न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 24 April 2017

24-4-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर

उडान कार्यक्रम के तहत सभी जनपद पंचायतों में लगेंगे शिविर
जबलपुर 24 अप्रैल 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों की 18वर्ष से 30वर्ष की युवतियों एवं महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं कैरियर कांउसलिंग उपलब्ध कराने के लिए ‘‘उडान‘‘ नामक नया प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। उडान कार्यक्रम के तहत 1मई से 10 मई के मध्य सभी जनपद पंचायतों में युवतियां एवं महिलाओं को चिन्हित करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से जिस क्षेत्र में जिनकी रुचि हैं उनको उस क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। 
उन्होनें बताया कि शिविरों में ग्रामीण क्षेत्रों की 18वर्ष से 30वर्ष की युवतियों एवं महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं कैरियर कांउसलिंग के साथ-साथ स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड, एवं जो युवतियां पढाई छोड चुकी हैं उन्हें फिर से स्कूलों एवं कालेजों में एडमीशन दिलाने के लिए उनके माता-पिता को समझाईश दी जाएगी।  
उन्होंने बताया कि उडान कार्यक्रम के तहत लगाये जा रहे शिविरों में इस वर्ग की युवतियों को नौकरी उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार अधिकारी, स्वरोजगार से जोडने के लिए चेम्बर आॅफ काॅमर्स के उपाध्यक्ष हिमांशु खरे, कानूनी सलाह एवं जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सी.एस.डब्ल्यू.एल.एफ.की अध्यक्ष नीलम गौर, स्वास्थ्य परीक्षण करने एवं स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड बनाने के लिए एक महिला चिकित्सक, महिला बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के जिला स्तर के अधिकारी शामिल होगे। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आज जिला पंचायत में चेम्बर आॅफ काॅमर्स के उपाध्यक्ष हिमांशु खरे, सी.एस.डब्ल्यू.एल.एफ.की अध्यक्ष नीलम गौर, सरोज तिवारी, तरुण संस्कार के राकेश सिह, जिला रोजगार कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, आदिवासी विकास विभाग, हथकरघा,नाबार्ड एवं अंतव्यवासायी विभाग की संयुक्त बैठक में ‘‘उडान‘‘ कार्यक्रम का नाम दिया गया।

                                          मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 22 April 2017

22-4-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
खेतों की पैदावार बढानें मेढ बंधान के कार्य करे प्रारंभ
कलेक्टर ने ग्राम सभा में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
जबलपुर 22 अप्रैल 2017। कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी आज ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत कस्तरा में आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिकरवार भी उपस्थित रहे। 
कलेक्टर श्री चौधरी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए ग्राम पंचायत के तहत आने वाले तीनों गांव बडबुडी, कस्तरा एवं सकरी को नशा मुक्त बनाने को कहा। सभी किसान अपने अपने खेतों की मिटटी परीक्षण कराये ताकि खती में फसल की अच्छी पैदावार हो सके। खेतों में फसल की अच्छी पैदावार लेने के लिए खेतों में मेढोंबंधान का कार्य मनरेगा से तत्काल प्रारंभ किया जाये।जल स्तर बढाने के लिए खेतों की मेढों पर बांस के पौधों का रोपण किया जाये।
 ग्रामीणों द्वारा ग्राम में पीने के पानी की समस्या होने की बात कही जिसका उन्होनें मौके पर निराकरण करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्राम में जो दो बोर किये गये हैं उनमें अधिक पाॅवर की मोटर लगाकर ग्राम वासियों को पानी उपलब्ध कराया जाये। ग्रामीणों ने गांव के पुराने तालाब का जीर्णउद्वार करने की बात की तो कलेक्टर श्री चौधरी ने ग्राम सभा में मौजूद मनरेगा के सहायक यंत्री को निर्देश दिये कि तालाब का तत्काल निरीक्षण कर मनरेगा से तालाब का जीर्णउद्वार का कार्य प्रारंभ कराया जाये। इस कार्य से एक ओर ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिलेगा वही गांव की पानी की समस्या का भी निराकरण हो सकेगा।
कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि उचित मूल्य की दुकानों पर केरोसिन के वितरण के समय ग्रामीण बीडी सिगरेट का सेवन न करे। उन्होनें अधिकारियोें को निर्देश दिये कि सभी उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया जाये एवं केरोसीन का वितरण कक्ष के बाहर करने की व्यवस्था की जाये। उचित मूल्य की सभी दुकानों में आग बुझाने के उपकरण अनिवार्य रुप से रखे जाये।
ग्राम सभाओं के दौरान एसडीएम नमः शिवाय अरजरिया, कृषि उसंचालक आनंद मोहन शर्मा, पीएचई के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह, ग्रामीण जनपद सीईओ मनीष शेडे, तहसीलदार प्रशांत अग्रवाल, सहायक यंत्री मुकेश वर्मा, एपीओं शिशिर स्थापक, भी मौजूद थे।
परियट एवं हिरन नदी के किनारे करे पौधारोपण
जबलपुर 22 अप्रैल 2017। कलेक्टर महेश चंद्र चौधरी ने आज ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत ग्राम सभाओं में शामिल होने से पूर्व जनपद पंचायत कुण्डम में अधिकारियों के साथ निमार्ण कार्यो की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कुण्डम क्षेत्र का जल का स्तर बढाने के लिए हिरन एवं परियट नदी के किनारे वृहद स्तर पर पौधारोपण करने की कार्ययोजना बनाई के निर्देश दिये। नदी के तटों से लगी किसानों के खेतों की मेंढ बंधान के कार्य प्रारंभ किये जाये एवं खेतों की मेढों पर बांस का पौधों का रोपण किया जाये।
 उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिये कि जहां पानी की समस्या है उन क्षेत्रों का पीएचई के अधिकारियों के साथ संयुक्त रुप से निरीक्षण किया जाये एवं पानी के परिवहन की अवाश्यकता को देखते हुए परिवहन की अनुमति दी जाये।
 श्री चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य की समीक्षा करते हुए सभी हितग्राहियों के कार्य प्रारंभ करने पर जनपद सीईओं के कार्य प्रंशसा भी की। मनरेगा की समीक्षा करते हुए सभी ग्राम पंचायतों में शातिधाम एवं खेल मैदान के कार्य प्रारंभ करने के भी निर्देश दिये। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त बनाने की भी बात कही। बैठक में एसडीएम नमः शिवाय अरजरिया, कृषि उसंचालक आनंद मोहन शर्मा, पीएचई के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह, ग्रामीण जनपद सीईओ मनीष शेडे, तहसीलदार प्रशांत अग्रवाल, सहायक यंत्री मुकेश वर्मा, एपीओं शिशिर स्थापक, भी मौजूद थे।
 photo 1 and 2gram shaba
 photo 3 janpad  meeting






मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 19 April 2017

19-4-2017

कार्यालय,जिला पंचायत जबलपुर 
आज से प्रारंभ होगी ग्राम सभाएं 
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की दी जाएगी जानकारी
जबलपुर 19 अप्रैल 2017। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आज 20 अप्रैल गुरुवार से ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तीन दिवसीय ग्राम सभाओं का आयोजन प्रारंभ हो रहा है। तीन दिवसीय ग्राम संसद का यह चरण 30 अप्रैल तक चरणवध्द तिथियों पूर्ण किया जाएगा। गाँवों के समग्र विकास का यह अभियान 31 मई 2017 तक चलेगा। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिले में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का शुभारंभ14 अप्रैल को डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं, सामाजिक सौहार्द्र एवं सामाजिक समरसता समारोह आयोजित किया जा चुका है। 
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत तीन दिवसीय ग्राम संसद से प्रारंभ हो रही है। प्रथम दिन की ग्राम संसद में पिछले वर्ष की तैयार की गई ग्राम विकास की कार्ययोजना की समीक्षा और इस वर्ष की कार्ययोजना बनाने, हितग्राहीमूलक एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को शामिल करने के लिये आवेदन प्राप्त कर परीक्षण करवायें और प्राथमिकता का क्रम भी तय करने पर चर्चा की जाएगी। 
दूसरे दिन महिला संसद का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं आगंनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण करने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन के साथ-साथ पोषण आहार दिवस भी मनाया जाएगा। तीसरे दिन की ग्राम संसद में किसानों को कृषि वैज्ञानिको एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कृषि को लाभ का सौदा बनाने के लिए सलाह दी जाएगी। 
श्रीमती सिंह ने ग्राम सभाओं के आयोजन कराने के लिए नियुक्त किये गये अधिकारियों को निर्देश दिये कि दिये गये निर्देशो का समय-सीमा में पालन करना सुनिश्चित किया जाये। 

ग्राम पंचायत भवनों में लिखवाया जायें ग्राम उदय से भारत उदय अभियान

जबलपुर 19 अप्रैल 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि 14 अप्रैल से प्रारंभ होकर 31मई तक चलने वाले ग्राम उदय से भारत उदय अभियान जिले की सभी ग्राम पंचायतों के भवनों पर अनिवार्यरुप से लिखवाया जाये। 
उन्होंने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी किये गये निर्देशों में कहा कि ग्रामीणों को इस अभियान की जानकारी देने के लिए गांवों में मुनादी कराई जाये। ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई का रखा जाये। तीन दिवसीय ग्राम सभाओं के दौरान ग्राम पंचायत भवन में बिजली,पंखें एवं इनवेटर की व्यवस्था की जाये। 
लाडली लक्ष्मी का करे चयन - ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की तीन दिवसीय ग्राम सभाओं में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ देने के लिए बालिकाओं को चिन्हित कर लाभान्वित किया जाये। आगंनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका अभियान के दौरान महिला स्वास्थ्य शिविरों में हीमोग्लोबिन की जाॅच के आधार पर लालिमा अभियान के तहत महिलाओं को आवश्यकता अनुसार आयरन एवं एलबेन्डाजोल की गोलियों का वितरण किया जाये। सभी आंगनवाडी केन्द्रों में विशेष पोषण आहार दिवस भी मनाया जाये। 
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर







Tuesday, 18 April 2017

18-4-2017

ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की माॅनीटिरिंग करने अधिकारियों को दी जिम्मेदारियां
जबलपुर 18 अप्रैल 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने 14 अप्रैल से प्रारंभ होकर 31मई तक चलने वाले ग्राम उदय से भारत उदय अभियान माॅनीटिरिंग करने के लिए जनपदवार अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौपी गई है। 
सौपी गई जिम्मेदारियों में जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय को जनपद पंचायत पाटन, सहायक परियोजना अधिकारी वर्षा जाट को जनपद पंचायत मझौली, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक को जनपद पंचायत पनागर, परियोजना अर्थशास्त्री बवीता कौल को जनपद पंचायत पंचायत कुण्डम, तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान को जनपद पंचायत सिहोरा,तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार पटेल को जनपद पंचायत शहपुरा एवं जनपद पंचायत जबलपुर की जिम्मेदारी मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की टास्क मैनेजर रुपल तिवारी एवं संध्या ताम्रकार को सौपी गई है।
उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी अभियान के प्रारंभ होने से अभियान के अंत तक जनपद पंचायत क्षेत्र में होने वाली समस्त गतिविधियों की माॅनीटिरिंग करने के साथ-साथ ग्राम सभा के तीनों चरणों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेगे। 

जिला पंचायत में कंटोल रुम बनाया

जबलपुर 18 अप्रैल 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने 14 अप्रैल से प्रारंभ होकर 31मई तक चलने वाले ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दिशा निर्देशों को निचले स्तर के अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए जिला पंचायत में कंटोल रुम स्थापित किया गया है। 
उन्होने बताया कि कंटोल रुम में अभियान से जुडी सभी प्रकार की जानकारियों एकत्र करने के साथ-साथ शासन को जिले में की जा रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारी की रिपोर्टिग भी की जाएगी। श्रीमती सिंह ने कंटोल रुम में सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस. मरावी, परियोजना अधिकारी मनरेगा प्रदीप उपासे, परियोजना अधिकारी रुपा शुक्ला, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक एवं कम्प्यूटर आपरेटर आशीष त्रिवेदी को जिम्मेदारी सौपी गई है। 
कन्टोल रुम में नियुक्त किये गये सभी अधिकारी ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की जनपद वार ग्राम सभाओं के लिए नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों एवं क्लस्टर प्रभारियों से ग्राम सभाओं की रिपोटिंग प्राप्त पंचायत दर्पण पोर्टल पर भी प्रविष्टी करेगे। इन अधिकारियों को ग्राम सभाओं के संचालन में आ रही समस्याओं का निराकरण करने के भी निर्देश दिये गये है।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 13 April 2017

13-4-2017

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
ग्राम सभाओं में दी जाये ग्राम उदय से भारत उदय की जानकारी
जबलपुर 13 अप्रैल 2017। गांवों की तस्वीर बदलने के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम उदय से भारत अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ डा. भीमराव अम्बेडकर की 126 वीं जयंती 14 अप्रैल से ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर किया जा रहा हैं। गाँवों के समग्र विकास का यह अभियान 31 मई तक चलेगा। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम उदय से भारत अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया किया जाएगा। डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में श्रृध्दांजलि सभा, सामाजिक सौहार्द्र एवं सामाजिक समरसता समारोह आयोजित कर ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की सभी चरणों की जानकारी दी जाए। 
उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों एवं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का सफलतापूर्वक आयोजन कर ग्रामीणों को अभियान की जानकारी दी जाये। 
ग्रामीणों को ग्राम सभाओं में जानकारी देते हुए बताया जाये कि जिले में 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य चरणवध्द तिथियों में तीन दिवसीय ग्राम संसद का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम दिन की ग्राम संसद में पिछले वर्ष की तैयार की गई ग्राम विकास की कार्ययोजना जीपीडीपी की समीक्षा और इस वर्ष की कार्ययोजना बनाने,हितग्राहीमूलक एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को शामिल करने के लिये आवेदन प्राप्त कर परीक्षण करवायें और प्राथमिकता का क्रम भी तय करने पर चर्चा की जाएगी। 
दूसरे दिन महिला संसद का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं आगंनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण करने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन के साथ-साथ पोषण आहार दिवस भी मनाया जाएगा। तीसरे दिन की ग्राम संसद में किसानों को कृषि वैज्ञानिको एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कृषि को लाभ का सौदा बनाने के लिए सलाह दी जाएगी। श्रीमती सिंह ने ग्राम सभाओं के आयोजन कराने के लिए नियुक्त किये गये अधिकारियों को निर्देश  दिये कि दिये गये निर्देशो का समय-सीमा में पालन करना सुनिश्चित किया जाये। 

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Tuesday, 11 April 2017

11-04-2017

मनरेगा जिन्दगी के साथ भी, जिन्दगी के बाद भी
शांतिधाम से गाँवों में अंतिम संस्कार करना हुआ आसान

जबलपुर 11 अप्रैल 2017। मनरेगा से जहाँ एक ओर लोगों को रोजगार के अवसर, आजीविका के साधन के साथ-साथ मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अंतिम संस्कार के लिये बेहतर इंतजाम करके ‘‘जिन्दगी के साथ भी, जिन्दगी के बाद भी‘‘ को भी चरितार्थ किया जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्र में अंतिम संस्कार की समुचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को अंतिम क्रिया के दौरान खासतौर से बरसात के मौसम में होने वाली दिक्कतों का समाधान किया है, मनरेगा की शांतिधाम उपयोजना ने। मनरेगा से बन रहे शांतिधाम में शेड के साथ शवदाह के लिये प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं। साथ ही शांतिधाम के चारों ओर सुरक्षा के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। इस कार्य से ग्रामीणों को रोजगार भी मिला और अंतिम संस्कार के लिए माकूल इंतजाम भी।
        मध्यप्रदेश में मनरेगा की शांतिधाम उपयोजना से लगभग 10 हजार से अधिक शांति-धाम, कब्रिस्तान निर्माण का काम पूरा हो चुका है। वहीं 21 हजार से अधिक स्वीकृत कार्य निर्माणाधीन है। हर गाँव में शांति-धाम, कब्रिस्तान बनाया जाना सरकार की प्राथमिकता में है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा नये निर्देश जारी किये गये हैं। अब प्रत्येक ग्राम में आबादी के हिसाब से कम से कम एक शांति-धाम, कब्रिस्तान बनाया जाना है। जनगणना 2011 के अनुसार दो हजार से कम आबादी वाले ग्रामों में एक प्लेटफार्म तथा दो हजार से अधिक अधिक आबादी वाले ग्रामों में दो प्लेटफार्म वाले शांति-धाम का निर्माण होगा। एक प्लेटफार्म वाले शांति-धाम की लागत एक लाख 80 हजार तथा दो प्लेटफार्म के शांति-धाम की लागत 2 लाख 45 हजार रूपये निर्धारित की गयी है।
         पानी की व्यवस्था के लिए हेंडपंप सहित टंकी बनवाने के लिए एक लाख रूपये लागत आयेगी। इसकी व्यवस्था सांसद, विधायक-निधि, जिला एवं जनपद पंचायतों को दिये जाने वाले मूलभूत अनुदान, पंचायत कर एवं शुल्क से आय तथा जन-सहयोग से की जा सकेगी।
शांति-धाम उपयोजना से अंतिम संस्कार के लिये चबूतरा, छाया के लिये शेड के साथ-साथ अंतिम संस्कार स्थल तक आवागमन का रास्ता, पानी का इंतजाम तथा शांति-धाम की सुरक्षा के भी इंतजाम करवाये गये हैं।
                                                   मीडिया अधिकारी
                                                        जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 3 April 2017

03-04-2017

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निमार्ण कार्य तत्काल करे प्रारंभ  

जबलपुर 3 अप्रैल 2017। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरिया का निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाये। स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध कराई जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की स्वास्थ्य समिति के सभापति रामकृष्ण पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिये।
 बैठक मेें समिति के सदस्य स्वेता सिंह, छोटी बाई कुजांम, निर्मला पटेल अधिकारियों में डा. पी.के. अग्रवाल, डा. अरविन्द नागरिया, मीडिया अधिकारी अजय कुरील सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
श्री पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र भवनों के पास बोर्ड लगाये जाये। बैठक में एएनएम के रिक्त पदों की शीघ्र भर्ती करने का  प्रस्ताव पारित शासन को प्रेषित किया जाये। ग्राम स्वास्थ्य समितियों की बैठक नियमित एवं प्रतिमाह की जाये।
बैठक मेे चिकित्सकों द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, बाल हृदय उपचार योजना कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम एवं मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। 


सभी खरीदी केन्द्रों पर गेंहू की खरीदी प्रारंभ की जाये

जबलपुर 3 अप्रैल 2017। सभी खरीदी केन्द्रों पर शासन के निर्देशानुसार गेंहू की खरीदी तत्काल प्रारंभ की जाये। खरीदी केेन्द्रों पर किसानों की फसल की तुलाई कब की जानी है इसकी जानकारी किसान को लिखित में दी जाये। यह सूची ग्राम पंचायत भवन, एसडीएम कार्यालय में भी चप्सा की जाये। उक्त निर्देश सहकारिता एवं उद्योग समिति की सभापति श्रीमती स्वेता सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक में दिये। 
बैठक में समिति के सदस्य रामकृष्ण पटेल, नन्नेलाल धुर्वे, छोटी बाई कुजांम, अधिकारियों में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक देवव्रत मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
श्रीमती सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन खरीदी केन्द्रों में धर्मकाटा हैं वहां धर्मकंाटे पर तलाई कर खरीदी की जाये। 
बैठक में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान की एक क्विंटल तुलाई, सिलाई की मजदूरी शासन द्वारा 10रुपये 14पैसे प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। तुले हुए माल की लदवाई, डुलवाई एवं उतरवाई की राशि ट्रान्सपोर्टर द्वारा दी जाएगी। 
मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 1 April 2017

1-4-2017


सीईओ जिला पंचायत ने महिलाओं को किया जागरुक
खुले में शौच करने वालो पर होगी कार्यवाही

जबलपुर 1 अप्रैल 2017। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन श्रीमती हर्षिका सिंह ने शुक्रवार को सुबह-सुबह जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत सालीवाडा गौर, देवरी पटपरा, धनपुरी, पडवार एवं ग्राम पंचायत परतला पहुंचकर ग्रामीणों को खुले में शौच न करने और ग्राम को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खुले में शौच करने जाने वाले ग्रामीणों को हिदायत दी कि यदि खुले में शौच किया तो उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। पंचायत के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के यहां यदि शौचालय नहीं बने है तो तत्काल श्वयं शौचालय का निर्माण कराये अन्यथा उस पद के लिए अपात्र मानते हुए उनके विरुध्द कार्यवाही की जाएगी। 
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी राजेन्द्र सिंह चैहान, जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह, वन्दना त्रिपाठी, ब्लाक समन्यवक सुषमा सरफरे, उपंयत्री पंकज श्रीवास्तव, वेदप्रकाश कोरी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
निरीक्षण के बाद उन्होंने महिलाओं को खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित करते हुए गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाने एवं गांव को साफ-स्वच्छ रखने को कहा ताकि गंदगी से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा जा सके। ग्राम पंचायत पडवार में खुले में शौच करने जा रहे लोगों के लोटा जप्त कर समझाईस दी गई वह खुले में शौच के लिए न जाये। घर में शीघ्र शौचालय निर्माण कराने की बात पर जप्त किये गये लोटा वापस कर दिये गये। ग्राम पंचायत के सचिव एवं सरपंच को निर्देशित किया गया कि जिन हितग्राहियों के शौचालय पूर्व में बनाये जा चुके हैं जो उपयोग के योग्य नही हैं चिन्हित कर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से उपयोग योग्य बनाये जाये।
 श्रीमती सिंह ने ग्राम पंचायत परतला के पंचायत भवन में ग्रामीणों की चैपाल कर उन्हें शौच के लिए बनाये गये शौचालयों का उपयोग करने को कहा।
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में 90 प्रतिशत परिवारों के यहां शौचालय बने हुए हैं जिनका उपयोग किया जा रहा है। शेष परिवारों के यहां इस माह के अंत तक शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण कर ग्राम पंचायत को खुलें में शौच से मुक्त किया जाएगा। 
उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, एवं संनिर्माण कर्मकार मण्डल योजना की भी जानकारी दी। ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चिन्हित किये गये हितग्राहियों का 13 विन्दुओं के आधार पर सत्यापन करने के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को निर्देश दिये।



महात्मा गांधी नरेगा में अकुशल श्रमिकों को 
एक अप्रैल से मिलेगी बढी हुई मजदूरी 
जबलपुर 1 अप्रैल 2017।: महात्मा गाधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत कार्य कर रहे अकुशल श्रमिकों को एक अप्रैल 2017 से बढी हुई मजदूरी 172 रुपये प्रतिदिवस दिये जाएगे। शासन ने श्रमिकों के कार्य करने की प्रतिदिवस की मजदूरी पांच रुपये की वृध्दि करते हुए 167 रुपये से बढ़कर 172 रुपये प्रतिदिवस हो गई है।
जिला पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा महात्मा गाधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 की धारा 6 की उपधारा (1) में प्रदत्त षक्तियों का प्रयोग करते हुए शरत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने गत 28 फरवरी, 2017 को जारी अधिसूचना में एक अप्रैल,2017 से लागू होने वाली महात्मा गाधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में मजदूरी की न्यूनतम दरों का राज्यवार निर्धारण किया है। जिसमें मध्यप्रदेश में कार्यरत अकुषल षारीरिक संषोधित मजदूरी दर 1 अप्रैल 2017 से 172 रुपये प्रतिदिवस मजूदरी की दर निर्धारित की गई है। 
श्रीमती सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी ग्राम पंचायतों में बढी हुई मजदूरी की सूचना की जानकारी श्रमिकों को उपलब्ध कराई जाये। ग्राम पंचायतों में बढी हुई मजदूरी का दीवार लेखन भी कराया जाये। कार्यस्थल पर कार्य करने वाले श्रमिको को भी बढी हुई मजदूरी की जानकारी दी जाये। 
उल्लेखनीय है कि बढ़ी हुई मजदूरी से योजनान्तर्गत चल रहे निर्माण कार्यो में न सिर्फ तेजी आएगी बल्कि श्रमिकों को ज्यादा से ज्यादा कार्य उपलब्ध होगे।  
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर