कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//
अधिकारी शालाओं का करेंगे औचक निरीक्षण
//प्रेस विज्ञाप्ति//
अधिकारी शालाओं का करेंगे औचक निरीक्षण
जबलपुर 18मार्च 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या एवं जिला पंचायत के अन्य अधिकारी जिले की किसी भी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का कभी भी औचक निरीक्षण कर सकते है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारियों को दिन में कम से कम चार -चार शालाओं का निरीक्षण करना अनिवार्य होगा। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की गुणवक्ता, भवन की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, शिक्षण की गुणवक्ता की जांच करेगे।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी कार्यालय से उपलब्ध कराया गया 14 बिदुन्ओं के निर्धारित प्रारुप में जानकारी उपलब्ध कराये।
उन्होनेें अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये जहां जो भी अधिकारी निरीक्षण करंे शाला की निरीक्षण पंजी में अपने निरीक्षण की तिथि एवं शाला में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी अनिवार्य रुप से अंकित करे।
जिला पंचायत द्वारा उपलब्ध कराया गया 14 बिन्दुओं के प्रारुप में भवन की स्थिति, मध्यान्ह भोजन की मीनू एवं मोनों, मीनू का पालन, शिक्षकों द्वारा मध्यान्ह भोजन चखा जाता है अगर तो गुणवक्ता संबंधी पंजी, स्वास्थ्य पंरीक्षण हुआ या नहीं, विटामिन की गोलियों का वितरण, चश्में वितरण की संख्या, शिक्षण की गुणवक्ता, पुस्तकालय हैं या नही, पुस्तकालय का प्रयोग हो रहा या नही, शौचालय की स्थिति बालक एवं बालिका, शौचालय में पानी की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, खेल मैदान है या नही, एस.एम.सी. की बैठक, गणवेश वितरण छात्रवृति का वितरण शामिल है।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment