न्यूज़ पेपर कटिंग

Friday, 26 May 2017

26-5-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
पाली टोरिया टोला में बनी शहर जैसी सडक 
ग्रामीणों का आना जाना हुआ आसान
जबलपुर 26 मई 2017। पाली टोरिया टोला में शहर जैसी सडक बन जाने से ग्रामीण बहुत खुश है। सीसीरोड बन जाने से ग्रामीणों की एक ओर वर्षो पुरानी समस्या का निराकरण हो गया हैं वहीं मुख्य सडक तक आना जाना आसान हो गया है। सिहोरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कछपुरा के टोला पाली टोरिया में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर योजना के अभिसरण से 2लाख 30 हजार की लागत से बनाई गई 120 मीटर सीसी रोड बनाई गई है। कछपुरा के पाली टोरिया टोला के ग्रामीणों को टोला से मुख्य सडक तक आने जाने बडी परेशानी होती थी। बारिश के समय में तो 120 मीटर का रास्ता तय करना कभी कभी ग्रामीणांे को मुश्किल होता था, लेकिन अब ऐसा नही है। 
ग्राम पंचायत कछपुरा के सरपंच श्रीमती सकुनबाई बताती है कि पाली टोरिया टोला के लोगों को सडक तक आने में परेशानी होती थी। बारिश के समय में रास्ते में कीचड एवं गढढे होने की वजह से टोला के लोग ग्राम सभा की बैठकों में कम ही आते थे। टोला वासियों की समस्या का निराकरण करने के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर मनरेगा एवं पंच-परमेश्वर योजना से सीसीरोड स्वीकृत की गई। सीसी रोड बन जाने से टोलावासियों का ग्राम सभा की बैठको में नियमित रुप से आ रहे हैं एवं शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे है। पारी टोरिया टोला के राम गोपाल एवं सुदामा ने बताते हैं कि टोला तक सडक बन से हम सब टोला वासियों की कई सालों से चली आ रही समस्या का निराकरण हो गया है। अब हम लोग आसानी से कभी भी टोला तक आ जा सकते है। उन्होनें बताया कि पहले बारिश के समय में रास्ते में कीचड होने की वजह से सडक तक पैदल आने में दिक्कत होती थी अब पाली टोरिया टोला तक कभी भी मोटर साईकिल के साथ-साथ चार पहिया वाहन भी आसानी से पहुंच रहे हैैैै।
  ग्राम पंचायत कछपुरा के सचिव नर्मदा प्रसाद दुबे ने बताया कि पाली टोरिया के टोला वासियों को मुख्य सडक तक आने जाने में परेशानी होती थी। ग्रामीणों की उक्त समस्या का निराकरण करने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं पंच-परमेश्वर योजना के अभिसरण से 2 लाख 30 हजार की लागत से बनाई गई 120 मीटर सीसी रोड बनाई गई। सीसी रोड बन जाने से पाली टोरिया के लोगों का आना जाना आसान हो गया है और गांव में गलियां कीचड़ मुक्त हो गईं हैं। गांव के विकास में यह योजना बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है।  


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 25 May 2017

25-5-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सीईओं जिला पंचायत ने खेल मैदान एवं तालाब का किया निरीक्षण
जबलपुर 25 मई 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने गत दिवस जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत तिलसानी के ग्राम घुघरी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से बनाये जा रहे खेल मैदान एवं तालाब निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष शेंडे, सहायक यंत्री मुकेश वर्मा,एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
उन्होने निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते हुए कहा कि तालाब एवं खेल मैदान किनारे पौधारोपण का कार्य भी किया जाये। निर्माण कार्य वर्षा के पूर्व अनिवार्य रुप से पूर्ण किये जाये। श्रीमती सिंह ने सहायक यंत्री को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यो का समय पर उपयंत्री द्वारा मूल्यांकन किया जाये एवं एक सप्ताह में मजदूर के खातें में मजदूरी का भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
 उन्होंने कार्य करने वाले श्रमिकों से प्रतिदिवस कार्य करने पर कितनी मजदूरी मिलती हैं तो श्रमिकों ने 172/रुपये प्रतिदिवस मिलने की जानकारी दी। 
श्रीमती सिंह ने सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देश दिये कि कार्यस्थल पर तत्काल बोर्ड लगाया जाये जिसमें कार्य का नाम, कार्य की लागत, किस योजना से कार्य किया जा रहा हैं उस योजना का नाम, कार्य कराने वाली एंजेसी का नाम, कार्य प्रारंभ की तिथि अनिवार्य रुप से अंकित की जाये। 
उन्होंने ग्राम घुघरी में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत हितग्राहियों द्वारा बनाये जा रहे आवासों का निरीक्षण किया और आवास के कार्यो को वर्षा के पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।



सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज 
जबलपुर 25 मई 2017। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 26मई शुक्रवार को दोपहर 12:30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ-साथ, आंगनवाडी भवन निमार्ण के कार्यो की समीक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना एसईसीसी वर्ष 2011 की सूची से लिये गये आवास की ग्राम पंचायत वार समीक्षा, बजट वर्ष 2017-18 पर चर्चा साथ-साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 23 May 2017

23-5-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सत्रह हजार श्रमिकों को मनरेगा में प्रतिदिवस उपलब्ध कराया जा रहा हैं काम 

जबलपुर 23 मई 2017।  श्रमिकों को आर्थिक रुप से सशक्त बनानें एवं गांवों का सर्वागीण विकास करने के उदृदेश्य से जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रतिदिवस लगभग सत्रह हजार श्रमिकों को गांवों में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि ने जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रतिदिवस लगभग सत्रह हजार श्रमिकों को गांवों में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। गांवों में योजना के तहत काम उपलब्ध कराने की श्रमिकों की संख्या प्रतिदिवस बढ रही है। हाल ही क्लस्टर स्तर पर आयोजित किये गये शिविरों में हर गांव में मोक्षधाम, खेल मैदान एवं सुदूर सडक, वृक्षारोपण एवं तालाबों के कार्यो कों प्रारंभ करते हुए मस्टररोल जारी किये गये है। 
उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना के तहत जिले की 516 ग्राम पंचायतों 14150 कार्य प्रगतिरत हैं। जिनमें 10269 कार्य व्यक्तिगत एवं 3881 कार्य सामुदायिक शामिल है। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत चिन्हित किये गये कार्यो को भी प्रारंभ किया जा रहा हैं योजना में प्रतिदिवस कार्य करने वाले श्रमिकों की संख्या में बढोत्तरी होगी।
श्रीमती सिंह ने बताया कि जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत आज के दिन 16974 मजदूर कार्यरत है, जिसमें जनपद पंचायत जबलपुर की 80 ग्राम पंचायतों में 2544 मजदूर, कुण्डम की 68 ग्राम पंचायतों में 4493 मजदूर, मझौली की 84 ग्राम पंचायतों में 4224 मजदूर, पनागर की 62 ग्राम पंचायतों में 1701 मजदूर, पाटन की 78 ग्राम पंचायतों में 1072 मजदूर, शहपुरा की 84 ग्राम पंचायतों में 1438 श्रमिक एवं जनपद पंचायत सिहोरा की 60 ग्राम पंचायतों में 1502 श्रमिक शामिल है। 


सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 26मई को
जबलपुर 23 मई 2017। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 26मई शुक्रवार को दोपहर 12:30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा  पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ-साथ, आंगनवाडी भवन निमार्ण के कार्यो की समीक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना एसईसीसी वर्ष 2011 की सूची से लिये गये आवास की ग्राम पंचायत वार समीक्षा, बजट वर्ष 2017-18 पर चर्चा साथ-साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।



मोक्षधाम बनने से दाह संस्कार करना हुआ आसान
सफलता की कहानी
जबलपुर 23 मई 2017 :-जीवन का सफर पूर्ण करते हुए मृत्यु को प्राप्त मृत शरीर का सम्मान जनक रुप से भारतीय संस्कृति के अनुरुप अंतिम संस्कार करना हर परिवार का फर्ज है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना ऐसी योजना हैं जिससे गांव में परिसंपत्तियों के निर्माण के साथ-साथ गांव वालों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। इसी योजना की उपयोजना मोक्षधाम से मृत्यु पश्चात मृत शरीर को पंचतंत्र में विलीन करने के लिए मोक्षधाम रुपी पक्का आधार बनाया गया है।
 मनरेगा की इस उपयोजना से जबलपुर जिले के जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत बिलखरवा में 4.99 लाख की लागत से पक्का शांतिधाम बन जाने से गांव में किसी की भी मृत्यु होने जाने पर मृत शरीर को गांव के लोग ससम्मान दाह संस्कार कर रहें है। पहले गांव में बरसात के समय बारिश हो जाने से खुले में शव का दाह संस्कार करने एवं अस्तियां उठाने व विसर्जित करने में काफी परेशानियाॅ उठानी पडती थी। बरसात में पूरी तरह से एक तो शव का अंतिम संस्कार करने में एवं परेशानी होती थी वही अस्तियां भी पानी में बह जाती थी जिससे अस्तियां को गंगा व नर्मदा नदी जैसी पवित्र नदियों में विसर्जित नही कर पाते थे। लेकिन अब ऐसा नही है।
ग्राम पंचायत के सरंपच कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि ग्राम बिलखरवा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना की उपयोजना मोक्षधाम से बनाये गये मुक्तिधाम में गांव के किसी भी परिवार की मृत्यु होने पर उपयोग किया जा रहा है। पहले बरसात में दिक्कते होती थी अब नही। 
ग्राम पंचायत बिलखरवा के सचिव महेन्द पटेल ने बताया कि 4.99 लाख की लागत से मोक्षधाम का निर्माण किया गया है। मोक्षधाम के चारों ओर लगभग विभिन्न प्रजातियों के  200 पौधे भी रोपे गये है, साथ लोगों को बैठने के लिए भी उचित स्थान बनाया गया है। गांव में मोक्षधाम बन जाने से एक ओर ग्रामीणों को दाह संस्कार करने के लिए उचित स्थान मिल गया हैं वहीं गांवों के लोगों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है ।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 22 May 2017

22-5-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
शिविर में मस्टररोल जारी कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया कार्य
गांव का सर्वांगीण विकास मनरेगा के साथ
जबलपुर 22 मई 2017। गांवों का सर्वागीण विकास करने एवं ग्रामीणों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से गांवों में ही रोजगार उपलब्ध कराकर आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के उदृदेश्य से क्लस्टर स्तरों पर आयोजित किये गये शिविरों में गांवों में मोक्षधाम, खेल मैदान एवं सुदूर सडक के कार्यो का मस्टररोल जारी कर जाॅबकार्डधारी परिवारों को कार्य उपलब्ध किया गया।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को मनरेगा योजना के तहत गांवों में ही रोजगार उपलब्ध कराने एवं गांवों का सर्वागींण विकास करने के उदृदेश्य से सभी जनपद पंचायतों के क्लस्टरों में जाॅबकार्डधारी परिवारों को कार्य उपलब्ध कराने के लिए शिविरों का आयोजन किया गया। गांव का सर्वांगीण विकास मनरेगा के साथ कराने के उदृदेश्य सभी क्लस्टरों में आयोजित किये गये शिविरों में कार्य प्रारंभ करते हुए मस्टरोल जारी किये गये। उन्होंने बताया शिविरों में मनरेगा के तकनीकी अधिकारियों के साथ-साथ राजस्व विभाग एवं बैको के अधिकारी भी शामिल रहे। 
मोक्षधाम का कार्य हुआ प्रारंभ- जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत सालीवाडा बरगी में मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र विश्वकर्मा एवं उपयंत्री प्रशांत झा ने मोक्षधाम का कार्य प्रारंभ करने कार्यकरने वाले श्रमिकों की डिमांड जनरेट कर मस्टररोल निकाल कर मोक्षधाम का कार्य प्रारंभ कराया। 
वृक्षारोपण करने किया प्रेरित- क्लस्टर स्तर पर आयोजित शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण को सुरक्षित बनाये रखने प्रत्येक गांव में शासकीय भूमि के साथ-साथ किसानों की निजी भूमि पर भी फलदार पौधों रोपा जाये। 
ये कार्य भी हुए प्रारंभ- शिविर में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत आयोजित की गई ग्राम सभाओं में स्वीकृत किये गये मनरेगा के कार्यो की स्वीकृति प्रदान करते हुए मौके पर ही मजदूरों द्वारा कार्य की मांग करते हुए मस्टररोल जारी कर गांवों में शांतिधाम, खेलमैदान, सुदूर सडक, हितैषी कपिलधारा, तालाब एवं वृक्षारोपण आदि के कार्य प्रारंभ किये गये।



  कलेक्टर ने दिव्यांग छात्रों को किया सम्मानित
नई राहो पर बढते जाओं आओं अपना भविष्य बनाओं
 जबलपुर 22 मई2017।  कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी ने आज वायपास स्थित शासकीय दृष्टिबाधित व श्रवणबाधित विद्यालय पहुंचकर कक्षा बारहवीं में शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय के शिक्षको को बधाई दी एवं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए दिव्यांग छात्रों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। 
इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह, नवागत सहायक कलेक्टर अंशुल गुप्ता, सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस. मरावी, नोडल अधिकारी निःशक्तजन कल्याण डा.रामनरेश पटेल विशेष रुप से मौजूद रहे।
कलेक्टर ने कहा कि दिव्यांग छात्रों को हर संभव मदद देने के साथ-साथ डिजीटल दुनिया से जुडने के प्रयास किये जाएगे,ताकि नई टेक्नालाॅजी को अपना कर अपना भविष्य बना सके। सभी छात्रों को अपना अपना कैरियर चुनने के लिए काउन्सलिंग कराई जा रही है जिसके माध्यम से छात्रों को अपना कैरियर चुननें में सहायता मिलेगी। 
श्री चौधरी ने कहा कि जिले में दिव्यांगों के विकास के लिए कार्य किये जा रहे हैं जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। छात्रों के सम्मान समारोह में शामिल हुए वृध्दाश्रम के वुजुर्गों ने दिव्यांगों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 




मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 20 May 2017

20-5-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
खराब हेडपंपों का तत्काल करें सुधार
मनरेगा से करे पुराने तालाबों का जीर्णउद्वार
जिला पंचायत अध्यक्ष ने सामान्य सभा की बैठक में दिये निर्देश

जबलपुर 20 मई 2017। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत चिन्हित की गई पुरानी जल संरचनाओं का तत्काल मनरेगा से जीर्णउद्वार का कार्य प्रारंभ किया जाये। कैनाल का पानी आस-पास के तालाबों तक पहुंचाने की कार्य योजना बनाई जाये। बिगडे हुए हेण्डपंपों का तत्काल सुधार कार्य किया जाये। नल-जल योजना की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बदला जाये। चैदहवें वित्त परफारमेंन्स ग्राण्ट की राशि से स्वीकृत किये गये कार्य एक सप्ताह में प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण किये जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में दिये। 
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी, सदस्यों में नन्हेलाल धुर्वे, रामकृष्ण पटेल,खिल्लू अहिरवार, विजयकांति पटेल, उर्मिला दाहिया, छोटी कुंजाम, तारा परस्ते, अपर्णा सिंह,वन्दना पटेल,जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल, मझौली की अध्यक्ष रुकमणि बाई, अधिकारियों में सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस.मरावी, सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिना मीटर की रीडिंग के दो-से ढाई हजार के प्रतिमाह बिल भेजे जा रहे है। बिल जमा नही करने पर विभाग के अधिकारियों द्वारा पूरे गांव की बिजली बंद कर दी जाती है। कई जगह महीनों से ट्रान्सफारमर जले हुए हैं जिनको अभी तक नही बदला गया है। उक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराया जाये। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने सभी सदस्यों को जानकाारी देते हुए बताया कि विद्युत विभाग से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण करने के लिए ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत 31मई से 9जून तक सभी ग्राम पंचायतों में बिजली पंचायत का आयोजित की जाएगी। उक्त पंचायत में विभाग के अधिकारी पहंुच कर ग्रामीणों की विद्युत विभाग से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का निराकरण किया जाये।
जनप्रतिनिधियों के साथ दौरा करे अधिकारी-जिला पंचायत की अध्यक्ष ने पीएचई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करे,ताकि समस्या का मौके पर ही निराकरण किया जा सके। श्रीमती पटेल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के तहत बरेला से महगंवा तक बनाये जा रही सडक की गुणवक्ता अच्छी नही है। सडक बनाने वाले ठेकेदार पर तत्काल कार्यवाही की जाये। सडक के किनारे एक बोर्ड लगाया जाये तिजसमें कार्य का नाम, कार्य करने वाली एंजेसी का नाम , कार्य की लागत एवं कार्य कब तक पूर्ण होगा की जानकाारी अनिवार्यरुप से अंकित करने के निर्देश दिये।  
एसएमएस से दे खाद की जानकारी- श्रीमत पटेल ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सोसायटियों में कौन-कौन सा कितना-कितना खाद उपलब्ध हैं इसकी जानकारी किसानों के मोबाईल पर एसएमएस के माध्श्म से दी जाये ताकि किसानों को खाद लेने में परेशानी का सामना न करने पडे। 
नटवारा से डोभी मार्ग का रके निरीक्षण- जिला पंचायत के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री सडक योजना के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त मार्ग का तत्काल निरीक्षण करते हुए कार्य की गुणवक्ता में सुधार किया जाये। सडक में बनाई जाने वाली पुलिया का समय-सीमा में निर्माण किया जाये ताकि,ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो।
शिक्षकों पर करे कार्यवाही- श्रीमती पटेल ने शालाओं में बच्चें को पढाने वाले शिक्षक जो बीडी, सिगरेट तम्बाकू, पान का सेवन करते हैं उन पर कडी से कडी कार्यवाही की जाये। शालाओं में एक अलग से खेलकूद का कालखण्ड रखा जाये। जो शिक्षक संकुल प्राचार्य की बिना अनुमति के शाला में अवकाश का आवेदन देकर अनुपस्थित रहते हैं उनके उस दिवस में अनुपस्थित मानते हुए उनका वेतन की कटौती की जाये। 
तीन हजार आये आवेदन-जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत जिले में आयोजित की गई ग्राम सभाओं में लगभग तीन हजार आवेदन ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराये जाये है। जिनका निराकरण करने के लिए संबंधित विभागों को भेजकर निराकरण आॅनलाइन पोर्टल पर विभाग वार प्राप्त हुए आवेदन निराकरण के साथ फीड किया जा रहा है।श्रीमती सिंह ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में मनरेगा योजना से मोक्षधाम,खेलमैदान एवं सुदूर सडक का कार्य प्रारंभ किये जा रहे हैं,जहां आवाश्यकता हो वहां तत्काल कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ कराया जाये।
प्रत्येक जनपद में आठ गांवों का होगा चयन- पीएचई के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह ने सामान्य सभा की बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम जल-जल योजना के तहत जिले के प्रत्येक जनपद पंचायत में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जिस गांव में सबसे ज्यादा जनसंख्या होगी उस गांव का चयन किया जाएगा। इस योजना के तहत गांव के प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाया जाएगा।


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Friday, 19 May 2017

19-5-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक हुई स्थगित
दो मिनिट का मौन धारण दी श्रध्दांजलि  
जबलपुर 19 मई 2017। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक के प्रारंभ में ही केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के गत दिवस अकास्मिक निधन हो जाने पर दो मिनिट का मौन धारण दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना कर श्रृध्दांजलि अर्पित करते हुए बैठक स्थगित की गई। उक्त बैठक अब 26 मई शुक्रवार को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में पुनः आयोजित की जाएगी। 
दिवंगत आत्मा को श्रृध्दांजलि अर्पित करने वालों में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी, सदस्यों में रामकृष्ण पटेल, खिल्लू अहिरवार, उर्मिला दाहिया, अर्पणा पटेल, छोटी कुंजाम, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस. मरावी सहित अन्य अधिकारी शामिल है।


         जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज 
जबलपुर 19 मई 2017। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 20 मई शनिवार को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समीक्षा, सहकारिता विभाग की समीक्षा की जाएगी। 

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 18 May 2017

18-5-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज 
जबलपुर 18मई 2017। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 19मई शुक्रवार को दोपहर 12:30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनारेमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ-साथ, आंगनवाडी भवन निमार्ण के कार्यो की समीक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना एसईसीसी वर्ष 2011 की सूची से लिये गये आवास की ग्राम पंचायत वार समीक्षा, बजट वर्ष 2017-18 पर चर्चा साथ-साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 20 मई को
जबलपुर 18 मई 2017। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 20मई शनिवार को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समीक्षा, सहकारिता विभाग की समीक्षा की जाएगी। 

जाॅबकार्डधारियों को रोजगार उपलब्ध कराने क्लस्टर   
 स्तर पर शिविरों का होगा आयोजन
गांव का सर्वांगीण विकास मनरेगा के साथ
जबलपुर 18 मई 2017। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से गांव का सर्वांगीण विकास करने एवं जाॅबकार्डधारी परिवारों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उदृदेश्य से सभी जनपद पंचायतों में 21 एवं 22 मई को क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्रामीणों को गांवों में ही अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सभी जनपद पंचायतों में क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन करने के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये गये है। क्लस्टर स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में क्लस्टर के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक अनिवार्यरुप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है।
 शिविर में ग्राम सभाओं में स्वीकृत किये गये मनरेगा के कार्यो की स्वीकृति प्रदान करते हुए मौके पर ही मजदूरों द्वारा कार्य की मांग करते हुए मस्टररोल जारी कर कार्य प्रारंभ किये जाएगे। प्रारंभ होने वाले कार्यो में शांतिधाम, खेलमैदान, सुदूर सडक, हितैषी कपिलधारा, तालाब एवं वृक्षारोपण आदि के कार्य शामिल है। श्रीमती सिंह ने सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 में मनरेगा योजना में 100 दिवस का कार्य पूर्ण करने वाले श्रमिको को भी सम्मानित किया जाये। 
शिविर में वृक्षारोपण की देख-रेख के लिए चिन्हित किये गये पौधरक्षक को ग्रीन कलर का परिचय पत्र भी उपलब्ध कराया जाए। क्लस्टर स्तरों पर आयोजित होने वाले शिविरों की ग्रामीणों को जानकारी देने के लिए ग्राम के कोटवार से ग्राम में मुनादी कराई जाये। शिविरों में उपयंत्री, सहायक यंत्री, पटवारी एवं संबंधित क्लस्टर स्तर पर आयोजित बैकों के अधिकारी भी अनिवार्यरुप से उपस्थित रहेगें।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 17 May 2017

News.17.05.2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं सचिव को किया निलंबित
जबलपुर 17 मई कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत मातनपुर के ग्राम गोकला में हितग्राहियों के चयन में अनिमितता बरतने पर जनपद पंचायत शहपुरा के सहायक विकास विस्तार विकास अधिकारी .के. अग्रवाल, एवं ग्राम पंचायत मातनपुर के सचिव ओम प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत मातनपुर के आश्रित ग्राम गोकला के हितग्राहियों के चयन में अनियमितता बरतने की शिकायत की जिला स्तर से जांच की गई।  जांच में पाया गया कि एईसीसी 2011 की प्राथमिकता क्रम अनुसार 168 पात्र हितग्रहियों में से 80 ऐसे हितग्राही जो पात्रता की श्रेणी मे आते हैं उन्हें प्राथमिकता की सूची से पृथक करते हुए प्राथमिकता सूची से छेड-छाड की गई। वर्ष 2016-17 के अतिरिक्त लक्ष्य 15 के विरुध्द अनुसूचित जाति के दो हितग्राही एवं सामान्य वर्ग के चार हितग्राहियों के नाम पृथक कर मात्र नौ हितग्राहियों के नामों का चयन कर वरीयता सूची के साथ छेड़छाड़ की गई।
 इस संबंध में जनपद पंचायत शहपुरा के सहायक विकास विस्तार विकास अधिकारी .के. अग्रवाल को कार्यालयीन पत्र क्रमांक 1926 दिनांक 2.5.2017 एवं ग्राम पंचायत मातनपुर के सचिव ओम प्रकाश सिंह को कार्यालयीन पत्र क्रमांक 1927 दिनांक 2.5.2017 के माध्यम से कारण बताओं सूचना पत्र प्रेषित किये गये। संबंधितों का जबाब समाधानकारक पाये जाने पर एवं हितग्राहियों के भौतिक सत्यापन के दौरान श्री अग्रवाल एवं सचिव श्री सिंह को प्राथमिकता सूची से 80 पात्र हितग्राहियों को पृथक किये जाने एवं 6 पात्र हितग्राहियों को अपात्र करने का दोषी माना गया है।
मध्यप्रदेश सिविल सेवा ;वर्गीकरण,नियंत्रण तथा अपीलद्ध अधिनियम 1965 के नियम -9 के तहत जनपद पंचायत शहपुरा के सहायक विकास विस्तार विकास अधिकारी .के. अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।  वहीं ग्राम पंचायत मातनपुर के सचिव ओमप्रकाश सिंह को मध्यप्रदेश पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के तहत दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री अग्रवाल का मुख्यालय जिला पंचायत जबलपुर एवं ग्राम पंचायत मातनपुर के सचिव ओमप्रकाश सिंह का मुख्यालय जनपद पंचायत शहपुरा रहेगा। श्री अग्रवाल एवं श्री सिंह को निलंबन अवधि के दौरान जीवन निर्वाह भत्ता मिलने की पात्रता रहेगी।
सरपंच पर होगी धारा 40 की कार्यवाही
                जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने ग्राम पंचायत मातनपुर के सरपंच बसोरी सिंह आदिवासी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की सूची में फेरबदल कर पात्र हितग्राहियों को योजना के लाभ से वंचित किया गया है सरपंच द्वारा हितग्राहियों को योजना के लाभ से वंचित करने एवं अपने पद का दुरूपयोग किया गया है   पद का दुरूपयोग करने के आरोप के परिणामस्वरूप क्यों आप पर मध्यप्रदेश पंचायतराज एवं स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत पद से पृथक करने की कार्यवाही की जाये   उक्त कार्यवाही के पूर्व आपको अपना पक्ष रखने के लिए 22 मई 2017 को दोपहर 3 बजे स्वयं उपस्थित रहकर अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है उक्त अवधि में आप उपस्थित नहीं होते तो आपके विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी
ग्राम रोजगार सहायक का वेतन रोका
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत मातनपुर के आश्रित ग्राम गोकला में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के हितग्राहियां के चयन में आंशिक रूप से सहभागी होने पर ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक रूपेन्द्र नामदेव का तत्काल प्रभाव से वेतन रोका गया है
ग्राम रोजगार सहायक की सेवाएं हुई समाप्त
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत छीतापाल के ग्राम रोजगार सहायक चंद्रशेखर राजपूत पर अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय सिहोरा में अपराध क्रमांक 313/14 धारा 307,341,324,294,506,/24 का अपराध पंजीबध्द होने एवं13 दिवस तक सिहोरा जेल में बंद होने पर मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद भोपाल के पत्र क्रमांक 5335 एनआरईजीएस-एमपी/स्था/एनआर/-2/12 भोपाल दिनांक 2.6.2012 ग्राम रोजगार सहायक की नियुक्ति संबंधी दिशा निर्देश की कंडिका 16 की उप कंडिका 1 के तहत ग्राम रोजगार सहायक चंद्रशेखर राजपूत की तत्काल प्रभाव से संविदा सेवा समाप्त की गई है।

                                                                                                                                                मीडिया अधिकारी

                                                                                                                                    जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 16 May 2017

16-5-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
अब दिव्यांगों को भी मिलेगा अपनी पसंद का कार्य
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत की नई पहल

जबलपुर16मई2017।  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत दिव्यांगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोडने के लिए आईटीआई माढोताल में नेशनल कैरियर सर्विस सेन्टर पोर्टल पर दिव्यांगों का बायोडाटा दर्ज कर नई पहल प्रारंभ की है। पोर्टल पर दर्ज बायोडाटा के आधर पर पोर्टल से जुडी कम्पनियां सीधें दिव्यांगों से संर्पक कर उनकी पसंद का कार्य उपलब्ध कराएगी।
श्रीमती सिंह ने पोर्टल पर दिव्यांगों के पंजीयन करने के दौरान कहा कि दिव्यांग अब असहाय नहीं है। वर्तमान में ऐसा कोई भी क्षेत्र नही हैं जिसमें वह पीछे हो। दिव्यांग भी नेशनल कैरियर सर्विस सेन्टर के पोर्टल में अपना बायोडाटा दर्ज कर अब अपनी पसंद का कार्य कर सकेगें। 
उन्होने बताया कि प्रदेया में दिव्यांगों को पोर्टल के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार से जोडने के लिए सबसे पहले जबलपुर जिला से शुरुआत की गई है। नेशनल कैरियर सर्विस सेन्टर पोर्टल में शासकीय विभागों के साथ-साथ निजी कंम्पनियां भी जुडी हुई है जो उनकी पसंद के अनुसार कार्य उपलब्ध कराएगी। 
सामाजिक न्याय विभाग के संचुक्त संचालक टी.एस. मरावी ने बताया कि आई.टी.आई. में 55 छात्र दष्टिबाधित एवं 55 छात्र मूकबधिर अध्ययनरत है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी निःशक्त कल्याण डा.राम नरेश पटेल भी उपस्थित रहे।

सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 19 मई को
जबलपुर 16मई 2017। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 19मई शुक्रवार को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनारेमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ-साथ, आंगनवाडी भवन निमार्ण के कार्यो की समीक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना एसईसीसी वर्ष 2011 की सूची से लिये गये आवास की ग्राम पंचायत वार समीक्षा, बजट वर्ष 2017-18 पर चर्चा साथ-साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 20 मई को
जबलपुर 16 मई 2017। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 20मई शनिवार को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा,ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समीक्षा, सहकारिता विभाग की समीक्षा की जाएगी। 


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

Saturday, 13 May 2017

13-5-2017


कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
वाटरशेड प्रोजेक्ट क्रमांक पांच के निर्माण कार्यो की होगी जांच
सीईओं जिला पंचायत ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर13 मई2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में वाटरशेड कार्यक्रम के विभिन्न परियोजनाओं के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन कार्यक्रम के प्रोजेक्ट क्रमांक पांच के तहत किये गये कार्यो पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रोजेक्ट के सभी कार्यो की जिला स्तर से तकनीकी अधिकारियों की टीम गठित जांच कराने के निर्देश दिये। 
वाटरशेड के प्रोजेक्ट क्रमांक पांच वर्ष 2011-12 में स्वीकृत किया गया था जिसमें लगभग एक करोड 10 लाख के 50 कार्य गली फिलेग, स्ट्रेगर्डटेंच, एवं स्टापडेम एवं गेबियन स्टेªचर के कार्य शामिल है। इस प्रोजेक्ट में जनपद पंचायत कुण्डम के 14 ग्रामों को सदाफल, करनपुरा, कल्याणपुर, लहसर, पटनाकला, लखनवारा, पिपरिया, उचेहरा, केवलारी, सातावेली, सरौली, हर्रा, भौकादेवरी, एवं गनियारी शामिल है। 
श्रीमती सिंह ने प्रोजेक्ट के टीम लीडर, प्रशांत कुमार वर्मा,उपयंत्री विकास श्रीवास, कृषि टीम सदस्य सत्येन्द्र प्रताप सिंह, एवं विवेक जायसवाल को निर्देश दिये कि प्रोजेक्ट से संबंधित सभी रिकार्ड तत्काल कार्यालय में जमा कराया जाये।
उन्होंने एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन कार्यक्रम के प्रोजेक्ट क्रमांक सभी प्रोजेक्टों के निर्माण कार्यो की समीक्षा की। परियोजना क्रमांक 6 में बनाये गये स्टापडेम एवं अन्य कार्यो की सराहना की। समीक्षा के दौरान प्रगतिरत कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। सीईओ जिला पंचायत ने टीम लीडरों को हिदायत दी कि जो अधिकारी कार्य समय-सीमा में कार्य नहीं करेगें उन अधिकारियों के विरुध्द कार्यवाही की जाएगी। 
श्रीमती सिंह ने वाटरशेड की ग्राम स्तरीय समितियों के सचिवों का तत्काल लंबित भुगतान करने के निर्देश दिये। मनरेगा एवं वाटरशेड के कनवरजेन्श से पौधारोपण के कार्य प्रारंभ किये जाये। जिन परियोजनाओं में वाटरशेड के उपयंत्री नहीं हैं उन परियोजनाओं का कार्य मनरेगा के उपयंत्रियों से कराये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में वाटरशेड के तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चौहान, राजकुमार पटेल, एवं अन्य परियोजनाओं के टीम लीडर मौजूद रहे।



पौधों की सुरक्षा करने सरपंच एवं सचिवों को दिया प्रशिक्षण
जबलपुर13 मई2017। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत आने वाले दिनों में वृहृद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाना है। पौधा को रोपने के लिए कितना गहरा गढढा खोदना हैं, गढढें में कितनी खाद डालना है एवं रोपे गये पौधे की सुरक्षा कैसे करे। उक्त जानकारी सभी जनपद पंचायतों के क्लस्टर स्तरों पर आज आयोजित किये गये प्रशिक्षण में वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने दी। प्रशिक्षण में अधिकारियों ने सरपंच,सचिवों एवं रोजगार सहायकों को जानकारी देते हुए बताया कि पौधे को रोपते समय गोबर की खाद का उपयोग किया जायेे।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

Friday, 12 May 2017

12-5-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त शिकायतों का तत्काल करे निराकरण
सीईओं जिला पंचायत ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर12मई2017। सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त हो रही शिकायतों का शिकायत कर्ता से बात कर तत्काल शिकायत का निराकरण किया जाये। पंचायत खण्ड अधिकारी प्राप्त शिकायतों की जांच कर समस्याओं का एल.वन पर ही निराकरण कराना सुनिश्चित करे। जिन ग्राम पंचायतों के सचिव काम नही कर रहे हैं उनके विरुध्द कार्यवाही के लिए जिला पंचायत में प्रस्ताव प्रेषित किया जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह एवं शाम को सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त हो रही शिकायतों की समीक्षा करे। 
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चिन्हित किये गये सभी हितग्राहियों के यहां आवासों का कार्य प्रारंभ कराये जाये। जिन हितग्रहियों को प्रथम किस्त जारी हो चुकी हैं उनके मस्टर रोल निकाले जाये। जो आवास छत स्तर पर पूर्ण हो चुके हैं उन हितग्रहियों को अंतिम किस्त जारी की जाये। 
पांच-पांच ग्राम पंचायतों का करे चयन - सीईओं जिला पंचायत ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक जनपद पंचायतों की पांच-पांच ग्राम पंचायतों को एक सप्ताह में खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए चिन्हित किया जाये।
पौधारोपण की अभी से करे तैयारी- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत अभी से ग्राम पंचायतों में पौधारोपण की तैयारी प्रारंभ की जाये। सभी जनपद पंचायतों में क्लस्टर स्तर पर ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवों एवं रोजगार सहायको को पौधारोपण की तैयारी कैसे करे इस संबंध में बन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला की आयोजन किया जा रहा है। 
श्रीमती सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह15 मई से सभी ग्राम पंचायतों में गढढे खोदने का कार्य प्रारंभ किया जाये। पंचायतों में प्रारंभ किये गये शांतिधाम ,खेल मैदान एवं कपिलधारा के कार्यो को समय-सीमा में अनिवार्यरुप से पूर्ण कराया जाये। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान में मनरेगा योजना से होने वाले सभी कार्यो को मस्टररोल जारी कर कार्यो को प्रारंभ किया जाये।  
बैठक में सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस. मरावी, मनरेगा परियोजना अधिकारी प्रदीप उपासे, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक,सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पंचायत खण्ड अधिकारी मौजूद रहे। 

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर