न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 19 April 2017

19-4-2017

कार्यालय,जिला पंचायत जबलपुर 
आज से प्रारंभ होगी ग्राम सभाएं 
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की दी जाएगी जानकारी
जबलपुर 19 अप्रैल 2017। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आज 20 अप्रैल गुरुवार से ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तीन दिवसीय ग्राम सभाओं का आयोजन प्रारंभ हो रहा है। तीन दिवसीय ग्राम संसद का यह चरण 30 अप्रैल तक चरणवध्द तिथियों पूर्ण किया जाएगा। गाँवों के समग्र विकास का यह अभियान 31 मई 2017 तक चलेगा। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिले में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का शुभारंभ14 अप्रैल को डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं, सामाजिक सौहार्द्र एवं सामाजिक समरसता समारोह आयोजित किया जा चुका है। 
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत तीन दिवसीय ग्राम संसद से प्रारंभ हो रही है। प्रथम दिन की ग्राम संसद में पिछले वर्ष की तैयार की गई ग्राम विकास की कार्ययोजना की समीक्षा और इस वर्ष की कार्ययोजना बनाने, हितग्राहीमूलक एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को शामिल करने के लिये आवेदन प्राप्त कर परीक्षण करवायें और प्राथमिकता का क्रम भी तय करने पर चर्चा की जाएगी। 
दूसरे दिन महिला संसद का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं आगंनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण करने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन के साथ-साथ पोषण आहार दिवस भी मनाया जाएगा। तीसरे दिन की ग्राम संसद में किसानों को कृषि वैज्ञानिको एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कृषि को लाभ का सौदा बनाने के लिए सलाह दी जाएगी। 
श्रीमती सिंह ने ग्राम सभाओं के आयोजन कराने के लिए नियुक्त किये गये अधिकारियों को निर्देश दिये कि दिये गये निर्देशो का समय-सीमा में पालन करना सुनिश्चित किया जाये। 

ग्राम पंचायत भवनों में लिखवाया जायें ग्राम उदय से भारत उदय अभियान

जबलपुर 19 अप्रैल 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि 14 अप्रैल से प्रारंभ होकर 31मई तक चलने वाले ग्राम उदय से भारत उदय अभियान जिले की सभी ग्राम पंचायतों के भवनों पर अनिवार्यरुप से लिखवाया जाये। 
उन्होंने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी किये गये निर्देशों में कहा कि ग्रामीणों को इस अभियान की जानकारी देने के लिए गांवों में मुनादी कराई जाये। ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई का रखा जाये। तीन दिवसीय ग्राम सभाओं के दौरान ग्राम पंचायत भवन में बिजली,पंखें एवं इनवेटर की व्यवस्था की जाये। 
लाडली लक्ष्मी का करे चयन - ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की तीन दिवसीय ग्राम सभाओं में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ देने के लिए बालिकाओं को चिन्हित कर लाभान्वित किया जाये। आगंनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका अभियान के दौरान महिला स्वास्थ्य शिविरों में हीमोग्लोबिन की जाॅच के आधार पर लालिमा अभियान के तहत महिलाओं को आवश्यकता अनुसार आयरन एवं एलबेन्डाजोल की गोलियों का वितरण किया जाये। सभी आंगनवाडी केन्द्रों में विशेष पोषण आहार दिवस भी मनाया जाये। 
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर







No comments:

Post a Comment