कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//
हितग्राही मूलक योजनाओं का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करें सीईओ जिला पंचायत ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर13फरवरी 2015। शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ शीघ्र-अतिशीघ्र हितग्राहियों को लाभ दिया जाय। बैंक बार एवं बैकों की शाखावार दिये गये लक्ष्यों को 20 मार्च के पूर्व शत-प्रतिशत प्रकरण स्वीकृत कर हितग्राहियों के खातों में राशि जमा करायी जाये। योजना वार एवं बैंक की शाखा बार दिये गये लक्ष्यों को पूर्ण नहीं करने वाले अधिकारियों के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होनें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले को 6 करोड के प्रकरण पूर्ण कराने का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया हैं। इस लक्ष्य के विरुद्व अभी तके जिले की विभिन्न शाखाओं में 250 प्रकरण 7 करोड 34 लाख के प्रस्तुत किये गये है। उक्त प्रकरणों में से बैंकों द्वारा 151 प्रकरण 5 करोड 75 लाख के स्वीकृत किये गये हैं। शेष प्रकरणों को शीघ्र-यथा शीघ्र स्वीकृत करने के निर्देश दिये।
श्रीमती मारव्या ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन एवं मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना केश शिल्पी के लक्ष्यों को भी शीघ्र-अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होनें बैंक के अधिकारियों से उद्योग विभाग,खादी ग्रामोद्योग विभाग एवं म.प्र. आदिवासी वित विकास निगम द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार कार्यक्रम, आदिवासी विकास विभाग विभाग की टट्या भील स्व-रोजगार योजना के लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिये।
उन्हांेने बैठक इलाहाबाद बैक एवं सेण्टल बैक के जिला प्रबंधक को अनुपस्थित होने के कारण एवं सेण्टल बैक बेलखाडू एवं चरगवां के शाखा प्रबंधक को हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रकरण स्वीकृत नही करने लिए कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
वसूली करने लगेगे शिविर- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत बैकों से ऋण उपलब्ध कराये गये हितग्राहियों से वसूली अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार के मार्गदर्शन में सभी जनपद में अप्रैल एवं मई माह में शिविर लगाये जाए। जनपद पंचायत जबलपुर में 22 अप्रैल को, कुण्डम में 28 अप्रैल को, सिहोरा में 6 मई को, पनागर में 12 मई को ,मझौली में 15 मई को और जनपद पंचायत शहपुरा में 20मई को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविरों में सभी बैकों के जिला स्तर के अधिकारी एवं शाखा प्रबंधक अनिवार्य रुप से मौजूद रहेगे।
श्रीमती मारव्या ने बी.एस.एन.एल.के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम संपर्क सडक योजना, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क सडक योजना एवं पीडब्ल्यू डी की सडके जो केबल डालने के लिए खोदी गई है। उन सभी सडकों की 15 दिवस में मरम्मत की जाये। निर्धारित की गई अवधि में सडकों की मरम्मत नहीं की गई तो बी.एस.एन.एल. से राशि की वसूली की जाएगी।
ये रहे मौजूद- बैठक में प्रशिक्र्षु आइ.ए.एस. संदीप जे.आर अनुविभागीय अधिकारी राजा सिंह परिहार, आनंद कोपरिया, ऋषि पवार, जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी एल.डी.एम. एम.के.गुप्ता, जिले की विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं शाखाओं के ब्रांच मैनेजर मौजूद रहे।
सीईओ जिला पंचायत ने शालाओं का किया निरीक्षण
अनुपस्थित शिक्षकों को होगें कारण बताओं नोटिस जारी
जबलपुर 13 मार्च 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने गत दिवस प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला ब्यौहार बाग, माध्ममिक शाला मेडीकल गढा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मेडिकल गढा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुस्थित पाये गये 12 शिक्षकों एवं 2 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
अनुपस्थित पाये गये कर्मचारी में जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी होगें उनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की शिक्षकों में एल.एस. टाकुर, अशोक कुमार मिश्रा, एस. के. क्षिप्रा, नीरजा मिनोचा, अर्चना पाण्डे, हीरा कुमारी, अनीता वर्मा, चेतना गौतम, आभा श्रीवास्तव, एव 2 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कर्मचारियों में सुनील मल्ला और सूर्यकांत केवट शामिल है।
निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक एंव माघ्यमिक शाला व्यौहार बाग में मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन दिया जाना पाया गया। टिपिन में रखे गये खाने की गुणवक्ता संतोषजनक पायी गई। शाला में छात्र-छात्राओं से पढाई से संबंधित प्रश्न भी पूछे गये जिनका जबाब छात्र-छात्राओं द्वारा दिया गया।
निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की प्रभारी संध्या ताम्रकार मौजूद रही।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment