न्यूज़ पेपर कटिंग

Saturday, 30 July 2016

30-7-2016

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
// प्रेस विज्ञप्ति //
जिला पंचायत में लगा स्वास्थ्य शिविर
अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य का परीक्षण 

जबलपुर 30 जुलाई 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह के निर्देशन में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं रेडक्रास के सहयोग से  स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाईयों का भी वितरण किया गया। 
स्वास्थ्य शिविर में डा. के.सी. गुप्ता, डा.राकेश पहाडिया, डा. अशोक जैन, डा.चंदेल वाथरे, एवं डा. अलका वर्मा ने जिला पंचायत में पदस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। 
शिविर में चिकित्सकों द्वारा सलाह दी गई कि वह तनाव मुक्त होकर काम करे। कार्यालय में खुशनुमा वातावरण में काम करने से काम समय पर आसानी से पूर्ण हो जाते है और सभी का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सलाह दी गई कि वह प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर घूमने जायें और कम से कम आधा घंटे योग भी करे। 
शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान ई.सी.जी. ब्लड प्रेशर, सुगर, आॅख,दांतों, खून की जांच, की गई। 

मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर


Friday, 29 July 2016

29-7-2016

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
//प्रेस विज्ञप्ति//
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया छात्रावास का निरीक्षण

जबलपुर 29जुलाई 2016। जिला पंचायत की अध्यक्ष मनोरमा पटेल ने आज जनपद पंचायत पनागर की रिठौरी में बने शासकीय प्री-मेट्रिक अनुसूचित जनजाति छात्रावास, उपस्वास्थ केन्द्र के साथ-साथ शासकीय हाईस्कूल एवं माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में अधीक्षिका एवं अन्य कर्मचारियों के न मिलने पर उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिले के अधिकारियों को जानकारी दी। उन्होनें छात्रावास की प्रभारी अधीक्षिका से दूरभाष पर जानकारी ली तो बताया कि वह जनपद पंचायत पनागर में कुछ सामग्री लेने आई हुई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष को छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण छात्रावास में गंदगी रहती है। छात्रावास में 50 छात्राएं रहती हैं जो शासकीय माध्यमिक शाला एवं हाईस्कूल में अध्ययनरत है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र बंद पाये जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान रिठौरी के उपसरपंच राजेश रजक, पंच अशोक रजक, सुनीता चैधरी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।




पंचायत भवन बनने से जनपद आना-जाना हुआ कम
ई-मेल के माध्यम से हो रहा जानकारियों का आदान-प्रदान
ग्राम पंचायत से निकल रहे मस्टर रोल 
जबलपुर 29जुलाई 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर के अभिसरण से जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत भैसवाही में पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण पंचायत भवन से ही किया जा रहा है। पंचायत भवन बनने से गांव के लोगों को ग्राम पंचायत में बैठने की सुविधा हो गयी है। मनरेगा योजना में मजदूरों की आॅनलाइन डिमांड एवं उनके मस्टर रोल आसानी से निकाले जा रहे है, और स्वच्छ भारत अभियान, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की आॅन लाइन फीडिंग के साथ-साथ ग्रामीणों के आधार कार्ड भी निकाले जा रहे है।  
यहां के सरपंच श्रीमती बजरिया बाई उरेती ने बताया कि ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बनने से जनपद पंचायत कुण्डम कम आना जाना हो गया है। पहले सचिव एवं रोजगार सहायक प्रतिदिन जानकारी प्राप्त करने एवं जानकारी भेजनें के लिए जनपद पंचायत आना जाना पडता था, लेकिन अब ऐसा नही है। जनपद पंचायत से ग्राम पंचायत में ई-मेल के माध्यम से जानकारी का आदान प्रदान किया जा रहा है।  पंचायत भवन बनने से और उसमें कम्प्यूटर लगने से गांव के लागों के साथ-साथ मैं भी इसका लाभ ले रही हंू। उन्होनें बताया कि उन्हें अभी कम्प्यूटर तो नही आता हैं पर रोजगार सहायक से योजनाओ के संबंध में जानकारी लेती रहतीं हंू।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में पंचायत भवन तो था लेकिन वह टूटा फूटा एवं खपरेल था, जिसमें वारिश के समय पानी गिरता रहता था, पंचायत भवन में शासन से संबंधित जानकारी सरपंच या सचिव के घर पर ही रखना पडती थी। लेकिन अब ऐसा नही है। पंचायत भवन बनाने का प्रस्ताव ग्राम सभा द्वारा अनुमोदन किया गया हैं और जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत से स्वीकृति मिलने के बाद पंचायत भवन का कार्य मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना से प्रारंभ किया गया। मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना से एक तो ग्राम पंचायत भवन का निर्माण किया गया और गांव के लोगों को गांव में रोजगार उपलब्ध होने से उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है। 
ग्राम पंचायत के सचिव थानेश्वर सिंह परस्तेे बताया कि ग्राम पंचायत इन्द्राना में मनरेगा योजना एवं पंच-परमेश्वर योजना के कनवरजेन्श से 12.85 लाख रूपये की लागत से राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन स्वीकृत किया गया है,जिसमें 10.58लाख मनरेगा एवं 2 लाख रुपये पंच-परमेश्वर की राशि से पंचायत भवन पूर्ण हो चुका है। पंचायत भवन बनने से गांव के लागों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। 
यहां के रोजगार सहायक देव सिंह मार्को ने बताया कि ग्राम पंचायत में भवन बनने से काम करना आसान हो गया है। मनरेगा में मजदूरों की आंनलाइन डिमांड मस्टर जारी करना एवं उनकी वेजलिस्ट बनाने का कायर्, सहित अन्य योजनाओं की जानकारी जो ग्राम पंचायतों में संचालित की जा रही हैं उनकी जानकारी ई-मेल के माध्यम से तत्काल जनपद पंचायत प्रेषित की जा रही है। इसके अलावा गांव के पढे लिखे लोगों को भी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लोगों के आधार कार्ड भी निकाल कर दिये जाते है समग्र सामाजिक्र सुरक्षा कार्यक्रम की जानकारी भी आनलाइन फीड की जा रही है। 
नवीन पंचायत भवन बनने से ग्राम पंचायत में न केवल बैठक व्यवस्था सुदृढ हुई है बल्कि कार्पोरेट जगत जैसे व्यवस्था होने से ग्राम पंचायत पदस्थ कर्मचारियों एवं ग्राम वासियों को कार्य करने में अत्यंत सुविधा एवं समय पर कार्य करने की प्ररणा मिली है।


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 21 July 2016

21-7-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
अनुसूचित जाति एवं जनजाति के परिवारों को मांग के अनुरुप उपलब्ध कराये रोजगार
मनरेगा आयुक्त ने वीडियों कान्फेसिंग में दिये निर्देश
जबलपुर 20 जुलाई 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनांतर्गत अनसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के जाॅबकार्डधारियों परिवारों को काम की मांग अनुसार गांव में ही अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराये जाये। आधार सीडिंग के कार्य में तेजी लाते हुए कार्य समय-सीमा में किया जाये। उक्त निर्देश आज मनरेगा के आयुक्त रघुराज राजेन्द्रन ने आज वीडियो कान्फेसिंग में दिये। 
उन्होंने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपलन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष के लंबित भुगतान शत प्रतिशत हो गया हैं इसकी तत्काल जानकारी राज्य रोजगार गारंटी परिषद को उपलब्ध कराई जाये। 
श्री राजेन्द्रन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम रोजगार सहायको एवं उपयंत्रियों के वेतन पत्रक प्रत्येक माह की 25 तारीक तक अनिवार्य रुप से पोर्टल पर अपलोड किया जाये,ताकि उन्हें समय पर भुगतान किया जा सके।
 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के तहत किये जा रहे कार्यो के मस्टररोल ग्राम पंचायतों से ही रोजगार सहायको द्वारा निकाले जाये। जनपद पंचायत कार्यालय में ग्राम रोजगार सहायकों को मस्टर रोल निकालने के लिए या फिर अन्य कार्यो के लिए न बुलाया जाये। इस संबंध में यदि कहीं से शिकायत मिली है तो संबंधित जिले एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। 
मनरेगा आयुक्त के पूर्व पंचायत राज के संचालक सह आयुक्त संतोष मिश्रा ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं केे तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों के नाम एवं किये गये कार्य की जानकारी एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से पोर्टल पर दर्ज की जाए। प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना में शामिल किये गये ग्राम में के विकास की जो कार्ययोजना बनाई गयी है उनकी तत्काल आनलाईन प्रविष्टी की जाये। 
श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों के सचिवों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाये। सचिवों की लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जाये। ग्राम पंचायतों में उपलब्ध कराये गये कम्प्यूटरों के माध्यम से ही ग्राम पंचायत स्तर से ही सभी कार्य किये जाये। 
उन्होंने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त हो रही शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण यिा जाये। श्री मिश्रा ने वीडियों के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। 
वीडियों कान्फेसिंग में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, लेखाधिकारी अमित मरावी, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, जी.एस.खटीक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
नानाखेडा में दो हेक्टेयर में होगा पौधारोपण
जबलपुर 20 जुलाई 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि जनपद पंचायत जबलपुर की नर्मदा किनारे की ग्राम पंचायत नानाखेडा में इस वित्तीय वर्ष में दो हेक्टेयर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से शहतूत के पौधा का रेशम विभाग के द्वारा रोपण किया जाएगा। उन्होने रेशम विभाग के रेशम अधिकारी को निर्देश दिये कि वृक्षारोपण का कार्य मस्टर रोल निकालकर तत्काल प्रारंभ किया जाये।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 20 July 2016

20-7-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
अगस्त माह के लिए दूध पाउडर का वितरण
1691शालाओं को 10292 किलोग्राम दूध पाउडर का किया आवंटन
जबलपुर 20 जुलाई 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत जिले की सभी शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के अनुसार माह जुलाई के लिए जिले की 1691 शालाओं को 10292 किलोग्राम दूध पाउडर का जनपद वार एवं नगर निगम की शालाओं में आंवटिन करने जबलपुर  दुग्ध सहकारी संघ साॅची के प्रबंध संचालक को निर्देशित किया गया है। 
नगर निगम एवं जनपद वार वितरण किये गये दुग्ध पाउडर में जबलपुर शहरी क्रमांक 1 की 137 शालाओं को 1284 किलोग्राम, जबलपुर शहरी क्रमांक 2 की 135 शालाओं को 1478 किलोग्राम, जनपद पंचायत जबलपुर की 223 शालाओं को 1252 किलोग्राम, पनागर की 158 शालाओं को 784किलोग्राम, जनपद पंचायत कुण्डम की 233 शालाओं को 1099 किलोग्राम, पाटन की 196 शालाओं को 843 किलोग्राम, शहपुरा की 233 शालाओं को 1482 किलोग्राम, सिहोरा की 148 शालाओं को 989 किलोग्राम, और जनपद पंचायत मझौली की 228 शालाओं को 1081 किलोग्राम आवंटित किया गया है।                                                                          
उन्होंने ने सभी अधिकारियों को निर्देशित दिये कि छात्र-छात्राओं को समय एवं निर्धारित किये गये दिवसों में दुध का वितरण किया जाये। इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। 
कार्यवार जारी मस्टर रोलो की करें समीक्षा - सी.ई.ओ. जिला पंचायत

जबलपुर 20 जुलाई 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनांतर्गत ग्राम पंचायतों में जारी किये गये मस्टर रोलो की कार्यवार समीक्षा करने के निर्देश दिये। 
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में स्वीकृत लेबर बजट के अनुसार कार्य प्रारंभ कराते हुये समय सीमा में मूल्यांकन कर एफ.टी.ओ. के माध्यम से मजदूरों के खातों में राशि जमा करायी जायें।
उन्होंने मनरेगा की जनपदवार समीक्षा करते हुये अपूर्ण कार्यो को पूर्ण कराने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होनें सहायक यंत्रियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में पुराने कार्य अधुरे है उन कार्यो को पूर्ण कराकर हितग्राही मूलककार्य प्रारंभ किये जायें।
श्रीमती सिंह ने योजना के तहत अब किये गये किये गये वृक्षारोपण की जानकारी दो दिवस में भेजने के निर्देश दिये।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 19 July 2016

19-7-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम बगदरी में जिला पंचायत सीईओं ने लगाई चैपाल
जबलपुर 19 जुलाई 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आज प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले के शामिल जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत बैहरकला के ग्राम बगदरी में चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और ग्रामीणों से गांव को खुले में शौचमुक्त बनाने को कहा। उन्होने गांव की गलियों में घूमकर ग्राम में विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। गांव की जिन गलियों में अभी सीसी रोड नही बनी हैं तत्काल वहां पंच-परमेश्वर एवं मनरेगा के अभिसरण से सीसी रोड प्रारंभ की जाये।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम के विकास के लिए सभी विभाग कार्ययोजना में शामिल किये गये विकास के कार्य प्रारंभ किये जाये। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वृक्षारोपण के साथ-साथ ग्रामीणों को हितग्राही मूलक योेजनाओं के तहत निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम के निरीक्षण के दौरान गांव की महिलाओं से भी बात कर खुले में शौच न जाने के लिए प्रेरित किया।
 उन्होनें जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव का पूरा सर्वे किया जाये जिसमें जिन हितग्रहियों के यहां शौचालय बने हैं उनकी अलग सूची और जिने यहां शौचालय नही बने पाये हैं उनकी सूची दो दिवस में तैयार कर उपलब्ध कराई जाये। जिन हितग्राहियों के यहां शौचालय नहीं बन पाये हैं उनके यहां तत्काल शौचालयों के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाये।
 श्रीमती सिंह ने मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले सभी श्रमिकों के सनिर्माण कर्मकार मण्डल के तहत कार्ड बनाने के निर्देश दिये। गांव के बुजुर्ग ग्रामीणों से पेंशन के संबंध में चर्चा की तो ग्रामीणों ने बताया कि पहले तो पोस्ट आफिस से समय पर पंेशन मिल जाती थी लेकिन अब पेंशन की राशि लेने बैक जाना पडता हैं जिसमें समय लगता है। 
उन्होंने सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी पेंशनधारी हैं सभी के आधार नम्बर लेकर खातों से लिंक किये जाये ताकि पेंशन समय पर हितग्राही के खाते में जमा कराई जा सके।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बैहरकला की सरपंच स्नेहलता पटेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.एल.यादव, सहायक यंत्री आर.एस. तिवारी, पशु चिकित्सा विभाग के डा. ए.के. श्रीवास्तव, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



पंचायत भवन बनने से काम करना हुआ आसान
ग्राम पंचायत से निकल रहे मस्टर रोल 
 समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की आॅन लाइन फीड की जा रही जानकारी  
जबलपुर 19जून 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर के अभिसरण से ग्राम पंचायत खबरा जनपद पंचायत मझौली जिला जबलपुर में पंचायत भवन बनने से काम करना आसान हो गया है। पंचायत भवन बनने से गांव के लोगों को ग्राम पंचायत में बैठने की सुविधा होने के साथ-साथ शासन की योजनाओं का लाभ भी मय पर मिलने लगा है। मनरेगा योजना में मजदूरों की आॅनलाइन डिमांड एवं उनके मस्टर आसानी से निकाले जा रहे है, और समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाये जा रहे शौचालयों की आनलाईन फीडिंग भी की जा रही है, जिन लोगों के आधार कार्ड नही आये हैं उनको आधारकार्ड नम्बर भी निकाल कर दिये दिये जा रहे है।।  
यहां के सरपंच नरेन्द्र कुमारा राय ने बताया कि ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बनने से जनपद पंचायत कम आना जाना हो गया है। पहले प्रतिदिन जानकारी प्राप्त करने के लिए जनपद पंचायत आना जाना पडता था, लेकिन अब ऐसा नही है। जनपद पंचायत से ग्राम पंचायत में मेल के माध्यम से जानकारी का आदान प्रदान किया जा रहा है। 
उन्होने बताया कि ग्राम पंचायत में पंचायत भवन तो था लेकिन वह टूटा फूटा एवं खपरेल था, जिसमें वारिश के समय पानी गिरता रहता था, पंचायत भवन में शासन से संबंधित जानकारी सरपंच या सचिव के घर पर ही रखना पडती थी। लेकिन अब ऐसा नही है। पंचायत भवन बनाने का प्रस्ताव ग्राम सभा द्वारा अनुमोदन किया गया हैं और जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत से स्वीकृति मिलने के बाद पंचायत भवन का कार्य मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना से प्रारंभ किया गया। मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना से एक तो ग्राम पंचायत भवन का निर्माण किया गया और गांव के लोगों को गांव में रोजगार उपलब्ध होने से उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है। 
ग्राम पंचायत के सचिव ने  तुलसीराम रैकवार ने बताया कि ग्राम पंचायत इन्द्राना में मनरेगा योजना एवं पंच-परमेश्वर योजना के कनवरजेन्श से 12.85 लाख रूपये की लागत से राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन स्वीकृत किया गया है,जिसमें 10.58लाख मनरेगा एवं 2 लाख रुपये पंच-परमेश्वर की राशि से पंचायत भवन पूर्ण हो चुका है। पंचायत भवन बनने से गांव के लागों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। 
यहां के रोजगार सहायक अनिल कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत में भवन बनने से काम करना आसान हो गया है। मनरेगा में मजदूरों की आंनलाइन डिमांड मस्टर जारी करना एवं उनकी वेजलिस्ट बनाने का कायर्, सहित अन्य योजनाओं की जानकारी जो ग्राम पंचायतों में संचालित की जा रही हैं उनकी जानकारी ई-मेल के माध्यम से तत्काल जनपद पंचायत प्रेषित की जा रही है। इसके अलावा गांव के पढे लिखे लोगों को भी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लोगों के आधार कार्ड भी निकाल कर दिये जाते है समग्र सामाजिक्र सुरक्षा कार्यक्रम की जानकारी भी आनलाइन फीड की जा रही है। 
नवीन पंचायत भवन बनने से ग्राम पंचायत में न केवल बैठक व्यवस्था सुदृढ हुई है बल्कि कार्पोरेट जगत जैसे व्यवस्था होने से ग्राम पंचायत पदस्थ कर्मचारियों एवं ग्राम वासियों को कार्य करने में अत्यंत सुविधा एवं समय पर कार्य करने की प्ररणा मिली है।






मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 18 July 2016

18-7-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सहायक यंत्री व उपयंत्री को होगें कारण बताओं नोटिस जारी
एक-एक दिन का वेतन भी काटने के दिये निर्देश

जबलपुर 18जुलाई 2016। जनपद पंचायत पनागर के सहायक यंत्री अरुण अग्रवाल एवं श्री असाठी को बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित होने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के साथ-साथ एक-एक दिन का वेतन भी काटने के निर्देश दिये। सभी उपयंत्री मनरेगा के निर्माण कार्यो के मस्टर रोलों का समय पर मूल्यांकन करे। इस संबंध में शिकायत मिलने पर संबंधित उपयंत्री के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक में दिये। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, जी.एस. खटीक, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य के लिए जारी किया गया मस्टर रोल का 15 दिवस की समय-सीमा में अनिवार्यरुप से भुगतान किया जाये। पिछले वित्तीय वर्ष के पुराने कार्य किस स्तर पर अपूर्ण हैं उन्हें पूर्ण किये जाये। मई और जून माह के जो मस्टररोल किस कारण भुगतान के लिए लंबित हैं उनकी जांच कर बिलम्ब से भुगतान करने के दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही तय की जाये। जो सचिव एवं रोजगार सहायक मस्टर रोल को भुगतान के लिए समय-सीमा में जनपद पंचायत में प्रस्तुत नही कर रहे हैं उनके विरुध्द भी कार्यवाही की जाये।
श्रीमती सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में सभी सक्रिय जाॅवकार्डधारियों के खाते आधार से लिंक किये जाये ताकि कार्य करने पर मजदूरी की राशि को उसके खाते में जमा कराई जा सके। सभी सहायक यंत्री एवं उपयंत्री सुबह-शाम मनरेगा के पोर्टल पर अपनी क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यो की जानकारी के देखे। कौन सा मस्टर रोल कौन सी ग्राम पंचायत में भुगतान के लिए लंबित हैं सचिव व रोजगार सहायक को दूरभाष पर तत्काल जनपद पंचायत में भुगतान के लिए जमा करने के निर्देशित किया जाये। 
उन्होनें मनरेगा अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में संवाद दिवस व आधार सीडिंग हेतु आधार कार्ड कलेक्शन शिविर लगाने व बैकों में सहमति पत्रक जमा करने संबंधी जनपदवार जानकारी लेते हुये निर्देशित किया कि शिविर लगाकर इस कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। 
उन्हांेने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति एवं विकलांग जांबकार्डधारियों को जरूरत के मुताबिक रोजगार उपलब्ध कराया जाये। जिन ग्राम पंचायतों में इस वित्तीय वर्ष में अभी तक कार्य प्रारंभ नही किये गये हैं उनमें तत्काल वृक्षारोपण एवं हितग्राही मूलक कार्य प्रारंभ किये जाये। राष्ट्रीय राजमार्गो एवं राज्य विभिन्न सडक मार्गो पर किये जा रहे वृक्षारोपण की जानकारी ली और सडको के किनारें रोपे जाने वालों पौधों की सुरक्षा करने के भी भी निर्देश दिये।
आधार सीडिंग के कार्य में तेजी लाये - जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बैकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के सभी सक्रिय जाॅवकार्डधारियो के खातों को आधार से लिंक करने का कार्य समय-सीमा में किया जाये।
 मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन एवं अन्य योजनाओं में प्रेषित किये गये प्रकरणों को अभी से स्वीकृत किया जाये। उन्होने बैकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत बैकों से ऋण उपलब्ध कराये गये हितग्राहियों से राशि वसूल करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार के माध्यम से राशि जमा करने के लिए पत्र जारी किये जाये। बैठक में जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डी. परवीन कुरैशी, उद्योग विभाग के महा प्रबंधक एम.एल.पाठक, एलडीएम.श्री शुक्ला सहित अन्य बैकों के अधिकारी मौजूद रहे।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर




Tuesday, 12 July 2016

12-7-2016


  कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//

सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की प्रशिक्षण में दी जानकारी

जबलपुर 12 जुलाई 2016: सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आम लोगों द्वारा चाही गई जानकारी समय पर उपलब्ध करावें। जानकारी देने के लिए आवेदकों को भटकाये नही। उन्हें अधिनियम की सही जानकारी दे। कार्यालय से संबंधित जानकारी न होने पर आवेदक द्वारा प्रस्तुत किये गये आवेदन को लोक सूचना अधिकारी संबंधित कार्यालय में समय-सीमा में अन्तरण किया जाये। उक्त जानकारी जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में दी।
उन्होने बताया कि सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किसी भी शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किये जा रहें कार्यो एवं उसकी योग्यता से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होेंने कहा कि अधिकारी कर्मचारी जो भी कार्य करें, वह नियमों के अनुरुप करें ताकि सूचना के अधिकार के तहत जानकारी उपलब्ध कराने में कठिनाई न हो। अधिकारियों द्वारा आवेदक को समय पर जानकारी नहीं देने, गलत एवं भ्रामक जानकारी देने पर दण्ड के स्वरुप में अधिकारियों के वेतन से 250 रुपये प्रतिदिवस एवं अधिकतम 25000/रुपये तक की राशि वसूल की जा सकती है। 
श्री चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आवेदक किसी भी इलेक्टानिक रुप से संधारित आकडों संबंधी, अभिलेख, दस्तावेज, ज्ञापन ,ई-मेल, मत, सलाह, प्रेस विज्ञप्ति, परिपत्र, आदेश, लाॅगबुक, संविदा रिर्पाट, कागज पत्र, नमूने, माडल एवं किसी प्रायवेट, निकाय से संबंधित सूचनाएं प्राप्त कर सकता है। यदि आवेदक द्वारा जानकारी ग्राम पंचायत की चाही गई है और उसने आवेदन जिला पंचायत कार्यालय में जमा किया गया है तो जिला पंचायत के लोक सूचना अधिकारी को आवेदक के आवेदन को पांच दिवस में अनिवार्य रुप से संलग्न करते हुये ग्राम पंचायत के लोक सूचना अधिकारी तक पहुॅचने और आवेदक को इसकी जानकारी देने के लिए लिखित में भी सूचना जारी की जायें ताकि वह चाही गई जानकारी ग्राम पंचायत में जाकर प्राप्त कर सकें। 
सूचना के अधिकार अधिनियम के मास्टर टेनर्स एवं जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को निःशुल्क जानकारी समय पर उपलब्ध करायें, यदि आवेदक को समय पर चाही गई जानकारी उपलबध नही कराई जाती है तो 30 दिनों के भीतर विभाग प्रमुख के पास अपील की जा सकती है। उन्होने बताया कि यदि आवेदन अशिक्षित हैं और वह सूचना के अधिकार के तहत जानकाराी प्राप्त करना चाहता हैं तो लोक सूचना अधिकारी द्वारा संबंधिक आवेदक का आवेदन भरकर चाही गई जानकारी आवेदक को 30 दिनों में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
जिला पंचायत के लोक सूचना अधिकारी ऋषिराज चढार ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की विभिन्न धाराओं की जानकारी देते हुये बताया कि आवेदक को सूचना लेने के लिए आवेदन लोक सूचना अधिकारी के नाम से देना होगा। आवेदन के साथ निर्धारित 10 रुपये का स्टॅाम्प पेपर या 10 रुपये नगद जमा कर और कार्यालय से इसकी रसीद भी प्राप्त करें और जानकारी प्राप्त की जास सकती है। 
उन्होनें बताया कि आवेदक द्वारा क्या जानकारी चाही गई है उसका स्पष्ट विवरण देना आवश्यक होगा। आवेदन पत्र पर आवेदक का स्थाई पता देना अनिवार्य होगा ताकि चाही गई जानकारी समय सीमा में आवेदक तक पहुॅचाई जा सकं। 
 प्रशिक्षण में जिला पचायत के परियोजना अधिकारी डा.परवीन कुरैशी, भूपेन्द्र मेहरा, वरिष्ट लेखाधिकारी कविता पटैल, लेखाधिकारी, आरती वानखेडे, वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार पटेल, सहायक लोक सूचना अधिकारी शैलेन्द्र अग्रवाल, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक स्टोर प्रभारी सुनील आंनद, रामू बर्मन उपस्थित थें।  
       
 



कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//

जिला पंचायत सीईओें ने किया निर्माण कार्यो का निरीक्षण

जबलपुर 12 जुलाई 2016:  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आज अचानक जनपद पंचायत सिहोरा की ग्राम पंचायत बंधा, खितौला एवं घाट सिमरिया में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की परियेजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.एन.सिंह सहायक यंत्री बी.के.साहू मौजूद रहे।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत बंधा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत हितग्राही कौशिल्या बाई द्वारा बनाये गये शौचालय की प्रोत्साहन राशि 12000/ रुपये जनपद पंचायत के हस्ताक्षर से एफ.टी.ओ. कर राशि को उसके खाते में जमा कराया। इस अवसर पर उन्होने महिलाओं को प्रेरित करते हुए खुले में शौच  न करते हुए गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने की बात कही।
श्रीमती सिंह ने ग्राम पंचायत घाट सिमरिया में शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। शाला में मघ्यान्ह भोजन की गुणवक्ता की छात्र-छात्राओं से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान शाला परिसर में वृक्षारोपण करने के निर्देश दिये। वह ग्राम पंचायत खितौला में बैंक द्वारा आयोजित वित्त समावेशन से संबंधित कार्यक्र्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम में जिलें की सभी ग्राम पंचायतों में स्व-सहायता समूहों को वित्त समावेश से संबंधित प्रशिक्षण प्रशिक्षण की बात कही।




 मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 11 July 2016

11-7-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर

सूचना के अधिकार अधिनियम पर प्रशिक्षण कल
जबलपुर 11जुलाई 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि सूचना के अधिकार 2005 की जिला पंचायत के अधिकारियों को जानकारी देने के लिए 12 जुलाई मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण का आयोजित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ-साथ सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी शामिल होगे।

सासंद आर्दश ग्राम कोहला को नशा मुक्त बनाने निकाली रैली

जबलपुर 11जुलाई 2016।  सासंद आर्दश ग्राम कोहला को नशा मुक्त बनाने के लिए आज शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाल कर सभी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के पोस्टर हाथ में लेकर सडको पर अपने-अपने अभिभावको को नशा करने से होने वाले परिणामों से अवगत कराया। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि सांसद आर्दश ग्राम में विकास कार्यो को समय पर पूरा कराने, गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के साथ-साथ नशामुक्त कराने के लिए जिला पंचायत के अधिकारियों का दल गठित किया हैं। दल में वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार पटेल, मध्यान्ह भोजन के क्वालिटी माॅनीटर राकेश श्रीवास्तव एवं रुपल तिवारी शामिल है। 
उन्होने बताया कि जिला स्तरीय दल के द्वारा ग्रामीणों को खुले में शौच न करने एवं गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आज आर्दश ग्राम में ग्राम को नशा मुक्त करने के लिए रैली के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया हैं कि वह नशें से दूर रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र मेहरा, वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार पटेल, मध्यान्ह भोजन के क्वालिटी माॅनीटर राकेश श्रीवास्तव एवं रुपल तिवारी सरपंच मुन्नीबाई, शिक्षक, रामेश्वर राजपूत, राजकुमार परस्ते, मोहन सेन, प्रेम सिंह लोधी, मनोज कुमार पटेल, विवेक सक्सेना प्रणीण जैन, सहित अन्य लोग उपस्थित थे । 




मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर


Friday, 8 July 2016

8-7-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
पंचायत समन्वयक अधिकारी ग्राम पंचायतों का करें निरीक्षण
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष ने दिये निर्देश
जबलपुर 8जुलाई 2016। पंचायत समन्वयक अधिकारी ग्राम पंचायतों का नियमितरुप से निरीक्षण करे। ग्राम पंचायतों में सचिवों एवं ग्राम रांजगार सहायको की मदद से ग्राम पंचायत के सभी रिकार्ड अपडेट काराये जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में इन्दिरा आवास योजना की समीक्षा में दिये। 
उन्होंने इन्दिरा आवास योजना की समीक्षा करते हुए पंचायत समन्वयक अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं अन्त्योष्टि की राशि समय पर हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जाये। ग्राम पंचायतों के निरीक्षण के दौरान सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायक समय पर पंचायत भवन खेले एवं ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करे। ग्राम पंचायत से ही आन लाईन फीडिग की जाये। सचिवों को निर्देशित किया जाये कि वह निरीक्षण के दौरान वह पंचायत कार्यालय में अनिवार्यरुप से मौजूद रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने कहा कि इन्दिरा आवास योजना के तहत जिन हितग्रहियों को द्वितीय किस्त की जारी राशि जारी हुई हैं उनके आवास के कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाये। ग्रामीणों को समय पर वृध्दावस्था एवं विधवा पेंशन उपलब्ध करायी जाये। जिन हितग्राहियों के खाते पोस्ट आफिस में संचालित किये जा रहे हैं उनको बैकों को खोले जाये। 
उन्होंने मुख्यमंत्री स्व-रोजगार से संबंधित सभी योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों के प्रकरण बनाकर बैकों को प्रेषित किये जाये। उन्होनें अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि ग्रामीणों को अनावश्यक परेशान न किया जाये। प्रकरण से संबंधित जो भी जानकारी प्राप्त करनी हैं तो उन्हें एक ही बार में प्राप्त करने के निर्देश दिये।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी ग्रामीणों द्वारा शिकायत मिलती हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुध्द तत्काल कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
 समीक्षा बैठक में सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस. मरावी, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी डा.परवीन कुरैशी, सभी जनपद पंचायतों के पंचायत समन्वयक अधिकारी मौजूद रहे।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 2 July 2016

2-7-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
समय-सीमा में पूर्ण कराये आवास निर्माण के कार्य
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष ने दिये निर्देश
जबलपुर 2जुलाई 2016। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, इन्दिरा आवास योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा। बैठक में उन्होंने सहायक विकास विस्तार अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों को सभी किस्तों का भुगतान किया हो गया हैं उन हितग्राहियों के अधूरे आवासों को 15 जुलाई तक अनिवार्य रुप से पूर्ण किया जाये। 
उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पिछले दो वर्षो की समीक्षा करते हुए कहा कि जो प्रकरण बैकों को प्रेषित किये गये हैं वह शत प्रतिशत स्वीकृत हुए हैं या नही। स्वीकृत हुए हैं तो उनके खातों में राशि जमा कराई गई हैं या नहीं, सभी की जनपद वार समीक्षा की। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठन किये गये स्व-सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो समूह सक्रिय हैं उन्हें शासन की अन्य योजनाओं के लाभ से भी लाभान्वित किया जाये।
 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने मुख्यमंत्री स्व-रोजगार से संबंधित सभी योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों के प्रकरण बनाकर बैकों को प्रेषित किये जाये। उन्होनें अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि ग्रामीणों को अनावश्यक परेशान न किया जाये। प्रकरण से संबंधित जो भी जानकारी प्राप्त करनी हैं तो उन्हें एक ही बार में प्राप्त करने के निर्देश दिये।
उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी ग्रामीणों द्वारा शिकायत मिलती हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुध्द तत्काल कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
वृक्षारोपण एवं शौचालय निर्माण के कार्यो को दे प्राथमिकता- जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्रियों को मनरेगा योजना में वृक्षारोपण एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण के कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां जहां वृक्षारोपण का कार्य किया जाना हैं सभी ग्राम पंचायतें वन विभाग की नर्सरियों से पौधे उठाकर रोपना का कार्य प्रारंभ किया जाये।
ये रहे मौजूद- समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री, सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं पंचायत खण्ड अधिकारी मौजूद रहे।



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर