कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//
अपूर्ण कायों की जनपद स्तर पर उपयंत्री वार करें समीक्षा
जबलपुर 11 मार्च 2015। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यों की जनपद स्तर पर उपयंत्री वार एवं ग्राम पंचायत वार समीक्षा की जाये। हितग्राही मूलक योजनाओं के लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण किये जाये। जिन अधिकारियों के लक्ष्य पूर्ण नहीं होगें उनके विरुद्व कार्यवाही की जाएगी। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में दिये।
आंन लाईन दर्ज करे सी.सी.- मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना के तहत जो कार्य पूर्ण किये गये है उन कार्यो को मनरेगा के पोर्टल पर अनिवार्य रुप से दर्ज कराये। तेरहवें वित एवं स्टाम्प शुल्क के जनपद स्तर एवं जिला स्तर कार्यो को समय सीमा में पूर्ण किया जाये। पंच-परमेश्वर योजना के प्रगतिरत कार्यो को इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण किया जाये।
नही चलेगी लापरवाही-उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान निमार्ण कार्यो में लापरवाही पाई जाती हैं तो संबंधितों के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी।
पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से न हो वंचित: श्रीमती मारव्या ने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित की जाने वाली शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हर हाल में लाभ दिया जाये विशेष तौर पर मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, भवन सनिर्माण कर्मकार मंडल, इत्यादि शमिल है।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य विभागों अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment