कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//
ग्राम पंचायत वार व्यय की उपलब्ध करायें जानकारी
समीक्षा बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने दिये निर्देश
जबलपुर 24 मार्च 2015। पंच-परमेश्वर योजना में ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई गई राशि का व्यय का विवरण तीन दिवस में उपलब्ध करायी जाये। सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों वार उपलब्ध कराई गई सूची का ग्राम पंचायतों की केशबुक एवं बैंकों के खातों से मिलान कर समय-सीमा में जानकारी प्रेषित की जाये।
श्रीमती मारव्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना एवं राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाये। बैकों को योजना वार दिये गये लक्ष्य पूरे नहीं किये जाते हैं तो ऐसी बैकों की शाखावार जानकारी उपलब्ध कराई जाये।
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी जनपद पंचायतों में स्वच्छता दूतों का प्रशिक्षण आयोजित कराने के निर्देश दिये। प्रशिक्षण में प्रेरको को भी शामिल किया जाये, ताकि, प्रेरक गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने में योगदान दे सके। मनरेगा के परियोजना अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में राशि उपलब्ध कराने के लिए शासन को मांग पत्र प्रेषित किया जाये।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, भूपेन्द्र मेहरा, आशीष व्यौहार, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, वर्षा जाट, सभी जानपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment