कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//
जिला पंचायत का प्रथम सम्मेलन आज
जबलपुर 25 मार्च 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि आज 26.3.2015को सुबह11ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत के चुने गये प्रतिनिधियों का प्रथम सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होनें जिला पंचायत कें सभी चुने हुए जन प्रतिनिधियों से सम्मेलन में उपस्थित होने की अपील की है।
इक्कीस शाला प्रभारियों को कारण बताओं नोटिस जारी
जबलपुर 25 मार्च 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिले की शहरीय क्षेत्र की 21 शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के शाला प्रभारियों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की गुणवक्ता पंजी संधारित नहीं करने एवं एस.एम.सी की नियमित बैठकें आयोजित नहीं करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किये है।
नोटिस जारी होने वाली शाला एवं शाला प्रभारियों में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला शंकरशाह नगर, बरगी हिल्स, रामपुर,कटियाघाट, गौरेयाघाट, शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला उर्दू बालक एवं बालिका गोहलपुर, शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला आधारताल, दीक्षितपुरा, सर्रापरियट, व्हीकल, रांझी, गणेशगंज, आनंदकुज, गढापुरवा, रानी दुर्गावती उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला द्वारका नगर, कैलाश नगर, गोविन्दगंज,चेरीताल, तिलकभूमि तलैया, माढोताल, एवं शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला आई.टी.आई.के शाला प्रभारी शामिल है।उल्लेखनीय है कि उपरोक्त शालाओं का विगत दिवस जिला पंचायत के अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था। शालाओं में निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को भी दुर करने के निर्देश दिये गये है।
सी.एच.एम.ओं.को कारण बताओं नोटिस-जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिले की शहरीय क्षेत्र की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करने एवं माइक्रोन्यूटीएटस टेबलेट का वितरण नहीं करने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
नांदी फांउडेशन के प्रबंधक कारण बताओं नोटिस- सीईओं जिला पंचायत ने विगत दिवस नगरीय क्षेत्र की शालाओं का निरीक्षण किया था निरीक्षण के दौरान शालाओं में नांदी फाउंडेशन द्वारा मीनू के अनुसार खाना उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। नांदी फाउंडेशन के प्रबंधक को नगरीय क्षेत्र की शालाओं में मीनू के अनुसार खाना उपलब्ध नही करने पर कारण बताओं नोटिस किया गया है।
दस शिक्षकों का एक-एक दिन का काटा वेतन-जिला पंचायत के अधिकारियों द्वारा विगत दिवस नगरीय क्षेत्र की शालाओं का औचक निरीक्षण किया गया था निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये दस शिक्षकों को एक-एक दिन का वेतन काटने के जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द को निर्देश दिये गये है। एक-एक दिन का वेतन काटे जाने वाले शिक्षकों में शासकीय प्राथमिक शाला कटियाघाट के शाला प्रभारी मो. सलीम खान,सहायर्क िशक्षिका अनुराधा विश्नोई, शासकीय माध्यमिक शाला कटियाघाट की शाला प्रभारी जुबेदा खान,सहायक शिक्षिका रश्मि द्विवेदी, शासकीय प्राथमिक शाला गुरैयाघाट की प्रभारी हीरादेवी भारती, सहायक शिक्षिका सरिता साहू, अनिल कुमार कोष्टा, शासकीय माध्यमिक शाला गुरैयाघाट की प्रभारी अनीता सोनकर, सहायक शिक्षक प्रकाश जैन, और अतिथि शिक्षक सोभना पटेल शामिल है।
नगर निगम आयुक्त को लिखा पत्र- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने नगर निगम के आयुक्त को पत्र पे्रषित कर नगरीय क्षेत्र की शासकीय प्राथमिक एवं माघ्यमिक शालाओं में प्र्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था एवं शालाओं में नियमित रुप से साफ-सफाई कराने का उल्लेख किया गया है।
मोनों एवं मीनू कराये पेन्ट- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिला पंचायत के अधिकारियों द्वारा दिये गये भ्रमण प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक उर्दू गोहलपुर, और बरगी हिल्स में निरीक्षण के दौरान शाला की दिवारों पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का मोनों एवं प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराया जा रहा भोजन का मीनू अंकित नही था। उक्त शालाओं में तत्काल मोनो एवं मीनू पेन्ट कारने के निर्देश दिये गये।
लक्ष्य पूर्ण करने पर बैकर्स को दी बधाई
जबलपुर 25 मार्च 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने मुख्यमत्री ग्रामीण आवास मिशन एवं राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन, केश शिल्पी योजना, आदिवासी टटया भील योजना के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत स्वीकृत करने एवं वितरण करने पर सभी बैकर्स के बधाई दी है।
उन्होनें सभी बैकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होनें मुख्यमत्री ग्रामीण आवास मिशन जिले को 4600 का लक्ष्य दिया गया था जिसके विरुद्व बैकों को 7623 प्रकरण प्रेषित किये गये और उक्त प्रकरणों में से 4964 स्वीकुत कर 4666 प्रकरणों का वितरण कर दिया गया है। इसी प्रकार राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन, केश शिल्पी योजना, आदिवासी टटया भील योजना के लक्ष्यों को पूर्ण किया हैं वैसे ही हथकरघा विभाग की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, उद्योग विभाग की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, खादी ग्रामोद्योग विभाग एवं हथकरघा विभाग की बुनकर क्रेडिट कार्ड योजना के लक्ष्यों को भी पूरा किया जाये।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी डा.परवीन कुरैशी, एल.डी.एम. पी.के. गुप्ता सहित बैकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment