये गये निर्देशो का समय-सीमा में पालन करना सुनिश्चित किया जाये।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment