न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 30 March 2015

30-3-2015

  कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 4 अप्रैल को

जबलपुर 30 मार्च 2015। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 4 अप्रैल 2015 को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई हैं।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में मध्यप्रदेश पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 47 में उल्लेखित स्थायी समितियों के गठन पर चर्चा की जाएगी।
 उन्हांेने बताया कि सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
दिनांक 30.3.2015
मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर








Thursday, 26 March 2015

26-3-2015

  कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//
सांसद ने नव निर्वाचित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व सदस्यों को दिलाई शपथ
जबलपुर 26 मार्च 2015। सांसद राकेश सिंह ने आज जिला पंचायत के परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। 
शपथ ग्रहण समारोह में सांसद राकेश सिंह ने कहा कि प्रजातंत्र में त्रिस्तरीय पंचायतीराज का बडा महत्वपूर्ण स्थान है। पंचायतीराज के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की योजनाएं बनाकर उन्हें लाभान्वित किया जाता है। उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने में जिला पंचायत के चुने हुए सभी जनप्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी होगी। 
उन्होनें कहा कि हमारे विचार अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन विकास के मुददे पर केवल विकास की बात करेगे। श्री सिंह ने सभी लोगों को नवरात्र पर्व एवं नववर्ष की शुभकामनायें देते कहा कि आज जो आप लोगों ने संकल्प लिया हैं उसे पूरा करने में सफल रहें, अपने-अपने क्षेत्रों के विकास की कार्ययोजना बनाकर कार्य करे।
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि हम सब सबका साथ और सबके विकास में विश्वास करते हैं, हम इसी उद्वेश्य के साथ काम करेगें।
 कार्यक्रम में सिहोरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती नंदनी मरावी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में सहभागी बनकर कार्य करे। जिस क्षेत्र से जो व्यक्ति चुनकर आया हैं वहां के विकास की सम्पूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाहन अब उसको करना होगा।  
बरगी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमने जिला पंचायत से बहुत कुछ सीखा हैं आज हम जहां हैं उसकी वजह जिला पंचायत है। जिल पंचायत से ग्रामीण क्षेत्र के सर्वागीण विकास की जो योजनाएं संचालित की जा रही हैं उन सभी योजनाओं का लाभ अपने अपने क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
 जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी ने कहा कि गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाना एवं उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक कराना हमारा उद्वेश्य रहेगा।
शपथ ग्रहण करने में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी, सदस्यों में नन्हेलाल धुर्वे, उमाशंकर तिवारी, रामकृष्ण पटेल, शारदा यादव,खिल्लू अहिरवार, विजयकांति पटेल, जमुना मरावी, वन्दना पटेल, छोटीबाई कुंजाम, निर्मला पटेल, अर्पणा सिंह, ताराबाई, श्वेता सिंह, रीताबाई, उर्मिला दाहिया, जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल, उपाध्यक्ष खुशलाल यादव, जनपद पंचायत शहपुरा के अध्यक्ष अनुराग सिंह, कुण्डम की अध्यक्ष आराधना महोविया, पनागर की योगिता पटेल, सिहोरा की सविता सिंह, पाटन सरिता सिंह, और जनपद पंचायत मझौली की अध्यक्ष रुकमणि बाई शामिल रही।
ये ली शपथ- मै संकल्प लेता हं,ू कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्वा और निष्ठा रखूगा, मैं भारत की संप्रभुता एवं अखण्डता अक्षुण्ण रखूंगा तथा जिस पद को मैं ग्रहण कर रहा हूं उस पद के लिए विहित मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 और उसके अन्तर्गत बने नियमों में निहित उत्तरदायित्वों एवं कर्तव्यों का पूर्ण श्रद्वापूर्वक सच्चाई और ईमानदारी से निर्वाहन करुंगा। 
मै अपने कार्यकाल में अपने पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सामाजिक न्याय की भावना को सर्वोपरि रखते हुए गरीब एवं पिछडे वर्गों के उत्थान के लिए सतत प्रयासरत रहुूंगा, मैं यह भी प्रयास करुगंा कि पंचायत क्षेत्र के विकास की एक दीर्घकालीन योजना बने, जिसमें मेरी पंचायत के सभी गांवों का विकास हो, सभी बालक,बालिकाएं स्कूल जाये, उन्हें प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन मिले,गांव में लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले, सभी लोग स्वस्थ रहे, मेरे क्षेत्र का कृषि के क्षेत्र में उत्पादन बढे, मेरी पंचायत के प्रत्येक गरीब को मांग अनुसार रोजगार मिले, नई-नई तकनीकों का लोग फायदा उठाएं जिससे उत्पादकता बढे और पंचायत क्षेत्र आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बने। 
मै आने कार्यकाल में अपने गांव की दशा बदलने के लिए प्रयासरत रहूंगा। मै यह भी संकल्प लेता हूं कि मैं जाति धर्म या सम्प्रदाय के नाम पर कोई भेदभाव नहीं करुंगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सहित जिला पंचायत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।






बैठक में अनुपस्थित बैंक अधिकारियों को होगे कारण बताओं नोटिस जारी

जबलपुर 26 मार्च 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज बैठक में लगातार अनुपस्थित रहने एवं शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के लक्ष्य पूर्ण नहीं करने वाली बैंको के जिला स्तर के अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
उन्होने एलडीएम पीके गुप्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि भारतीय स्टेट बैंक पटियाला एवं केनरा बैक के जिला स्तर के अधिकारियों को कारण बताओं तत्काल कारण बताओं नोटिस जारी किये जाये, और इनके द्वारा किये जा रहे कार्यो से राज्य स्तर के अधिकारियों को भी अवगत कराया जाये।श्रीमती मारव्या ने अन्त व्यवसायी के श्री वर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन बैंको में प्रकरण कम प्रेषित किये गये हैं उन बैको में लक्ष्य के अनुरुप प्रकरण प्रेषित किये जाये। 
उन्होंनें बैकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि जो प्रकरण हथकरघा विभाग की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, उद्योग विभाग की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, खादी ग्रामोद्योग विभाग एवं हथकरघा विभाग की बुनकर क्रेडिट कार्ड योजना के प्रेशित किये गये हैं उन सभी को स्वीकृत कर लक्ष्यों को भी पूरा किया जाये। 
बैठक में जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा.परवीन कुरैशी, एल.डी.एम. पी.के. गुप्ता सहित बैकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।









Wednesday, 25 March 2015

25-3-2015

  कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//
जिला पंचायत का प्रथम सम्मेलन आज

जबलपुर 25 मार्च 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि आज 26.3.2015को सुबह11ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत के चुने गये प्रतिनिधियों का प्रथम सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होनें जिला पंचायत कें सभी चुने हुए जन प्रतिनिधियों से सम्मेलन में उपस्थित होने की अपील की है।

इक्कीस शाला प्रभारियों को कारण बताओं नोटिस जारी
जबलपुर 25 मार्च 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिले की शहरीय क्षेत्र की 21 शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के शाला प्रभारियों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की गुणवक्ता पंजी संधारित नहीं करने एवं एस.एम.सी की नियमित बैठकें आयोजित नहीं करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किये है। 
नोटिस जारी होने वाली शाला एवं शाला प्रभारियों में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला शंकरशाह नगर, बरगी हिल्स, रामपुर,कटियाघाट, गौरेयाघाट, शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला उर्दू बालक एवं बालिका गोहलपुर, शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला आधारताल, दीक्षितपुरा, सर्रापरियट, व्हीकल, रांझी, गणेशगंज, आनंदकुज, गढापुरवा, रानी दुर्गावती उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला द्वारका नगर, कैलाश नगर, गोविन्दगंज,चेरीताल, तिलकभूमि तलैया, माढोताल, एवं शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला आई.टी.आई.के शाला प्रभारी शामिल है।उल्लेखनीय है कि उपरोक्त शालाओं का विगत दिवस जिला पंचायत के अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था। शालाओं में निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को भी दुर करने के निर्देश दिये गये है।
सी.एच.एम.ओं.को कारण बताओं नोटिस-जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिले की शहरीय क्षेत्र की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करने एवं माइक्रोन्यूटीएटस टेबलेट का वितरण नहीं करने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। 
नांदी फांउडेशन के प्रबंधक कारण बताओं नोटिस- सीईओं जिला पंचायत ने विगत दिवस नगरीय क्षेत्र की शालाओं का निरीक्षण किया था निरीक्षण के दौरान शालाओं में नांदी फाउंडेशन द्वारा मीनू के अनुसार खाना उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। नांदी फाउंडेशन के प्रबंधक को नगरीय क्षेत्र की शालाओं में मीनू के अनुसार खाना उपलब्ध नही करने पर कारण बताओं नोटिस किया गया है। 
दस शिक्षकों का एक-एक दिन का काटा वेतन-जिला पंचायत के अधिकारियों द्वारा विगत दिवस नगरीय क्षेत्र की शालाओं का औचक निरीक्षण किया गया था निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये  दस शिक्षकों को एक-एक दिन का वेतन काटने के जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द को निर्देश दिये गये है। एक-एक दिन का वेतन काटे जाने वाले शिक्षकों में शासकीय प्राथमिक शाला कटियाघाट के शाला प्रभारी मो. सलीम खान,सहायर्क िशक्षिका अनुराधा विश्नोई, शासकीय माध्यमिक शाला कटियाघाट की शाला प्रभारी जुबेदा खान,सहायक शिक्षिका रश्मि द्विवेदी, शासकीय प्राथमिक शाला गुरैयाघाट की प्रभारी हीरादेवी भारती, सहायक शिक्षिका सरिता साहू, अनिल कुमार कोष्टा, शासकीय माध्यमिक शाला गुरैयाघाट की प्रभारी अनीता सोनकर, सहायक शिक्षक प्रकाश जैन, और अतिथि शिक्षक सोभना पटेल शामिल है।
नगर निगम आयुक्त को लिखा पत्र- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने नगर निगम के आयुक्त को पत्र पे्रषित कर नगरीय क्षेत्र की शासकीय प्राथमिक एवं माघ्यमिक शालाओं में प्र्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था एवं शालाओं में नियमित रुप से साफ-सफाई कराने का उल्लेख किया गया है।  
मोनों एवं मीनू कराये पेन्ट- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिला पंचायत के अधिकारियों द्वारा दिये गये भ्रमण प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक उर्दू गोहलपुर, और बरगी हिल्स में निरीक्षण के दौरान शाला की दिवारों पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का मोनों एवं प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराया जा रहा भोजन का मीनू अंकित नही था। उक्त शालाओं में तत्काल मोनो एवं मीनू पेन्ट कारने के निर्देश दिये गये। 

लक्ष्य पूर्ण करने पर बैकर्स को दी बधाई

जबलपुर 25 मार्च 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने मुख्यमत्री ग्रामीण आवास मिशन एवं राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन, केश शिल्पी योजना, आदिवासी टटया भील योजना के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत स्वीकृत करने एवं वितरण करने पर सभी बैकर्स के बधाई दी है।
उन्होनें सभी बैकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होनें मुख्यमत्री ग्रामीण आवास मिशन जिले को 4600 का लक्ष्य दिया गया था जिसके विरुद्व बैकों को 7623 प्रकरण प्रेषित किये गये और उक्त प्रकरणों में से 4964 स्वीकुत कर 4666 प्रकरणों का वितरण कर दिया गया है। इसी प्रकार राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन, केश शिल्पी योजना, आदिवासी टटया भील योजना के लक्ष्यों को पूर्ण किया हैं वैसे ही हथकरघा विभाग की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, उद्योग विभाग की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, खादी ग्रामोद्योग विभाग एवं हथकरघा विभाग की बुनकर क्रेडिट कार्ड योजना के लक्ष्यों को भी पूरा किया जाये।





बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी डा.परवीन कुरैशी, एल.डी.एम. पी.के. गुप्ता सहित बैकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।

मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 24 March 2015

24-3-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//
ग्राम पंचायत वार व्यय की उपलब्ध करायें जानकारी
समीक्षा बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने दिये निर्देश
       जबलपुर 24 मार्च 2015। पंच-परमेश्वर योजना में ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई गई राशि का व्यय का विवरण तीन दिवस में उपलब्ध करायी जाये। सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। 
    उन्होने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों वार उपलब्ध कराई गई सूची का ग्राम पंचायतों की केशबुक एवं बैंकों के खातों से मिलान कर समय-सीमा में जानकारी प्रेषित की जाये।
श्रीमती मारव्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना एवं राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाये। बैकों को योजना वार दिये गये लक्ष्य पूरे नहीं किये जाते हैं तो ऐसी बैकों की शाखावार जानकारी उपलब्ध कराई जाये।
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी जनपद पंचायतों में स्वच्छता दूतों का प्रशिक्षण आयोजित कराने के निर्देश दिये। प्रशिक्षण में प्रेरको को भी शामिल किया जाये, ताकि, प्रेरक गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने में योगदान दे सके। मनरेगा के परियोजना अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में राशि उपलब्ध कराने के लिए शासन को मांग पत्र प्रेषित किया जाये।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, भूपेन्द्र मेहरा, आशीष व्यौहार, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, वर्षा जाट, सभी जानपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे।


मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर



मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम संचालन हेतु स्वयं सेवी संस्था/समितियों के चयन हेतु एक्सप्रेशन आॅफ इंटरेस्ट ई.ओ.आई. हेतु पात्रता शर्ते 24-3-2015



Friday, 20 March 2015

20-3-2015





कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों को दी विदाई

जबलपुर 20 मार्च 2015। जिला पंचायत एक परिवार है हर परिवार में छोटे-छोटे झगडें, एवं मनमुटाव, हुआ करता है लेकिन कुछ समय बाद सब सामान्य हो जाता है। जिला पंचायत के माध्यम, से ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वागीण विकास योजनाएं संचालित की जाती है। इन सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले। गावों की हमेशा साफ-सफाई की जाये, हर परिवार में शौचालय बनावाये,ताकि गांव गंदगी मुक्त हो सके। उक्त विचार जिला पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों को शाल व श्रीफल भेंट कर विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 
इस अवसर पर सभी जिला पंचायत के सदस्यों ने अपने अपने पांच साल के अनुभवों को नव निर्वाचित सदस्यों को के शेयर किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने वर्तमान अध्यक्ष भारत सिंह यादव को भगवान राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। 
इस अवसर पर जिला पंचायत के वर्तमान सदस्यों में दिनेश चैरसिया, छोटे राव साहब, बद्री सिंह, राजकुमार भूमिया, तरविन्दर कौर गुजराल, प्रभा सोनी, निर्मला मरावी, विद्या सिंह, एवं नव निर्वाचित सदस्यों में उमाशंकर तिवारी, शारदा यादव, स्वेता सिंह, अर्पणा सिंह ठाकुर, विजयकांति पटेल, छोटीबाई कंुजाम, खिल्लू अहिरवार, उिर्मला दाहिया, ताराबाई सहित, अधिकारियों में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, डा.परवीन कुरैशी, भूपेन्द मेहरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।








मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर



Wednesday, 18 March 2015

18-3-2015



कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//

अधिकारी शालाओं का  करेंगे औचक निरीक्षण

जबलपुर 18मार्च 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या एवं जिला पंचायत के अन्य अधिकारी जिले की किसी भी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का कभी भी औचक निरीक्षण कर सकते है।
 उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारियों को दिन में कम से कम चार -चार शालाओं का निरीक्षण करना अनिवार्य होगा। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की गुणवक्ता, भवन की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, शिक्षण की गुणवक्ता की जांच करेगे।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी कार्यालय से उपलब्ध कराया गया 14 बिदुन्ओं के निर्धारित प्रारुप में जानकारी उपलब्ध कराये। 
उन्होनेें अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये जहां जो भी अधिकारी निरीक्षण करंे शाला  की निरीक्षण पंजी में अपने निरीक्षण की तिथि एवं शाला में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी अनिवार्य रुप से अंकित करे। 
जिला पंचायत द्वारा उपलब्ध कराया गया 14 बिन्दुओं के प्रारुप में भवन की स्थिति, मध्यान्ह भोजन की मीनू एवं मोनों, मीनू का पालन, शिक्षकों द्वारा मध्यान्ह भोजन चखा जाता है अगर तो गुणवक्ता संबंधी पंजी, स्वास्थ्य पंरीक्षण हुआ या नहीं, विटामिन की गोलियों का वितरण, चश्में वितरण की संख्या, शिक्षण की गुणवक्ता, पुस्तकालय हैं या नही, पुस्तकालय का प्रयोग हो रहा या नही, शौचालय की स्थिति बालक एवं बालिका, शौचालय में पानी की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, खेल मैदान है या नही, एस.एम.सी. की बैठक, गणवेश वितरण छात्रवृति का वितरण शामिल है।



मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर



Friday, 13 March 2015

13-3-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//
हितग्राही मूलक योजनाओं का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करें सीईओ जिला पंचायत ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

      जबलपुर13फरवरी 2015। शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ शीघ्र-अतिशीघ्र हितग्राहियों को लाभ दिया जाय। बैंक बार एवं बैकों की शाखावार दिये गये लक्ष्यों को 20 मार्च के पूर्व शत-प्रतिशत प्रकरण स्वीकृत कर हितग्राहियों के खातों में राशि जमा करायी जाये। योजना वार एवं बैंक की शाखा बार दिये गये लक्ष्यों को पूर्ण नहीं करने वाले अधिकारियों के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये। 
          उन्होनें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले को 6 करोड के प्रकरण पूर्ण कराने का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया हैं। इस लक्ष्य के विरुद्व अभी तके जिले की विभिन्न शाखाओं में 250 प्रकरण 7 करोड 34 लाख के प्रस्तुत किये गये है। उक्त प्रकरणों में से बैंकों द्वारा 151 प्रकरण 5 करोड 75 लाख के स्वीकृत किये गये हैं। शेष प्रकरणों को शीघ्र-यथा शीघ्र स्वीकृत करने के निर्देश दिये।
         श्रीमती मारव्या ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन एवं मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना केश शिल्पी के लक्ष्यों को भी शीघ्र-अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होनें बैंक के अधिकारियों से उद्योग विभाग,खादी ग्रामोद्योग विभाग एवं म.प्र. आदिवासी वित विकास निगम द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार कार्यक्रम, आदिवासी विकास विभाग विभाग की टट्या भील स्व-रोजगार योजना के लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिये। 
       उन्हांेने बैठक इलाहाबाद बैक एवं सेण्टल बैक के जिला प्रबंधक को अनुपस्थित होने के कारण एवं सेण्टल बैक बेलखाडू एवं चरगवां के शाखा प्रबंधक को हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रकरण स्वीकृत नही करने लिए कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। 
     वसूली करने लगेगे शिविर- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत बैकों से ऋण उपलब्ध कराये गये हितग्राहियों से वसूली अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार के मार्गदर्शन में सभी जनपद में अप्रैल एवं मई माह में शिविर लगाये जाए। जनपद पंचायत जबलपुर में 22 अप्रैल को, कुण्डम में 28 अप्रैल को, सिहोरा में 6 मई को, पनागर में 12 मई को ,मझौली में 15 मई को और जनपद पंचायत शहपुरा में 20मई को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविरों में सभी बैकों के जिला स्तर के अधिकारी एवं शाखा प्रबंधक अनिवार्य रुप से मौजूद रहेगे।
        श्रीमती मारव्या ने बी.एस.एन.एल.के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम संपर्क सडक योजना, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क सडक योजना एवं पीडब्ल्यू डी की सडके जो केबल डालने के लिए खोदी गई है। उन सभी सडकों की 15 दिवस में मरम्मत की जाये। निर्धारित की गई अवधि में सडकों की मरम्मत नहीं की गई तो बी.एस.एन.एल. से राशि की वसूली की जाएगी।
       ये रहे मौजूद- बैठक में प्रशिक्र्षु आइ.ए.एस. संदीप जे.आर अनुविभागीय अधिकारी राजा सिंह परिहार, आनंद कोपरिया, ऋषि पवार, जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी एल.डी.एम. एम.के.गुप्ता, जिले की विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं शाखाओं के ब्रांच मैनेजर मौजूद रहे। 



सीईओ जिला पंचायत ने शालाओं का किया निरीक्षण
अनुपस्थित शिक्षकों को होगें कारण बताओं नोटिस जारी

        जबलपुर 13 मार्च 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने गत दिवस प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला ब्यौहार बाग, माध्ममिक शाला मेडीकल गढा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मेडिकल गढा का औचक निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान अनुस्थित पाये गये 12 शिक्षकों एवं 2 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। 
       अनुपस्थित पाये गये कर्मचारी में जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी होगें उनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की शिक्षकों में एल.एस. टाकुर, अशोक कुमार मिश्रा, एस. के. क्षिप्रा, नीरजा मिनोचा, अर्चना पाण्डे, हीरा कुमारी, अनीता वर्मा, चेतना गौतम, आभा श्रीवास्तव, एव 2 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कर्मचारियों में सुनील मल्ला और सूर्यकांत केवट शामिल है। 
    निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक एंव माघ्यमिक शाला व्यौहार बाग में मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन दिया जाना पाया गया। टिपिन में रखे गये खाने की गुणवक्ता संतोषजनक पायी गई। शाला में छात्र-छात्राओं से पढाई से संबंधित प्रश्न भी पूछे गये जिनका जबाब छात्र-छात्राओं द्वारा दिया गया।
           निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की प्रभारी संध्या ताम्रकार मौजूद रही।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 12 March 2015

12-3-2015

जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव सम्पन्न

जबलपुर 12 मार्च 2015। जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर जिला श्रीमती मनोरमा पटेल एवं उपाध्यक्ष पद पर मांगीलाल मरावी निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रकिया में सभी 17 सदस्यो ने भाग लिया। निर्वाचित हुई अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री शिवनारायण रुपला ने विजय के प्रमाण पत्र वितरित किये।
 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती मनोरमा पटेल एवं श्रीमती विजय कांति पटेल ने आवेदन जमा किये, जिसमें श्रीमती मनोरमा पटेल को 10 मत एवं श्रीमती विजय कांति पटेल को 07 मत प्राप्त हुए। 
इसी प्रकार जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती उर्मिला दाहिया एवं श्री मांगीलाल मरावी ने आवेदन जमा किये, जिसमें श्री मांगीलाल मरावी को 10 मत एवं श्रीमती उर्मिला दाहिया को 07 मत प्राप्त हुए।
 इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, सहायक पीठासीन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर छोटे सिंह, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रभारी शिव कुमार दीक्षित मौजूद रहे।



सीईओ जिला पंचायत ने शालाओं का किया निरीक्षण
अनुपस्थित शिक्षकों को होगें कारण बताओं नोटिस जारी
जबलपुर 12 मार्च 2015। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने आज दोपहर लगभग दोपहर 3.00 प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला ब्यौहार बाग, माध्ममिक शाला मेडीकल गढा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मेडिकल गढा का औचक निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान अनुस्थित पाये गये 12 शिक्षकों एवं 2 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। 
अनुपस्थित पाये गये कर्मचारी में जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी होगें उनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की शिक्षकों में एल.एस. टाकुर, अशोक कुमार मिश्रा, एस. के. क्षिप्रा, नीरजा मिनोचा, अर्चना पाण्डे, हीरा कुमारी, अनीता वर्मा, चेतना गौतम, आभा श्रीवास्तव, एव 2 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कर्मचारियों में सुनील मल्ला और सूर्यकांत केवट शामिल है। 
निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक एंव माघ्यमिक शाला व्यौहार बाग में मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन दिया जाना पाया गया। टिपिन में रखे गये खाने की गुणवक्ता संतोषजनक पायी गई। शाला में छात्र-छात्राओं से पढाई से संबंधित प्रश्न भी पूछे गये जिनका जबाब छात्र-छात्राओं द्वारा दिया गया।
 निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की प्रभारी संध्या ताम्रकार मौजूद रही।

मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर


Wednesday, 11 March 2015

11-03-2015

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञाप्ति//
अपूर्ण कायों की जनपद स्तर पर उपयंत्री वार करें समीक्षा 
जबलपुर 11 मार्च 2015। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यों की जनपद स्तर पर उपयंत्री वार एवं ग्राम पंचायत वार समीक्षा की जाये। हितग्राही मूलक योजनाओं के लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण किये जाये। जिन अधिकारियों के लक्ष्य पूर्ण नहीं होगें उनके विरुद्व कार्यवाही की जाएगी। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में दिये। 
आंन लाईन दर्ज करे सी.सी.- मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना के तहत जो कार्य पूर्ण किये गये है उन कार्यो को मनरेगा के पोर्टल पर अनिवार्य रुप से दर्ज कराये। तेरहवें वित एवं स्टाम्प शुल्क के जनपद स्तर एवं जिला स्तर कार्यो को समय सीमा में पूर्ण किया जाये। पंच-परमेश्वर योजना के प्रगतिरत कार्यो को इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण किया जाये। 
नही चलेगी लापरवाही-उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान निमार्ण कार्यो में लापरवाही पाई जाती हैं तो संबंधितों के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। 
पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से न हो वंचित: श्रीमती मारव्या ने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित की जाने वाली शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हर हाल में लाभ दिया जाये विशेष तौर पर मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, भवन सनिर्माण कर्मकार मंडल, इत्यादि शमिल है।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य विभागों अधिकारी मौजूद रहे। 
                                                              मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर